Tuesday, 30 June 2015

नगर निगम के कर्मचारियों के सेवा मुक्त होने पर दी विदायगी पार्टी

लुधियाना-(पंकज ) नगर निगम लुधियाना में सैन्ट्री सुपरवाईजर के पद पर तैनात जोगिंद्र पाल बडैन्च,चीफ सैन्ट्री इंस्पैक्टर अवतार सिंह व अन्य पदों से सेवा मुक्त होने वालों को विदायगी पार्टी देने के लिए स्थानीय नगर निगम ए ज़ोन स्थित म्यूनिसिपल सफाई मजदूर यूनियन (रजि) (संबधित बी एम एस) के जिला प्रधान व म्यूनिसिपल सफाई मजदूर यूनियन के महसचिव लवली पाल दसावर के नेतृत्व में विदायगी पार्टी समारोह का आयोजन किया गया,जिसमे स्वास्थ विभाग शाखा के डॉक्टर विपुल मल्होत्रा विशेष तौर से शामिल हुए। यूनीयन द्वारा डॉक्टर मल्होत्रा का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत डॉक्टर मल्होत्रा ने सेवा मुक्त होने वाले कर्मचारियों को दोशाले व स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने कहा कि सभी सेवा मुक्त होने वाले कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी को पूर्ण वफादारी व ईमानदारी से निभाया है और बे-दाग रहते हुए आज सेवा मुक्त हो गए हैं जो वधाई के पात्र हैं। लवली पाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि  हर कर्मचारी को अपनी ड्यूटी निष्ठां, ईमानदारी तथा विभाग के प्रति वफादार होकर निभानी चाहिए। उन्होंने कहा की डॉक्टर मल्होत्रा नगर निगम में कार्यरत सभी सफाई सेवकों का पूर्ण रूप से ध्यान रखते हैं और सभी कर्मचारियों को भी चाहिए कि वह उन्हें सहयोग करें तथा इलाकों की सफाई व्यवस्था का पूर्ण ध्यान रखें। इस अवसर पर सीएसआई शमशेर सिंह,बी आर मट्टू, सुरिन्द्र सहोता,गुरपाल सिंह सिद्धू,सुखपाल,सुभाष दसावर,दीपक सिद्धू (रोमी) भगत तिरखा राम ,शाम लाल घारू,मोती लाल,संघा,गुरचरण सिंह,बलदेव सिंह के अतिरिक्त अन्य कर्मचारी शामिल थे।

