Wednesday, 19 November 2014

नैशनल पैंथर्स पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किए श्रद्धासमुन भेंट

लुधियाना-(शिवराज  )नैशनल पैंथर्स पार्टी ने पार्टी के पंजाब चेयरमैन कमलजीत सिंह पप्पू की अध्यक्षता में सलेम टाबरी में आयोजित समारोह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कमलजीत पप्पू ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गादी की तरफ से देश हित में दिए बलिदान पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होने देश के प्राण न्यौछावर करके दुश्मन देश के इशारे पर देश की एकता को तारपीडों करने वाले देश विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। वहीं देश की जनता को देश की खातिर हर बलिदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर राम राज सिंह, करतार सिंह, वरजीत सिंह, वसीम अहमद, गुरदीप सिंह, शाहिब मलिक, दीपक कुमार, हीरा लाल कपूर, अबुल कलाम, मुकेश कुमार, राम प्रताप, फजलुररहमान, अजय कुमार सोनी, भगन राम सिहत अन्य भी मौजूद थे। 



जिला भाजपा महिला मोर्चा ने काँग्रेस के पंजाब प्रधान बाजवा का फूका पुतला

लुधियाना-(सम्राट) जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा काँग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से भाजपा में शामिल हुई रोज़ी भठ्ठल के खिलाफ दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए स्थानीय उपकार नगर दशहरा ग्राउंड के समीप बने पार्क में बाजवा का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा प्रभारी नीलम धवन के नेतृत्व में किए गए पुतला फूक प्रदर्शन में साक्षी जुल्का,किरण शर्मा,कोमल,रचना,प्रवीण धीर,रितु,ज्योति सहित अनेकों महिला कार्यकर्ता शामिल हुई.। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि पंजाब काँग्रेस के प्रधान एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं,उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उनके द्वारा भाजपा में शामिल हुई रोज़ी भठ्ठल के खिलाफ दिया गया बयान अति निंदनीय है। जो व्यक्ति नारी का सम्मान नहीं कर सकता उसे पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी जानी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बाजवा को अपने दिए गए बयान को वापिस लेते हुए समस्त नारी जाति से माफी माँगनी चाहिए।


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए 'स्वच्छ भारत' अभियान के तहत जगह जगह पर सफाई की जा रही है.। देश के हर कोने में भाजपा सहित अन्य राजनीतिक व सामाजिक पार्टियाँ भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। परन्तु आज काँग्रेस के पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का पुतला जलाते समय जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएँ इस अभियान को भूल गयी और जिस पार्क में इलाका निवासी सवेरे श्याम सैर करने जाते हैं और कई बजुर्गों वहाँ बैठ के शुद्ध वातावरण का लाभ लेते हैं को प्रदूषित कर दिया गया और पुतला जलाने की बाद उसे जलता छोड़ वहां से चलती बनी।

बंद भठ्ठे चालू करने के लिए भठ्ठा मजदूरों ने किया रोष प्रदर्शन

*जिलाधीश के माध्यम से पंजाब सरकार को भेजा मांग पत्र
लुधियाना-(सम्राट) पिछले लंबे समय से रेत -बजरी की ब्लैक के कारण बिना वजह बढ़ी कीमतों के कारण प्रान्त में भवन निर्माण के कार्य बंद पड़ गए। बढ़ी हुई कीमतों की वजह से मकान बनाना आम आदमी की पहुँच से बाहर हो गया। भवन निर्माण के कार्य में लगे करीब 12 लाख श्रमिक बेरोज़गारी की मार झेलने लगे,जिसके चलते श्रमिकों की रसोई भी ठंडी पडने लगी। दूसरी तरफ कुछ कथित रेत माफिया ने इस समय के दौरान मोटी कमाई कर ली है। बेरोज़गार हुए भठ्ठा मजदूरों ने बंद हुए बठ्ठों को चालू करने की मांग को लेकर जिलाधीश कार्यालय में जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और एक मांग पत्र पंजाब सरकार के नाम जिलाधीश को सौंपा। मजदूरों को नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक कामरेड तरसेम जोधां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रेत -बजरी की कालाबाजारी के चलते भठ्ठा मजदूर व भवन निर्माण से जुड़े श्रमिक बेरोज़गार हो गए हैं और उन्हें अपने परिवार का पेट पलना भी कठिन हो गया है.। माइनिंग की आड़ में कुछ भठ्ठा मालिक कथित तौर पर घटिया क्वालटी की ईंटे बना रहे हैं.। पंजाब में भठ्ठे बंद करवाने के लिए पूरा ज़ोर लगाया जा रहा है.। उन्होंने कहा कि देश के बहुत राज्यों में ईंटों के भठ्ठों का काम पूरे जोरशोर से चल रहा है और पड़ौसी राज्य से ईंटे लाकर बेची जा रही हैं.। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ईंट माफिया भी सक्रिय होने लगा है। उन्होंने माँग करते हुए कहा कि भठ्ठा मजदूरों को बर्बाद होने से बचाने के लिए सरकार पहलकदमी करे और भठ्ठा मजदूरों के जान माल की रक्षा करे.। इस मौके प्रधान शिंदर सिंह जवद्दी के अतिरिक्त अनेकों भठ्ठा मजदूर शामिल थे। 

Sunday, 16 November 2014

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का महाआयोजन

*भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा व बहन सुभद्रा जी के दर्शनों की लालसा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
लुधियाना- (सम्राट): अंतरर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी की अगवाई में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का महाआयोजन आज श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल के मु2य द्वार से हुआ। जहां भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा व बहन सुभद्रा जी के दर्शनों की लालसा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ठीक १२ बजे जैसे ही विशेष गाडिय़ों से भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा व भाई
बलदेव जी के श्री विग्रह रथ के समक्ष पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व जयघोष लगाकर भगवान का स्वागत किया। इस मौके जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के प्रधान सतीश गुप्ता, चेयरमैन डी.पी. अग्रवाल, रथयात्रा डायरै1टर सुंदर दास धमीजा, सचिव संजीव सूद बांका, उप चेयरमैन सुखदर्शन जैन भोला, सुरिन्द्र नैय्यर बिट्टू, बसंत कुमार, मुकेश घई, उप प्रधान वरिन्द्र शर्मा बॉबी, विपन सूद काका, महासचिव अशोक धवन, महिन्द्र गोयल, मनोहर वर्मा, , राजेश ढांडा, मधुसूदन, आशू मेहता आदि ने भगवान को रथ पर आसीन करवाया। इस्कॉन के संतों एच.एच. गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज, रिजनल सैक्रेटरी महामना दास, इस्कॉन कुरूक्षेत्र अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास, लुधियाना अध्यक्ष राजसूर्य दास आदि ने भ1तों को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं का उत्साह इस व1त चरम सीमा पर था और सभी को भगवान के दर्शन करने व रथ के रस्से को हाथ लगाने की प्रबल इच्छा थी। रथ के एक रस्से को सुभद्रा ङ्क्षवग की महिलाओं रेणु दुगगल, रमा जैन, नीतू शर्मा, अनु ङ्क्षसगला, शीला गुप्ता, अंजू सूद, नीलम बसंत, राधा रानी सपरा, विजय घई, कुसुम गुप्ता, ऊषा कश्यप, रोहिणी सूद, श्वेता शर्मा, सोनिया तलवार, अनीता भंडारी, श्रेया वर्मा, रिया वर्मा, ङ्क्षप्रसी मलिक, नीलम बांसल, ज्योति मल्होत्रा, मीनाक्षी ङ्क्षसगला,रोमी बांसल, झरना धमीजा, कला अग्रवाल, इंदू धवन, विजय घई, डि6पी सेठी, प्रीति कौशल, सरोज गर्ग, ङ्क्षपकी कालरा, पूनम शर्मा, शीना ग्रोवर, सरोज ग्रोवर, शारदा जोशी, अनीता सूद, इंदू ङ्क्षसघल, नीना, सुनील जोशी आदि अपनी श1ित से रथ को आगे ले जाने के लिए तैयार थीं। जबकि पुरुषों के छोर पर भी न्यू फ्रेंडस 1लब के दीपक रुद्रा, रोहित शर्मा, जतिन सूद, मोंटू शर्मा, नितिन गुप्ता, सोनू गरचा, देवनाथ, भीम ङ्क्षसह, राजीव शर्मा, जोगिन्द्र कटारिया व सहयोगियों ने जगन्नाथ जी के जयघोष लगाकर वातावरण को धर्ममय कर दिया। रथयात्रा के मार्ग पर मु2यातिथियों ने सोने का झाड़ू लगाकर पार6परिक रूप से रथयात्रा का शुभारंभ किया।  जबकि रथयात्रा सेवकों की ओर से विभिन्न तीर्थों के जल से मार्ग पर छिडक़ाव करके मार्ग को पावन पुनीत किया गया। रथयात्रा मार्ग को अनेकों मिश्रित रंगों की रंगोलियों से सजाया गया, जो सेवा ब4बू शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा, संदीप शर्मा, दीपक अरोड़ा, सौरभ सैनी, हनी जोशी, स6पन्न शर्मा, रॉबिन कौड़ा, प्रतीक शर्मा, आकाश गुप्ता, साहिल सैनी आदि ने निभाई और समस्त रथयात्रा मार्ग को आध्यात्मिक रूप दे दिया।  भगवान के स्वागत में पंजाब भर से आई भजन व संकीर्तन मंडलियों ने हरिनाम संकीर्तन की ऐसी लौ जलाई, जिसमें सभी बह गये। जिनमें मु2य रूप से अ6बाला, करनाल, लुधियाना, मुरादाबाद, कुरुक्षेत्र, के हरिहर संकीर्तन मंडल बहादरपुर होशियारपुर, राधा सखी संकीर्तन मंडल गढ़शंकर, इस्कॉन राधा गोपीनाथ संकीर्तन मंडल, श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, श्री बांके बिहारी सेवा परिवार, सर्वव्यापी संकीर्तन मंडल, श्री हनुमंत सेवा संगीत परिवार, श्री जी संकीर्तन मंडल बंगा आदि के सेवकों ने जगन्नाथ रथ आया रे मन को बड़ा सुहाया रे..., जगन्नाथ स्वामी नयन पथगामी...विभिन्न ध्वनियों में हरे कृष्णा महामंत्र का जाप किया। नामधारी दरबार श्री भैणी साहिब के सेवादारों ने भी  अपने रंग में भगवान का गुणगान कर सभी को आकॢषत किया व सभी ने इन सेवकों पर पुष्प वर्षा की।
रथयात्रा का समस्त मार्ग आज एक दुलहन की भांति खूबसूरत लग रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे पूरा शहर ही भगवान जगन्नाथ जी की एक झलक पाने के लिए बेताब हो गया है।  इस अवसर पर महानगर के विभिन्न संगठनों व संस्थानों होटल ग्रैंड मैरियन, फ्रैंडस एसोसिएशन, गुप्ता माडल स्कूल, हरे कृष्णा सेवक संघ, माल प्लाजा एसोसिएशन, गुप्ता फलोरिस्ट, विजय साब डी जे इंटरप्राईजिस, लक्ष्मी स्टोर्स, बजाज फैमिली, जीवन अग्रवाल, शिव श1ित उद्योग, डी.के. जनरल स्टोर्स,  श्री राधा कृष्ण सेवा परिवार, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, वॉयस ऑफ हैंडीकैप्ड एसोसिएशन, नसीब इंकलेव, आल कांग्रेस कौंसलर, हरिओम इंटरनैशनल, यार अनमुल्ले, पार्षद हेमराज अग्रवाल, अटूट आस्था, गोवा चौपाटी, बॉंबे चौपाटी, रमन गोयल, एस.आर. फैशन, लुधियाना सी.ए. एसो., आरती स्टील, एंजल ड्रैसिज, समति केन्द्र ट्रस्ट, लवकेश तलवार, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, यू.ई.आई. ग्लोबल कालेज, ब8ारा परिवार, पायलट सुईंग मशीन, जी.पी.यू. इंटरनैशनल, देसराज सुहाग रानी जयरथ मैमोरियल ट्रस्ट, बॉ6बे स्पैशल पाव भाजी, स्टैलियन मैनर्ज रिजोर्टस, किरण बुक शॉप, श्री राधा सेवा 1लब, नितिन कैपिटल मार्केट, दीपक शर्मा, ऋषि नगर वैल्फेयर एसोसिएशन, पाहवा क्रॉकरी हाऊस, चंद्र लाईट हाऊस, गोयल गोटा स्टोर्स, रूपम सिलक इंटरनैशनल, बूटा राम एंड सन्ज, बयूटी कॉर्नर, न्यू शाङ्क्षपग सैंटर, पायलट इलै1ट्रानि1स, जुगल किशोर अग्रवाल, बाबा पापा गारमैंटस, रूप कला,  नवरंग साड़ी स्टोर, हैबोवाल जनकल्याण समिति, ब8ारा प्लाजा, पोशाक, ओसवाल गारमैंटस,  शर्मा सन्ज बिल्डर्स, सोना फुटवियर, ब्रदरहुड सोसाईटी, बसंत रिजोर्टस, अंसल एस्टेट बुनियाद, स्टैलियन मैनर्ज, लुधियाना कार डीलर्स एसोसिएशन, 1नाट प्लेस मार्केट एसोसिएशन, डी.के. इलै1ट्रानि1स, रूप स्केयर, जे सन्ज, एवरेस्ट ड्राई1लीनर्ज, जगद6बा जूस कार्नर, मि08ाल क्रॉकरी हाऊस, डीसैंट मार्केङ्क्षटग, शैली स्टोर्स, गुरु नानक मार्केट, सैंटर मार्केट वैल्फेयर एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों ने भगवान के स्वागत में चार चांद लगा दिये। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्याॢथयों ब्रह्मॢष बावरा स्कूल, जैन प4िलक स्कूल, सेंट बावरा, सेंट पैट्रिक, सनातन विद्या मंदिर, के.वी.एम., बी.वी.एम., न्यू सीनियर सैकेंडरी, आर्य स्कूल, गुप्ता माडल, यू.के. प4िलक, आत्म प4िलक स्कूल, डी.ए.वी., टैगोर प4िलक स्कूल, नवभारती, एस.एम.डी. भट्ट स्कूल, वीर हकीकत स्कूल आदि स्कूलों व कई कालेजों के विद्याॢथयों ने पूरे रथयात्रा मार्ग में भगवान जगन्नाथ जी के स्वागत में विभिन्न स्लोगन व चार्ट बनाकर प्रस्तुत किये।
इस दौरान घुमार मंडी क्षेत्र में रथयात्रा का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। पूरा घुमार मंडी क्षेत्र ब्रज की गलियां बना प्रतीत हो रहा था। जिसमें भगवान के दर्शन की अद्वितीय होड़ थी। इनमें रानी झांसी एं1लेव वैल्फेयर सोसाईटी, सखी सरवर भ्रातृ सभा, बांके बिहारी सेवा परिवार, भारत मौर्य संघ, महाबली संकट मोचन मंदिर, पं. राजन शर्मा, गुरुद्वारा दुख निवारण, इस्कॉन यूथ फोरम, सिद्ध सेवा मंडल, श्री राधा कृष्णा इंटरनेशनल सोसाईटी, कृष्ण सुदामा सेवा समिति, स्नेह बिहारी सेवा परिवार, राधे कृष्णा सेवा परिवार, श्री राधा रानी फूल बंगला उत्सव कमेटी, बांके बिहारी फूल बंगला उत्सव कमेटी, राम भ1त बाला जी सेवा परिवार, जय जगन्नाथ ग्रुप, श्री रामशरणम राम पार्क, श्री रामशरणम दरेसी, जगन्नाथ सेवा परिवार, वी.के. दी एलीगैंसी, दक्ष प्रजापति महापंचायत, श्री शिवदेव चैरीटेबल ट्रस्ट, श्री हरि सेवा समिति, मंदिर संगला वाला शिवाला, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, जय भोलेनाथ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, माता ङ्क्षचतपूर्णी मंदिर, जोगीनाथ मंदिर, मां पार्वती शिव मंदिर, शीतला माता मंदिर, राधे श्याम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भगवान