Wednesday, 17 December 2014

पाकिस्तान में बच्चों का कत्लेआम दरिंदगी की इंतिहा,

नवाज शरीफ को इस्तीफा दे देना चाहिए: शाही इमाम पंजाब
लुधियाना-(सम्राट) पेशावर में गत दिवस आतंकवादियों की ओर से आर्मी स्कूल पर हमला करके कत्ल कर दिये गये 132 मौसूम बच्चों को शहीद बताते हुए पंजाब के शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने गहरे दु:ख का प्रगटावा किया। शाही इमाम ने कहा कि बच्चों को कत्ल करना इंसानियत से गिरी हुई हरकत है। आतंकवादियों की इस नापाक हरकत ने दरिंदों को भी शर्मिंदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सियासतदान खुद आतंकवादी हैं। उनकी नापाक नीतियों की वजह से ही आए दिन वहां मौसमों का कत्लेआम किया जा रहा है। मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि नवाज शरीफ जो कि अब कह रहे हैं कि वह आतंक का नामो निशान मिटा देंगे, वह निकम्मे प्रधान मंत्री साबित हुए हैं। शाही इमाम ने कहा कि इस नापाक हरकत के बाद बड़ी-बड़ी डीगें हांकने की बजाए नवाज शरीफ तुरन्त इस्तीफा दे दें। नवाज शरीफ को मासूम बच्चों के इस कत्लेआम के बाद कोई हक नहीं है कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने रहें। शाही इमाम ने कहा कि ऐसी हरकत जेहाद नहीं हो सकती क्योंकि इस्लाम बेगुनाहों के कत्ल को दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह करार देता है। ऐसे कातिल दरिंदों को सरेबाजार फांसी दे देनी चाहिए। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि शहीद बच्चों के मां-बाप को खुदा सब्र करने की हिम्मत दे....आमीन। इस अवसर पर नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी, गुलाम हसन कैसर, अंजुम असगर, मुहम्मद खालिद, कारी मोहतरम, मुफ्ती जमालुद्दीन, मुहम्मद तनवीर आलम, सरफराज अहमद, मुहम्मद सिकंदर, शहनवाज अहमद, मुहम्मद मेजर आलम, मौलाना महबूब आलम, शाकिर आलम, मुजीब-उर-रहमान, मुहम्मद रब्बानी, सूरज अंसारी तथा शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।

नई को पुरानी कलौनी बता कर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना

*फील्ड स्टाफ व कालोनाईजरों की मिली भुगत से हो रहा गोल माल--शिव सैना  
लुधियाना-(सम्राट) लुधियाना का सच्च अभियान के तहत शिव सैना पंजाब ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जबर्दस्त अभियान छेडऩे की घोषणा हुए पहला मोर्चा ग्लाडा व नगर निगम अधिकारीयों के खिलाफ लगाया। शिव सैना पंजाब के चेयर मैन राजीव टंडन ने नई कलौनियों को पुरानी बता कर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का खुलासा करते हुए कहा  कि ग्लाडा के फील्ड कर्मचारी  व कालोनाइजरों की मिली भुगत से यह सब गोल माल किया जा रहा है। शिव सैना पंजाब ने आज स्थानीय फिरोज़पुर रोड स्थित ग्लाडा कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्य प्रशासक को ज्ञापन सौंपा। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चेयरमैन राजीव टंडन,राकेश अरोड़ा,राकेश कपूर,अश्वनी चोपड़ा,शक्ति डाबी ने आरोपी कर्मचरी व कलौनाइजरों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा  कि वर्ष 2013 में पंजाब सरकार ने एक नोटिफिकेशन नंबर 12 -2-2013 /5 एच जी 2 /2245 जारी करके पुरानी कलौनियों को कंपाउंडिंग फीस व डिवैल्पमैट चार्ज लेकर रेगुलर करने की नीति  बनाई थी। इस संबध में सरकार ने सभी जिलाधीशों को कलौनियों से संबंधित विभागों पुड्डा व नगर निगम से अंन-आथोराइज़्ड  कॉलौनियों व कमर्शियल कंप्लैक्सों की सूची लेने के लिए कहा था। उस नीति के तहत यदि कलोनाइजर नहीं मिलता तो कालौनी मे रह  रहे सभी  लोग अपनी फीस व अपना  डिवैल्पमैंट चार्ज जमा करवा कर एन. ओ. सी ले सकते हैं,परन्तु  इस नीति का दुरूपयोग करते हुए ग्लाडा व नगर निगम के फील्ड कर्मचारियों  ने कलोनाइजरों के साथ कथित मिलीभुगत करके नई कलौनियों को भी पुरानी दिखाना शुरू कर दिया। इसी तरह की उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भामियां रोड पर जैन विला के सामने व पीछे करीबन 20 एकड़ में एक नई कलौनी का निर्माण किया जा रहा है जिसकी सडक़ें तो नई बनी है और सीवरेज का काम चल रहा है,इस कालौनी में 15-20 फुट गहरे गढ्ढों को मिट्टी,राख और सबस्टैंडर्ड फीलिंग के साथ भर कर पिछली तारीखों में दर्शाया जा रहा है और करीबन 40 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से फीस न देकर सरकार को चूना लगाने की कोशिश की जा रही है । इसके अतिरिक्त राहों रोड,धादरा रोड पर भी नई कलौनियों को पुरानी कालौनी दिखाया जा रहा हैं। उन्होंने ग्लाडा अधिकारियों पर इस मामले को नजर अंदाज करने का आरोप लगाते  हुए कहा कि इन अधिकारियों को लोगों के जान माल की कोई फि़क्र नहीं। उक्त कालोनी में  जब लोग अपने मकान बनाएंगे तो  भूचाल आदि के आने पर बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते है। उन्होंने ग्लाडा अधिकारियों से मांंग करते हुए कहा कि 15- 20 फुट गहरे गढ्ढे भरने के लिए राख,व सबस्टैंडर्ड मिट्टी का प्रयोग कैसे किया जा रहा है? उन्होंने इस मामले में आरोपी पाए जाने वाले कथित कर्मचारियों और कालोनाइजरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करने की मांग की। ग्लाडा के मुख्य प्रशासक प्रदीप अग्रवाल ने शिव सैनिकों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस मामले की जांच करने के उपरांत कार्यवाई की जाएगी। इस अवसर पर राकेश अरोड़ा,अमित अरोड़ा,राकेश कपूर,प्रवीण मक्कड़,अश्वनी चोपड़ा,डा.विपन खत्री,वरिंदर बेदी,मोती भनोठ,प्रिंस शर्मा,सीबी सिंह,सन्नी कालिया,शक्ति डाबी,नमित दीवान,नीरज चोपड़ा,राजेश बेदी,दीपू मेहरा,वीरू मेहरा,सग्गड़ फौजी ग्रेवाल,रोशन,धन सिंह आदि शामिल थे.। 

बग्गा ने मैरिज पैलेस संचालको से बैठक कर किया समस्याओं का समाधान

* मौके पर मौजूद कर व आबकारी विभाग के अधिकारियों को समाधान के दिए आदेश
लुधियाना--- व्यापार ट्रेड बोर्ड (कर व आबकारी) पंजाब सरकार के चेयरमैन और अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष मदन लाल बग्गा  ने बुधवार को फिरोजपुर रोड स्थित शहनशाह पैलेस में लुधियाना मैरिज पैलेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों  के साथ बैठक करके मौके पर ही मौजूद आबकारी व कर विभाग के एईटीसी-1 पवन गर्ग, एईटीसी-2 राजिन्द्र कौर और एईटीसी-3 एच एस गोत्रा को दिशा निर्देश देकर स्थानीय स्तर पर हल होने वाली सम्सयाओं का तुरन्त समाधान करने के लिए कहा। बैठक के दौरान एसोसिएशन की तरफ से मैरिजों पैलेसों में शराब के सेवन का परमिट सिस्टम खत्म करके ग्राहकों की बजाए मैरिज पैलेस संचालकों से एकमुश्त टैक्स वसूलने के प्रावधान को लागू न करने के सुझावों पर मदन लाल बग्गा  ने मैरिज पैलेस एसोसिएशन सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह इस बारे में जल्दी ही राज्य के उपमुख्यमंत्री व संबधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके मैरिज पैलेस एसोसिएशन को राहत दिलवाने के प्रयास करेंगे। बग्गा
 ने पंजाब सरकार की व्यापार व व्यापारी हितैषी नितियों की जानकारी देते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राज्य के अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर पहले ही राज्य के व्यापार व उद्योग को प्रफूल्लत करने के लिए राज्य के व्यापारीयों व उद्योगपतियो के साथ दोस्ताना संबध कायम करके उनके सुझावों के अनुसार ही नितियां तैयार करने की हिदायत करके दोस्ताना संबध कायम करने को कहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष अमरजीत सिंह संत ने मदन लाल बगगा का धन्यवाद करते हुए कहा कि बगगा ने आज पहल करके खुद मैरिज पैलेसों के संचालकों से बातचीत करके सम्सयाओं के सामधान का जो प्रयास किया है। उसके लिए हम बगगा का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर मैरिज पैलेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह संत, सरंक्षक सुर्दशन जैन भोला, सचिव साहिल सूद,जतिन्द्र टिंकू, सरवण सिंह, अशवनी भाटीया, जसबीर सिंह, इंद्रजीत खुराना, जतिन्द्र सिंह बेदी सहित अन्य भी मौजूद थे।