बच्चों को अगवा कर उनसे मंगवाता था भीख,पुलिस ने लिया चार दिन का रिमांड

*बात न मानने पर बच्चों को बना देता था अपाहिज 
लुधियाना-(सम्राट) फिल्मों में देखने को मिलता था कि छोटे बच्चों को अगवा कर उन्हें या तो अपाहिज बना दिया जाता था या फिर नशे की लत लगा कर उनसे भीख मंगवाई जाती थी। महानगर की पुलिस ने एक ऐसे ही रैकेट का पर्दाफाश किया है जो फि़ल्मी अंदाज़ में बच्चों को अगवा करके उन पर अत्याचार कर उनसे भीख मंगवाने का काम करता था। बीती 17 जून को ढोलेवाल से 12 वर्षीय सौरव नामक बच्चा अगवा हो गया था,जिसके संबध में फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और जांच आरम्भ कर दी थी। 22 जून को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से उक्त बच्चे को बरामद किया। बच्चे ने बताया था कि एक व्यक्ति उसके मुंह पर रूमाल रख उसे बेहोश कर अगवा करके ले गया था जिसने उसे यहाँ लाकर भीख मंगवाना शुरू कर दिया। इसी प्रकार रोहित नाम के बच्चे को ग्यासपुरा से अपहरण किया था जिसकी टांग तोड़ कर भीख मंगवानी आरम्भ कर दी। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने विगत दिवस गांव मेहरबान निवासी राजू (35) को काबू किया जो छोटे बच्चों को अगवा कर उन्हें अपाहिज बना देता और उनसे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भीख मंगवाता था। आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस ने चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी ने अभी तक की पूछ ताछ  में अपना जुर्म कबूल करते हुए माना कि उसने अभी तक करींब 20 बच्चों को अगवा कर भीख मांगने के धंधे में लगाया है।गिरफ्तार आरोपी आठ से 14 वर्ष तक के बच्चों को ही अगवा करता था और महानगर के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश,बिहार आदि राज्यों से भी उसने बच्चों को अगवा किया है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रोहित,दीपक,सौरव,विशाल (चार) बच्चों को भी बरामद किया है व एक बच्चे को बरामद किया जाना शेष है। पुलिस अधिकारी मुकेश के अनुसार बरामद किए गए दो बच्चे सौरव तथा रोहित को उनके परिजनों को सौंप  दिया गया है। दीपक व विशाल को चाइल्ड केयर सैंटर मोहाली भेजने के पश्चात उनके परिजनों तक पहुँच की जा रही है ताकि उन्हें उनके परिवार के पास भेज दिया जाए। आरोपी ने पुलिस के सामने यह भी खुलासा किया था कि उसके पास बीस बच्चे थे कुछ मौका देख फरार हो गए हैं। पुलिस की माने तो आरोपी राजू और बच्चों को अगवा करने की ताक में था। बच्चों को अगवा करने के बाद आरोपी बच्चों को डरता -धमकाता था अगर वह उसकी बात नहीं मानते थे उन पर अत्याचार करता था और लाचार कर देता था,मजबूर हो कर बच्चे भीख मांगने लग जाते थे। आरोपी रेलवे स्टेशन,धार्मिक स्थलों व बस स्टैंड जैसे स्थानो पर बच्चों से भीख मंगवाता था। रेलवे स्टेशन के फुट पाथ पर आरोपी अपने साथ बच्चों को सुलाता था और सारा दिन जहाँ -जहाँ बच्चे भीख मांगते थे जा कर पैसे उनसे इकठ्ठे कर लेता था। इस काम में पुलिस को भी लगता है कि और भी कई लोग शामिल हैं जो बच्चों को अगवा कर उनसे भीख मंगवाते हैं। एक व्यक्ति इस काम को इतनी दिलेरी से नहीं कर सकता,आरोपी से अब रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि उसके साथ इस काम में और कौन -कौन शामिल हैं व किस- किस शहर में बच्चों को अगवा कर के भीख मंगवाई जा रही है।  

Sunday, 28 June 2015

भूमि पूजन व हवन यज्ञ के साथ आरंभ हुआ 35 दिवसीय सातवां वार्षिक भंडारा

लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी लुधियाना की तरफ से देश भर से बाबा अमरनाथ के दर्शनों को जाने व लौटने वाले श्रद्घालुओं के लिए सातवां वार्षिक भंडारे का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हर-हर महादेव के जयघोषों के साथ रविवार को ताजपुर चौंक के समीप हुआ। प्राचीन संगला वाला शिवालय के महंत दिनेश पुरी, युवा अकाली नेता सुरेन्द्र ग्रेवाल, भाजपा के प्रैस सचिव नीरज वर्मा, थाना डिवीजन नंबर तीन के एस.एच.ओ. राजेश शर्मा व लंगर कमेटी के सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाल कर भगवान भोले नाथ के चरणों में निर्विघ्न रूप से 35 दिवसीय भंडारे के सम्पन्न होने की प्रार्थना की। पंडित प्रेम शास्त्री जी ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के बीच भंडारे का शुभारंभ करवाया। लंगर कमेटी के अध्यक्ष हरविन्द्र हैप्पी और चेयरमैन सरबजीत सिंह रूबी ने बताया कि पिछले सात वर्षों से लंगर कमेटी की तरफ से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों के लिए 24 घंटे भंडारा, स्वास्थ्य व विश्राम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस अवसर पर विपन वैद्य, कृष्ण गोपाल पुरी, ईश मक्कड़, कुलदीप वर्मा, चंद्र सहगल, श्रीपाल, संजय पांडे, नीरज बांसल, सुशील शर्मा, कृष्ण गोपाल राजू, राजू सोढी, सोहन लाल गर्ग, दीपक परुथी, लालजी, सरला मल्हन, नरेश कुमार भाटिया, बाबा रजिन्द्र, माणिक वैद्य, मिंटू भाटिया, रणजोध काहलों, पप्पू, रवि, तिलक साहनी, रणजोध जोधां, शीला वर्मा, रीटा वर्मा, कमलेश, सिमरन, सिम्मी, प्रेम लता, शशि, नीलम रानी, गीता रानी, चंदा रानी, सरोज रानी, नीतू वर्मा, रमा रानी, मानसी, महक, पूजा वैद, चाहत वैद्य सहित अन्य भी मौजूद थे।

