Tuesday, 6 January 2015

इक्नामिक एंड पोल्टिकल सैल प्लानिंग सैल ने सौंपी नमित दीवान को राज्य इकाई के सचिव पद की जिम्मेदारी

* डाबर व चीमा ने नमित दीवान को नियुक्ति पत्र सौंप दिलाई शपथ 
लुधियाना. 6 जनवरी (राजकुमार शर्मा) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इक्नामिक एंड पोल्टिकल सैल प्लानिंग सैल ने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता नमित दीवान को सैल की पंजाब इकाई का सचिव नियुक्त किया। इक्नामिक एंड पोल्टिकल-प्लानिंग सैल के पंजाब चेयरमैन ईश्वरजोत सिंह चीमा और विधायक सुरिन्द्र डाबर ने नमित दीवान को नियुक्ति पत्र सौंप कर सचिव पद की शपथ दिलाकर बधाई दी। ईश्वरजोत चीमा ने नमित दीवान की तरफ से पिछले कई वर्षो से पार्टी की निस्वार्थ भाव से सेवा करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी सेवाओ को देखते हुए उन्हें इक्नामिक एंड पोल्टिकल-प्लानिंग सैल के सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सुरिन्द्र डाबर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश का एक मात्र राजनितिक संगठन है जिसमें कार्यकर्ताओ को उनकी योगयता के अनुसार पद व जिम्मेदारियां सौंपकर मान सम्मान दिया जाता है। इक्नामिक एंड पोल्टिकल सैल प्लानिंग सैल के नवनियुक्त सचिव नमित दीवान मे ईश्वरजीत चीमा व पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि पार्टी हाइकमान ने उन पर भरोसा करके सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जो जिम्मेदारी सोंपी है। उसे वह तन-मन-धन से निभाकर पार्टी का भरोसा कायम रकने के प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर प्रमिन्द्र सिंह मोका, डोगर दास, हनी सिंह, बौबी ओबराय, अमित कुमार, बंटी, गुरिन्द्र सिंह, भोला सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।

लोहड़ी मेले पर सम्मानित होने वाली 11 शख्सियतों की घोषणा

लुधियाना. 6 जनवरी (अश्वनी ठाकुर ) मालवा सभ्याचारक  मंच पंजाब की तरफ से 10 व 11 जनवरी को आयोजित किए जाने वाली लड़कियों के 21वें लोहड़ी मेले के अवसर पर सम्मानित  की जाने वाली शख्सीयतों की घोषणा की गयी । मंच के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा और संरक्षण मलकीत सिंह दाखा ने सर्कट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 11 जनवरी को गिल रोड़ दाना मण्डी में आयोजित किए जा रहे लोहड़ी मेले के अफसर पर मंच की तरफ से गुरद्वारा नानकसर समराला चौंक के मुख्य सेवादार बाबा जसवंत सिंह को भाई घण्ईया जी यादगारी अवार्ड, दुबई के प्रसिद्ध बिजनेसमैन, समाज सेवी और सरबत का भला ट्रश्ट के मुखी एस. पी. सिंह ओबराय के माृत कौ?ाता जी अर ओबराय को माता गुजरी यादगारी अवार्ड, स्वामी शकंरानंद भूरी वाले (जो स्वामी गंगानंद जी बाल भवन के माध्यम से बेसहारा बच्चों का पालण पोषण करते आ रहे हैं) को साईं मीयंा मीर यादगारी अवार्ड, खेल जगत में अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाली निशानेबाज मलाईका गोयल को माई भागो यादगारी अवार्ड, प्रसिद्ध लेखक निन्दर घुगियाणवी को जगदेव सिंह जस्सोवाल यादगारी अवार्ड, कविžारी राज कौर को स्व: अफज़ल तोसीफ यादगारी अवार्ड और डा. अलका डोगरा को मदर टरेसा यादगारी अवार्ड, गोल्ड मैडल और दोशाला देकर ाानित किया जा??सएगा। इस अवसर पर गुरभजन सिंह गिल, जरनैल सिंह तूर, चमल लाल बžारा, पवन सिडाना, बलजिन्दर कलसी, रजिन्दर सिंह बसंत, मनोहर सिंह गिल, अवतार सिंह मठाड़ू, बरजिंदर कौर मंच की महिला विंग की प्रधान, हरचंद सिंह धीर, प्रगट सिंह गरेवाल, डा. नीलम खोसला और सरबजीत मन्नू आदि उपस्थित थे। बावा और दाखा ने बताया कि 10 जनवरी को पंजाबी भवन के सेैमीनार हाल में नशे, भ्रणु हत्या, ट्रैफिक और समाजिक बुराईयों आदि मुद्वों को लेकर सैमीनार का आयोजन प्रसिद्ध शायर तरलोचन लोची की अगवाई में किया जायेगा। बावा ने बाी?ताया कि 21 नव जन् बच्चीयों को मंच की तरफ से 5100 5100 रू की एफ. डी. भेंट कराानित किया जा??के सएगा। उन्होने बताया कि 11 जनवरी को गायिकी के खुल्ले अखाड़े और सुफ़ी गायक कंवर गरेवाल, रविन्दर गरेवाल, सुरिन्दर शिन्दा, माद सदीक,??ोह पाली देतयवालिया और रजनी जैन समेत चोटी के लोग गायक और कामेडी कलाकार आपनी लोक गायका और हास वियंग से लोगों का भरपुर मनोरंजन करेंगे। इस मौके पर मनजीत सिंह हंबड़ा, बलवंत सिंह घनौआ, करनैल सिंह गिल, तिलकराज सोनू, अशवनी अरोड़ा, महिंदर सिंह अरोज, एस. के. गुप्ता, सुभाष चंद्र, अजय गोस्वामी, अमनजीत सिंह, दीपक चोपड़ा, हैरी चड, रेशम सिंह सगू आदि मौजूद थे।

जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मिनी सचिवालय का घेराव कर अकाली भाजपा गठबंधन पर सिंथैटिंक ड्रग तस्करी के लगाए आरोप

लुधियाना (राजकुमार शर्मा) जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को राज्य के उपमुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरफ से भारत-पाक सीमा पर नशेे के खिलाफ लगाए जा रहे रोष धरनों के विपरित लुधियाना स्थित मिनी सचिवालय का घेराव करके अकाली भाजपा गठबंधन को पंजाब में फैले नशे के कारोबार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पंजाब सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाकर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर देश द्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। रोष प्रदर्शन में मौजूद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एच एस हंसपाल, विधायक सुरिन्द्र डाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया, पंजाब प्रदेश कांग्रेस शहरी विकास सैल के चेयरमैन रमेश जोशी, नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल के नेता हेमराज अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के.के. बावा और विधानसभा आत्मनगर के इंचार्ज कुलवंत सिद्धु ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पंजाब में सप्लाई हो रहे सिंथैटिक ड्रगस निर्माण करने वाले लोगों को संरक्षण देने वाले अपने नजदीकी रिश्तेदार बिक्रम सिंह मजीठिया की काली करतूतों को छुपाने के लिए देश की सीमाओं पर रोष प्रदर्शन करके भारतीय सेना के जवानों का मनोबल गिराने के प्रयास कर रहें है। वहीं देश की जनता को सेना के खिलाफ भडक़ाकर  देश द्रोह के लिए उकसा रहें है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की तरफ से पंजाब में फैले ड्रग माफिया के खिलाफ अंदोलन को नौटंकी करार देते हुए कहा कि भाजपा के नेता सर्वाजनिक तौर पर तो अकाली नेताओं के ड्रग माफिया में शामिल होने की बातें करते हैं मगर विधानसभा में ड्रग माफिया के सरगना मजीठिया का खुल कर समर्थन करते है। इससे भाजपा का दोगला चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से आग्रह किया कि वह सुखबीर बादल की तरफ से अंर्तराष्ट्रीय सीमाओं पर भारतीय सेना के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री व अन्य अकाली नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-ए के तहत  देश द्रोह का मामला दर्ज कर राज्य सरकार को बर्खास्त करें। इस अवसर पर पार्षद जय प्रकाश, बलकार सिंह संधु, नरिन्द्र काला, वरिन्द्र सहगल, पूर्व पार्षद राजू थापर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गागट, संजय शर्मा, कुलवीर नीटा, यादविन्द्र राजू, राजिन्द्र बाजवा, विपन अरोड़ा, प्रमोद अग्रवाल, पंकज शर्मा, अल्का मल्हौत्रा, हरदीप कौर, गोल्डी शर्मा, गुरप्रीत सिद्धु, मीनू मल्हौत्रा, हंसराज जस्सा, लवली खन्ना, राजन शुक्ला, रमन सिंह, मास्टर बिक्रम सिंह, अमरजीत सिंह ओबराए, रोहित पाठक, रविन्द्र बिट्टू, अनूपम शर्मा, रोकी भार्गव, ध्रुव अग्रवाल, रवि सोनी, चेतन, राज कुमार, बिट्टू धीर, सीता राम सूद, विक्की संधु, दरोगा साहनी, रमेश कुमार, चंदन, बंदेल साहनी, विक्रांत चौधरी, बलवीर, डी.आर. भट्टी, हरिन्द्र सिंह ज्योति, गुरजीत चीमा, दर्शी, तरसेम मंगू, वार्ड अध्यक्ष इन्द्रभान काका, रेखी भाषी, बलवीर सिंह गोल्डी महिन्द्रपाल शर्मा, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुखबीर सिंह सुक्खा, तेजवीर सिंह जौहर, गुरजीत सिंह शीहं, हरप्रीत सिंह डैनी, कुलवंत सेठी, मुनीष विज, मनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, मोहित विज, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

