Friday 3 April 2015

विकास के मामले में लोगों से धोखा किया अकाली-भाजपा सरकार ने: तिवारी

लुधियाना-(राजकुमार ) पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने राज्य की अकाली-भाजपा सरकार पर विकास के मामले में लुधियाना वासियों को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के वक्त लुधियाना के विकास को लेकर गठबध्ंान ने कई वायदे किए थे। इस क्रम में पुराने वायदे तो पूरे नहीं हुए, सरकार द्वारा नए वायदे जरूर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लोगों को सडक़, सीवरेज-स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं ही बेहतर तरीके से नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में गठबंधन के बड़े-बड़े दावे बेमानी प्रतीत होते हैं। तिवारी वार्ड नं. 66, डाबा रोड स्थित ट्यूबवेल का उदघाटन करने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि बतौर सांसद उन्होंने अपने स्तर पर लोगों को कम-से-कम मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया करवाने का प्रत्यन किया था, जो कार्य गठबंधन सरकार पूरा करने में नाकाम रही है। लुधियाना नगर निगम का बजट भी 1300 करोड़ से घटाकर 800 करोड़ रुपए कर दिया गया है। जब 1300 करोड़ रुपए शहर के विकास कार्यों के लिए कम पड़ जाते थे, तो 800 करोड़ रुपए से क्या होगा? इस अवसर पर अन्यों के अलावा, पवन दीवान, गुरमेल ङ्क्षसह पहलवान, पलङ्क्षवदर ङ्क्षसह तगगड़, बलङ्क्षवदर ङ्क्षसह बेदी नरिन्दर ङ्क्षसह सुरा, बहादुर ङ्क्षसह रियैत, डा. ओंकार चंद शर्मा, कमल शर्मा, साधु राम ङ्क्षसघी, प्रीतम ङ्क्षसह, दलजीत ङ्क्षसह, सुबेग ङ्क्षसह, मनप्रीत सूरा शैंटी, दिलबाग ङ्क्षसह पैक, प्रवीण कुमार, महिन्दर ङ्क्षसह मौजूद रह्वहे।


No comments:

Post a Comment