Sunday, 28 June 2015

मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए श्रद्घालुओं की बस रवाना

लुधियाना-(रघबीर सिंह ) श्री हिन्दू न्याय पीठ विधानसभा आत्म नगर इकाई की तरफ से धार्मिक यात्राओं की कड़ी के तहत वैष्णो देवी यात्रा के लिए नत्थू राम अवस्थी की अध्यक्षता में श्रद्घालुओं की बस रवाना हुई। न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने काफिले में शामिल बसों को झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पूर्व दीपक अवस्थी, डा. बिट्टू शर्मा, राजिन्द्र कुमार, विजय कुमार, राज कुमार, मुकेश कुमार, अंशु अवस्थी,  शिवम्, रोहन, अनमोल, अरमान ने मां भगवती के चरणों में पूजन व प्रार्थना करके यात्रा के र्निविघ्न सफल होने की कामना की। इस अवसर पर कुलदीप गौतम, पंकज शर्मा, ललित शर्मा, कृष्ण अत्री, रमन, अनु बाला, निधि अवस्थी, ज्योति अवस्थी, मीनाक्षी, पूनम, शिवानी, नेहा अखिलेश शर्मा, आरती शर्मा, गगन, कविता, रमन, अनिता, रवि शर्मा, सीमा, मीनू, मनमीत, पिंकी, अमरजीत कौर, अंजलि, प्रिया और ध्रुव सहित अन्य भी मौजूद थे।


मां भगवती क्लब ने 4 जरूरतमंद लड़कियों की करवाई शादी

लुधियाना-(पंकज ) धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था मां भगवती क्लब दण्डी स्वामी चौंक की और से दानी सज्जनों के सहयोग से 4 जरूरतमंद लड़कियों की शादी पिण्डी दयाल धर्मशाला(पीछे कैलाश सिनेमा) में उनके रीति रिवाजों के अनुसार क्लब के चेयरमैन अशोक मरवाहा व प्रधान अविनाश सिक्का की अध्यक्षता में दोमोरिया पुल स्थित गुरूद्वारा खालसा स्त्री दल शहीदां में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में करवाई गई।  इस शादी समारोह में नवविवाहित जोड़ो को आर्शीवाद देने के लिए शिअद शहरी प्रधान मदन लाल बग्गा, भाजपा नेता संजय कपूर, पूर्व पार्षद अवतार कृ ष्ण तारी, सतीश गुलाटी, गुडडी महन्त, अशोक सेठी विशेष तौर पर पधारे।अविनाश सिक्का ने बताया कि यह कार्यक्रम दानी सज्जनों के सहयोग से किया जा रहा है। उक्त मुख्यातिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाकर पुण्य के भागी बनते है क्योंकि आज मंहगाई के दौर में लडकी की शादी करना बहुत ही मुशिकल कार्य है। इस मौके पर सिक्का ने कहा कि नवविवाहित जोड़ों को क्लब व दानी सज्जनों के सहयोग से घरेलू जरूरत का सामान पेटी, अटैची, सिलाई मशीन, चांदी का सैट, बर्तन आदि भी दियागया। इस अवसर पर हरीश गोयल, पवन कपूर सुभाष बत्तरा, मंजू सिक्का, रणधीर शर्मा, दविन्द्र कुमार, हरीश गोयल, पवन कुमार, तरूण गोयल, निशांत नागर, अशोक सेठी, भूषण धावन, योगेश गोयल, मोहन पासी, टोनी पायलट, राकेश कालड़ा, राकेश जैरथ, वेद प्रकाश गुप्ता, जतिन्द्र सूद, जसबीर सिंह, योगेश सिक्का, अनमोल संधू, एएसआई मुख्तियार सिंह, उतरसेम सिंह,  मनिन्द्र कौर, अरविन्द्र सिंह खालसा, गोल्डी, शौंकी, रमेश कपूर, विपन चोपड़ा, अनिल अरोड़ा, अविनाश गर्ग, भरत दुआ, बाबा गुरचरण सिंह, अनु सिक्का, डा. प्रदीप हांडा, मानक जैन, राजीव आहूजा, अश्विनी डावर, जोगिन्द्र कपूर,  संजय अरोड़ा, राज कपूर आदि सदस्यों ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