तेरे चरणों में आखिर होवे मेरी भजन पर झूमे श्रद्धालु

लुधियाना-(पंकज ) हंबड़ा रोड स्थित गोबिंद गौ धाम में सैकड़ों भक्तों ने एकादशी महामंत्र का जाप किया गया। मुख्य यजमान अश्वनी कत्याल, प्रवेश कत्याल, सुभाष कत्याल, पवन कत्याल और गौरव कत्याल, आशीष कत्याल ने पारिवारिक सदस्यों सहित गोबिंद गौधाम में विराजमान भगवान श्री कृष्ण के राधा बने और राधा के श्रीकृष्ण स्वरूप का विधिवत पूजन किया। श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी संस्थान के प्रमुख प्रचारकों ने हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे महामंत्र के जाप किया। हरि बोल हरि बोल, नित खेर मंगा सोहनियां मैं तेरी - तेरे चरणों में आखिर हौवे मेरी आदि भजनों की धुनों पर श्रद्धालुओं ने अपने ईष्टदेव के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत भक्तों ने राधा गोबिंद की आरती उतार कर महामंत्र पाठ को विश्राम दिया। और अटूट भंडारा वितरित किया गया। इस अवसर पर गौ सेवक सुंदर दास धमीजा, बब्बू मल्हौत्रा, सोम नाथ ग्रोवर, सतीश धवन, अनंत अरोड़ा, नीतीन मल्हौत्रा, सचिन खुराना, गौरव कत्याल, संजीव जैन, यशपाल मल्हौत्रा, प्रवीण डंग, एसीपी राज कुमार गिल्हौत्रा, भूपिन्द्र बंगा, जगजीत सिंह माणक, बंटी सहगल, भाजपा नेता मिंटू शर्मा, सुरजीत जैन, बलवंत राय टंडन, सुरेन्द्र टंडन, महक कत्याल, जतिन्द्र तनेजा, शालू तनेजा, जोगिन्द्र लाल क्वात्रा, सुरेश हैप्पी, बलदेव राज, शिवांगी कत्याल, रोहित भसीन, बिम्मी, मोनिका कत्याल, दीपिका कत्याल, दिनेश जैन सहित अन्य भी मौजूद थे।


मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए श्रद्घालुओं की बस रवाना

लुधियाना-(रघबीर सिंह ) श्री हिन्दू न्याय पीठ विधानसभा आत्म नगर इकाई की तरफ से धार्मिक यात्राओं की कड़ी के तहत वैष्णो देवी यात्रा के लिए नत्थू राम अवस्थी की अध्यक्षता में श्रद्घालुओं की बस रवाना हुई। न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने काफिले में शामिल बसों को झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पूर्व दीपक अवस्थी, डा. बिट्टू शर्मा, राजिन्द्र कुमार, विजय कुमार, राज कुमार, मुकेश कुमार, अंशु अवस्थी,  शिवम्, रोहन, अनमोल, अरमान ने मां भगवती के चरणों में पूजन व प्रार्थना करके यात्रा के र्निविघ्न सफल होने की कामना की। इस अवसर पर कुलदीप गौतम, पंकज शर्मा, ललित शर्मा, कृष्ण अत्री, रमन, अनु बाला, निधि अवस्थी, ज्योति अवस्थी, मीनाक्षी, पूनम, शिवानी, नेहा अखिलेश शर्मा, आरती शर्मा, गगन, कविता, रमन, अनिता, रवि शर्मा, सीमा, मीनू, मनमीत, पिंकी, अमरजीत कौर, अंजलि, प्रिया और ध्रुव सहित अन्य भी मौजूद थे।


मां भगवती क्लब ने 4 जरूरतमंद लड़कियों की करवाई शादी

लुधियाना-(पंकज ) धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था मां भगवती क्लब दण्डी स्वामी चौंक की और से दानी सज्जनों के सहयोग से 4 जरूरतमंद लड़कियों की शादी पिण्डी दयाल धर्मशाला(पीछे कैलाश सिनेमा) में उनके रीति रिवाजों के अनुसार क्लब के चेयरमैन अशोक मरवाहा व प्रधान अविनाश सिक्का की अध्यक्षता में दोमोरिया पुल स्थित गुरूद्वारा खालसा स्त्री दल शहीदां में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में करवाई गई।  इस शादी समारोह में नवविवाहित जोड़ो को आर्शीवाद देने के लिए शिअद शहरी प्रधान मदन लाल बग्गा, भाजपा नेता संजय कपूर, पूर्व पार्षद अवतार कृ ष्ण तारी, सतीश गुलाटी, गुडडी महन्त, अशोक सेठी विशेष तौर पर पधारे।अविनाश सिक्का ने बताया कि यह कार्यक्रम दानी सज्जनों के सहयोग से किया जा रहा है। उक्त मुख्यातिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाकर पुण्य के भागी बनते है क्योंकि आज मंहगाई के दौर में लडकी की शादी करना बहुत ही मुशिकल कार्य है। इस मौके पर सिक्का ने कहा कि नवविवाहित जोड़ों को क्लब व दानी सज्जनों के सहयोग से घरेलू जरूरत का सामान पेटी, अटैची, सिलाई मशीन, चांदी का सैट, बर्तन आदि भी दियागया। इस अवसर पर हरीश गोयल, पवन कपूर सुभाष बत्तरा, मंजू सिक्का, रणधीर शर्मा, दविन्द्र कुमार, हरीश गोयल, पवन कुमार, तरूण गोयल, निशांत नागर, अशोक सेठी, भूषण धावन, योगेश गोयल, मोहन पासी, टोनी पायलट, राकेश कालड़ा, राकेश जैरथ, वेद प्रकाश गुप्ता, जतिन्द्र सूद, जसबीर सिंह, योगेश सिक्का, अनमोल संधू, एएसआई मुख्तियार सिंह, उतरसेम सिंह,  मनिन्द्र कौर, अरविन्द्र सिंह खालसा, गोल्डी, शौंकी, रमेश कपूर, विपन चोपड़ा, अनिल अरोड़ा, अविनाश गर्ग, भरत दुआ, बाबा गुरचरण सिंह, अनु सिक्का, डा. प्रदीप हांडा, मानक जैन, राजीव आहूजा, अश्विनी डावर, जोगिन्द्र कपूर,  संजय अरोड़ा, राज कपूर आदि सदस्यों ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



अब रेहडिय़ों व दुकानो में बिना दस्ताने पहने नहीं परोसा जा सकेगा खाना

लुधियाना-(पंकज ) खाद्य सामग्री बेचने वाले रेहडिय़ों व दुकानो में फ़ास्ट फ़ूड या अन्य सामान परोसते समय अपने हाथो में दस्ताने नहीं पहनते,जिस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। इससे आम लोगों की जान -माल खतरा बना रहता है। जनहित को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर पुलिस नवीन सिंगला ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए धारा 144 के अंतर्गत पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में खाने -पीने का सामान बेचने वाली सभी दुकानो -रेहडिय़ों पर फ़ास्ट फ़ूड आदि परोसने  तथा बेचते समय परोसने वाले व्यक्ति द्वारा हाथों पर दस्ताने पहनना अनिवार्य कर दिया है । कानूनो /आदेशों की अव्हेलना करने वाले पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश 25 अगस्त तक लागू रहेंगे।हाथों पर बिना दस्ताने पहने खाद्य सामग्री परोसने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। बीमारियों के बने रहने वाले खतरे से बचने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।