Friday, 18 September 2015

पंजाब के स्कूलों - कॉलेजों में ईद के दिन छुट्टी न होना अफसोसजनक

शिक्षण संस्थानों में धार्मिक भेदभाव न किया जाए - शाही इमाम पंजाब
लुधियाना- (सम्राट )-25 सितम्बर को मनाए जाने वाले ईद-उल-जुहा (बकरा ईद) के दिन पंजाब के स्कूलों- कॉलेजों में छुट्टी न करना अफसोसजनक है। उक्त विचार लुधियाना जामा मस्जिद में पत्रकार सम्मेलन के दौरान पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने प्रकट हुए कहा कि बड़े ही अफसोस की बात है कि अक्सर शिक्षण संस्थानों की प्रबंधक कमेटियों ने  ईद-उल-जुहा की छुट्टी तो क्या करनी थी, 25 तारीख को इम्तिहान रख दिए है, जिस कारण मुस्लिम विद्यार्थी चाहकर भी नमाज-ए-ईद अदा नहीं कर सकेगें। उन्होंने कहा कि पंजाब धार्मिक सदभावना के कारण देश के लिए एक मिसाल रहा है। पिछले दो तीन वर्षों से पंजाब के स्कूलों -कॉलेजों की मनमानी की वजह से भेदभाव का माहौल पैदा हो रहा है।
शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि इस दौरान ज्यादा निराशाजनक स्थिति प्रशासन की बनी हुई है जो कि सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में जामा मस्जिद कमेटी की ओर से कई बार जिलाधीश रजत अग्रवाल से सम्पर्क करने की कोशिश की गई परन्तु उनकी ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल के नाम विगत दिवस शिकायत निवारण अधिकारी मैडम डॉ. कन्नू थिंद को गया था। न्होंने  कहा कि स्कूलों- कॉलेजों की ओर से ईद पर छुट्टी न करना निन्दनीय नहीं बल्कि निराशाजनक है क्योंकि शिक्षण संस्थान ही भारत की एकता और अखंडता की नींव को मजबूत करते है। यदि शिक्षा के मंदिरों में ही ऐसे फैसले होंगे तो बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?यह प्रश्न लोगों के मनो में कौंध रहा है । एक प्रश्न के उत्तर में शाही इमाम ने कहा कि यदि स्कूलों- कॉलेजों की ओर से ईद के दिन छुट्टी नहीं की जाती तो वह मुस्लिम समुदाय से आव्हान करेंगे कि ईद के दिन काली पट्टियां बांधकर नमाज अदा करे। इस अवसर पर शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम, बाबुल खान विशेष रूप से उपस्थित थे।



Wednesday, 16 September 2015

स्टंटमैन जादूगर शिव कुमार अब लुधियाना में

लुधियाना- (रघबीर सिंह ) लम्बे समय के बाद लुधियाना के लोगों को जादूगरी का स्वस्छ मनोरंजन देखने को मिलेगा। 18 सितंबर से स्थानीय फिरोज गांधी मार्कीट, नेहरू सिधांत केंद्र में विश्व प्रसिध्द जादूगर शिव कुमार अपने जांबाज खेलों से लुधियाना वासियों का मनोरंजन करेंगे। इस सबंध में लुधियाना के बच्चों में काफी उत्साह पाया जा रहा है। एशिया के पहले स्टंटमैंन विश्व प्रसिघ्द जादूगर शिव कुमार पहली बार लुधियाना आ रहे हैं। इस सबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जादूगर शिव कुमार ने बताया कि जादू केवल हाथ की सफाई है, ना कि कोई जादू है। उन्होंने कहा कि विश्व को भारत ने कई प्रसिध्द जादूगर दिये हैं, जिनसे बहुत कुछ सीख कर हम आप की सेवा में उपस्थित हुए हैं। पानी के अन्दर मौत को चैलेंज, आरे की मशीन से इंसान को दो टुकड़े करना, जादू की परियों का अनोखा मायाजाल, नाग कन्या से जादूगर का युध्द आदि इस शो के मुख्य आक र्षण होंगे। प्रति दिन दर्शकों को जादू के नये खेल देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मैं लुधियाना की सडक़ों पर आंखों पर पट्टी बांध कर मोटरसाईकल चलाकर लोगंों को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करूगा। उन्होंने कहा कि समाज में कन्या भू्रण हत्या, यातायात के नियमों का पालन, अन्ध विश्वास, नशा खोरी, दैवी आत्माओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है, तभी हम एकआदर्श समाज की स्थापना कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरे भारत में जादूगरी के शो करके लोगों को उक्त बुराईयों के प्रति संदेश देता हूं। पंजाब आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत मिलनसार हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर जादू के शो कर जहां लोगों का मनोरंजन करूगा. वहीं एकता और भाईचारे का संदेश भी देकर जाऊगा।  भोजपुरी सांस्कृतिक नृ़त्य कलामंच, दिल्ली के सौजन्य से आयोजित इस जादू के खेल के बारे अधिक जानकारी देते हुए अध्यक्ष अशोक गौतम ने बताया कि इस शो के प्रति शहरवासियों के बच्चों में काफी उत्साह है और इसीलिये हमने बच्चों के लिये कम दामों पर टिकट को उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रति दिन दो शो बाद दोपहर एक और सात बजे हुआ करेंगे, जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो 1, 4 और 7 बजे होंगे। यह एक पारिवारिक मनोरंजन है और आप पूरे परिवार के साथ बैठ कर दो घन्टे पूरे शो का लुत्फ उठा सकते हैं।