प्रभु सदैवं मनुष्य के अंग संग रहते हैं-भूषण

*तपोस्थली कुटिया साहनेवाल में संकीर्तन कर किया नव वर्ष का स्वागत
लुधियाना-(राजकुमार ) नव वर्ष 2015 के आगमन पर तपोस्थली कुटिया श्री दण्डी स्वामी महाराज में संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें तपोस्थली कुटिया सिद्ध पीठ श्री दण्डी स्वामी महाराज साहनेवाल के तपोस्थली कुटिया  श्री दण्डी स्वामी संकीर्तन सेवा मण्डली के सुनील कालिया,सौरव गुप्ता ने श्री दण्डी स्वामी महाराज जी का भव्य गुणगान कर समूह भक्तों को भावविभोर कर दिया। संकीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा 'तेरी रहमत का झूमर सजा है, मेरे बाबा की महफि़ल सजी है', 'ठाकुर जी तेरे द्वार आ खड़े हैं, 'हे राम तुम बड़े दयालु हो' गाकर भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्री दण्डी स्वामी महाराज के अनन्य भक्त भारत भूषण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नववर्ष के आगमन पर कुटिया में प्रथम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री  गुप्ता ने समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ लडऩे के लिए युवा वर्ग को धर्म से जुडक़र महाराज के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने  श्री दण्डी स्वामी महाराज की वाणी का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु सदैव मनुष्य के अंग संग रहते है, इसीलिए हर इंसान को हमेशा अपनी जिंदगी के पल अच्छे कर्मों व प्रभु से जुडक़र दूसरों की सेवा में बिताने चाहिए। इस दौरान सैंकड़ों भक्तों द्वारा तपोस्थली कुटिया श्री दण्डी स्वामी महाराज जी के पावन दरबार में नतमस्तक होकर नववर्ष में खुशियों की प्राप्ति की प्रार्थना की। संकीर्तन के पश्चात तपोस्थली कुटिया श्री दण्डी स्वामी महाराज जी के सेवकों ललित वर्मा,बख्तार रसखावन,अशोक गुप्ता तथा  राकेश कुमार द्वारा समूह भक्तों में भंडारे का वितरित किया गया। इस अवसर पर ललित कुमार,शिवम् कुमार,रोहित मेहरा,सन्नी कुमार,गीतेश प्रीत आदि उपस्थित थे।

नशे के खिलाफ रैली में शामिल होने के लिए हजारों का काफिला हुआ रवाना

 * खोया जनाधार पाने के लिए कांगे्रेसी कर रहें राज्य सरकार के खिलाफ प्रर्दशन : बग्गा 

