Monday, 21 September 2015

ईद-उल-जुहा के मौके पर स्कूलों में छुट्टी का मामला सरकार तक पहुंचा

लुधियाना में शिक्षा मंत्री डा. चीमा को नायब शाही इमाम ने ज्ञापन सौंपा
लुधियाना- (शिवराज ) 25 सितम्बर को देश भर में मनाई जाने वाली ईद-उल-जुहा के मौके पर पंजाब के स्कूलों और कालेजों में छुट्टी न किये जाने का मामला राज्य के मुसलमानों में चर्चा का विषय बन गया है। आज इस संबंध में एक वफ्द के साथ मजलिस अहरार पार्टी के महासचिव व नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी ने पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा से मुलाकात की। वफ्द की ओर से एक ज्ञापन शिक्षा मंत्री को दिया गया जिसमें मांग की गई कि ईद-उल-जुहा के दिन पंजाब भर के स्कूलों-कालेजों में छुट्टी का ऐलान सरकार की ओर से किया जाये। मौलाना उसमान ने शिक्षा मंत्री को बताया कि ईद के दिन स्कूल और कालेजों की ओर से छुट्टी तो दूर की बात उलटा पेपर रख दिये गये हैं, जिसकी वजह से मुस्लिम बच्चे चाह कर भी ईद की नमाज अदा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह अफसास की बात है कि ईद के दिन भी स्कूल और कालेजों के प्रबंधकों द्वारा जानबूझ कर पेपर रख दिये हैं। उन्होंने कहा कि हम पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि ईद-उल-जुहा के दिन स्कूल और कालेजों में पूरी तरह से छुट्टी की जाये। इस मौके पर जत्थे. मनजीत सिंह टोनी, शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम, सरफराज खां, आजाद अहरारी विशेष रूप से उपस्थित थे।


Sunday, 20 September 2015

कौंसिल ने किया आचार्य दिनेश शर्मा का सम्मान

लुधियाना-(रघबीर ) लुधियाना सिटीजन कौंसिल के सदस्यों ने चेयरमैन दर्शन अरोड़ा की अध्यक्षता में अयूर भवन में नई दिल्ली से ज्योतिष के क्षेत्र में दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मान पा चुके पद्मश्री आचार्य दिनेश शर्मा का लुधियाना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि वह पेशे से मैकेनीकल इंजीनियर थे, तकरीबन 30 वर्ष पहले ज्योतिष के विषय पर रिसर्च की थी और ज्योतिषचार्य बन गए। श्री शर्मा ने कहा कि आज के समय में ज्योतिष के नाम पर कई दुकानें खुल गई है जिससे लोग गुमराह हो रहे है। उन्होंने कहा कि मेरी 30 वर्ष की इस तपस्या से लोगों को सही दिशा प्रदान करना है न कि उनको भ्रमित करना है। उन्होंने खासतौर पर बताया कि वह किसी भी व्यक्ति की फोन से आवाज सुनकर उसकी भविष्य वाणी कर सकते है। श्री शर्मा ने कहा कि वह लुधियाना में एक विशाल ज्योतिष महाविद्यालय स्थापित करने की योजना बना रहे है जिससे गुमराह व भटके हुए लोगों का बचाया जा सके। इस विद्यालय में जहां लोगो को शिक्षित करके उनके मन में बैठे भ्रमों को मिनटों में दूर किया जाएगा। इस मौके पर कौंसिल के उप-चेयरमैन अशोक धीर, पी.आर.ओ. डा.एस.बी.पांधी, रविकांत गुप्ता सीए, गुरिन्द्र पाल सिंह, डिम्पल चोपड़ा, प्रवीन बांसल, जगदीप औलख आदि ने इस नेक कार्य को जल्द पूरा करने का सहयोग दिया।

