Tuesday, 15 September 2015

थाना मेहरबान के बाहर रेत से भरे वाहनो के कारण राहगीर होते हैं परेशान

*सड़क पर किए गए कब्जों के कारण हो सकती है दुर्घटनाएँ
लुधियाना-(सम्राट ) रेत का अवैध कारोबार करने वालों के रेत से भरे वाहनो व अन्य मशीनरी को थाना मेहरबान की पुलिस द्वारा पाने कब्जे में लेने के बाद आवाजाही नियमों की उल्लंघन करते हुए सड़क के किनारे खड़ा कर दिया जाता है,जिसके चलते आवाजाही में रूकावट पड़ती है व वाहनों में भरी रेत दो पहिया वाहन चालकों के आँखों में पड़ जाने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।पुलिस की इस लापरवाही से क्षेत्रीय लोगों व राहगीरों को परेशानी होती है। बहुजन समाज पार्टी के नेता शिव चंद गोगी ने कहा कि पुलिस को आम जनता की परेशानी से कोई लेना-देना है,सड़क के दोनों तरफ खड़े किये गए वाहन यातायात में विघ्न तो डालते ही हैं,दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते हैं।गोगी ने कहा कि राहों रोड ग्रामीण क्षेत्र के अतिरिक्त दोआबा क्षेत्र को भी शहर से जोड़ता है,जिस पर आवाजाही अधिक रहती है। उक्त मार्ग पर आवाजाही अधिक होने के चलते ट्रैफिक भी अक्सर जाम रहता है और पुलिस की तरफ से गल्त ढंग से कब्जे में लिए वाहनो को लगा देने से सड़क और छोटी हो जाती है जो यातायात में रूकावट उत्पन्न करती है। पुलिस की तरफ से कब्जे में लिए वाहनो को सड़क किनारे गल्त ढंग से खड़े वाहनो को हटाने की क्षेत्रीय निवासियों ने अपील करते हुए कहा कि उक्त क्षेत्र को कब्ज़ा मुक्त करवाया जाए ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरेन्द्र कुमार मेहरबान,नरेंद्र कुमार चौतां,जंग सिंह मेहंदीपुर,बग्गा सिंह,मेजर सिंह,जगमोहन सिंह आदि ने कहा कि यदि उक्त क्षेत्र का सुधार नहीं किया जाता और कब्ज़ा मुक्त होता तो मजबूरन लोगों  संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।  

Monday, 14 September 2015

पंजाब प्रदेश कांग्रेस शहरी विकास सैल ने विधानसभा आत्म नगर में आरंभ किया जनसम्पर्क अभियान


लुधियाना-(शिवराज शर्मा )
पंजाब प्रदेश कांग्रेस शहरी विकास सैल ने वार्ड 47 के डा. अंबेदकर नगर से जनसम्पर्क अभियान आरंभ करके मिशन-2017 में राज्य में कांग्रेस के सतासीन होने नींव रखी। डा. अंबेदकर नगर में जिला कांग्रेस शहरी विकास सैल के चेयरमैन संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विशाल समारोह में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक सुरिन्द्र डाबर और प्रदेश कांग्रेस शहरी विकास सैल के चेयरमैन रमेश जोशी ने जनसम्पर्क अभियान आरंभ करने की घोषणा की। सांसद बिट्टू ने मोदी सरकार के डेढ़ वर्ष और पंजाब में सतासीन अकाली भाजपा गठबंधन के आठ वर्ष के कुशासन पर चर्चा करते हुए कहा कि जब से केन्द्र व पंजाब में गठबंधन सरकार सतासीन हुई है तब से देश के विकास की गति अवरुद्घ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव से पूर्व झूठे वायदे करके सतासीन होने के उपरांत चुनावी वायदों को भुलकर लच्छेदार भाषणों से जनता को गुमराह कर रहे हैं। विधायक सुरिन्द्र डाबर और प्रदेश कांग्रेस शहरी विकास सैल के चेयरमैन रमेश जोशी ने गठबंधन सरकार के शासन में भेदभाव पर आधारित विकास करवाने के आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन सरकार कांग्रेस विधायकों व पार्षदों को तो खजाने के कंगाली का हवाला देकर विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध नहीं करवा रही इसके विपरीत विधानसभा पूर्वी में मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवा कर लुधियाना के जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। शहरी विकास सैल के जिला चेयरमैन संजय शर्मा ने जनसम्पर्क अभियान के शुभारंभ समारोह में पधारे सांसद बिट्टू, विधायक डाबर, शहरी विकास सैल के अध्यक्ष रमेश जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व सांसद बिट्टू, डाबर व जोशी ने वार्ड 47 की शहरी विकास सैल की इकाई का गठन करते हुए रोहित कुमार वार्ड अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार ज्वाइंट सैक्रेटरी, सुखविन्द्र कुमार को उपाध्यक्ष और शिव कुमार सचिव नियुक्त करके बधाई दी। इस अवसर सरपंच गुरदीप सिंह, हरजिन्द्र सिंह ढींडसा, उमेश कुमार, नीरज जोशी, प्रवीन सोई, त्रिलोचन सिंह, अनूप शर्मा, डा. सुरजीत सिंह, अश्वनी सूद, जनक राज, पलविन्द्र लांपरा, केपी राणा, सन्नी, टिंकू, मोहन सिंह, फरीद, यादव प्रकाश सहित अन्य भी उपस्थित थे।

राजस्थानी भाट सभा की तरफ बाबा रामदेव का नौंवा जागरण आयोजित

युवा वर्ग बाबा रामदेव के बताए मार्ग पर चल करे मानवता की सेवा - बिट्टू गुंबर
लुधियाना- ( रघबीर सिंह  )  राजस्थानी भाट सभा की तरफ से बाबा रामदेव जी का नौवां विशाल जागरण स्थानीय बिंद्रा कालोनी में आयोजित किया गया। शिव वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विधिवत रूप से जागरण का शुभारंभ करवाया। बिट्टू गुंबर ने बाबा रामदेव जी को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चल कर युवा वर्ग को मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी। प्रसिद्घ भजन गायक सुरिन्द्र छिंदा ने बाबा रामदेव जी का गुणगान करके उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर किया। डिप्टी मेयर आर.डी. शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनी ग्रेवाल, भाजपा नेता मिंटू शर्मा और रमन मल्हौत्रा ने बाबा रामदेव के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। राजस्थानी भाट सभा के वरिष्ठ सदस्य राकेश कुमार, मोंटी गिल, राजू हंस, शम्मी जी चौहान की तरफ से महाआरती व छप्पन प्रकार के भोग अर्पित करने के साथ नौवें विशाल जागरण को विश्राम दिया गया। इस अवसर पर बुद्घिराज कटारिया, महिन्द्र कटारिया, राजू हंस, महिन्द्र जोध सहित अन्य भी उपस्थित थे।





प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तहत निशुल्क बीमा किया

लुधियाना- ( शिवराज शर्मा  ) जिला भाजपा की तरफ से वार्ड स्थित जोशी नगर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत युवा भाजपा नेता जतिन शर्मा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन करके सैकड़ों महिलाओं का निशुल्क बीमा किया गया। जतिन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में जनहित में तैयार की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी वायदे के अनुसार हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आरंभ करके अपना वायदा पूरा किया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केन्द्र सरकार की तरफ से आरंभ की गई जनहित की योजनाओं खासकर सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी घर घर तक पहुंचा कर लोगों को इस योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर अपना दायित्व निभाएं। इस अवसर पर मुकेश भाटिया, प्रिंस भंडारी, अवतार सिंह डीके, सतीश सोनी, बालकृष्ण वर्मा, कुलविन्द्र सिंह, अनमोल संधू, सतपाल कौड़ा, कपिल ढींगड़ा, वाईपी शर्मा, नीतेश जैन, सुरज अरोड़ा, कुलदीप शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।


एसपीएस हॉस्पिटल के डॉ. अग्रवाल का दावा

मोटे और शराबियों के लिए ज्यादा घातक है डेंगू फीवर
बिना प्लेटिलेट्स सेल कम हुए भी हो सकता है डेंगू : डॉ. गौतम अग्रवाल

लुधियाना- ( रघबीर सिंह  ) इन दिनों डेंगू फीवर ने चारों तरफ कहर बरपा रखा है। शहर में डेंगू से एक मौत भी हो चुकी है। आम तौर पर धारणा है कि प्लेटिलेट्स सेल कम होने पर डेंगू होता है। लेकिन यह बात गलत है। प्लेटिलेट्स सेल कम हुए बिना भी डेंगू हो सकता है। सतगुरू प्रताप सिंह (एसपीएस) हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. गौतम अग्रवाल ने यह दावा किया है। उनके मुताबिक मोटे और शराबियों के लिए डेंगू ज्यादा घातक होता है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मोटापे का शिकार हुए लोगों, शुगर के मरीजों, किडनी व लिवर की बीमारी की चपेट में आए लोगों और ज्यादा शराब पीने वालों के लिए डेंगू ज्यादा घातक होता है। इसके अलावा बच्चों और बूढ़े इसकी चपेट में जल्दी आ जाते हैं। क्योंकि इन सभी की इम्यून पावर काफी कम होती है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि डेंगू केवल उन लोगों को ही होता है, जिनके प्लेटिलेट्स सेल कम हो जाएं। कई केसों में यह देखा गया है कि प्लेटिलेट्स सेल एक से डेढ़ लाख होने के बावजूद मरीजों का डेंगू टेस्ट पॉजीटिव आया है। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बीमारी नहीं है। इस कारण डेंगू को लेकर ज्यादा डरना नहीं चाहिए। कोशिश करें कि घर में एक ही बर्तन, घड़े, खुली टंकी, टायर या कूलर जैसी किसी भी चीज में साफ पानी ज्यादा दिनों तक नहीं रहें। क्योंकि इसी साफ पानी में डेंगू का मच्छर पैदा होता है और यह ज्यादातर दिन में ही काटता है। डेंगू होने पर मरीज को मच्छरदानी में रखें। ताकि कोई मच्छर उसे काटकर किसी दूसरे को यह बीमारी नहीं दे सके।
देसी नुस्खा खराब कर सकता है पेट
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्लेटिलेट्स सेल कम होने पर ज्यादातर लोग देसी नुस्खे आजमाने लगते हैं। एसपीएस हॉस्पिटल में आए कई मरीजों ने गलो बेल या पपीते के पत्तों को उबालकर पीने से पेट खराब होने की शिकायत की है।



राजीव राजा ने राहुल गांधी से मुलाकात करके दी युवा कांग्रेस को मजबूत करने की गतिविधियों की जानकारी

 लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव राजा ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात करके उन्हें लुधियाना में युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों व पंजाब के सियासी समीकरणों से अवगत करवाया। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडि़ंग और पंजाब युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा भी उपस्थित थे। राजीव राजा ने राहुल गांधी से बातचीत करते हुए कहा कि हाल ही में हुए युवा कांग्रेस चुनावों के बाद गठित हुई युवा कांग्रेस की टीम ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के प्रयास आरंभ किए हैं। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी को अकाली भाजपा गठबंधन शासन में कांग्रेसी नेताओं के साथ किए जा रहे दुव्र्यवहार व जनविरोधी नीतियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। राहुल गांधी ने राजीव राजा की पीठ थपथपाते हुए युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए सबको साथ लेकर चलने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर राजा के साथ विधानसभा सैंट्रल युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा, विधानसभा पूर्वी के अध्यक्ष अंकुर शर्मा, विधानसभा उतरी के अध्यक्ष साबी तूर, विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष ट्विंकल गिल, विधानसभा दक्षिणी के उपाध्यक्ष चेतन थापर, हैप्पी लाली, सन्नी चौधरी, लव मैनी, विक्की कुमार, रवि अटवाल, अमनदीप सिंह, विकास शर्मा, बलविन्द्र सिंह बड़ैच, रवि कुमार, प्रितपाल सिंह, गगनदीप टिंकू, विशाल गुलाटी, प्रदीप कुमार, रोहित वासन, गौरव जैन, साहिब सिंह, भुवनेश कुमार और सन्नी कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।




मामला प्रेम नगर में नगर निगम अधिकारियों की तरफ से तोड़े गए भगवान शिव के मंदिर का

*हिन्दू पंचायत में उपस्थित संत समाज ने 7 दिन के भीतर मंदिर का पुनर्निर्माण करने का दिया अल्टीमेटम

* संत समाज सहित पांच दर्जन से ज्यादा हिन्दू संगठनों व सैकड़ों हिन्दुओं ने दी राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

लुधियाना-
(सुनील कॉमरेड  ) करीब दो महीने पहले  प्रेम नगर में अवैध निर्माण तोडऩे की आड़ में तोड़े गए भगवान शिव के मंदिर के विरोध में हिन्दू संयुक्त मोर्चा की तरफ से आज जगराओं पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में संत समाज की अध्यक्षता में आयोजित हिन्दू पंचायत में संत समाज व पांच दर्जन से अधिक  हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए 7 दिन के भीतर न्यू प्रेम नगर में मंदिर तोडऩे वाले निगम अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मंदिर निर्माण आरंभ करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दी हुई अवधि के दौरान मंदिर निर्माण आरंभ न हुआ तो हिन्दू संयुक्त मोर्चा राज्य स्तरीय आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। हिन्दू पंचायत में विशेष तौर पर सम्मिलित हुए स्वामी चंद्रेश्वर गिरि, स्वामी कृष्णानंद , गुरदेव आनंद अत्री, योगी पप्पू भगत , स्वामी सुखपाल, भगत जीत लाल , महंत दिनेश पुरी, महंत गौरव बाबा , आचार्य श्री नीलकंठ , पंडित अजय वशिष्ठ, पंडित विद्यासागर पप्पू आदि के दिशा निर्देशों पर हिन्दू संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक राजीव टंडन, संजीव घनौली, महेश शर्मा, रोहित साहनी, पवन शर्मा, अश्वनी चोपड़ा, नीतिश नारंग, भानू प्रताप, अमित कौंडल, राकेश अरोड़ा, राकेश कपूर, बिट्टू गुंबर, प्रिंस शर्मा, हरीश शर्मा बौबी, संदीप गोरा थापर, अमित अरोड़ा, सुमित डिसूजा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रचंड आंदोलन की चेतावनी दी। हिन्दू संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजीव टंडन ने पंजाब में हिन्दुओं के साथ सौतेला व्यवहार होने के आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में सतासीन अकाली दल राज्य में खालिस्तान की स्थापना की नीति के तहत अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ सौतेला व्यवहार करके हिन्दू मंदिरों को निशाना बना कर देवी-देवताओं का अपमान कर रहा है, जिसे हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि  7 दिन के भीतर प्रेम नगर में गिराया गया भगवान के शिव के मंदिर का पुनर्निर्माण आरंभ नहीं हुआ तो हिन्दू समाज सडक़ों पर उतर कर विरोध जताएगा। हिन्दू पंचायत में शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर डी पुरी, शिवसेना हिन्दुस्तान के पंजाब प्रमुख कृष्ण शर्मा, शिव सेना पंजाब से अश्वनी चोपड़ा,बलदेव भारद्वाज,राजेश पल्टा, शिवसेना समाजवादी से कमलेश भारद्वाज,  हनी भारद्वाज, अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी के अध्यक्ष सुनील तांगड़ी, पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं, अकाली दल लुधियाना शहरी अध्यक्ष मदन लाल बग्गा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण बांसल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्ष शर्मा, दुर्गा सेवक संघ के अध्यक्ष बलबीर गुप्ता, श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय महेन्द्रू बम्पी, श्री प्रेम धाम से योगेश बांसल शैली, टूटियां वाला मंदिर के चेयरमैन उमादत शर्मा, भाजपा नेता संजय कपूर और सुभाष डाबर, सनातन धर्म महोत्सव कमेटी के चेयरमैन मदन लाल चोपड़ा, कुलभूषण मल्लिक, हर हर महादेव महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी बहल, महाशिरात्रि महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष नीरज वर्मा, हनुमंत संगीत सेवा परिवार प्रमुख मनमोहन भट्ट, कांग्रेसी नेता लक्की कपूर, अमर टक्कर, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरिन्द्र दता, चौड़ा बाजार शापकीपर्ज एसोसिएशन अध्यक्ष शाम लाल चोपड़ा, श्री रामलीला कमेटी दरेसी से कमल बस्सी, संजीव कुन्द्रा, प्रेम पराशर, वेद मरवाहा, शिव वैल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन अश्वनी त्रेहन, भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के महामंत्री अमित गोसाई, अकाली नेता डिंपल राणा, कांग्रेसी नेता चिराग थापर, हिमांशू वालिया, हिन्दू शक्ति मोर्चा से हैप्पी कालड़ा, शिव सेना पंजाब से मोती भनोट, पंडित गगन पाठक, पंडित विजय शर्मा, पंडित दीक्षित, राजेश शर्मा, रवि सिंह, कौशल सिंह, नीरज चौपड़ा, दिलीप ग्रोवर, राकेश जोशी, अनिल सिंह, वरिंन्द्र हनी, गुल्शन मल्हौत्रा, अश्वनी शर्मा, दीपक धनिया, अमित भार्गव, नितिनि नंदा, बलदेव भारद्वाज, सचिन बहल, राजेश पलटा, विपन शर्मा, नरोत्तम मिन्हास, संजीव शर्मा, दुर्गा गुप्ता सहित अन्य भी मौजूद थे।