Sunday, 11 January 2015

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की रथयात्रा मांर्ग पर घंटाघर चौंक में भगवान शिव को आसमान से लगेंगे छपप्न भोग

                                   * महानगर के विभिन्न भागों से शामिल होंगी लघुयात्राएं
लुधियाना-
:(शिवराज शर्मा ) महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 14 फरवरी को सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित होने वाली रथयात्रा की तैयारियों संबधी बैठक रविवार को हरचरण नगर स्थित राम प्यारी मंदिर में मंदिर सभा के अध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पडिंत पवन शर्मा, प्रिंसीपल राम खुराना, संजय कपूर, शिव सेना हिन्दुस्तान से अमर टक्कर, पार्षद अजय नैय्यर टैंकी, शिव सेना बाल ठाकरे से सौरव अरोड़ा, विशाल नैय्यर और भाजपा कल्चरल सैल से राजीव नैय्यर ने विशेष तौर पर शामिल होकर रथयात्रा के प्रबंधो में हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिलाया। महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा राकेश चौधरी और साहिल खुराना ने बताया कि रथयात्रा के दौरान घंटाघर चौंक में आसमान (क्रेन) से भगवान शिव को 56 प्रकार के भोग अर्पित करके महा आरती उतारी जाएगी। अजय गुप्ता, प्रवीण मल्हौत्रा और फकीर चंद ने बताया विशला रथयात्रा में सहर के विभिन्न क्षेत्रों से लघु यात्राएं, संकीर्तन मंडलिया व स्कूली छात्र शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रेम वालिया, पवन मेहता, संजय मिन्ना, भारत भूषण भारती, राज कुमार नागपाल, मदन लाल गर्ग, अवनीश मितल, शाम सुंदर गोयल, प्रदीप कुमार, सौरव वर्मा, बब्लू सूरी, नरेश कुमार, रमेश आनन्द, रजन्द्रि सैनी, डा. रजिन्द्र चौधरी, अमरेन्द्र सिंह, राजू त्रेहन, शाम सुंदर चोपड़ा, हैप्पी युवराज, प्रिंस वर्मा, आशू कुमार, शोरी लाल, ज्योति मल्हौत्रा, सरिता चौधरी, रेखा शेखावत, संतोष वर्मा, वीना शर्मा, सुषमा आनन्द, वीना आन्नद, बलबीर मानक, जशपाल बावा, अमन सूद, राकेश वर्मा, गीता जैसवाल, पिंकी शर्मा व अन्य भी उपस्थित थे।

लोहड़ी के अवसर पर श्री हुनमंत सरकार के साथ समारोह का आयोजन

*कृष्णा मंदिर मे श्री बालाजी की चौकी का भव्य आयोजन
लुधियाना-:(राजकुमार) श्री बालाजी सेवा परिवार कृष्णा मंदिर मॉडल टाउन मे बाबा संत राम जिंदल जी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर भगवान मेहंदीपुर सरकार सोने - चांदी के स्वरूप में आसन पर विराजमान भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे और भक्तों बालाजी का भव्य गुणगान देर रात किया गया। संत राम जिंदल जी ने कहा कि हुनमंत जी वह संत हैं जिन्होंने आज तक अपने नाम के बिना केवल राम भक्ति के सहारे लोगों का भला किया हैं । इस मौके पर भजन गायक सुनील रावत ने बजरंग बली तेरा हम दर्श अगर पाएं, ऐ राम भक्त तेरे चरणों से लिपट जाएं बालाजी के आदि मधुर - मधुर भजन गाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। श्री बालाजी की आरती कर चौकी को विश्राम दिया गया। आए हुए भक्तों को संत राम जिंदल जी ने पवित्र जल के छींटे दिए। आयोजकों की ओर से भंङारे का आयोजन भी किया गया। श्री बालाजी का अगला दरबार 24 दिसंबर को सांय 5 बजे कृष्णा मंदिर मे सजाया जाएगा। इस अवसर पर बृज मोहन जिन्दल, शिव नारायण गुप्ता, सतीश मल्होत्रा, हरि कृष्ण गुप्ता, बालाजी सेवा संघ के सेवादार आदि उपस्थित थे।



भाजपा नेता प्रतिबंधित प्लास्टिक डोर बेचता काबू

लुधियाना-(राजकुमार ) प्रतिबंधित प्लास्टिक डोर को महानगर के प्रशासन ने जहाँ न बिकने के आदेश जारी किए है।वहीं कुछ राजनेता व् सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि अपने राजनितिक प्रभाव से इस घातक डोर को धड़ल्ले से बेच रहे हैं।इसकी मिसाल तब मिली जब गुप्त सूचना के आधार पर थाना सलेम टाबरी में बतौर ए एस आई तैनात जसविंदर सिंह ने शिवपुरी स्थित कुलदीप पतंग स्टोर पर रेड की।जहाँ से उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक डोर के 18 गटटू बरामद हुए।इस मामले में पुलिस ने दुकान के मालिक व् भारतीय जनता पार्टी के शिवपुरी मंडल के महासचिव कुलदीप वर्मा को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।हैरानीजनक बात तो यह है कि पिछले दिनों भाजपा के नुमाइंदों द्वारा एक प्रेस नोट जारी करके इसी घातक डोर के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया गया था।ऐसे में भाजपा नेता द्वारा ही इस डोर को बेचना बहुत ही ब?ा सवालिया निशान ख?ा कर गया।गुप्त सूत्रों के मुताबिक उक्त भाजपा नेता के मामले को रफा दफा करने के लिए कई राजनेताओं के फोन आते रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों शिवसेना के एक कद्दावर नेता को भी डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने इसी डोर को बेचने के आरोप में काबू कर मामला दर्ज किया था।इतने हादसों का कारण बन आमजन व् बेजुबान पक्षियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली प्लास्टिक डोर को जब समाज सुधारक ही बेचने लगेंगे ऐसे में कोई किसी से क्या उम्मीद करेंगा।