संगठन के चुनावो को लेकर भाजपा की चुनावी प्रक्रिय शुरू

*30 सितम्बर तक सभी बूथ समितियों के चुनाव हो जाएंगे सम्पन्न

लुधियाना-(सम्राट) संगठन के चुनावों  लेकर जिला भाजपा ने सरगर्मियां तेज करदी हैं। आज बारिश के मौसम में भी जिला भाजपा की एक खास बैठक जिला प्रधान प्रवीण बांसल की अध्यक्षता में स्थानीय सर्कट हाउस में आयोजित की गई जिसमे प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रोफैसर राजेन्द्र भंडारी,प्रदेश महासचिव व जिला चुनाव प्रभारी राकेश राठौर विशेष रूप से उपस्तिथ हुए। इस दौरान राकेश राठौर ने बताया की शहर में पड़ते 1027 बूथों के लिए मण्डलों के अनुसार चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हरीश टण्डन को अग्र नगर मण्डल, सतपाल सग्गड़ को भारत नगर, तरनजीत सिंह को भगत सिंह नगर ,सरबजीत सिंह काका को घुमार मण्डी ,सुनीता अग्रवाल को टगोर नगर, रमेश शर्मा को हैबोवाल मण्डल, बलविंद्र रवि को गुरुनानक पुरा ,अशोक लूंबा को दरेसी मण्डल, राजेन्द्र खत्री को सलेम टाबरी ,ओ पी रतड़ा को शिवपुरी ,राम गुप्ता को सुभानी बिल्डिंग, भूषण वर्मा को किदवई नगर ,अशोक जुनेजा को शिवाजी नगर, जितेंद्र मित्तल को माधोपुरी मण्डल, रजनीश धीमान को टिब्बा रोड ,संजीव मल्होत्रा को कैलाश नगर मण्डल ,इंद्र अग्रवाल को जमालपुर मण्डल ,देवी सहाय टण्डन को फोकल प्वाइंट, कांतेन्दु शर्मा को ढोलेवाल मण्डल, आर डी शर्मा को डाबा लोहारा, उमा दत्त शर्मा को ग्यासपुरा, संजय कपूर को दुगरी मण्डल, हरमिंद्र मलिक को आत्म नगर और दविन्द्र जग्गी को जनता नगर मण्डल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है । प्रोफैसर राजेन्द्र भंडारी ने बताया कि 30 सितम्बर तक सभी बूथ समितियों के चुनाव सम्पन्न हो जायेगे।इस बैठक में पंजाब सर्विस कमीशन के पूर्व सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सरीन, जिला महासचिव पुष्पिंदर सिंगल, सुनील मौदगिल आदि उपस्थित थे।


संघर्ष ,समर्पण और एकता के बगैर पूर्वांचल समाजकी तरक्की संभव नहीं -राजेश मिश्रा


लुधियाना-(शिवराज शर्मा)
राम नगर में संदीप शर्मा के तत्वधान मेंआयोजित किये गए सम्मान समारोह में शामिल हुए शिरोमणि अकाली दल लुधियाना शहरी केमीडिया प्रभारी और पूर्वांचल जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिलहुए जन समूह को सम्बोधित करते कहा की पूर्वांचल का मजदूर किसी व्यक्ति विशेष कामोहताज नहीं कर्मशील और संघर्षी समाज को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी तभी समाज काविकास होगा संघर्ष ,समर्पण और एकता के बगैर पूर्वांचल समाज की तरक्की संभव नहीं है इसलिए हमें अपनी मौलिक जरूरतों को लेकर जागरूक होना पड़ेगा समाज के युवा साथी समाज कीताकत है और उन्हें भी अपनी सेवाएं समाज को समर्पित करनी होगी पंजाब सरकार तक समाजकी आवाज को पहुचाने के लिए पूर्वांचल जन कल्याण संगठन बाखूबी अपनी सेवा निभा रहा हैसंगठन का एक एक साथी समाज की सेवा को समर्पित है समाज की कई जरूरते जैसे जातिप्रमाण पत्र का मसला पुरे प्रदेश में अति महत्वपूर्ण है और इस पुरे मामले को पंजाब के मुख्यमंत्रीस प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री तथा अकाली दल के अध्यक्ष स:सुखबीर सिंह बादल केसमक्ष रखा गया है जो जल्द ही हल होने वाला है समाज की ताकत के बगैर कोई भी कार्य संभवनहीं है इस लिए पुरे प्रदेश में इस समाज को एक मंच पर आने की जरूरत है कार्यक्रम कोसम्बोधित करते पार्षद राधा कृष्ण ने कहा की समाज का हर कार्य होगा चाहे को जिला प्रशासन,नगर निगम या अन्य किसी भी विभाग से हो कही समाज को कोई दिक्कत हो तो वो और श्रीमिश्रा समाज की सेवा में हर संभव हाज़िर है लुधियाना जिले में हर वार्ड में बसे पूर्वांचली लोगो सेलगतार तालमेल किया जा रहा है और जो भी समस्याएं है या मुश्किलें है वो सरकार के माध्यमसे हल की जाएगी कायक्रम में आयोजको द्वारा श्री मिश्रा और राधे कृष्णा को सम्मानित भीकिया गया  इस अवसर पर श्याम मोहन सिंह ,रमेश पांडे , हैप्पी वर्मा , लाल साहिब मिश्रा , सोनूपांडे , वीरेंदर कश्यप , बलवंत कुमार , विशाल मिश्रा ,सुनील पाल , रामेश्वर कुशवाहा , संदीपमिश्रा  , वीरेंदर मिश्रा , यूनिस अंसारी , दलीप सोनी , उत्तम मिश्रा , ईशु सच्चर , राज बहादुर ,मुन्ना कुशवाहा , मोहिन्दर भगत , राज किशोर , डा : अशोक सिंह , राजन वर्मा आदि के इलावाभारी संख्या में लोग उपस्थित रहे  

Friday, 18 September 2015

विधु जैन हत्याकांड मामले में मदद करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा

*पी.एम.ओ  दखल के बाद हरकत में आई सी.बी.आई ने मलेरकोटला में लगवाए पर्चे

लुधियाना-(सम्राट)  पंजाब के मलेरकोटला में दो वर्ष पूर्व  हुए जघन्य हत्याकांड में एक अवोध बच्चे को जिन्दा जलाए जाने वाले आरोपियों को सज़ा दिलवाने व पीडि़त परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए श्री हिन्दू न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग के नेतृत्व में संघर्ष किया जा रहा है और पिछले दिनों अमृतसर से पैदल इंसाफ यात्रा प्रधान मंत्री के दिल्ली निवास तक शुरू की गई थी। इस इंसाफ यात्रा के सदस्यों से पी एम कार्यालय के में केंद्रीय राज्य मंत्री डा.जितेंद्र सिंह ने मुलाकत करके इंसाफ दिलवाने  दिया था। अब इस मामले में इंसाफ मिलने की किरण नजर आ रही है। उल्लेखनीय है कि विधु जैन हत्याकांड मामले में परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए निकाली गई इंसाफ यात्रा के सदस्यों से मुलाकात करने के बाद डा जितेंद्र सिंह ने  सी.बी.आई के उच्च अधिकारियों को मामले को शीघ्र हल करने के आदेश दिए थे। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजैंसी सीबीआई ने पीएमओ के दखल के बाद विधू जैन हत्याकांड को सुलझाने में सहायता करने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उक्त जानकारी श्री हिन्दू न्याय पीठ विधानपरिषद के सदस्य चन्द्रकान्त चड्डा ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले संबधी पंजाब के  मलेरकोटला में कई स्थानो पर पर्चे भी लगाए गए हैं जिन पर लिखा गया है कि विधु जैन मामले की सीबीआई जांच कर रही है व मामले में ठोस जानकारी रखने वाला जो व्यक्ति मामले को सुलझाने में सीबीआई की मदद करेगा उसे 1 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। सूचना सी.बी.आई के दिनेश कुमार के नंबर 9780007709 और चंडीगढ़ कार्यालय 0172- 2657285, 5256803 पर दी जा सकती है।
                                                               

                                                     

पंजाब के स्कूलों - कॉलेजों में ईद के दिन छुट्टी न होना अफसोसजनक

शिक्षण संस्थानों में धार्मिक भेदभाव न किया जाए - शाही इमाम पंजाब
लुधियाना- (सम्राट )-25 सितम्बर को मनाए जाने वाले ईद-उल-जुहा (बकरा ईद) के दिन पंजाब के स्कूलों- कॉलेजों में छुट्टी न करना अफसोसजनक है। उक्त विचार लुधियाना जामा मस्जिद में पत्रकार सम्मेलन के दौरान पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने प्रकट हुए कहा कि बड़े ही अफसोस की बात है कि अक्सर शिक्षण संस्थानों की प्रबंधक कमेटियों ने  ईद-उल-जुहा की छुट्टी तो क्या करनी थी, 25 तारीख को इम्तिहान रख दिए है, जिस कारण मुस्लिम विद्यार्थी चाहकर भी नमाज-ए-ईद अदा नहीं कर सकेगें। उन्होंने कहा कि पंजाब धार्मिक सदभावना के कारण देश के लिए एक मिसाल रहा है। पिछले दो तीन वर्षों से पंजाब के स्कूलों -कॉलेजों की मनमानी की वजह से भेदभाव का माहौल पैदा हो रहा है।
शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि इस दौरान ज्यादा निराशाजनक स्थिति प्रशासन की बनी हुई है जो कि सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में जामा मस्जिद कमेटी की ओर से कई बार जिलाधीश रजत अग्रवाल से सम्पर्क करने की कोशिश की गई परन्तु उनकी ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल के नाम विगत दिवस शिकायत निवारण अधिकारी मैडम डॉ. कन्नू थिंद को गया था। न्होंने  कहा कि स्कूलों- कॉलेजों की ओर से ईद पर छुट्टी न करना निन्दनीय नहीं बल्कि निराशाजनक है क्योंकि शिक्षण संस्थान ही भारत की एकता और अखंडता की नींव को मजबूत करते है। यदि शिक्षा के मंदिरों में ही ऐसे फैसले होंगे तो बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?यह प्रश्न लोगों के मनो में कौंध रहा है । एक प्रश्न के उत्तर में शाही इमाम ने कहा कि यदि स्कूलों- कॉलेजों की ओर से ईद के दिन छुट्टी नहीं की जाती तो वह मुस्लिम समुदाय से आव्हान करेंगे कि ईद के दिन काली पट्टियां बांधकर नमाज अदा करे। इस अवसर पर शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम, बाबुल खान विशेष रूप से उपस्थित थे।



Wednesday, 16 September 2015

स्टंटमैन जादूगर शिव कुमार अब लुधियाना में

लुधियाना- (रघबीर सिंह ) लम्बे समय के बाद लुधियाना के लोगों को जादूगरी का स्वस्छ मनोरंजन देखने को मिलेगा। 18 सितंबर से स्थानीय फिरोज गांधी मार्कीट, नेहरू सिधांत केंद्र में विश्व प्रसिध्द जादूगर शिव कुमार अपने जांबाज खेलों से लुधियाना वासियों का मनोरंजन करेंगे। इस सबंध में लुधियाना के बच्चों में काफी उत्साह पाया जा रहा है। एशिया के पहले स्टंटमैंन विश्व प्रसिघ्द जादूगर शिव कुमार पहली बार लुधियाना आ रहे हैं। इस सबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जादूगर शिव कुमार ने बताया कि जादू केवल हाथ की सफाई है, ना कि कोई जादू है। उन्होंने कहा कि विश्व को भारत ने कई प्रसिध्द जादूगर दिये हैं, जिनसे बहुत कुछ सीख कर हम आप की सेवा में उपस्थित हुए हैं। पानी के अन्दर मौत को चैलेंज, आरे की मशीन से इंसान को दो टुकड़े करना, जादू की परियों का अनोखा मायाजाल, नाग कन्या से जादूगर का युध्द आदि इस शो के मुख्य आक र्षण होंगे। प्रति दिन दर्शकों को जादू के नये खेल देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मैं लुधियाना की सडक़ों पर आंखों पर पट्टी बांध कर मोटरसाईकल चलाकर लोगंों को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करूगा। उन्होंने कहा कि समाज में कन्या भू्रण हत्या, यातायात के नियमों का पालन, अन्ध विश्वास, नशा खोरी, दैवी आत्माओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है, तभी हम एकआदर्श समाज की स्थापना कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरे भारत में जादूगरी के शो करके लोगों को उक्त बुराईयों के प्रति संदेश देता हूं। पंजाब आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत मिलनसार हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर जादू के शो कर जहां लोगों का मनोरंजन करूगा. वहीं एकता और भाईचारे का संदेश भी देकर जाऊगा।  भोजपुरी सांस्कृतिक नृ़त्य कलामंच, दिल्ली के सौजन्य से आयोजित इस जादू के खेल के बारे अधिक जानकारी देते हुए अध्यक्ष अशोक गौतम ने बताया कि इस शो के प्रति शहरवासियों के बच्चों में काफी उत्साह है और इसीलिये हमने बच्चों के लिये कम दामों पर टिकट को उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रति दिन दो शो बाद दोपहर एक और सात बजे हुआ करेंगे, जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो 1, 4 और 7 बजे होंगे। यह एक पारिवारिक मनोरंजन है और आप पूरे परिवार के साथ बैठ कर दो घन्टे पूरे शो का लुत्फ उठा सकते हैं।