की आरती उतार कर व छप्पन भोग भेंट कर स्वागत किया। इस प्रकार रथयात्रा के हर पग पर स्वागत करने वालों की असं2य दीर्घायें थीं। जिनमें महानगर के प्रतिष्ठित 1लब सतलुज 1लब, लोधी 1लब, लुधियाना यूथ कैमिस्ट 1लब, लायंस 1लब लुधियाना ग्रेटर लुधियाना 1लब, आदि मु2य रूप से उपस्थित रहे। जबकि वकील समुदाय जिला बार संघ, विभिन्न बैंकों इंडियन ओवरसीज बैंक, युनाईटिड इंडिया इंश्योरैंस, लुधियाना स्टाक ए1सचेंज, इलाहाबाद बैंक, देना बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, एच.डी.एफ.सी. बैंक, डिस्ट्रिक सेल टै1स बार, आदि के स्टाफ सदस्यों ने भगवान के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। विभिन्न संस्थाओं की ओर से भगवान जगन्नाथ जी के स्वागत में गुगल आरती, धूप आरती, अगरब8ाी आरती, झंवर आरती, १००८ दीपकों से महाआरती, पुष्प आरती, मां गंगा आरती, मोरपंख आरती, हरिद्वार के पांडों द्वारा मां गंगा जी की आरती आदि करके भगवान का आशीर्वाद पाया। आरती सिनेमा चौक में भगवान को आकाश मार्ग से छप्पन भोग भेंट किये गये। इस दौरान बीकानेर स्वीटस जवाहर नगर कै6प, माई बाप स्वीटस, लवली स्वीटस, लायलपुर स्वीटस, सागर रत्ना, केशव स्वीटस खुशी राम एंड सन्ज, श्रमण जैन स्वीटस, हकीकत स्वीटस, बीकानेरी माडल टाऊन, बीकानेर सराभा नगर, सहित कई स्थानों पर जगन्नाथ जी को छप्पन भोग भेंट किये गये। रथयात्रा का विश्राम श्री नवदुर्गा मंदिर सराभा नगर में हुआ। जहां सुभाष दुगगल, के.के. सेठ, हरीश अग्रवाल, सतीश मल्होत्रा, अशोक थापर, राजपाल असधीर, सुभाष घई,मनीश गुप्ता, राकेश चड्ढा, अनिल गोयल, एस.के. चितकारा, अनिल बस्सी, सुशील भल्ला, नंद लाल ढींगरा, अंगद दुगगल आदि ने महाआरती की। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के प्रधान सतीश गुप्ता, चेयरमैन डी.पी. अग्रवाल, रथयात्रा डायरै1टर सुंदर दास धमीजा ने रथयात्रा का स्वागत करने वाली संस्थाओं व लंगर लगाने वाली संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हर वर्ष ही रथयात्रा के सफल आयोजन में पूरे महानगर का उन्हें सहयोग मिलता है। जिसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों से सभी श्रद्धालुओं को काफी सुविधा रही। जिसके लिए वह सभी सरकारी अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं। उप चेयरमैन सुखदर्शन जैन भोला, उप प्रधान विपन सूद काका, उत्सव प्रोजै1ट डायरै1टर सुरिन्द्र नैय्यर बिट्टू मुकेश घई, महामंत्री अशोक धवन, प्रोजै1ट डायरै1टर मनोहर वर्मा, ने बताया कि हरे कृष्णा महोत्सव आज १७ नव6बर सोमवार को सायं ५ बजे फिरोजपुर रोड स्थित कोठारी रिजोर्ट में होगा। श्री बांके बिहारी सेवा परिवार की ओर से आये सभी श्रद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर भंडारा वितरित किया जाएगा।



प्रभु श्री श्याम खाटू जी के स्नान व अभिषेक के साथ आरम्भ हुआ श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का महा उत्सव- 2014

* कलकत्ता के भजन गायक आर्य कालेज फार ब्याज़  में 23 नवबंर को आयोजित होने वाले महाउत्सव में करेंगे श्याम बाबा का गुणगान 


लुधियाना-(राजकुमार)  श्री श्याम चरण सेवा ट्रस्ट लुधियाना ने रविवार को शास्त्री नगर स्थित आर डी सिंघल के निवास पर एक्त्रित हुए श्याम भक्तों ने प्रभु श्री श्याम खाटू जी के पावन स्वरुप को दूध, दहीं और पंचामृत से स्नान करवाने के उपरांत चंदन से अभिषेक व शिंगार करके 23 नंवबर को सिविल लाइन्स स्थित आर्य कालेज फार ब्वायज में आयोजित होने वाले श्री श्याम प्रभु खाटू वालों के महा उत्सव- 2014 का शुभारंभ किया। श्याम भक्तों ने ओम श्री श्याम देवाय नम: व आरती उतार कर श्री श्याम प्रभु खाटू वालों की आरती उतार कर महाउत्सव -2014 के निर्विघ्न संपन होने की प्रार्थना प्रभु चरणों में की। श्री श्याम चरण सेवा ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि आज से लेकर महाउत्सव के आरम्भ होने कर श्याम भक्त प्रतिदिन श्याम बाबा का अभिषेक करेंगे। महाउत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि 23 नवंबर रविवार को सायं 5 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक जय शंकर चौधरी कलकता वाले, आदित्य शर्मा कलकता वाले, बब्ली शर्मा एंड पार्टी बठिंडा वाले श्याम इच्छा तक श्याम प्रभु खाटूवाले जी का गुणगाण शुरु करेंगे। संकीर्तन के समापन पर महाआरती के बाद श्याम प्रभु को 56 प्रकार के भोग अर्पित करके प्रसाद के रुप में भक्तों में वितरित होंगे। वहीं लंगर भंडारे के रुप में अनेक प्रकार के व्यंजन पोरसे जाएंगे। इस अवसर पर आर डी सिंघल, अशोक गोयल, एल आर मितल, समन जिंदल, प्रकाश सिंघानिया, लक्ष्मी सिंघानिया, रमन जैन, हरीश गर्ग, तरसेम लाल गुप्ता, विश्वामित्र गुप्ता, राज कुमार, संदीप जैन, रमन जैन, नवल जालान, राजेश जिंदल, हरीश शर्मा, सतपाल गुप्ता, शैली, विक्की सिंघल, अशोक गुप्ता, प्रदीप राठी, प्रदीप मितल, सुनील अग्रवाल, कृष्णा सिंघल, समिता सिंघल, अनु सिंघल, कैलाश चांडक, प्रदीप राठी, कृष्ण लाल अग्रवाल, अंजू सिंघल, किशोर लड्डिया, कैलाश गोयनका, एस एल वर्मा, कैलाश चौधरी, केशव गर्ग, विजय गुप्ता, मनोज व्यास, आर पी जालान, हृदय सिंघल सहित अन्य ने भी श्री श्याम प्रभु खाटू वाले जी का अभिषेक करके आर्शीवाद लिया।   

जब रात को लोगों की कार की सीट पर ‘यमराज’ आ बैठा!

*लुधियाना पुलिस और एन.जी.ओज मिलकर शहर का यातायात सुधारेंगे

लुधियाना-(शिवराज शर्मा )  अगर आप के सामने रात के समय यमराज आ जाये तो आप हैरान होने के साथ-साथ पशोपेश की स्थिति में भी पड़ जायेंगे। जी हां, ऐसा कल रात लुधियाना की सडक़ों पर हुआ जब शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों की पिछली सीट पर यमराज आ कर बैठ गया। यह कम्पेन कुछ एन.जी.ओज और लुधियाना पुलिस की ओर से लोगों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने के उद्देश्य से चलाई गई थी।
इसी संदर्भ में आज स्थानीय होटल ए में एन.जी.ओज राऊंड टेबल इंडिया (एल.आई.आर.टी.) और उसके
सहयोगी संगठनों की ओर से आयोजित समारोह दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यातिथि ए.सी.पी. यातायात डा. रिचा अग्निहोत्री ने बताया कि लुधियाना की यातायात की स्थिति भयावह हो चुकी है और इस पर नियंत्रण पाने के लिए पंजाब यातायात पुलिस और कुछ एन.जी.ओज की मदद से विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि आम जन के सहयोग से लुधियाना में स्थिति पर काबू पाने से दुर्घटनाओं की संख्या कम होगी और इस समय लुधियाना में औसतन प्रतिदिन एक व्यक्ति दुर्घटना में मारा जाता है। उन्होंने दुर्घटनाओं में मारे गये लोगों को याद करते हुए उनको विशेष दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम ही दुर्घटनाओं को पैदा करते हैं और दुर्घटनाओं पर काबू पाना भी हमें आना चाहिए।
राउंड टेबल इंडिया के सचिव आयूश जैन ने बताया कि शीघ्र ही एक वीडियो सोशल मीडिया के सहयोग से लोगों में वितरित किया जायेगा जिसमें यातायात से संबंधित नियमों के प्रति उनको जागरूक किया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने में राउंड टेबल इंडिया बार 148, दर्पण स्टूडियो और वी.आई.सी. स्टडी सर्कल की ओर से विशेष सहयोग दिया जा रहा है।