Tuesday, 2 June 2015

गुरूद्वारे क ा गं्रथी 150 ग्राम हैेराईन सहित काबू

*अमृतसर से हैराईन लाकर शहर के अलग अलग हिस्सो में करता था। सप्लाई 

लुधियाना-(राजकुमार शर्मा) लुधियाना नारकोटिक सैल पुलिस ने आज एक सनसनी खेज ख्ुालासा कर सभी को हैरान कर दिया कभी किसी ने यह सपने में भी नही सोचा होगा कि लोगो को गुरू के साथ यानि भगवान की गाथाओ का गुण गान करने वाला गुरूद्वारे का गं्रथी कभी हैरोइन का तस्कर निकलेगा। जी हाँ ऐसा ही एक मामला नारकोटिक सैल के इस्पैकटर हरबंस सिंह की अगुवाई में ए एस आई तरसेम सिंह व ए एस आई सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के सहयोग से सिविल अस्पताल के समीप टी प्वाइट पर पुलिस द्वारा की गई विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस के सामने आया जब गुरवेल सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गाँव चीचा थाना जिला अमृतसर जो लुधियाना के अलग अलग गुरूद्वारो में ग्रंथी का काम करता है। को पुलिस ने आज ब्राउन रोड सी एम सी अस्पताल की ताफ से पैदल आ रहे उक्त आरोपी की जब तलाशी ली गई तो इससे 150 ग्राम हैेराईन बरामद की गई पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह लुधियाना के अलग अलग गुरूद्वारो में ग्रंथी का काम करता है। और अमृतसर से हैराईन लाकर वह शहर के अलग अलग हिस्सो में सप्लाई किया करता था। फिलहाल पुलिस ने डक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा नम्बर 72 अपराध धारा 22-61-85 के अधीन मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

Monday, 1 June 2015

अनिल मल्हौत्रा लोकल बॉडीज साहनेवाल हल्का के चेयरमेन नियुक्त

लुधियाना-(पंकज) पंजाब प्रदेश कांग्रेस लोकल बॉडीज सैल के चेयरमैन पूर्व पार्षद जसबीर सिंह चड्डा ने अनिल मल्हौत्रा को लोकल बॉडीज साहनेवाल हल्का का चेयरमेन नियुक्त किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए चड्डा ने कहा कि इस समय पंजाब में रअराजकता का माहौल है। अकाली भाजपा सरकार लोगों को दोनो हाथों से लूट रहे हैं। इस लूट के खिलाफ जल्द ही स. रवनीत सिंह बिट्टू सांसद के नेतृत्व में पूरे पंजाब में अकाली भाजपा के विरूद्ध संघर्ष शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर को घेरते हुए कहा कि भारी गर्मी के बावजूद पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। निगम प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है जल्द ही कांग्रेस के हजारों वर्कर मेयर के घर के बाहर धरना देकर उन्हें कुभकरनी की नींद से जगायेंगे। इस अवसर पर केवल छाबड़ा, लाल सिंह सिधू, ओ्पी. गुप्ता, विनय, मुनीष कपूर, विनय वर्मा प्रमोद अग्रवाल, राज कुमार वर्मा, मैडम नीलम शर्मा, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह नागी भी मौजूद थे।

ब्लयू स्टार आप्रेशन में शहीद होने वाले सैनिको की याद में राष्ट्रीय स्तर का समारोह व रैली 6 जून को

लुधियाना-(सम्राट)  शिव सेना युवा मोर्चा की विशेष बैठक पंजाब प्रभारी समर डिसूजा की अध्यक्षता में स्थानीय कश्मीर नगर स्थित संगठन मुख्यालय में सोमवार को आयोजित हुई।  जिसमें शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.डी. पुरी विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन की तरफ से ब्लू स्टार आप्रेशन की वर्षगांठ पर 6 जून को ब्ल्यू स्टार आप्रेशन के दौरान देश की एकता व अखंडता के लिए रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों व पुलिस जवानों को श्रद्घा सुमन अर्पित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजन करने की रूपरेखा तैयार की । आर.डी. पुरी ने आतंकी संगठनों की तरफ से अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले को शहीद करार देने की निंदा करते हुए कहा कि शिव सेना युवा मोर्चा आंतकवादी ताकतों के मंसूबों को असफल करते हुए देश के लिए पराण न्यौछावर करने महान नायको को नमन करके आंतकवादी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देगा। 6 जून के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि संगठन की तरफ से लुधियाना में 6 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के श्रद्धाजंलि समारोह व रैली में देश व पंजाब के विभिन्न शहरों से शिव सैनिक शामिल होकर शहीद हुए सैनिको, अद्र्धसैनिक बलो व पुलिस जवानों को शत शत प्रणाम करेंगे। इस अवसर पर पंजाब इकाई अध्यक्ष एस के मल्हौत्रा, प्रवक्ता अवधेश शर्मा, जिला प्रधान प्रेम खेड़ा, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह सुक्खा, शहरी युवा इकाई अध्यक्ष नितिश घई सहित अन्य भी मौजूद थे।

राष्ट्र धर्म के सदस्यों ने डी सी दफ्तर के बाहर सांकेतिक भूख हड़ताल कर जताया रोष

  * सांसद बिटट्ू ने राइट टू एजुकेशन एक्ट लागू न होने का मुद्दा लोकसभा में उठाने का दिया भरोसा 
लुधियाना-(सम्राट) स्प्रिंग डेल स्कूल शेरपुर में राइट टू एजुकेशन एक्ट लागू न होने की शिकायत करने गए राष्ट्र धर्म के सदस्यों व अभिभावकों से डिप्टी कमिश्नर की तरफ से बदसलूकी के विरोध में राष्ट्र धर्म के सदस्यों व अभिभावकों ने सोमवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल करके विरोध जताया। आज की सांकेतिक भूख हड़ताल में कुंवर रंजन सिंह और रवि धवन बैठे। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भूख हड़ताल स्थल पर जाकर स्कूल प्रबंधकों की तरफ से राइट टू एजुकेशन एक्ट लागू न करने और डिप्टी कमिश्नर की तरफ से शिकायत करने वालों के साथ बदसलूकी की घटना की निंदा करते हुए राइट टू एजुकेशन लागू करवाने के मामले को देश की संसद में उठाने का भरोसा दिलाया। राष्ट्र धर्म के महासचिव कुंवर रंजन सिंह ने डिप्टी कमिश्नर ने राइट टू एजुकेशन एक्ट लागू न करके गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने वाले स्कूल माफिया की मदद करने की निंदा करते हुए कहा कि अगर डिप्टी कमिश्नर ने सार्वजनिक तौर पर माफी न मांगी तो वीरवार को महानगर के ताजपुर चौंक में डिप्टी कमिश्नर का पुतला फूंका जाएगा। अगर फिर भी डीसी ने माफी न मांगी तो प्रतिदिन महानगर के किसी न किसी चौराहे पर डिप्टी कमिश्नर के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं, रविवार को गुड़ मंडी स्थित तालाब मंदिर में महापंचायत का आयोजन करके आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर अमन शर्मा, साधना शर्मा, मनोज भाटिया, अशोक शर्मा, संजीव मल्हौत्रा, विकास शर्मा, मंजू ग्रोवर, परमजीत सिंह, नरेश कुमार, हरीश ग्रोवर, अभिनय पांडे, प्रदीप सिंह, बलबीर सिंह, राकेश चनालिया, बौबी शर्मा, गोपाल वर्मा, आकाश, संदीप सोनू, दीपक सचदेवा, रामा जी, नीरज मिड्डा, सुखदेव गंभीर, आरसी अग्रवाल, सुनील खन्ना, प्रमोद बावा सहित अन्य भी मौजूद थे।

शब-ए-बरात आज, जामा मस्जिद में होगा भव्य समारोह: शाही इमाम पंजाब

लुधियाना-(पंकज )-आज यहां पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने ऐलान किया कि शब-ए-बरात का पवित्र त्यौहार 2 जून का दिन गुजार कर आने वाली रात को मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस पवित्र अवसर पर जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर एक धार्मिक समारोह का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें मुस्लिम भाईचारे के लोग बढ़चढ़ हिस्सा लें। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब ने अपने संदेश में कहा कि शब-ए-बरात की रात अल्लाह से मांगी जाने वाली सभी दुआएं कबूल होती हैं।उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि आज की रात पूरी इंसानियत की भलाई के लिए खास दुआएं मांगें। शाही इमाम ने शब-ए-बरात की रात की महत्त्वता  के बारे में बताया कि शब-ए-बरात की रात बड़ी बरकतों और रहमतों वाली रात है। इस रात अल्लाह पाक सातवें आसमान पर तशरीफ ले आते हैं और सारी रात यह ऐलान किया जाता है कि है कोई जो मुझ से अपने लिये रिज्जक मांगे, अपने मां-बाप के लिए, अपनी औलाद के लिए  और जिसको जिस चीज की जरूरत है वह भी आज की रात मुझ से मांग ले, मैं (अल्लाह) उसको दे दूंगा।शाही इमाम ने कहा कि शब-ए-बरात की रात हर मुसलमान को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा कुरान शरीफ पढ़े और अल्लाह के दरबार में जाकर अपने गुनाहों की माफी मांगें तथा अच्छे काम करने का संकल्प ले। उन्होंने बताया कि आज की रात अल्लाह पाक पूरी दुनिया के इंसानों की किस्मत का फैसला करते हैं और जो व्यक्ति इस रात अपने खुदा से जो कुछ भी मांगता है, अल्लाह के दरबार से उसको खाली नहीं लौटाया जाता। शाही इमाम ने कहा कि इस दिन हमें दिल खोलकर गरीबों की सहायता करनी चाहिए, यातिमों को अच्छा खाना खिलाना चाहिए और जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