अब रेहडिय़ों व दुकानो में बिना दस्ताने पहने नहीं परोसा जा सकेगा खाना

लुधियाना-(पंकज ) खाद्य सामग्री बेचने वाले रेहडिय़ों व दुकानो में फ़ास्ट फ़ूड या अन्य सामान परोसते समय अपने हाथो में दस्ताने नहीं पहनते,जिस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। इससे आम लोगों की जान -माल खतरा बना रहता है। जनहित को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर पुलिस नवीन सिंगला ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए धारा 144 के अंतर्गत पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में खाने -पीने का सामान बेचने वाली सभी दुकानो -रेहडिय़ों पर फ़ास्ट फ़ूड आदि परोसने  तथा बेचते समय परोसने वाले व्यक्ति द्वारा हाथों पर दस्ताने पहनना अनिवार्य कर दिया है । कानूनो /आदेशों की अव्हेलना करने वाले पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश 25 अगस्त तक लागू रहेंगे।हाथों पर बिना दस्ताने पहने खाद्य सामग्री परोसने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। बीमारियों के बने रहने वाले खतरे से बचने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।








न्यू लुधियाना यंग वैल्फेयर सोसायटी ने 21 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा राशन

*सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहेगी संस्था:मुनीष प्रभाकर
लुधियाना-(रघबीर सिंह ) श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बी.आर.एस. नगर में न्यू लुधियाना यंग वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुनीष प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित तीसरा मासिक राशन वितरण समारोह बड़ी श्रद्धापूर्वक करवाया गया। समारोह में मुख्यातिथि हीरा सिंह गाबडिय़ा चेयरमैन प्लैनिंग बोर्ड पंजाब, विधायक भारत भूषण आशू, जिला कांगे्रस प्रधान गुरप्रीत गोगी, महिला कांगे्रस प्रधान लीना टपारिया, क्राईम फ्री इडिया ब्यूरों  पंजाब के डायरैक्टर डा. भारत, पंजाब प्रदेश कांगे्रस कमेटी महासचिव अशोक पराशर पप्पी, पार्षद हेमराज अग्रवाल, पार्षद हरप्रीत ङ्क्षसह बेदी, ब्रहमण समाज सेवा संघ प्रधान कुलभूषण शर्मा, चेयरमैन अजय शर्मा, गुड्डी महंत, यूथ कांगे्रस के सोनी गिल आदि ने 21 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया। सोसायटी के प्रधान मुनीष प्रभाकर ने कहा कि संस्था ने जो जरूरतमंदों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है उसे निरंतर जारी रखा जाएगा।  उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने के उदेश्य के साथ-साथ, मैडीकल कैंप, रक्तदान शिविर लगाना, एवं हर सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर सहयोग करने के लिए हमेशा आगे रहेगी। इस अवसर पर सनशाइन सेवा संघ के प्रधान सूरज ज्योति, योगेश सचदेवा हैप्पी, प्रेम जैन, राजिन्द्र अग्रवाल, अल्का मल्हौत्रा,  दलजीत कौर, सुषमा पुरी, सोनिया, सिविल डिफैंस की रचना चोपड़ा, अजीत ङ्क्षसगला, रोशन कांत शर्मा, प्रवीन अरोड़ा, गुरप्रीत कौर सिद्धू, हरचरण सिंह बराड़, सोसायटी के उपचेयरमैन राजवीर ङ्क्षसह, सी.उपप्रधान गुरबख्श सिंह बंटी, कैशियर प्रमोद सैनी, रजनीश प्रभाकर, राजेश चोपड़ा, साहिल कपूर, अश्विनी कोचर, विनय सूद, वरुण गुप्ता, प्रदीप कुमार, रोविन दिवाकर, रविन्द्र कौशिक, अजय जोशी, राज कुमार शर्मा, शाम सुन्दर शर्मा, शिव कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम सहयोग दिया।


Tuesday, 16 June 2015

कैंसर पीडितो को दी जाने वाली आर्थिक सहायता सरकार तीन लाख करे - डंग

जाग्रति सेना ने  19 सूत्री आन्दोलन की पूरे पंजाब के लिए भरी हुंकार 
लुधियाना-(सम्राट) स्थानीय सर्कट हाउस में आयोजित जाग्रति सेना की मीटिंग के दौरान पूरे पंजाब में 19 सूत्री मांगो को लेकर आन्दोलन चलाने का फैसला लिया गया इसमें विशेषकर कैंसर पीडितो के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता डेढ़ लाख के स्थान पर तीन लाख देने की सरकार से मांग की गयी।  मीटिंग की प्रधानगी करए हुए प्रवीण डंग ने कहा कि पंजाब प्रान्त में जितने भी जिले है में एक एक सरकारी मैडीकल कालेज खोला जाए जिसमें कम से कम एक हज़ार सीटें हों ताकि कम खर्च में बच्चा डाकटर बन सके। स्कूल कालेजों की महंगी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए लडक़े -लड़कियों के लिए कम फीसों वाले स्कूल कालेज खोले जाएँ जिससे हर व्यक्ति अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवा सके। उन्होंने कहा कि राईट तो एजुकेशन की पूरी जानकारी न होने के चलते प्राइवेट स्कूल -कालेज वाले बच्चों को सुविधाएँ प्रदान नहीं करते और उनके परिजनों का आर्थिक शोषण होता है ,इस कारन इस एक्ट के विषय में बच्चों को 6 वीं कक्षा में ही पढ़ाया जाए तथा पंजाब -केंद्र सरकार की योजनाओ को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि जन हिट की मांगों को लेकर जाग्रति सेना संघर्ष का बिगुल बजाने जा रही है.। करीब 15 महीने अलग -अलग जनहित की मांगों के संबध में लोगों को जागरूक करने के लिए पर्चे वितरित किये जाएंगे जिसके लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। डंग ने कहा कि सरमाएदार  महापुरुषों के नाम पर अस्पताल खोल कर गरीब -मजबूर मरीजों को लूटते हैं और वहां तैनात डाक्टर अस्पताल के भीतर बने मैडीकल स्टोरों से ही दवाई खरीदने की सलाह देते हैं। अस्पतालों के भीतर खुले मैडीकल स्टोर सिर्फ एमरजैंसी में ही इस्तेमाल किए जाने चाहियें। इसके अतिरिक्त सभी अस्पतालों के एकाउंट इंटरनैट पर हों तथा राईट तो इंफोर्मेशन एक्ट के अधीन लाने के सरकार कानून बनाये। सरकारी विभागों संबधी प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में बच्चों को जानकारी प्रदान करने को अनिवार्य किया जाए। अलग -अलग ढंग से मरीजों को लूटने के प्रयास न किये जाएँ और डाक्टरों को शपथ दिलवाई जाए कि वह अपने मरीजों का उपचार पूर्ण वफादारी व ईमानदारी से करेंगे व किसी भी टैस्ट को करवाने का कमीशन नहीं लेंगे। सरकारी व प्राइवेट लैबोटरी की कीमत एक समान की जाए। प्रदूषण फैलाकर,ज़मीन में गन्दा पानी छोड़ कर कैंसर जैसी बीमारियां फैलाने वालों के खिलाफ भी जंग शुरू की जा रही है। 19 मांगों के संबध में एक घोषणा पत्र भी जारी किया गया,और कहा कि पहले सभी संबधित विभागों को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। उसके पश्चात पंजाब के विद्यार्थियों से संपर्क साध कर युवा शक्ति को इस मुहिम में शामिल कर जनता को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर  चेयरमैन अरविंदर सिंह चीनी, सरपरस्त भूपिंदर बंगा, उप-प्रधान जगदीश कुमार रिंकू , राजेश शर्मा, सुरजीत जैन, जगजीत सिंह मानक, प्रमोद सूद, किशोर चंद शर्मा,मनोज कुमार टिंकू, पंकज सचदेवा,राजिंदर सिंह राजा, बिशन दास,सचिन बजाज, अभी छाबड़ा, दीपक अवस्थी, अनिल कुमार, विपन शर्मा, मुन्ना, रवि विरमानी, कपिल कुमार, कर्ण बजाज, दीपक आदि उपस्थित थे।

शहर में 70 से भी अधिक जगहों पर मनाया जायेगा विश्व योगा दिवस- बांसल

लुधियाना-(शिवराज शर्मा )
 भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान प्रवीण बांसल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ता 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है और भाजपा के कार्यकर्ता इस योग में बढ़ चढ़ के उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योग दिवस में पड़ौसी देश पाकिस्तान व  चीन के लोग भी शामिल होंगे । स्थानीय सर्कट हाउस में आयोजित इस मीटिंग में बांसल ने पत्रकारों के रु-बरु होते हुए कहा कि लुधियाना शहर में 70 से भी अधिक स्थानों का चयन किया गया है जहां भाजपा कार्यकर्ता विश्व योग दिवस मनायेंगे,इस कार्य के लिए  कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं । उन्होंने कहा कि  प्राचीन काल से ही भारत में योग और प्राणायाम का प्रचलन है,योग से हर रोग का उपचार सम्भव है । स्वस्थ काया रखने के लिए योग की महत्ता को अब विश्व के बाकी देशों ने भी स्वीकार किया है । प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने राष्ट्रसंघ को संबोधित करते हुए  विश्व समुदाय को  विश्व योग दिवस मनाने का आह्वान किया और उनके प्रयास से ही विश्व ने पहला योगा दिवस मनाने का फैसला किया है । इस अवसर पर जिला महासचिव पुष्पिंदर सिंघल,सुनील मोदगिल,राजेश्वरी गोसाईं, सरबजीत सिंह काका, जतिंदर मित्तल,  संजीव मल्होत्रा, रजनीश धीमान, राजेन्द्र हंस, कमल चेतली, भूषण वर्मा, प्रकाश रतड़ा, निर्मल पाबला,  जगन्नाथ बांसल आदि उपस्थित थे ।

विधानसभा उत्तरी में बग्गा के नेतृत्व में आरन्भ हुआ युवा अकाली दल का सदस्यता अभियान

लुधियाना-(पंकज )
 विधानसभा उत्तरी में अकाली दल के सदस्यता अभियान का शुभारंभ वीरवार को सलेम टाबरी में किया गया। अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष मदन लाल बग्गा और मालवा जोन-3 के यूथ अकाली दल के अध्यक्ष तरसेम सिंह भिंडर ने संयुक्त रूप से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। मदन लाल बग्गा  ने अकाली भाजपा गठबंधन सरकार के आठ वर्ष के सुशासन पर चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की तरफ से आरंभ की गई जनहितैषी नीतियों व राज्य की जनता के साथ सीधे संपर्क से प्रभावित होकर युवा वर्ग अकाली दल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए उत्साहित हैं। आज आरंभ किए गए सदस्यता अभियान में सदस्यता हासिल करने के लिए युवा वर्ग की उमड़ी भीड़ इसका मुंह बोलता प्रमाण है। तरसेम सिंह भिंडर ने युवा कार्यकर्ताओं के बुलंद हौंसलों को बढ़ाते हुए कहा कि युवा अकाली दल का सदस्यता अभियान आरंभ होते ही सैकड़ों लोगों ने अकाली दल में आस्था प्रकट करते हुए खुद को अकाली दल के माध्यम से जन सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के समापन तक अकाली दल पंजाब में सबसे ज्यादा युवा कार्यकर्ताओं वाला राजनीतिक दल बनकर उभरेगा। इस अवसर पर तनवीर सिंह धालीवाल, भूपिन्द्र सिंह भिंदा, अजीत सिंह ढिल्लों, डिंपल राणा, जसबीर सिंह सोखी, गुरप्रीत सिंह बब्बल, गुरदीप सिंह गोशा, मनप्रीत सिंह बंटी, मनप्रीत सिंह मन्ना, बलजीत सिंह छतवाल, अमन बगगा खुराना, सुरिन्द्र राणा, राजू खेड़ा, शिव अरोड़ा, जगजीत अरोड़ा, दलविन्द्र सिंह घुम्मन, दिनेश शर्मा, भरत दुआ, अशोक मनोचा, हनी तिल्ली, रवि कपूर, भूपिन्द्र संधू, गुरप्रीत सिंह बिल्ला, राजू चावला, रमेश शुक्ला, तजिन्द्र सिंह भुप्पी, राजू मक्कड़, सम्राट शर्मा, धीरज शर्मा, प्रवीन चिटकारा, शेरा बेदी, गोल्डी प्लाजा, कमल गुगगा, विनोद कुमार बिट्टू, परमजीत सिंह पम्मा, छोटू ढींगरा, दिनेश शर्मा, रजिन्द्र सिंह राजू, विनोद कुमार बिट्टू, रवि राणा, राजेश तांगड़ी, अमरजीत जीता, संजीव मैनी, अमित कुमार, हनी पाठक, कुलविन्द्र ढिल्लों, अमित कुमार, मोंटी मक्कड़, श्याम लाल और मुकेश भाटिया सहित अन्य भी मौजूद थे।