लुधियाना-(सम्राट) अकाली दल की तरफ से हुसैनीवाला बार्डर पर नशा तस्करी के विरोध में आयोजित किए गए विशाल रोष प्रर्दशन में अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष मदन लाल बग्गा  के नेतृत्व में अकाली कार्यकर्ताओ का काफिला सलेम टाबरी से फिरोजपुर स्थित हुसैनीवाला बार्डर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मदन लाल बग्गा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारतीय सेनाओ के खिलाफ रोष प्रर्दशन के आरोपो को कूड़ प्रचार बताते हुए कहा कि अकाली दल की तरफ से देश की सीमाओ पर लगाया जा रहा रोष धरना भारतीय सेनाओ के खिलाफ नहीं बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर नशा सप्लाई करने वाली देश विरोधी ताकतों से युवा वर्ग को सुचेत करने की निति के तहत लगाया जा रहा है। कांगे्रस पार्टी की तरफ से जिला मुख्यलय पर लगाए गए रोष धरने को नौंटकी करार देते हुए कहा कि खोया जनाधार पाने के लिए कांग्रेस पार्टी रोष प्रर्दशन करके खोई साख को बचाने के प्रयास कर रही है। इस अवसर पर अकाली दल इंडस्ट्री विंग,सतीश ढांडा , पार्षद जगबीर सिंह सोखी, पार्षद भूपिन्द्र सिंह भिंदा, पूर्व पार्षद अजीत सिंह ढिल्लों, तलविन्द्र सिंह विक्की, दलविन्द्र सिंह घुम्मण, जसवंत सिंह छापा, टीटू बराड़, बनी तिल्ली, राजीव तांगड़ी, सतपाल लांबा, कुलदीप सिंह मक्कड़, उपकार सिंह मक्कड़, श्याम चिटकारा, दविन्द्र ढींगड़ा, जसप्रीत सिंह, पुनीत मनोचा, सनब नांरग, मनु संधू, हनी मल्हौत्रा, जसप्रीत सिंह बम्पी, महिन्द्र मक्कड़, मनदीप भनोट, जगजीत अरोड़ा, सुरजीत काली, संजीव राणा, गुरप्रीत बल्ली, राजू खेड़ा, गुलशन बूटी, नेक सिंह खालसा, अमन बगगा खुराना, सुरिन्द्र राणा सहित  अन्य भी मौजूद थे।

Friday, 2 January 2015

मुक़ददर अली का मुकददर न होता ठीक तो उसे भी दिया जाता बेच

*एक वर्ष का अगवा बच्चा पुलिस ने किया बरामद,माता-पिता के किया सपुर्द 
लुधियाना-(सम्राट) विगत 31 दिसंबर को स्थानीय थाना कूमकलां के अंतर्गत पड़ते गांव राईया के फार्म हाऊस से एक वर्ष के एक बच्चे को अगवा करके ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने एक दिन के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.। आरोपियों को काबू करने के बाद आज की गयी प्रैस कांफ्रेंस के दौरान डीसीपी नवीन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पकडे गए आरोपियों द्वारा नव जन्मे बच्चों को अगवा करके उन्हें आगे बेचने का एक गिरोह तैयार किया हुआ है,जिसकी सरगना नाभा निवासी तेज कौर नाम की महिला है.। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं.। बीते दिनों अगवा किये एक वर्ष के बच्चे मुकददर अली के पिता शहजाद पुत्र नहीम जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और मौजूदा समय में वह गांव राईया में रह रहा है ने कूमकलां पुलिस को शिकायत दी कि दोपहर के करीब एक वजे कार सवार उसके एक वर्ष के बच्चे को लेकर फरार हो गया है तो बच्चे की तलाश में एक जनवरी को दोपहर के समय गांव राईया के बस अड्डे पर पुलिस ने चौकसी रखते हुए तेज कौर पत्नी ईश्वर सिंह निवासी नाभा,सोहन सिंह उफऱ् सोनी पुत्र हरपाल सिंह निवासी सरपंच कलौनी जमालपुर लुधियाना के कब्जे से बच्चे को बरामद कर लिया।  उन्होंने बताया कि आज जब थानेदार चमकौर सिंह अपने साथी पुलिस कर्मचारियों सहित उक्त मामले की तफतीश संबधी सवेरे हीरां बस अड्डा पर मौजूद थे तो उक्त मामले संबधी आरोपी सर्वेश कुमार उफऱ् शर्मा पुत्र शिवकुमार निवासी नूरवाला रोड लुधियाना,परमजीत सिंह उफऱ् बब्बू पुत्र तेज सिंह निवासी गांव ददराला ढींडसा थाना भादसों (पटियाला) को गिरफ्तार करके अगवा करने के समय इस्तेमाल की गयी इंडिका कार नंबर पीबी 10 एयू 2051 रंग मेहंदी को भी बरामद कर लिया।डीसी पी श्री सिंगला ने बताया कि उक्त गिरोह नवजन्मे छोटे बच्चों को अगवा करके लोगों को बेच देते थे जो आगे बच्चा बेचने का काम करता तेज कौर जो  गिरोह की सरगना है दवरा किया जाता था.। तेज कौर ने आगे ग्राहक ढूंढ कर मुकददर अली को बेचना था.। इस बच्चे के बदले अपने भाई के लडक़े आरोपी परमजीत सिंह उफऱ् बब्बू की मौसी के लडक़े सोहन सिंह और परमजीत के दोस्त सर्वेश कुमार को एक लाख रुपये का सौदा हुआ था,यदि पुलिस फ़ौरन कार्रवाई न करती तो इस बच्चे को खुर्द बुर्द कर दिया जाता। उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान तेज कौर ने माना कि गोबिंद नगर नजदीक फाटक नाभा से दस वर्षीय गगन नाम के बच्चे को गंगा नाम की औरत व हनी नाम का लडक़ा अगवा करके उसके पास लाया था। बच्चे की शक्ल -सूरत व उम्र के मुताबिक ही आगे ग्राहक ढूंढ के बच्चों को बेचा जाता था.। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और बच्चे को आज उसके माता पिता के हवाले कर दिया गया।  

