Friday 3 April 2015

गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने फूका केन्द्रीय मंत्री गिरिराज किशोर का पुतला

* मोदी भाजपा मंत्रियों की जुबान पर लगाए लगाम : गोगी 
लुधियाना-(शिवराज शर्मा  )  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज किशोर की तरफ से सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसीयों ने घुमार मंडी चौंक में एकित्रत होक रोष प्रर्दशन कर गिरिराज का पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता हेमराज अग्रवाल और प्रदेश कांग्रेस शहरी विकास सैल के चेयरमैन रमेश जोशी भी मौजूद थे। गुरप्रीत गोगी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री गिरिराज किशोर की तरफ से सोनियां गांधी पर की गई आपतिजनक टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री व नेता सता के नशे में चूर होकर नारी जाति का सम्मान करना ही भूल चुकें है। उन्होने चेतावनी भरे लहजे प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वे अपने मंत्रियो की जुबान पर लाम लगाएं वर्ना कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा के मंत्रियों का घेराव करके विरोध जताएंगे। इस अवसर पर हेमराज अग्रवाल, रमेश जोशी , डा. विजय वासन, डी. आर के वर्मा, डा. अजय शर्मा, कुलभूषण शर्मा, कुमार गौरव, देवराज कपूर, जसवंत कलसी, नरेश दता, अमन सभ्रवाल, एम पी सिंह, सुशील गुप्ता, संजय शर्मा  (सभी जिला कांग्रेस पदाधिक्कारी ) मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment