Saturday 14 February 2015

ए ए सी ने शहीदों की प्रतिमा को दूध से स्नान कर मनाया वैलेंटाइन डे

*प्यार करना है तो देश के महान वीर सपूतों से करो-चन्द्रकान्त चड्ढा
लुधियाना-(सम्राट) स्थानीय जगरांव पुल पर स्थित देश के महान शहीदों भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमाओं को एक्शन अगेंस्ट करप्शन सदस्यों ने जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छतवाल की अध्यक्षता में दूध से नहलाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करके वैलेंटाइन डे मनाया।एसीसी के सदस्यों ने देश के महान वीर जवानों को सलामी देते हुए एकसुर में 'इंक़लाब जिंदाबाद'  के नारे लगाए। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रकान्त चड्ढा मुख्य रूप से शामिल हुए।अपने सम्बोधन में चड्ढा ने कहा कि यदि वैलेंटाइन डे प्यार का प्रतीक है तो भारतीय युवा वर्ग देश के महान सपूतों- शूरवीरों से प्यार करे। भारत को इन वीर सपूतों ने अपने जीवन का बलिदान देकर अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाया। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानो को पश्चमी सभ्यता का बॉयकॉट करके देश के वीर योद्धाओं को याद करना चाहिए और देश के महान शाहीदों व देश से प्रेम करना चाहिए।  आज के दौर में हमारे समाज को भ्रष्टाचार,नशाखोरी,दहेज प्रथा तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों ने जकड़ा हुआ है । युवा वर्ग को अपने महान शहीदों की भांति देश- समाज की भलाई के कार्यों में बढ़ चढ कर अग्रिम कदम बढ़ाना होगा तभी हम स्वच्छ समाज का निर्माण करने में सक्षम होंगे। संस्था के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छतवाल ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद- ए- आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलकर देश की एकता- अखंडता के प्रहरी बनकर स्वतंत्रता को बरकरार रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था के जिला सयुंक्त सचिव रोहित कपूर,जनता नगर मंडलाध्यक्ष कुणाल शर्मा,दीपक अवस्थी,उपाध्यक्ष जयदीप सिंह,साहिल कश्यप,राहुल थम्मन,केशव बांसल,लक्की शर्मा,केशव मल्होत्रा,साहिल बजाज,जौनी मेहरा,लक्की कुमार,रमणीक सिंह किम्मी,हरसिमरत सिंह अनमोल,ऋषि सेठ,कुलजीत सिंह,गौरव बांसल,मलकीत सिंह,मोहित अवस्थी,चीनू अरोड़ा,जसप्रीत सिंह,कुलदीप सिंह,विजय वत्स्,राज कुमार,विकास अवस्थी,नीरज पाठक,लक्की बसरा,चिंटू छाबड़ा,अभिषेक शर्मा,अनुराग भट्ट,सिमरनजीत सिंह शेरी,बेअंत सिंह,दविंद्रपाल सिंह,अमित कुमार,मनु गुप्ता,डिप्टी चड्ढा,मोहित सहगल,बलविंदर सिंह,वरुण गोयल,साहिल बजाज,दीपक कुमार,नवलजीत सिंह,आनंद प्रकाश,इशांक अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment