Monday, 12 January 2015

राष्ट्रवाद व सिद्वांतो पर आधारित राजनिति भाजपा की मूल पूंजी व पहचान : कतना

लुधियाना (राजकुमार) राष्ट्रवाद व सिद्वांतो पर आधारित राजनिति भाजपा की मूल पूंजी व पहचान है। जिस पर वर्षो से पहरेदारी करने के बदले देश की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देश की सता की कमान सौंपी है। उपरोक्त बयान जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव कतना ने रविवार को सिविल सिटी स्थित अपने कार्यलय में भाजपा सदस्यता अभियान का जायजा लेने के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए दिया। कतना ने राष्ट्रवाद व सिद्वांतो पर आधारित राजनितिक पार्टी होने की बात करते हुए कहा कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी की शर्तो के समक्ष झुकने कर सता सुख से हासिल करने से इंकार करना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि जब भाजपा के समक्ष राष्ट्रहित व सिद्वांतो और सता सुख दोनों में से किसी एक को चुनने की अवसर मिलेगा तो भाजपा नेतृ्त्व सता की बजाए वर्षो पूर्व पार्टी की तरफ से बनाए सिद्वांतो को ही पहल देगी। भर्ती अभियान में पार्टी के साथ प्रतिदिन जुड़ रहे लाखों नए सदस्यों से उत्साहित राजीव कतना ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवाद व सिद्वांतो पर आधारित राजनिति से प्रभावित होकर युवा, व्यापारी व उद्योग जगत से जुड़े लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके राष्ट्र निर्माण की तरफ कदम बढ़ा रहें हैं। इस अवसर पर एडवोकेट रविन्द्र गर्ग, पंकज गोयल,जतिन्द्र कुमार कतना, विजय टकीयार,अकुश कतना व अन्य भी उपस्थित थे ।

Sunday, 11 January 2015

लोधी क्लब के चुनावी दंगल में उतरे तीसरे सशक्त ग्रुप के उम्मीदवार पवन गर्ग, गुरभेज छाबड़ा व गौरव गोल्डी

* तीनों उम्मीदवार आज भरेंगे नामाकंन पत्र 
 लुधियाना-(सम्राट )
 लोधी क्लब के चुनावी दंगल में तीसरे सशक्त ग्रुप के रुप में मैदान मेंं उतरे महासचिव पद के मजबूत उम्मीदवार पवन गर्ग, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गुरभेज सिंह छाबड़ा और स्पोटर्स सचिव पद के उम्मीदवार गौरव सिंह गोल्डी ने लोधी क्लब के चुनावों को पारिवारिक चुनाव बताते हुए प्रतिष्ठा का सवाल न बना कर निष्काम भाव से सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा करते हुए बाकी के सात पदों पर लोधी क्लब की बेहतरी के लिए कार्य करने का एंजेडा रखने वाले उम्मीदवारों को समर्थन करने की घोषणा की। तीनों उम्मीदवार सोमवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उपरोक्त घोषणा पिछले 8 वर्षो से क्लब में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे पवन गर्ग ने उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गुरभेज छाबड़ा और स्पोटर्स सचिव पद के उम्मीदवार गौरव सिंह गोल्डी की मौजूदगी में पक्खोवाल रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। तीन पदों ही अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और बाकी पदों पर किसको समर्थन के सवाल पर पवन गर्ग ने कहा कि उनका मकसद क्लब चुनावों को प्रतिष्ठा का सवाल बनाना नहीं बल्कि क्लब की बेहतरी के लिए कार्य करने वालों को क्लब प्रंबधों की कमान सौंप कर सदस्यों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। न कि देर रात तक चलने वाली पार्टियों से सदस्यों को प्रभावित करके वोट बटोर कर अपना वर्चस्व कायम करना है। गर्ग ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य क्लब के हर सदस्य से निजी संपर्क करके क्लब की बेहतरी के लिए अपनी तरफ से तैयार किए गए एंजेडे से अवगत करवा रहें है। क्लब की बेहतरी के लिए तैयार की गई रणनिति पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि चुनावों के बाद वह सर्वसम्म्ति से मासिक सदस्यता शुल्क को आधा करवाने, क्लब मेंं लिफ्ट का प्रबंध करने, सीनीयर सिटीजन सदस्यों के विशेष सहूलतें दिलवाने, सविमिंग पुल को हर मौसम के अनुकूल बनाने , पार्किग व्यवस्था में सुधार करने के प्रयास करेंगे। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गुरभेज सिंह छाबड़ा और स्पोटर्स सचिव पद के उम्मीदवार गौरव सिंह गोल्डी ने पवन गर्ग की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम तीनों का मकसद ग्रुपबाजी से उपर उठकर चुनाव को निजी रंजिश के तौर पर नहीं बल्कि पारिवारिक चुनाव के तौर पर मैदान में उतर कर आपसी सदभाव बनाए रखना है। न कि पारिवारिक चुनावों से आपसी संबधों में कड़वाहट पैदा करना।

डीपीएस किड्स अब लुधियाना में

लुधियाना-(राजकुमार शर्मा) दिल्ली पब्लिक स्कूल प्राइवेट लिमिटेड के डीपीएस किड्स का पंजाब का पहला स्कूल लुधियाना में आरंभ हो गया है। जमालपुर की अर्बन एस्टेट मार्केट में पहले स्कूल का शुभारंभ वरिष्ठ  भाजपा नेता और प्रमुख कारपोरेट उद्योगपति राकेश कपूर की ओर से िकया गया। यह पंजाब का अपने आप में पहला जुदा स्कूल है, जिसमें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधाएं दी गई हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल प्राइवेट लिमिटेड के पंजाब हेड सतपाल सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से पंजाब में आने वाले समय में सौ प्लेवे स्कूल खोलने की योजना है। हमारा मकसद पंजाब में प्लेवे में भी बेहतर कंटेट के साथ साथ एजूकेशन के मैथड़ को अंतराष्ट्र्रीय स्तर का करना है। देश में तेजी से गलोबल एजूकेशन का कांसैप्ट आ रहा है। इसमें कॉलेज व हाई स्कूल तो अपडेट हुए हैं। लेकिन प्लेवे में अभी काफी अपडेट किए जाने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर पहला  स्कूल लांच किया गया है। स्कूल प्रिंसिपल शैली अरोड़ा ने बताया कि स्कूल के कलास रूम में स्मार्ट कलास का कांसैप्ट लिया गया है। इसके साथ ही सारे स्कूल को किड्स के टेस्ट को देखते हुए कस्टमइजड किया गया है। इसमें फर्नीचर, रंगो का कंबीनेशन, दीवारों पर हुए रंग के मुताबिक फर्नीचर है। इसके साथ ही छोटे बच्चों के किताबी ज्ञान पर केन्द्रीत करने की बजाए खेल खेल में बेहतर नॉलेज देने वाले खिलौने जर्मनी से इंपोर्ट किए गए हैं। बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अलग से एक्टीविटी  रूम बनाए गए हैं। यह लुधियाना के अब तक के प्लेवे स्कूलों से जुदा है। उदघाटन से पूर्व ही एडमिशन के लिए इंकवारी जुटी हैं। स्कूल के सारे कमरे एयर कंडीशन है और बच्चों की सेफटी से लेकर उनके आराम करने के लिए भी स्पैशल बंदेबस्त किया गया है। उदघाटन समारोह के दौरान फीयो के चेयरमैन एससी रलहन, ज्योतिषाचार्य सुखमिंदर  सिंह, पंडित राजन शर्मा, टोनी गिरहोत्रा, मनीष शर्मा, परमिंदर सिंह, मनविंदर सिंह, सचिन अरोड़ा सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

युवा अकाली दल पार्टी को मजबूत करने के लिए संयुक्त तौर पर आरम्भ करेंगे अभियान : बीबी दयाल

 * गोशा के नेतृत्व में युवा अकाली दल ने किया बीबी सुरिन्द्र कौर दयाल का सम्मान 
लुधियाना-(रघबीर ) युवा अकाली दल ने युवा अकाली के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह गोशा की अध्क्षता में अकाली दल स्त्री अकाली दल लुधियाना शहरी -1 की अध्यक्ष बीबी सुरिन्द्र कौर दयाल को अध्यक्ष नियुक्त करने पर सम्मानित करते हुए अकाली दल नेतृत्व का धन्यवाद किया।  गुरदीप गोशा ने बीबी सुरिन्द्र कौर दयाल की तरफ से अकाली दल की बेहतरी के लिए किए गए कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि दयाल जैसे अनुभवी व्यक्तित्व की पहचान वाली कर्मठ कार्यकर्ता को स्त्री अकाली दल की कमान सौंपने से अकाली दल जमीनी स्तर पर मजबूत होकर उभरेगा। बीबी सुरिन्द्र कौर दयाल ने गुरदीप गोशा सहित अन्य युवा अकाली दल कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि जिस पार्टी व सगंठन के पास महिला व युवा कार्यकर्ताओ की अनुभवी फौज हो उस पार्टी के उज्जवल भविष्य व तरक्की को कोई ताकत प्रभावित नहीं कर सकती।  उन्होने युवा अकाली दल व स्त्री अकाली दल की तरफ से संयुक्त रुप से घर घर जाकर अकाली दल व राज्य सरकार की नितियों की जानकारी जन-जन तक पंहुचाने की नितियां तैयार करने की घोषणा की। इस अवसर पर बलजिन्द्र सिंह पनेसर, जसबीर सिंह दुआ, बीबी अवनीत कौर खालसा, दविन्द्र सिंह नामधारी, मनिन्द्र सिंह इम्मी, तरणदीप सिंह, मनिन्द्र सिंह मिंटू, काका माछीवाड़ा, सर्वजोत सिंह, कुलविन्द्र सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।


औलख ओंटारियो, क्यूबेक के लिए इंडियन नैशनल ओवरसीज कांगे्रस के प्रधान नियुक्त

चंडीगढ़-:(शिवराज  शर्मा) एन.आर.आई अमरप्रीत सिंह औलख को कनेडा में ओंटारियो व क्यूबेक के लिए इंडियन नैशनल ओवरसीज कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश 1 जनवरी को ऑल इंडिया कांगे्रस कमेटी, नई दिल्ली के विदेशी मामलों विभाग के चेयरमैन डा. करण ङ्क्षसह द्वारा जारी किए गए हैं। डा. सिंह ने उम्मीद जताई है कि औलख इस देश में कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए यहां के एन.आर.आइज में कांग्रेस के लिए समर्थन को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर औलख ने डा. ङ्क्षसह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी का उनको पार्टी की सेवा करने के लिए यह अवसर देने हेतु धन्यवाद प्रकट किया है। औलख ने कहा कि एन.आर.आइज व खासकर उत्तरी अमेरिका में रहने वाले पंजाबियों में कागे्रस पार्टी के लिए भारी समर्थन है। वह एन.आर.आइज व कांग्रेस पार्टी के मध्य रिश्तों को और बेहतर करने के लिए काम करेंगे और एन.आर.आइज के अपने देश से संबंधों को मजबूत करेंगे।



तेरा पंथ समाज ने सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल को सौंपी व्यस्न मुक्ति अभियान के पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी

* साध्वी धर्म प्रभा जी ने आर्शीवाद देकर पंजाब में आरम्भ करवाया पंजाब में व्यस्न मुक्ति अभियान 
लुधियाना--(रघबीर)श्री जैन श्रेवतांबर तेरा पंथ समाज के अग्रणी संगठन अनुव्रत महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल को व्यस्न मुक्ति अभियान का पंजाब प्रभारी नियुक्त किया। साध्वी सुश्री धर्म प्रभा जी ठाणे-4 जी के सान्धिय में आयोजित समारोह में तेरा पंथ समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल को सम्मानित किया। वर्णनीय है कि तेरा पंथ समाज का समाज सेवी संगठन अनुव्रत महासमिति राष्ट्रीय स्तर पर आचार्य तुलसी जी के जन्म शताब्दी वर्ष में देश को व्यस्न मुक्त अभियान के तहत नशामुक्त करके , जीव हत्या रोककर मासाअहार के प्रयोग से सुचेत करने व सामाजिक कुरितियों के खिलाफ अभियान आरम्भ किया है। इसी अभियान के तहत अनुव्रत महासमिति ने ग्रेवाल को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। साध्वी जी के चरणों में नतमस्तक होने पंहुचे  व्यस्न मुक्त अभियान के पंजाब प्रभारी सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल को आर्शीवाद देने के उपरांत साध्वी धर्म प्रभा जी ने उपस्थित श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज तेरा पंथ समाज आचार्य तुलसी जी के जन शताब्दी वर्ष में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्धिय में देश को नशा व अंहिसा मुक्त करने के लिए व्यस्न मुक्त अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत भगवान महावीर जी के इंसान को इंसान बनकर अंहिसा से दूर रहने का संदेश जन-जन तक पंहुचाया जा रहा है। व्यस्न मुक्त अभियान की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए साध्वी श्री जी ने कहा कि व्यस्न (नशा) व फैशन मानव जीवन के पतन की निशानियां है। इसलिए मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए व्यस्न व फैशन से दूर रहने के प्रयत्न करके ज्यादा से ज्यादा समय प्रभु भक्ति में बिताएं । व्यस्न मुक्त अभियान के नव नियुक्त पंजाब प्रभारी सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल ने साध्वी जी के चरणों में नमन करते हुए सौपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर महिन्द्र कुमार जैन, बंसी लाल सुराणा, कमल नवलखा, राय चंद जैन, दविन्द्र गुप्ता, विनोद देवी सुराणा, कुलदीप जैन सुराणा, राज कुमार बुच्चा, राकेश गर्ग, सुनिल सेठीया, मनोज धाड़ीवाल सहित अन्य भी मौजूद थे।

हिन्दी की समस्याओ पर विचार करने के लिए की गई मीटिंग

लुधियाना-:(शिवराज  शर्मा) हिन्दी शिक्षक संघ (रजि.) पंजाब द्वारा हिन्दी की समस्याओ पर विचार करने के लिए मीटिंग की गई जिसमें संघ के पदाधिकारियों के अतिरिक्त पूर्व उप चेयरमैन सुरेश टंडन, पंजाब विश्वविद्या लय सीनेट सदस्य डा.मुकेश अरोडा, प्रदीप कपूर,प्रदीप कुमार, डा.बबीता जैन, प्रदीप कुमार , मुनीष कुमार-मनोज कुमार , रौजी दुग्गल, अमरजीत कौर,कंचन, अनुभव जैन व अन्य उपस्थित थे, इस मीटिंग में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा नोवी और दसवीं कक्षा में नैशनल क्वालीफकेशन फ्रेम वर्क के अधीन पंजाब के 100 स्कलों में हिन्दी व समाजिक विज्ञान को ऑप्शनल करने पर गम्भीरता से विचार किया गया हिन्दी शिक्षक संघ के प्रधान मुनीष कुमार ने कहा यदि इसका शीघ्र हल न किया गया तो पुरे पंजाब में इसका विरोध किया जाएगा।