Saturday, 13 December 2014

हौजरी वेस्टेज के गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान

लुधियाना- (सम्राट ) स्थानीय टिब्बा रोड, राम नगर गली नंबर दो में हौजरी की वेस्टेज के एक गोदाम में आग लगने से हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने मौक पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदॢशयों से मिली जानकारी के अनुसार यह आग आज सुबह 11 बजे लगी। जिसमें गोदाम के पीछे ही रहते गोदाम के मालिक राजिंदर कुमार की पत्नि ने धुआं निकलते हुए देखा तो शोर मचाया। इलाका निवासियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी, जहां से सूचना मिलने पर चौंकी इंचार्ज टिब्बा रोड हरभजन ङ्क्षसह ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर बिग्रेड के दस्ते ने तीन दमकलों की सहातया से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में इलाका निवासी भी एकत्रित हो गए। जिन्होंने गोदाम के साथ लगते खाली प्लाट में बंधी दो गायों को तुरंत वापस से बाहर निकाला। गोदाम मालिक की पत्नि ने पुलिस को बताया कि घटना के समय इलाके की बिजली गुल थी। फिर भी आग कैसे लगी, समझ से परे है। मौके पर गोदाम मालिक नहीं था। जिसने बाद में बताया कि आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है तथा उसका लाखों रूपये का नुकसान हो गया है।

सांसद बिट्टू, डाबर, आशू व टपारिया ने मृतक परी के परिजनो से शोक व्यक्त कर बंधाया ढांढस

लुधियाना- (शिवराज शर्मा ) सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशू, विधायक सुरिन्द्र डाबर,लुधियाना कांग्रेस के प्रभारी फतेह जंग सिंह बाजवा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने ढंडारी कलां में आसामाजिक तत्वों की तरफ से गत दिसव जिंदा जलाई परी नामक लडक़ी के निवास पर उसके परिजनों के साथ बैठक करके शोक जताकर ढांढस बंधाया। कांग्रेसी नेताओ ने पीडि़त परिवार को भरोसा दिलाया कि वह परी को इंसाफ दिलवाने के लिए लड़ी जाने लड़ाई में परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर हर तरह की मदद करेगा। अगर राज्य सरकार ने परिवार को इंसाफ दिलाने में देरी की तो कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतर कर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। उन्होने पारिवारिक सदस्यों की तरफ से समय रहते पुलिस की तरफ से आरोपियों पर कारवाई न करने के आरोप लगाने पर कहा कि अगर पुलिस समय पर आरोपियो पर कारवाई करती तो परी की जान बचाई जा सकती थी। कांगरेसी नेताओ ने आरोपियो के खिलाफ शिकायत करने पर भी कारवाई न करने वाले पुलिस कर्मचारियो को भी हत्या की साजिश में शामिल करके केस दर्ज करने की मांग की।  

बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में फूंका कांग्रेसीयों ने बादल सरकार का पुतला

लुधियाना- (राजकुमार ) कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन के बाहर महानगर में जंगलराज कायम होने के विरोध में पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर गत दिवस ढंढारी क्षेत्र में दिन दिहाड़े लडक़ी को जलाने, लूटपाट, दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं की निंदा की। लुधियाना कांग्रेस के प्रभारी फतेह जंग सिंह बाजवा ने आरोप लगाया राज्य में कानून व्यवस्था के बद से बदतर होने के आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य पर सतासीन लोग व पुलिस प्रशासन लोगो के जानमाल की सुरक्षा करने में असफल साबित हुआ है। जिसके चलते अपराधिक किस्म के लोग प्रशासन की नाक के नीचे अपराध करके सुरक्षित भाग निकलते हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर पार्षद बलकार सिंह संधू, डा. जयप्रकाश, सन्नी भल्ला, वरिन्द्र सहगल, नरिन्द्र शर्मा, अमरजीत सिंह ओबराए, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गागट, मनप्रीत गरेवाल, रौकी भाटिया, गुरमुख मिट्ठू, संजय शर्मा, जरनैल सिंग शिमलापुरी, यादविन्द्र सिंह राजू, विपन अरोड़ा, प्रितपाल सिंह घायल, गोल्डी शर्मा, हरदेव सिंह रोशा, अल्का मल्हौत्रा, तरक्की लाल थापर, योगेश हांडा और रौकी भार्गव सहित अन्य भी मौजूद थे।

Tuesday, 9 December 2014

हिन्दू सिख जागृति सेना द्वारा डाक्टर माफिया के खिलाफ शुरू किए गए आन्दोलन को मिलने लगा सही रास्ता -

 *मैडिकल कौंसिल आफ इंडिया ने जारी किए 3 बड़े अस्पतालों और 12 डाक्टरों की जांच के आदेश
सेवा भावना के पहचान रखने वाले डाक्टरी पेशे को कुछ लोगो ने स्वार्थो की पूर्ति के लिए बनाया माफिया राज 
लुधियाना- (राजकुमार)
 हिन्दू सिख जागृति सेना की तरफ से पिछले एक वर्ष से जनता को सस्ता इलाज उपलब्ध करवाने के लिए उद्देश्य से डाक्टरों की तरफ से महंगी ब्रांडेड दवाइयां लिखने की बजाए जैनरिक दवाइयां लिखने के लिए किए जा रहा संघर्ष उस समय सफल दिखाई दिया जब जागृति सेना की तरफ से की गई शिकायत पर गौर करते हुए मैडिकल कौंसिल आफ इंडिया ने कारवाई करते हुए लुधियाना के 3 बड़े अस्पतालों सहित महानगर के 12 डाक्टरों को खिलाफ जांच के लिए राज्य सरकार हैल्थ डायरैक्टर को आदेश जारी करके समयबद्ध सीमा में रिपोर्ट देने को कहा है। हिन्दू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग ने फोर्टिस अस्पताल, सतगुरू प्रताप सिंह अपोलो अस्पताल, सेंटर फॉर चाइल्ड हैल्थ एंड स्पेशलिटी क्लिनिक, किडनी केयर एंड डायलिसिस सेंटर, डा.ओ.पी.अरोड़ा, डा. विकास गुप्ता, डा. इकबाल सिंह आहूजा, डा. जगजीत सिंह आहूजा, डा. राम सिंह, डा. सर्बजोत सिंह, डा.कल्पना सिंह, डा. बी.के.गुप्ता, डा. मनोज सोबती, डा. सतीश घाटी, डा. कोमल घाटी, डा. सुमिता सोफ्त समेत राजस्थान स्थित इंदिरा इनफर्टिलिटी क्लिनिक एंड टेस्ट बेबी सेंटर के खिलाफ संबधित राज्यों के डायरेक्टर हेल्थ को नोटिस जारी करते हुए तय समय सीमा में कानूनों के उल्लंघन करने वाले डाक्टरों की जांच करके उचित कारवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं शिकायतकर्ता पक्ष हिन्दू सिख जागृति सेना को भी इसकी जानकारी देेने को कहा है। डंग ने डाक्टरों पर नियमों का उल्लंघना के आरोपो की जांच को जागृति सेना के संघर्ष की जीत का पहल चरण बताते हुए कहा कि उनकी तरफ से किए संघर्ष के चलते केन्द्रीय सरकार और राज्य सरकार का स्वास्थय विभाग लोगो को सस्ता इलाज उपलब्ध करवान के लिए सरगर्म हो गया है। देश के स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जो नवीनतम आदेश जारी करके के देश के सभी डाक्टरों को कहा गया है। केन्द्र सरकार के स्वास्थय मंत्रालय ने आदेश जारी करके डाक्टरों को जैनेरिक दवाई का नाम केवल कैपिटल अक्षरों में ही लिखने के आदेश दिए है। इन आदेशों से कमीशन के चक्र में डाक्टरों की तरफ से लिखी जाने वाली महंगी ब्रांडेड दवाइयां के माध्यम से मरीजो को लूट कुछ कम होने की उम्मीद कायम हुई है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के इन आदेशों से दवाई कंपनियों से सांठ गांठ करने वाले बड़े मगरमछों को अपना धंधा बंद होता देख घबराहट हो रही है। इसका ताजा उदाहरण इंडियन मेडिकल कौंसिल आफ़ पंजाब के अध्यक्ष का ब्यान की जिसमें उन्होने मैडिकल कौंसिल आफ इंडिया के कानूनों को बदलवाने की बात सार्वजनिक तौर पर की है। उन्हें डर है कि अगर कैपिटल में जैनेरिक दवाइयां लिखने की कानून लागू हो गया तो डाक्टरों की तरफ से मरीजों को लूटने का धंधा बंद हो जाएगा। प्रवीण ने कहा कि जब तक लोगो को इन कानूनों के जानकारी नहीं थी तब तक इनको ऐसे कानूनों से कोई समस्या नहीं थी पर अब जब यह कानून ठंडे बस्ते से निकल कर लागू होने लगे है तो इंडियन मेडिकल कौंसिल आफ़ पंजाब के अध्यक्ष अपने पर शिकंजा कसने वाले कानूनों को ही बदलने की बात करने लगे है। इस अवसर पर युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा, बसपा रे मिशनरी नेता रमनजीत लाली, समाज सेवक संगठन के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश, चरणजीत कुमार, भूपिन्द्र बंगा, सुरजीत जैन, महेश शर्मा, कपिल देव, सचिन बजाज, अभी छाबड़ा, साहिल खुराना भी उपस्थित थे ।