सदस्यता अभियान में भाजपा से जुडऩे का लोगों का मिल रहा सर्मथन: आहूजा

लुधियाना- (शिवराज शर्मा   ): भाजपा युवा मोर्चा ग्यासपुरा मंडल की तरफ से सदस्यता अभियान के तहत कैंप सुआ रोड़ पर लगाया गया । जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान युवा मोर्चा दिनेश गर्ग ने की।  इस मौके पर विशेष रूप से मंडल प्रभारी और जिला उप प्रधान दीप आहूजा पुहंचे  जिन्होंने कहा कि भाजपा  द्वारा चलाए गए इस अभियान में लोगों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और सदस्य बनकर पार्टी की मजबूती को बढ़ रहे है। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव धर्मावती मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, विकास पांडे, मुनीश अग्रवाल, गौरव मनोचा, बैजनाथ, प्रवीन गुप्ता, साहिल बग्गा आदि ने इस कैंप को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। इस कैंप में 120 के करीब लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

लोहड़ी पर्व मनाया


लुधियाना-(शिवराज शर्मा )  दुगगड़ जैन कसूर बिरादरी की तरफ से सुन्दर नगर स्थित बाबा गज्जा जैन धर्मशाला में आयोजित लोहड़ी पर्व में सुन्दर, मुंदरिए के परम्परागत गीत की धुनों पर बच्चों, नौजवानों व बुर्जुगों ने जमकर धमाल मचाकर एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए तिल, भूगा, गच्चक व मूंगफली के तोहफे एक दूसरों को भेंट किए। धार्मिक भजनों से आरम्भ हुए लौहड़ी पर्व में एक के बाद एक कव्वालियों, पंजाब व हिन्दी गीतों पर आधारित सभ्याचारक कार्यक्रम के उपरांत कपल डांस का आयोजन किया गया।  नन्हें मुन्ने बच्चो अखिल और विनसी ने साथियों सहित स्किटों के माध्यम से समाजिक बुराइयों से सुचेत करते हुए बिजली बचाने का संदेश जनमानस को दिया। इस अवसर पर सिद्धार्थ जैन, श्री मुनि लाल जैन,  पवन कुमार जैन,  प्रेम कुमार,  विमल कुमार जैन. , नेम कुमार जैन, यशपाल, तेज पाल, अभय कुमार, ओम प्रकाश , प्रेम चंद जैन, ललित जैन, जनक राज जैन,  जोगिन्द्र पाल जैन, कीमती लाल जैन, ममता जैन,, शालू जैन, भारती जैन, सुष्मा जैन, इंदु जैन, मनिका जैन, एनी जैन, नीलम जैन डोली, सुमेधा, पल्लवी, मनीषा, प्रिया, भारती, अनु, प्रियल जैन, भाविका जैन, समकित जैन, अभिषेक जैन, जगदीश राय, संजीव कुमार, श्रीमति ज्योति जैन, सुनीता जैन, सुभाष कुमार, कपिल कुमार जैन सहित अन्य भी मौजूद थे।  

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ने भेंट किए श्रद्धासुमन

लुधियाना-(रघबीर )  जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर फूलमालाएं अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरप्रीत गोगी ने स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेत हुए उनके सादगी भरे जीवन पर विस्तारपूर्वक रोशनी डालते हुए कहा कि शास्त्री जी ने अपने शासनकाल में जय जवान व जय किसान का नारा देकर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिको को प्रोत्साहित करके दुश्मनों से दो दो हाथ करने और अनाज की कमी से जूझ रहे भारत के अनाज गोदामों को भरा भरा करने की निति के तहत देश के अन्नदाता किसान का हौंसला बढ़ाकर भारत को अनाज के लिए आत्मनिर्भर बनाने में सफलता हासिल की। गोगी ने कांगेसजनों को शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलने की लिए प्रेरित करते हुए कहा कि देश के प्रधानंमत्री जैसे सर्वोच्च पर आसीन होकर भी उन्होने सादगी के साथ देश के हर नागरिक तक सीधी पंहुच करके उनकी समस्याओं का निदान किया। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहरी विकास सैल के राज्य चेयरमैन रमेश जोशी, ब्लाक अध्यक्ष संजय शर्मा, उमेश शर्मा, गुरविन्द्र सिद्धू, गोल्डी शर्मा, अनु शर्मा, रजनीस नरुला, अमरजीत आन्नद, लक्की कपूर, बलविन्द्र सिंह सोढी, बलजीत सिंह, हरीश शर्मा, रविन्द्र बिट्टू सहित अन्य भी मौजूद थे।



प्लास्टिक डोर की चपेट में आया मोटरसाईकिल चालक

लुधियाना-(रघबीर ) लोहड़ी पर्व के नजदीक आते ही प्लास्टिक डोर की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ रही है.। रविवार की सुबह शिंगार सिनेमा के नजदीक जसकरण ग्रेवाल (25) उस समय प्लास्टिक डोर की चपेट में आ गया जब वह मोटरसाईकिल पर सवार हो कर घर के किसी काम जा रहा था प्लास्टिक की डोर से पतंग उड़ा रहे युवक की पतंग डोर उसकी बाजू से टकराई जिस कारण उसकी जैकेट और नीचे पहनी टीशर्ट डोर की तेज धार से कट गई.। उसने तुरंत मोटर साईकिल को रोक डोर को हटाया और वहां से आगे चला गया।