जिला भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग आयोजित

* राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने सदस्यता अभियान संबधी जुटाई  जानकारी                 
लुधियाना-(शिवराज ) भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मण्डल प्रभारियों, मंडल के प्रधानो, मोर्चों तथा सैलों के संयोजको की एक बैठक का आयोजन जिला प्रधान प्रवीण बांसल की अध्यक्षता में स्थानीय सर्कट हाउस में किया गया, जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ विशेष रूप से  उपस्तिथ हुए। श्री  चुघ ने प्रत्येक मण्डल के अनुसार सदस्यता अभियान संबधी जानकारी जुटाई। जिला प्रधान श्री बांसल ने सदस्यता अभियान संबधी जिले की रिपोर्टिंग करते हुए बताया कि शहर में 275 कैपो का आयोजन किया जा चुका है और  50 हजार के करीब भाजपा के सदस्य बनाए जा चुके है। लोगो के उत्साह को देखते हुए कैंपों का आयोजन जारी है जो 31 मार्च तक निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि कैंपों में उमड़ती भीड़ से यह आशा लगाई जा रही है कि पार्टी ने जो लुधियाना शहर के लिए 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है वह उससे कई अधिक संख्या तक ले जायेंगे। श्री चुघ ने कहा कि संपूर्ण देश भर चल रहे सदस्यता अभियान में देश वासियों का उत्साह सराहनीय है और इस बार पंजाब प्रान्त भी सदस्यता अभियान में अग्रणीय ताहेगा।श्री चुघ  ने कहा कि पंजाब में बढ़ता नशा एक बड़ी चिंता का  विषय है जिससे निपटने के लिए नौजवन वर्ग को आगे आना होगा। भाजपा  प्रदेश में नशे के खिलाफ शीघ्र ही एक मुहिम शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि नौजवानो को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए भाजपा अपनी अहम भूमिका अदा करेगी। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ मंत्री सतपाल गोसाईं, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कालरा, सचिव जीवन गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल, डिप्टी मेयर आर डी शर्मा,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, विमल टण्डन, सुनील मौदगिल,पुष्पिंदर सिंघल, अमित गोसाईं, संजय कपूर, रजनीश धीमान, जतिंदर मित्तल, सतपाल सग्गड़, मनोज शर्मा, रविन्द्र कपलेश, सर्बजीत  सिंह काका, इंदर अग्रवाल, साक्षी जुल्का, हर्ष शर्मा, राजेश्वरी गोसाईं, राजिंदर हंस, गुरमीत सिंह मठाडू, रीना धवन, लक्की चोपड़ा हरीश टण्डन,यश पाल जगोत्रा, राजीव नंनचाहल,बॉबी, दविंदर जग्गी सुमित मल्होत्रा सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल डिप्टी मेयर आर डी शर्मा, प्रेम सागर अग्रवाल, पलविंद्र आदि उपस्थित थे।