शिव सेना हिन्दुस्तान 6 जून को ब्लयू स्टार आप्रेशन में शहीद हुए सैनिकों को भेंट करेगी श्रद्धासुमन

     * डा. रमेश सन्नी बने शिव सेना हिन्दुस्तान की वार्ड 2 इकाई के अध्यक्ष 
लुधियाना-(सम्राट)शिव सेना हिन्दुस्तान लुधियाना शहरी इकाई की विशेष बैठक शहरी इकाई के अध्यक्ष दीपक आन्नद और महासचिव सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय नूरवाला रोड स्थित बसंत विहार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ व निष्ठावान कार्यकर्ता डा. रमेश सन्नी को वार्ड 2 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में विशेष तौर पर पधारे शिव सेना हिन्दुस्तान की पंजाब इकाई के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, महासचिव अमर टक्कर और जिला युवा इकाई के अध्यक्ष अनिल साहनी मोनू ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिक्कारियों को सिरोपे भेंट कर निष्काम भाव से पार्टी,देश व समाज सेवा की शपथ दिलाई। कृष्ण शर्मा और अमर टक्कर ने उपस्थित जनसमूह को पार्टी की नितियों से अवगत करवाते हुए आप्रेशन ब्लयू स्टार के दौरान देश की एकता व अंखडता की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों, अद्र्धसैनिक बलों व पुलिस के जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए 6 जून को संगठन की सभी जिला इकाइयां अपने अपने स्तर समारोह का आयोजन करके ब्लयू स्टार आप्रेशन के दौरान दरबार साहिब में आंतकवादियों पर कारवाई के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले महान शहीद सैनिको को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। उन्होने केंद्र व राज्य सरकार से देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों की याद में अमृतसर में स्मारक का निर्माण करने की मांग करते हुए कहा कि स्मारक के निर्माण से युवा वर्ग में देश भक्ति की भावना बढ़ेगी । शहरी इकाई के अध्यक्ष दीपक आन्नद और महासचिव सुनील अरोड़ा ने बताया कि लुधियाना में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह होगा जिसमें पंजाब प्रमुख सहित युवा इकाई, व्यापार सेना, मजदूर सेना सहित अन्य पदाधिक्कारी शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर युवा इकाई अध्यक्ष अनिल साहनी मोनू, शहरी इकाई के अध्यक्ष दीपक आन्नद और महासचिव सुनील अरोड़ा, डा. राजिन्द्र चौधरी, रेशम सिंह, धीरज जैन, वरुण शर्मा, प्रदीप शर्मा, मुकेश सूद, बी आर डोगरा, अनिल बागला, तरविन्द्र खुराना, सुशील वर्मा, राजिन्द्र प्रसाद, राजन कुमार, सुरेश कुमार, सुच्चा सिंह, सुभाष ग्रोवर, सन्नी ग्रोवर, मनजिन्द्र सिंह, विक्की गुप्ता सहित अन्य भी मौजूद थे।


कानूगो एसोसिएशन ने प्रशासन के खिलाफ दिया धरना

*आरोप पत्र लिए जाने तक जारी रहेगा धरना --इंद्रजीत कानूगो 
लुधियाना-(पंकज) दी रैवन्यू कानूगो एसोसिएशन की जिला लुधियाना की इकाई द्वारा आज प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व में जिला पशासन की तरफ से कानूगो को आरोप पत्र जारी करने के खिलाफ जिलाधीश कार्यालय परिसर में धरना दिया गया.। कानूगो ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की।जिला महासचिव इंद्रजीत आनंद ने बताया कि 11 वजे से 3 वजे तक दिया गया यह धरना जिला प्रशासन की ओर से कानूगो पवन कुमार के खिलाफ जारी किये गए आरोप पत्र के खिलाफ लगाया गया है। उन्होंने बताया कि तकसीम के नक़्शे समय अवधि में तैयार किये जाने के लिए कानूगो को जिम्मेदार ठहराया गया है,जबकि यह नक्शा पटवारी द्वारा तैयार किया जाता है और कानूगो सिर्फ इस नक़्शे की जाँच पड़ताल करता है।  उन्होंने कहा कि कानूगो पर तो पहले ही काम का अतिरिक्त बोझ है,पटवारियों की संख्या बहुत कम है और एक पटवारी के पास 3-4 हलकों का काम है,इस लिए काम करने के लिए बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ने प्रशासन से आरोप पत्र वापस लेने की माँग करते हुए कहा कि जब तक इस आरोप पत्र को वापस नहीं लिया जाता धरना जारी रहेगा। धरने को जसविंद्र कुमार सदर कानूगो,पवन कुमार,बलविन्द्र सिंह,टहल सिंह,निर्मल सिंह,जगीर सिंह, सिुखबिंद्र सिंह विर्क,राजवंत सिंह,हरनेक सिंह,दिलबाग सिंह,हरबंस सिंह,हरपल सिंह,प्रेम सिंह,दर्शन कुमार शर्मा आदि ने भी संबोधन किया ।