प्रोफैसर कुलबर्गी के कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

*देश के प्रधान मंत्री के नाम भेजा ज्ञापन 
लुधियाना- (सम्राट)लेखक प्रो एम एम कुलबर्गी (कर्नाटक) के कातिलों को सजा दिलवाने की मांग को लेकर आज भाईवाला चौंक स्थित शहीद करतार सिंह सराभा की प्रतिमा को नमन करने के पश्चात कोमागाटामारू यादगार कमेटी,जमहूरी अधिकार सभा व  तर्कशील सोसायटी के नेतृत्व में विभिन्न जनतक जत्थेबंदियों के सहयोग से रोष रैली की गई। रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सौ पुस्तकों के लेखक पूर्व वाईस चांसलर प्रोफैसर एम एम कुलबर्गी को क़त्ल करके फिरकू फाशी ताकतों ने भारत की अग्रिम जमहूरी,तर्कशील व देश प्रेमी ताकतों को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पहले महाराष्ट्र सरकार ने नरेंद्र दबोलकर (पुणे ) फिर लोक आगू कॉमरेड गोबिंद पानसरे (पुणे ) तथा 15 जून को मध्यप्रदेश सरकार ने पत्रकार संजीव कुठारी के कातिलों को अभी तक गिरफ्तार न करके प्रोफैसर कुलबर्गी के कातिलों के लिए सभी रास्ते समतल कर दिए हैं।नेताओं ने कहा कि अब ऐसी स्थिती बन चुकी है कि कातिल खुलेआम घूम रहे है,जिन्हें किसी  खौफ नहीं है। उन्होंने घोषणां करते हुए कहा कि विचारों की आज़ादी पर जि़ंदगी जीने की आज़ादी को किसी भी कीमत पर कुचलने नहीं दिया जाएगा। देश के कोने कोने में उक्त लोगों के कातिलों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की जा रही है। यदि अवगी भी उक्त क़त्ल करने वाले कातिलों को गिरफतार नहीं किया जाता तो आंदोलन को प्रचंड किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों ने भाईवाला चौंक से लघु सचिवालय तक पैदल रोष मार्च करके जिला प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन देश के प्रधान मंत्री को भेजा गया जिसमे कातिलों  साजिशकर्ताओं को तुरंत सजा दिलवाने की मांग की गई। इस अवसर पर का.गुरनाम सिंह सिद्धू,प्रोफैसर ए के मलेरी,मास्टर जसदेव सिंह ललतों,जसवंत जीरख,उजागर सिंह बद्दोवाल,कस्तूरी लाल,एडवोकेट कुलदीप सिंह,सेवामुक्त कर्नल एस बराड़,जोगिंद्र आज़ाद,कंवलजीत सिंह खन्ना,विजय नारायण,अरविंद,पवन कुमार कौशल आदि ने संबोधन किया।


सिविल अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी

*पोलियों बूँद पिलाने के बहाने महिला ले गई बच्चे को अगवाकर 

लुधियाना-16 सितंबर (शिवराज शर्मा  ) अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले सिविल अस्पताल से आज सबेरे एक नवजात बच्चे के चोरी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वयं को अस्पताल की कर्मचारी बताने वाली अधेड़ महिला बच्चे को पोलियो की बूंदे पिलाने के बहाने माँ से बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर चली गई और बच्चे सहित ऑटो में बैठ कर फरार हो गयी। इस संबध में थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने बच्चे की माँ के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। एकत्रित की गयी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रहने वाले दरगाह लाल इन दिनों कैलाश नगर की गगन दीप कलौनी में रहता है और लुधियाना में ही काम करता है,जिसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। दरगाह की पत्नी पुष्पा गर्भ से थी जिसे सिविल अस्पताल प्रसव के लिए दाखिल करवाया गया। पुष्पा ने बीते सोमवार को एक बेटी को जन्म दिया। आज सवेरे पुष्पा अपनी नवजात बच्ची सहित वार्ड में थी कि एक अधेड़ महिला ने आकर उससे बच्ची को पोलियो की बूंदे पिलाने की बात कह कर बच्ची को उसकी गोद से लेकर चली गई ,जब कुछ देर वह नहीं आई तो महिला अपनी आठ वर्ष की बच्ची को उसे देखने के लिए भेजा जो उस समय पुष्पा के ही पास थी। जब तक बच्ची महिला को देखने पहुँची तब तक उक्त महिला अस्पताल के मुख्य दरवाजे तक जा चुकी थी जो बच्चे सहित ऑटो में बैठ कर फरार हो गयी । बच्ची ने पूरी कहानी अपनी माँ पुष्पा को बताई तो बच्चे के चोरी होने की बात अस्पताल में आग की तरह फैल गई। अस्पताल प्रशासन ने भी बच्चे को ढूंढने के प्रयास आरम्भ किये और थाना डिवीजन नंबर 2 को भी सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी सुरेन्द्र मोहन ने मौके पर पहुँच कर पुष्पा के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।




Tuesday, 15 September 2015

पर्यूषण पर्व पर देश के लोग स्वेच्छा से मीट के सेवन का त्याग कर बढ़ाएं सदभावना : एस एस जैन सभा

लुधियाना - (रघबीर )  एस एस जैन सभा सैक्टर 39 ,चंडीगढ़ रोड के सदस्यों ने महाराष्ट्र में पर्यूषण पर्व पर मीट की ब्रिकी पर पांबदी को लेकर विभिन्न राजनितिक दलों की तरफ से खेले जा रहे निम्न स्तर के राजनितिक खेल की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए देश की जनता से आग्रह किया कि वह जैन धर्म के पवित्र पर्यूषण पर्व पर जैन समाज की धार्मिक भावानओं की कद्र करते हुए स्वेच्छा से 18 सितम्बर तक पर्यूषण पर्व के दौरान मीट व मीट से बने पदार्थो का सेवन  न करे। एस एस जैन सभा सैक्टर 39 के चेयरमैन देवराज जैन और अध्यक्ष विनोद जैन महाराष्ट्र में पर्यूषण पर्व के दौरान मीट की बिक्री पर लगाई रोक हटाने के अदालती फैसले पर कहा कि अगर महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के लोग स्वयं ही पर्यूषण पर्व पर मीट का सेवन करने से परहेज करें तो खुद-ब खुद ही मीट पर पांबदी लग जाएगी। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दविन्द्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी कुंवर रंजन जैन ने मीट की पांबदी पर रोक लगवाने के लिए खेले जा रहे निम्न स्तर के राजनितिक खेल पर चर्चा करते हुए कहा कि जैन धर्म के शांति प्रिय लोगो की भावनाओं को भडक़ा कर कुछ लोग जैन समाज की भावनाओं को आहत करके समाज में बिखराव के प्रयास कर रहें है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वह पर्यूषण पर्व पर जीव हत्या व मीट की बिक्री पर पूर्ण तौर पर पांबदी लगाकर जैन धर्म की आहत हो रही भावनाओं पर मरहम लगाएं। इस अवसर पर चेयरमैन देवराज जैन, अध्यक्ष विनोद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दविन्द्र अग्रवाल, महासचिव नितिन जैन, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, मीडिया प्रभारी कुंवर रंजन सिंह, प्रीती जैन, किरण जैन, सुष्मा जैन सहित अन्य भी उपस्थित थे। 

श्री गणपति महोत्सव-2015 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा मार्ग होगा गंगा जल से पवित्र

