Tuesday, 9 December 2014

ट्रैफिक समस्या को लेकर ‘लुधियाना चण्डीगढ़ क्यों नहीं बन सकता?’’ डाक्यूमेंट्री की शूटिंग संपन्न

लुधियाना-(सम्राट) रक्षा ज्योति फाउडेशन द्वारा ट्रैफिक समस्या को लेकर बनाई जा रही फिल्म ‘‘लुधियाना चण्डीगढ़ क्यों नहीं बन सकता?’’ का सफल शूट शहर के विभिन्न हिस्सों में किया गया। जिस में मीडिया वर्क तथा जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। फाउडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशिवनी बहल ने विशेष रूप से सभी का आभार व्यक्त किया। आम जनता का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इस शूट के दौरान आम नागरिकों द्वारा विशेष सहयोग प्राप्त हुआ तथा उन्होंने ट्रेफिक नियमों की पालना करने का प्रण लिया। शूटिंग के दौरान पुलिस कमिश्रर प्रमोद बान, जिलाधीश  रजित अग्रवाल, डीआईजी लुधियाना रेंज जी.एस. ढिल्लों, डीसीपी श्रीमती निलांबरी जगदले के अलावा एडीसीपी ट्रैफिक गुरदीप सिंह, जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी अनिल कुमार गर्ग,एसीपी ट्रैफिक  डा. रिचा अग्निहोत्री, एसीपी साउथ रुपिंदर कौर सरां के साथ स्कूलों के प्रिंसीपल व छात्र तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने अपना संदेश दिया। जिलाधीश रजत अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह टैफिक नियमों की पालना करे तथा छोटी आयु में स्कूली छात्र किसी भी प्रकार के वाहन चलाने से गुरेज करें और स्कूल जाने के लिए सिर्फ स्कूली बसों का ही उपयोग करें। ऐसा करने से स्कूली छात्र दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचेंगे । डीसीपी निलांबरी जगदले ने कहा कि ‘‘लुधियाना चण्डीगढ़ क्यों नहीं बन सकता? ’’ फिल्म बनाने में सहयोग देकर एक अच्छे नागरिक होने का उदाहरण दें और लुधियाना शहर को चण्डीगढ़ की तरह ट्रैफिक  मुक्त शहर बनाएं। डीआईजी लुधियाना रेंज  जी.एस. ढिल्लों ने नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वह हमेशा सही लाईन का प्रयोग करें तथा शराब पीकर अपना वाहन न चलाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।  अशिवनी बहल ने बताया कि अगामी दो दिनों में चण्डीगढ़ में उनकी पूरी टीम द्वारा ट्रेफिक व्यवस्था को शूट किया जायेगा तथा इस के साथ ही उन्हेंने स्कूलों के प्रबंधकों से अपील की कि वह अपने स्कूल में ट्रेफिक समस्या के प्रति एक विशेष पीरीयड लगाएं जिसमें छात्रों को ट्रेफिक की समस्या के लिए जागरुक किया जाये।श्री बहल ने  कहा कि फाउडेशन का प्रत्येक सदस्य एसीपी घरुव दहिया को पूर्ण सहयोग देगा तथा उनके साथ हर समय खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस डाकूमैंटरी रिलीज समारोह पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया जायेगा।

बग्गा ने पार्षदों व निगम अधिकारियो सहित बुड्ढे दरिया का दौरा कर तैयार की सफाई की योजना

