Saturday 14 February 2015

बाबा बंदा सिंह बहादुर अंर्तराष्ट्रीय फाऊडेंशन का जत्था पहलें सिख लोक राज की राजधानी मुखलसगढ़ के दर्शनों के लिए रवाना

लुधियाना,14 फरवरी (राजकुमार) बाबा बंदा सिंह बहादुर अंर्तराष्ट्रीय फाऊडेंशन की तरफ से पहलें सिख लोक राज की पहलीं राजधानी मुखलसगढ़ (लोहगढ़) के दर्शनों के लिए एक विशाल जत्था पुर्व विधायक व पंजाबी सभ्याचार के बाबा बोहड़ जगदेव सिंह जस्सोवाल के निवास से फाऊडेंशन के प्रधान कृष्ण कुमार बावा, पुर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, गुरमीत सिंह गिल, मनदीप सिंह हांस, प्रगट सिंह गरेवाल, गुरदेव सिंह लापरां, हरदियाल सिंह अमन और मास्टर साधू सिंह गरेवाल की अगवाई में रवाना हुआ। इस जत्थें को जस्सोवाल की धर्मपत् नी सुरजीत कौर ने अर्शीवाद देतें हुए रवाना किया। यहां पर यह बता दें कि इस जत्थें की अंबाला से अगवाई दुबई के समाज सेवी व सरबोगा देश के राजदूत एस पी सिंह ओबराय ने की। बावा व दाखा ने बताया कि मुखलसगढ़ (लोहगढ़)समूचें सिख जगत हेतु विशेष करके गौरवमयी पवित्र स्थान है। जिसकी राजधानी के रूप में स्थापना शिरोमणि शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर ने 12 मई 1710 को चप्पड़चिड़ी के एतिहासिक मैदान में वजीर खान का खात्मा करके जीत प्राप्त करने के बाद की थीं। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात तों यह है कि इस एतिहासिक स्थान को अनदेखा किया जा रहा है। पंजाब व हरियाणा सरकार, एस जी पी सी और केंद्र्र सरकार का संबंधित विभाग इस पवित्र स्थान को संभालने हेतु आगे आए। उन्होंने पुरजोर मांग की इस पवित्र स्थान को जाने वाली नदी पर पुल का निर्माण , मेन रोड से सडक़,पवित्र स्थान का चित्र शिरोमणि गुरदुारा प्रंबधक कमेटी सिख अजायब घर में स्थापित करे,इस स्थान पर अजायब घर व लाइब्रेरी बनाई जाए। भारतीय फौज का एक ट्रेनिंग सैंटर स्थापित करने के साथ ही एक ब्रिगेड का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर जी  के नाम पर रखा जाए। बावा व दाखा ने बताया कि इन सभी मांगों को लेकर फाऊडेंंशन का एक उच्च स्तरीय शिंष्टमंडल जल्द ही एस जी पी सी प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करके मांग पत्र सौंपेगा। इस यात्रा के दौरान लंगर की सेवा समाज सेवी हरदियाल सिंह अमन ने की। जब कि बस की सेवा ट्रांसपोर्टर लिबड़ा ने की। इस अवसर पर हरदीप सिंह गरचा, हरदियाल सिंह अमन, ट्रांसर्पोटर बलवंत सिंह धनौआ, करनैल सिंह गिल, जगतार सिंह भुट्टा, हरचंद सिंह धीर,दलजीत सिंह कुलार, कामरेड राम सरूप,गुरमेल सिंह ऊभी, नवदीप सिंह धीर, जसवंत सिंह छापा, अमरिंदर सिंह जस्सोवाल,करतिंदरपाल सिंह, बलतेज सरां पखोवाल,गुरमीत सिंह, ईशर सिंह, बीरा राईयां, अलिशेख प्रभाकर, रजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह कुलार, कुलवंत कौर,अमरदीप सिंह छापा और बलबीर सिंह आदि उपस्थित थें।


No comments:

Post a Comment