लुधियाना - (शिवराज शर्मा )   श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से 19 से 27 सितम्बर तक बीआरएस नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित होने वाले श्री गणपति महोत्सव-2015 के उपलक्ष्य में 19 सितम्बर को आयोजित होने वाली विशाल शोभा यात्रा में मंहत नारायण दास पुरी के नेतृत्व भक्तजन गणपति जी का अभिषेक करेंगे। शोभा यात्रा मार्ग पर गंगाजल का छिडक़ाव करके रथयात्रा मार्ग पवित्र होगा। बीच रास्ते पांच दर्जन से ज्यादा स्थानों पर गणपति बप्पा का पूजन व आरती होगी। उपरोक्त जानकारी श्री गणपति उत्सव कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों ने प्राचीन संगला वाला शिवालय के मंहत नारायण दास पुरी, बाबा कुलंवत भल्ला और रामशरणम दरेसी प्रमुख दविन्द्र सूद जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को श्री गणपति महोत्सव-2015 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रण देने के उपरांत विशेष बातचीत करते हुए दी। मंहत नाराण दास पुरी जी ने गणेश उत्सव के दौरान गणपति पूजन कर लड्डूओं का भोग अर्पित करने से मिलने वाले फल पर चर्चा करते हुए कहा कि लड्डूओं का भोग श्रद्धा के साथ अर्पित कर पूजन करने से वर्षो से रुके कार्यो की रुकावट दूर होने से घर परिवार में सुख स्मृद्धियों को प्रवेश होता है। इस अवसर पर राकेश बजाज, जगदीश पुरी, महिन्द्रपाल ग्रोवर, जगजीत अजमानी, बलविन्द्र अग्रवाल, विजय बजाज, विनय अरोड़ा, रमन मितल, भीमसेन शर्मा, राकेश गुप्ता, राजेश महाजन, नीतिन गुप्ता, नरिन्द्र महाजन, सुमित मितल, राजीव खन्ना, अमरजीत बस्सी, विशाल सूद, विजय बजाज, गगन वालिया, राज चावला, दीपक कुमार, जगदीश राम, कपिल डाबर, बलविन्द्र अग्रवाल, संजय खोसला, रवि कपूर, अर्थव मितल सहित अन्य भी उपस्थित थे।


क्षमादान से बड़ा कोई पुण्य दान नहीं है- साध्वी सुचेता

एस एस जैन सभा चंडीगढ़ रोड की तरफ से सैक्टर 39 में पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन के प्रवचन 
लुधियाना -(शिवराज शर्मा ) धनदान,अन्नदान,पानदान,औषधदान और ज्ञान दान सहित अन्य सभी दानों में सबसे बड़ा दान क्षमादान है। क्षमादान से बड़ा कोई पुण्य दान नहीं है। उपरोक्त बातें आचार्य भगवन श्री सुभद्र मुनि जी महाराज की आज्ञा नुवर्तिनी एवम जैन भारती गुरुणीचार्य श्री सुशील कुमारी जी म. की सुशिष्या साध्वी रतना श्री सुचेता जी म. , श्री स्वाति जी म. ठाणे-5 की निश्रा में एस एस जैन सभा चंडीगढ़ रोड की तरफ सैक्टर 39 में आयोजित पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन श्रावकों को स्वाध्याय का महत्व समझाते कही। उन्होने अभयदान को मूलदान बताते हुए कहा कि बाकी के दान उसकी रक्षा के लिए बाढ़ के सामान हैं। प्राणी को अगर जीवन में कुछ लेने का चुनाव करना पड़े तो वह अभयदान ही लेगा। तप और स्वाध्याय विषय पर चर्चा करते हुए साध्वी जी ने कहा कि तप से शरीर सोने की तरह निखरता है और आत्मज्ञान का प्रकाश की तरह फैलता है। इसलिए मनुष्य को सुख सुवधिाओं की लोभ किए बिना आत्मज्ञान व आत्म अनुभूति के लिए तप और स्वाध्याय को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर महिन्द्रपाल जैन, विनोद जैन, देवराज जैन, दविन्द्र अग्रवाल, नितिन जैन, दीपक जैन, संजीव जैन, रमेश जैन, कुंवर रजन जैन., प्रीती जैन, सष्मा जैन, किरण जैन सहित अन्य भी उपस्थित थे।