लुधियाना-(शिवराज शर्मा
) अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष और पंजाब ट्रेड बोर्ड के वाइस चेयरमैन मदन लाल बग्गा ने मंगलवार को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अमरजीत सिंह सेखों, एसडीओ आर पी गुप्ता , सैनेटरी इंस्पैक्टर बंटी, पार्षद रघबीर बीरा, पार्षद पति कृष्ण खरबंदा, अशोक मनचंदा और भरत दुआ के साथ चांद सिनेमा, पीरु बंदा, चंद्र नगर के आसपास बुड्ढे नाले की सफाई व किनारों पर बिखरी गंदगी का निरिक्षण करके बुड्ढे दरिया की सफाई की योजना तैयार की। इस दौरान मदन लाल बगगा ने स्थानीय लोगो की तरफ से दरिया की सफाई के लिए दिए सुझावों से ज्वाइंट कमिश्नर ए एस सेखों व निगम अधिकारियों को अवगत करवाया। बगगा ने बताया कि जल्दी ही निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके बुड्ढे दरिया की सफाई के प्रंबध करके आस पास के क्षेत्रों में धरती के भीतर दूषित होते जा रहे जल की सुरक्षा के प्रबंध करके लोगो को गंभीर बीमारियों के संभावित खतरे से बचाने के प्रयास किए जाएंगे। इस कार्य के लिए नगर निगम , स्थानीय लोग व समाज सेवी संगठन मिलकर काम करेंगे। उन्होने कहा कि अगर इस कार्य के लिए फंडो की जरुरत पड़ी तो राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से बातचीत करके फंडो के प्रबंध भी किए जाएंगें। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ए एस सेखों ने मदन लाल बगगा की तरफ से बुड्ढे दरिया की सफाई के लिए दिए गए सुझावों पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर राजनितिक नेतृत्व और जनता नगर निगम प्रशासन का सहयोग करके दरिया की दुर्दशा सुधारने का प्रण करले तो बुड्ढे दरिया को वर्षो पूर्व बहते शुद्ध पानी को फिर से देखने का संकल्प पूरा हो सकता है।

Monday, 8 December 2014

-मामला कश्मीर में शहीद हुए पंजाब के तीन जवानों के अंतिम संस्कार मे पंजाब सरकार के किसी भी मंत्री के न आने का -

कबड्डी के मौज मेले में मस्त पंजाब सरकार ने किया कश्मीर में शहीद हुए पंजाब के तीन जवानों का अपमान : रमेश जोशी
-जोशी का मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से सवाल:  देश के शहीद सर्वोपरि है या फिल्मी कालाकार 
लुधियाना---
कांग्रेस शहरी विकास सैल ने  देश की रक्षा करते हुए कश्मीर में शहीद हुए पंजाब के तीन जवानों के अंतिम संस्कार में पंजाब के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री के न जाने पर प्रतिक्रिया देजे हुए कहा कि जहां हजारों पंजाबी अपने देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महान शहीदों श्रद्धाजंलि देेने के लिए एकित्रत हुए हुए थे वहीं  पंजाब सरकार व उसके मंत्री व विधायक कबड्डी के मौज मेले में मस्त रहे।  कांग्रेस शहरी विकास सैल  पंजाब के चैयरमैन रमेश जोशी ने कहा कि अमृतसर से लेकर जालंधर तक अस्सी किलोमीटर का रास्ता पुलिस के घेरे में रहा, क्योंकि वहा से सरकार के कुछ मंत्री कबडड्ी मैच में ठुमके लगाने वाले अभिनेता और अभिनेत्री को लेकर जालंधर जा रहे थे। पंजाब सरकार को अपने देश के ये शहीद याद नहीं आए। किसी राजनेता का स्वर्गवास हो जाए तो पंजाब की पूरी सारी सरकार शोक सभा करने और श्रद्धाजंलि देने में लग जाती है, पर देश के लिए शहादत देने वाले इन शहीदों के लिए किसी भी सरकार और सरकारी अधिकारी को फुर्सत नहीं। जोशी ने कहा कि अफसोस की बात तो यह है कि कुछ पलों के लिए नाचने-गाने वाले इन कलाकारों पर तो सरकार ने करोड़ों लुटा दिए। कबडड्ी मैच के नाम पर जनता के खून-पसीने की कमाई पानी में मिला दी, पर शहीदों के परिवारों को सहायता देने के नाम पर सरकारी कलम कुछ लाख रुपये पर ही रुक जाती है। कांग्रेस शहरी विकास सैल  पंजाब के चैयरमैन रमेश जोशी ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल से सवाल किया  कि जिस सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए तथा लोगों को साफ पानी देने के लिए साधन नहीं, वह कबबडी के नाम पर मौज मेले पर इतना पैसा क्यों लुटाती हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि देश के शहीद सर्वोपरि हैं या ये फिल्मी कलाकार जिनके लिए स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पलक-पावड़े बिछाए रहते हैं।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानियों के विरोध में आंदोलन की घोषणा

लुधियाना--- समाज सेवी संगठन राष्ट्र धर्म ने पंजाब में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को बच्चों को शिक्षित करने के लिए राइट-टू-एजुकेशन एक्ट को पंजाब में लागू करवाने और प्राइवेट स्कूलों की मनमानियों के विरोध में आंदोलन के लिए 31 सदस्सीय टीम का गठन करके आंदोलन की घोषणा की। आंदोलन के पहले चरण में राज्य के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा को ज्ञापन सौंपकर राज्य में सीबीएससी पैटर्न और प्राइवेट स्कूलों में राइट-टू-एजुकेशन एक्ट के तहत आर्थिक तौर पर पिछड़े विद्यार्थीयों को शिक्षा का अधिकार दिलवाने के लिए रेगुलेटरी कमीशन स्थापित करने की मांग करेगा। अगर फिर भी स्कूलों राइट-टू-एजुकेशन एक्ट लागू न हुआ तो शहर को चार भागों में विभाजित करके संगठन की तरफ से गठित की 31 सदस्सीय कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपकर राइट-टू-एजुकेशन एक्ट के तहत बच्चों को शिक्षित करने से मना करने वाले स्कूलों की सूचियां तैयार कर उनकी पोल खोली जाएगी। उपरोक्त जानकारी राष्ट्र धर्म े मुख्य संयोजक विनोद जैन और संयोजक कुंवर रंजन सिंह ने स्थानीय तालाब मंदिर में संगठन की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होने पंजाब सरकार पर राइट-टू-एजुकेशन एक्ट के प्रति गंभीर न होने के आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत अपने आस पास के क्षेत्रों के स्कूलों में दाखिला न मिलने से हजारों विद्यार्थीयों का भविष्य धुंधला होता जा रहा है। वहीं राज्य सरकार की उदासीनता के चलते प्राइवेट स्कूल संचालक, दाखिला व बिल्डिंग फंड के नाम पर लाखों रुपये बटोर कर लूट मचा रहें हैं। जिससे मजबूर होकर राष्ट्र धर्म ने आर्थिक तौर पर पिछड़ों को शि7ा का आधार दिलवाने के लिए 31 सदस्यीय संघर्ष कमेटी का गठन करके उसमें राष्ट्र धर्म की मुख्य इकाई, सुवा विंग व महिला विंग के सदस्यों को शामिल करके संघर्ष का बिगुल बजाया है। इस अवसर पर बालकृष्ण वर्मा, सोहन लाल गर्ग, संजीव मल्हौत्रा, राजन पाठक, अशोक शर्मा, मुकेश भार्गव, सुरिन्द्र लांबा, प्रवीण मल्हौत्रा, मंजू म्लहौत्रा, तारा रानी, संजीव कुमार, विक्की आन्नद, बालकृष्ण, नीरज कुमार सहित अन्य बी मौजूद थे।

लाटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगवाते दो काबू

लुधियाना--- एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई सुखदेव सिंह ने अलग अलग जगाहों से गुप्त सूचना के आधार पर लाटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगवाने वाले आरोपियों को गिरफर करने का दावा किया है। पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत पड़ते आरती सिनेमा चौंक के नजदीक से आरोपी पंकज कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी गोगी मार्किट हैबोवाल के खिलाफ धारा 13-ए,3.67 गैंबलिंग एक्ट मामला दर्ज कर आरती चौंक के नजदीक से काबू कर उससे 3500 रुपये,दडे सट्टे की पर्ची व पर्चा बरामद किया है। इसी प्रकार दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर राजेश कुमार पुत्र क्रिशन लाल निवासी प्रेम नगर थाना डिवीजन नंबर 2 के खिलाफ धारा 13-ए,3.67 गैंबलिंग एक्ट मामला डिवीजन नंबर 6 में दर्ज कर चीमा चौंक के नजदीक से काबू कर दडे सट्टे के 2500 रुपये पर्ची व पर्चा बरामद किया है।

रेडीमेड कपड़ों का काम करने वाला 10 ग्राम हैरोइन सहित काबू

लुधियाना--- एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज हरबंस सिंह के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गयी मुहिम के तहत एएसआई कश्मीर सिंह ने सिविल अस्पताल के नजदीक टी-प्वाइंट पर की गयी नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक पैदल आ रहे युवक को जब शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की गयी। आरोपी सिविल अस्पताल के नजदीक ही रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करता है,जिसकी पहचान अरविंद सिंह उफऱ् मोनू पुत्र मंजीत सिंह निवासी इस्लामगंज के रूप में की गयी है। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में एनडीपीएस की धारा 226185 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस कार्रवाई जारी है।

शिव सेना युवा मोर्चा ने आरोपियो की गिरफ्तारी न होने के विरोध में मोमबतियां जलाकर किया नैशनल हाइवे जाम

लुधियाना--- शिव सेना युवा मोर्चा के सदस्यों ने टिब्बा रोड निवासी महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी  ससुर बलबीर सूद व उसका साथ देने वाले पति राज कुमार सूद, ज्येष्ठ दीपक सूद, देवर सचिन सूद और सास नीलम रानी को गिरफ्तार न करने के विरोध में रविवार शाम करीब 6 बजे 7 बजे तक करीब एक घंटे तक थाना बस्ती जोधेवाल के समीप मोमबतियां जलाकर नैशनल हाइवे जाम करके विरोध जताया। शिव सेना युवा मोर्चा की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रेम खेड़ा, पंजाब प्रवक्ता अवधेश शर्मा, जिला चेयरमैन  विकास विक्की और जिला प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में एकित्रत हुए शिव सैनिकों ने टिब्बा रोड चौंकी इंचार्ज एएसआई सोमनाथ को सस्पैंड करने की मांग करते हुए कहा कि चौंकी इंचार्ज सोमनाथ अपनी ही बहू से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस कर्मचारी बलबीर सूद व उसके पारिवारिक सदस्यों को बचाने के प्रयास कर रहें है। थाना बस्ती जोधेवाल के एस एच ओ हरपाल सिंह ग्रेवाल ने शिव सैनिको के समक्ष मान मन्नौवत करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मौके पर ही पलिस पार्टी भेज कर जाम खुलवाया । प्रेम खेड़ा और अवधेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर थाना बस्ती जोधेवाल में 24 नवंबर 2014 को आईपीसी की धारा 376,120-बी के तहत एफआईआर न. 316 दर्ज होने के 12 दिन बीतने पर भी पुलिस ने न तो पुलिस ने पीडि़ता का मैडिकल चैकअप करवाया है और न ही आरोपियों के गिरेबान पर हाथ डालने की हिम्मत जुटाई है। जबकि शिव सेना युवा मोर्चा के सदस्यों ने उपरोक्त आरोपियो में से तीन आरोपियो पीडि़ता की सास नीलम रानी,पति राज कुमार सूद और जेठ दीपक सूद को पुलिस के हाथों गिरफ्तार करवाया था। मगर एएसआई सोमनाथ ने उसे एक घंटे के भीतर ही छोड़ दिया। उन्होने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्वीकार किया है कि राजनितिक दबाव के चलते उन्हें मजबूरीवश आरोपियों को छोडऩा पड़ा। शिव सेना नेताओ ने आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से राजनितिक मजबूरी में छोडऩे के बयान की उनके पास विडियों रिर्काडिंग भी है । इस अवसर पर अंकुश टंडन,लाल सिंह, राहुल ध्वन, विक्की, मनु कुूमार, सुक्खा, बंटी , सन्नी मेहरा, रमन कुमार, पवन कुमार, गौरव टंडन, सुखदेव सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।