Sunday 15 February 2015

हिन्दू उत्थान परिषद व विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए करेंगे प्रयास :

लुधियाना-(रघबीर )  हिन्दू उत्थान परिषद ने विश्व हिन्दू परिषद के अंर्तराष्ट्रीय संरक्षक जगतगुरु मधूसूदनाचार्य के लुधियाना आगमन पर गुड़मंडी स्थित तालाब मंदिर में सनातन परम्परा के अनुसार स्वागत किया। जगतगुरु मधूसूदनाचार्य जी ने हिन्दू उत्थान परिषद के सदस्यों को सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार करने व धर्म सेवा करने की शपथ दिलाई। सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति को पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से बचाने के लिए जनमानस को प्रेरित करते हुए उन्होने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद ने हिन्दू राष्ट्र नेपाल में अंर्तराष्ट्रीय कार्यलय खोल कर विश्व भर में भारतीय संस्कृति के प्रसार का अभियान आरम्भ किया है। अगर धर्म बचेगा तो देश बचेगा। हिन्दू उत्थान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जैन और महासचिव कुंवर रंजन सिंह ने जगतगुरु मधूसूदनाचार्य जी की तरफ से भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए किए आहवान पर भरोसा दिलाया कि हिन्दू उत्थान परिषद का हर कार्यकर्ता इस कार्य के लिए जमीनी स्तर पर काम करके सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए प्रयास करेगा। इस अवसर पर बाल कृष्ण वर्मा, सुभाष कपूर, अमन गुप्ता, मुकेश भार्गव, अशोक शर्मा, अमन शर्मा, टोनी शर्मा, विकास शर्मा, संजीव मल्हौत्रा, तारा रानी, सुरिन्द्र लांबा, मंजू मल्हौत्रा, साधना शर्मा, तमन्ना सहित अन्य भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment