Saturday 14 February 2015

रथ पर सवार होकर महानगर की सडक़ों पर उतरे भगवान आशुतोष की एक झलक पाने को उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

* 101 स्थानों पर हुई आरतियां, 119 स्थानों पर लगे भंडारे
* घंटा घर चौंक में आसमान से लगे 56 प्रकार के व्यंजनों के भोग
* संगला वाला शिवालय में महाआरती के साथ रथयात्रा को दिया विश्राम
लुधियाना-
(राजकुमार ) महा शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित विशाल रथयात्रा में विशालकाय रथ पर सवार होकर महानगर की सडक़ों पर उतरे भगवान आशुतोष के मनमोहक स्वरुप की एक झलक पाने को उमड़ी हजारों श्रद्धलुओं की भीड़ ने जयघोषों के बीच भोले बाबा के दर्शन कर संगत के चरणों की धूल को माथे पर लगाकर भजन संकीर्तन करते हुए खुद को कृतार्थ किया। भगवान भोले नाथ के रथ के समक्ष साधू मंडली, प्रसिद भजन गायकों व महिला संर्कीतन मंडली ने संकीर्तन करते हुए भाग लिया। इससे पूर्व महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी ने मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़ कर रथयात्रा का विधिवत रुप से शुभारंभ करवाया। मंहत नारायण दास पुरी जी, गुरदेव आन्नद अत्री, स्वामी प्रकाशानंद जी , स्वामी शिवानंद जी, स्वामी जगत राम, स्वामी विश्व भारती,संत जगत राम, मंहत दिनेश पुरी, स्वामी अंबिका भारती, स्वामी सुखपाल, तेजपाल सिंगला, मंहत गौरव बावा, पंडित अनिल शास्त्री सहित संत समाज ने विशेष तौर पर शामिल होकर महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्यों को आर्शीवाद दिया। संत समाज के सान्धिय में सनातन धर्म के ध्वज उठाए शिव सैनिको, बाला जी का रथ , बैंड बाजो, गतका पार्टियो, संकीर्तन मंडलियों, सुंदर सुंदर झांकियो सहित सिविल अस्पताल से आरम्भ हुई रथयात्रा फील्ड गंज, शाहपुर रोड, सुभानी बिल्डिंग चौंक, ब्राउन रोड, लक्कड़ बाजार, रेखी रोड, घंटा घर, चौड़ा बाजार ,अकाल मार्केट, गिरजा घर चौंक, गुड़मंडी, घास मंडी, चौड़ी सडक़, डिवीजन न. 3, ख्वाजा कोठी चौंक के रास्ते देर रात प्राचीन संगला वाला शिवालय में मंहत नारायण दास पुरी और मंहत दिनेश पुरी जी की तरफ से महाआरती के साथ रथयात्रा को विश्राम दिया गया। रथयात्रा मार्ग पर सैंकड़ों स्थलों पर विभिन्न, सामाजिक, धार्मिक व राजनितिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागती द्वार व भंडारे लगाकर पुष्प वर्षा कर आरतियांं उतारी। घंटा घर चौंक में आसमान से 56 प्रकार के भोग भगवान को अर्पित कर भक्तों में वितरित किए गए। वहीं कमेटी सदस्यों नीरज वर्मा, राकेश चौधरी, अजय गुप्ता, फकीर चंद, प्रवीण मल्हौत्रा, साहिल खुराना, मास्टर मोहन लाल, प्रि, राम खुराना, राजिन्द्र सैनी, अमर टक्कर, रमेश आनन्द, अनिल बांसल, अवनीश मितल, रमन गोयल व अन्य सदस्यों ने रथयात्रा में विशेष तौर पर शामिल हुए पंजाब योजना बोर्ड के उपचेयरमैन प्रो. राजिन्द्र भंडारी, डिप्टी मेयर आर डी शर्मा, कांग्रेस शहरी विकास सैल पंजाब के चेयरमैन रमेश जोशी, राम लीला कमेटी से प्रेम पराशर, संजीव कुन्द्रा, दिनेश मरवाहा, हिन्दू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग, पार्षद राकेश पराशर, संजय तलवाड़, गुरदीप सिंह नीटू, अजय नैय्यर टैंकी, इंद्र अग्रवाल, जिला पूर्व पार्षद सतीश नागर, सनातन धर्म महोत्सव कमेटी के चेयरमैन मदन लाल चोपड़ा, ज्ञान स्थल मंदिर से जगदीश बजाज, हिन्दू शक्ति मोर्चा से रोहित साहनी, भाजपा युवा मोर्चा सचिव अमित गोंसाई, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष वर्मा, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष संतोष कालड़ा, राजीव कालड़ा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोंसाई, हिन्दू जागृति मोर्चा से अजय बहल, समाज सेवक अविनाश सिक्का, भाजपा कालोनाइजर सैंल पंजाब के संयोजक, विपन सूद काका डी सी बांसल, शाम चोपड़ा, संजय शर्मा, हरीश टंडन, पुष्पिन्द्र सिंघल, नितिन तांगड़ी, डोली गौसाई, संजय कपूर को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। समाज सेवक नवनीश मितल ने रथयात्रा में शामिल विभिन्न मंदिर कमेटीयों, झांकियों, संकीर्तन मंडलियों व बैंड बाजे वालो को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।

No comments:

Post a Comment