लुधियाना--- गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचाने के जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जाते हैं। जिसके तहत गंदगी न फैलाने अपने आस पास गंदा पानी न खड़ा होने तथा बिना ढके खाद्य सामग्री को खाने व बिक्री न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके अलावा कानूनो की अव्हेलना करने वाले का चालान काट भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दी जाती है। इतना कुछ होने के बाद भी न तो बिक्रेता सुधरते हैं और न ही आम व्यक्ति। जिलाधीश कार्यालय के बिलकुल नजदीक खुले में खाद्य सामग्री बेचने वालों की कमी नहीं है। बचत भवन के पास अनेकों खाद्य सामग्री बिक्रेता बिना किसी खौफ के कुल्चे छोले,चाय,परांठे इत्यादि को गंदगी भरे माहौल में बिना ढके रख कर बेच रहें। इन खाद्य सामग्रियों पर मक्खियाँ,बारीक मच्छर भिनभिनाते रहते हैं,जो मानवीय जीवन के साथ सीधा खिलवाड़ है। शहर के विभिन्न इलाकों में समय समय पर छापा मारी कर ऐसे खाद्य सामग्री बिक्रेताओं पर कार्रवाई की जाती है जो गंदगी भरे माहौल में बिना ढके खाने-पीने का सामान बेचते हैं और जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। परन्तु जिलाधीश कार्यालय के आस पास बनी दुकानो,रेहडिय़ों पर खाने-पीने का सामान बेचने वालों पर कोई कार्यवाई नहीं होती। आम लोगों में चर्चा है कि कुछ रसूखदार व्यक्तियों की छत्रछाया होने के कारण लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वार्ना जिलाधीश कार्यालय के समक्ष सामान बेचने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की निगाह से कैसे चूक सकते हैं? यह सब देख चिराग तले अँधेरा वाली कहावत चरितार्थ दिखाई देती है।
Sunday, 23 November 2014
65वें राशन वितरण समारोह में जरुरतमंद महिलाओ को राशन वितरित
लुधियाना---अखिल भारतीय समाज सेवा सोसायटी की तरफ से रविवार को शिवपुरी स्थित स्वामी वेद भारती आश्रम में 65वें राशन वितरण समारोह में जररुरतमंद व बेसहरा महिलाओं को घरेलू जरुरत का सामान वितरित किया गया। समाज सेवक हाजी अहसान कुरैशी ने बतौर मुख्यतिथि शामिल होकर महिलाओ को राशन भेंट किया। सोसायटी अध्यक्ष हाजी गुड्डी मंहत और चेयरमैन अहमद अली गुड्डू ने सोसायटी की तरफ से पिछले 5 वर्ष से महिलाओ की मदद करने की जानकारी देते हुए कहा कि सोसायटी की तरफ से जरुरतमंद महिलाओ को घरेलू जरुरत का सामान वितिरित करने के साथ आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओ व लड़कियों को शिक्षित करके स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रंबध किए जाते हैंष हाजी अहसान कुरैशी ने सोसायटी की तरफ से जनहित व मानवता की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रंशसा करते हुए अपनी तरफ से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर गुड्डी मंहत, अहमद अली गुड्डू, गुरनाम सिंह, कमल शर्मा, ओम प्रकाश गुबंर, कमल शर्मा काका, शैलेन्द्र तिवाड़ी, राधेशाम, समीर, मदल लाल बिट्टू, हरभजन और राणों मइया सहित अन्य भी मौजूद थे।
महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से शिव भजन संध्या व सम्मान समारोह आयोजित
* रथयात्रा में सहयोग करने वाली संस्थाओ और सहयोगियो को संत समाज ने किया सम्मानित
लुधियाना--- महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से शिव भजन संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन प्राचीन संगला वाला शिवालय में महंत दिनेश पुरी जी की अध्यक्षता में किया गया। स्वामी वेद भारती जी , स्वामी चंदरेश्वर गिरी, गुरुदेव आनन्द अत्री , स्वामी विश्व भारती, स्वामी जगत राम, स्वामी अंबिका भारती जी, स्वामी शिवानन्द, योगी पप्पू भगत, पंडित अनिल शास्त्री, ठाकुरद्वारा के महंत गौरव बावा ने शिव भजन संध्या में शामिल होकर शिव भक्तों और महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्यों को आर्शीवाद दिया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी विकासानन्द जी व साध्वियों ने भगवान शिव का गुणगान करके श्रद्घालुओं को भाव-विभोर किया। पंजाब योजना बोर्ड के उपचेयरमैन प्रो. राजिन्द्र भंडारी, पूर्व पार्षद सतीश नागर, संतोष कालड़ा, अजय नैय्यर टैंकी, नामधारी समाज से सूबा हरभजन सिंह, शिव सेना हिन्दुस्तान के महासचिव अमर टक्कर, समाज सेवक जगदीश बजाज, भाजपा नेता राजिन्द्र खत्री और दविन्द्र जग्गी ने भगवान शिव के समक्ष नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया। महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा और अजय गुप्ता ने शिव भजन संध्या में पधारे गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए पिछले वर्ष शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विशाल रथयात्रा में सहयोग करने वाले सहयोगीयों संस्थाओं व स्वयं सेवकों हैलपिंग हैंडस क्लब से रमन गोयल, अवनीश मितल, जोनी गुप्ता, गगन गुप्ता, रामप्यारी मंदिर से अशोक वर्मा, के.के.थम्मन, धारीशाह, शविन्द्र ऐबट,जिन्दगी फांऊडेशन, जनता सेवक संघ, शिव शक्ति सेवा दल, सुरिन्द्र कुमार, संजय कपूर, नवनीत मल्हौत्रा, जन कल्याण सेवा सोसायटी संजीव बांसल, शैलेश मल्हौत्रा, राज वर्मा, साहिल खुराना, जे.के.बिल्ला, रजिन्द्र सैनी, संजीव बांसल, महिला मंडल से रेखा शेखावत, सुमन वर्मा, संतोष वर्मा, ललिता रानी, ऊषा सैनी, वीना शर्मा, सुनीता शर्मा को संत समाज की तरफ से विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व संत समाज का स्वागत राकेश चौधरी, लवली थापर, फकीर चंद ने परमपरागत ढंग से किया। समारोह में पधारे गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत प्रवीण मल्हौत्रा, अनिल बांसल और राकेश शाही ने किया। सदस्यों का रजिस्ट्रेशन सौरव वर्मा और दिनेश वर्मा ने किया। नीरज वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से इस वर्ष शिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल रथ यात्रा 15 फरवरी को संत समाज के सान्धिय में सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित की जाएगी।
लुधियाना--- महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से शिव भजन संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन प्राचीन संगला वाला शिवालय में महंत दिनेश पुरी जी की अध्यक्षता में किया गया। स्वामी वेद भारती जी , स्वामी चंदरेश्वर गिरी, गुरुदेव आनन्द अत्री , स्वामी विश्व भारती, स्वामी जगत राम, स्वामी अंबिका भारती जी, स्वामी शिवानन्द, योगी पप्पू भगत, पंडित अनिल शास्त्री, ठाकुरद्वारा के महंत गौरव बावा ने शिव भजन संध्या में शामिल होकर शिव भक्तों और महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्यों को आर्शीवाद दिया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी विकासानन्द जी व साध्वियों ने भगवान शिव का गुणगान करके श्रद्घालुओं को भाव-विभोर किया। पंजाब योजना बोर्ड के उपचेयरमैन प्रो. राजिन्द्र भंडारी, पूर्व पार्षद सतीश नागर, संतोष कालड़ा, अजय नैय्यर टैंकी, नामधारी समाज से सूबा हरभजन सिंह, शिव सेना हिन्दुस्तान के महासचिव अमर टक्कर, समाज सेवक जगदीश बजाज, भाजपा नेता राजिन्द्र खत्री और दविन्द्र जग्गी ने भगवान शिव के समक्ष नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया। महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा और अजय गुप्ता ने शिव भजन संध्या में पधारे गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए पिछले वर्ष शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विशाल रथयात्रा में सहयोग करने वाले सहयोगीयों संस्थाओं व स्वयं सेवकों हैलपिंग हैंडस क्लब से रमन गोयल, अवनीश मितल, जोनी गुप्ता, गगन गुप्ता, रामप्यारी मंदिर से अशोक वर्मा, के.के.थम्मन, धारीशाह, शविन्द्र ऐबट,जिन्दगी फांऊडेशन, जनता सेवक संघ, शिव शक्ति सेवा दल, सुरिन्द्र कुमार, संजय कपूर, नवनीत मल्हौत्रा, जन कल्याण सेवा सोसायटी संजीव बांसल, शैलेश मल्हौत्रा, राज वर्मा, साहिल खुराना, जे.के.बिल्ला, रजिन्द्र सैनी, संजीव बांसल, महिला मंडल से रेखा शेखावत, सुमन वर्मा, संतोष वर्मा, ललिता रानी, ऊषा सैनी, वीना शर्मा, सुनीता शर्मा को संत समाज की तरफ से विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व संत समाज का स्वागत राकेश चौधरी, लवली थापर, फकीर चंद ने परमपरागत ढंग से किया। समारोह में पधारे गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत प्रवीण मल्हौत्रा, अनिल बांसल और राकेश शाही ने किया। सदस्यों का रजिस्ट्रेशन सौरव वर्मा और दिनेश वर्मा ने किया। नीरज वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से इस वर्ष शिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल रथ यात्रा 15 फरवरी को संत समाज के सान्धिय में सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित की जाएगी।
ईंट भठ्ठा उद्योग को माफिया से बचाने की अपील
*यदि भठ्ठे न चले तो लाखों परिवारो के चूहले हो जायेंगे ठन्डे
लुधियाना-जिला ईंट भठ्ठा मालिक एसोसिएशन तथा कंस्ट्रेक्शन वर्कर फैडरेशन आफ इण्डिया द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय फिरोज़पुर रोड पर एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे लुधियाना की ईंट भाठ्ठों की बदहाली के लिए सरकार के कानून व माफिया पर निशाना साधते हुए एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह जवंदा ने कहा कि बिक्री न होने के कारण पंजाब ब्रिक कलिन ऑनर एसो.की तरफ से प्रधान तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिती में 15 सितंबर तक चलाए जाने वाले भाठ्ठों को डेढ़ महीने की देरी से चलाने का फैसला किया गया था परन्तु माफिया द्वारा भठ्ठा मालिकों पर भठ्ठा न चलाने का दबाव बनाया जा रहा है जिसके चलते नवंबर का महीेना भी पूरी तरह बीत चुका है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भठ्ठा मालिक द्वारा भठ्ठा चलाया जाता है तो वह नए नए हत्थकंडे अपना कर उसे बंद करवाने के लिए विभाग पर दबाव बनाया जाता है। उनके अनुसार ऐसा सिर्फ पंजाब के कुछ भठ्ठा मालिकों की मिलीभगत से हो रहा है ताकि वह अपनी घटिया व छोटे साईज की ईंटों को बेच सकें। वर्कर फैडरेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम सिंह जोधां ने कहा कि रेत,बजरी,नशा,भू,केबल माफिया के बाद अब ईंट माफिया भी स्थापित हो गया है.। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले से ही बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है,उस पर भठ्ठे बंद होने से इस कारोबार के साथ जुड़े करीब तीन लाख मजदूर प्रभावित होंगे और उसके कामों से जुड़े करीब 12 लाख लोग भी प्रभावित होंगे। जोधां ने कहा कि मईनीग की आड़ में ईंट भठ्ठे बंद करवा के रेत माफिया सिर्फ अपना घटिया माल बेचने की फ़िराक में लाखों मजदूरों की रोज़ी रोटी छीनने की कोशिश में है। संस्थाओं की तरफ से सरकार से इस कारोबार के साथ जुड़े लाखों लोगों की आजीविका को बचाने की अपील करते हुए इसे मईनीग एक्ट से बाहर निकालने की भी गुहार लगाई है।
Saturday, 22 November 2014
सिद्धू दंपति की बयानबाजी पर मुख्यमंत्री ने सधी चुप्पी
लुधियाना---अकाली दल पर सिद्धू दंपत्ति द्वारा की जा रही सख्त टिप्पणियों पर प्रान्त के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। स्थानीय छावनी मोहल्ला में भावाधस द्वारा आयोजित किये गए राजयस्तरीय लवकुश विजय दिवस समारोह में शिरकत करने पहुँचे बादल से जब पत्रकारों ने पूछा कि नवजोत सिंह सिद्धू के विरुद्ध अकाली दल की तरफ से भाजपा नेतृत्व के पास की गयी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही हुई है तो उन्होंने उत्तर देते हुए कहा कि 'मेरे लिए तो सभी सम्मान जनक है,मैने किसी की भी शान के खिलाफ कभी नहीं बोला और न ही अब बोलूंगा।जब उनसे पूछ गया कि क्या सिद्धू भाजपा हाईकमान की शैह पर ऐसा बोल रहे हैं,तो स.बादल ने कहा कि वह इस बहस में ही नहीं पड़ना चाहते। उन्होंने कहा कि उनके पास और भी बहुत से काम है जिन्हे करना होता है। हरियाणा के हिसार में संत रामपाल के आश्रम की घटना के बारे में पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि यदि एक स्थान पर ऐसी घटना घटित हो गयी है तो इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी जगह भी ऐसा ही होगा। पंजाब में कई स्थान हैं जो पवित्र हैं और वहाँ उत्तम काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री को भावाधस की तरफ से 'धर्म रत्न'की उपाधि से नवाज़ा गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स.बादल ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने इतिहास को संभालने में अपना जीवन व्यतीत किया है और इसी दिशा में काम कर रही है। पाक स्थल रामतीर्थ (अमृतसर) में वाल्मीकि मंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दो सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे भवन का 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है,निर्माण के पूरा होते ही उसे कौम के हवाले कर दिया जायेगा।उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी को पूरी सृष्टि का भगवान बताते हुए कहा कि इतिहास में भगवान वाल्मीकि जी का बहुत ऊँचा तथा सुच्चा जीवन दृष्टिमान है। दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन व भावाधस के राष्ट्रीय पदाधिकारी विजय दानव ने रामतीर्थ में वाल्मीकि मंदिर का निर्माण करवाए जाने की मुख्यमंत्री स.बादल की सरहाना करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री ने नेक कार्य किया है जिसके लिए वाल्मीकी समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा।समारोह में चौधरी यशपाल,नरेश धींगान,लक्ष्मण द्रविड़ आदि ने भी संबोधन किया। इस धार्मिक समारोह में अन्यों के अतिरिक्त विधान सभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल,महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल,रणजीत सिंह ढिल्लों,हीरा सिंह गाबड़िया,के जे एस चीमा,प्रोफ़ेसर राजेन्द्र भंडारी,नगर निगम मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया,चौधरी मदन लाल बग्गा,गुरदेव शर्मा देवी,अमित गोसाँई,प्रवीण बांसल सहित अनेकों गणमान्य शख्सियतें शामिल थी।
एसपीएस अपोलो डॉक्टर्स ने 5 साल के बच्चे की कटी हुई बाजू को जोड़ दिया
लुधियाना--- एसपीएस अपोलो हॉस्पिटल्स, लुधियाना के डॉक्टर्स की टीम ने आज पांच साल के एक बच्चे को एक नई जिंदगी प्रदान करते हुए उसकी पूरी तरह से कट चुकी बाजू को फिर से जोड़ दिया। बच्चे की बाजू एक चारा काटने वाली टोका मशीन में आ गई थी। डॉ.आशीष गुप्ता, कंसल्टेंट एंड हैड, डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक एंड माइक्रोवस्कुर्लर सर्जरी ने कहा कि बच्चे और उसकी कटी हुई बाजू को हादसे के 2 घंटे के भीतर ही हमारे पास ले आया गया और ऐसे में रक्त के प्रवाह को फिर से जोड़ दिया गया और छह घंटे के अंदर ही पूरा आपरेशन कर बाजू को फिर से जोड़ दिया गया और सर्जरी के बाद भी तेजी से रिकवरी हुई। इस दौरान बाजू की सभी नर्वस और मांसपेशियों को भी फिर से जोड़ दिया लेकिन इनके दोबारा से काम करने में सक्षम होने में अभी कुछ महीनों का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि चारा मशीन ने बाजू को बच्चे के शरीर से पूरी तरह से अलग कर दिया था, उसके बावजूद भी आपरेशन सफल रहा। उन्होंने बताया कि ऑर्थोपेडिशियन और प्लास्टिक सर्जरी टीम हड्डियों को दोबारा से जोड़ सकती है और रक्त नालियों और नर्वस को भी फिर से जोड़ा जा सकता है। डॉ.हरमनदीप सिंह, कंसल्टेंट्स, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमा (जिन्होंने हड्डियों को जोडऩे का काम किया), ने बताया कि मरीजों के बीच जागरूकता और रैफरल सेंटर पर विशेषज्ञों की उपलब्धता से जिंदगी के दोबारा से सामान्य होने पर काफी फर्क पड़ता है और एक पांच साल के बच्चे के मामले में अंग कटना बेहद दुखदायी होता है। हमें पूरा विश्वास है कि बच्चे इस बेहद खतरनाक घाव से ठीक हो जाएगा और 10 दिनों में अपने घर पर भी जा पाएगा। डॉ.कपिल चिब, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट, ने बताया कि इस सर्जरी को पूरा करने वाली टीम में डॉ.समता (इमरजेंसी), डॉ.आशीष गुप्ता (कंसल्टेंट एंड हैड प्लास्टिक एंड माइक्रोवस्कुर्लर सर्जरी), डॉ.हरमनदीप सिंह (कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स) और डॉ.विकास (पेडियाट्रिक इंटेसिव केयर) शामिल हैं और उन्होंने बच्चे के कटे हुए अंग को सफलतापूर्वक बच्चे के शरीर के साथ प्रत्यारोपित कर दिया।
यूपीए शासनकाल में जारी किए गए प्रोजेक्टों को पूरा करे नगर निगम: तिवारी
*वार्ड नं. 35 ट्यूबवेल का उदघाटन
लुधियाना--- पूर्व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व पूर्व सांसद मनीष तिवारी ने नगर निगम से यूपीए शासनकाल में जारी किए गए प्रोजेक्टों पर काम पूरा करने को कहा है, जिनमें सिटी बस सॢवस, सीवरेज जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा, तिवारी द्वारा बतौर सांसद बहुत से विकास कार्यों के लिए फंड जारी किए थे, जिन पर अभी तक काम नहीं शुरू हो पाया है। तिवारी बतौर सांसद उनके द्वारा जारी की गई ग्रांट से वार्ड नं. 35, महाजनां मोहल्ला में ट्यूबवेल लगाए गए ट्यूबवेल का उदघाटन करने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे। तिवारी ने आरोप लगाया कि नगर निगम की कंगाली का सबूत इसी से मिलता है कि निगम अधिकारियों को बीते तीन माह से वेतन नहीं मिला। निगम के रोजमर्रा के कार्यों पर पिछली यू.पी.ए सरकार द्वारा विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए दिया पैसा लगाया जा रहा है। जबकि इससे पहले अकाली यू.पी.ए सरकार पर पंजाब के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाते थे। लेकिन एन.डी.ए सरकार ने बादल सरकार की पंजाब को स्पैशल वित्तीय पैकेज देने की मांग को साफ मना कर दिया है और इनसे पैसे का हिसाब मांगा है। जिस सरकार का अकाली दल भी एक हिस्सा है और मुख्यमंत्री बादल की बहु उसमें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखती हैं। वहीं पर, राज्य के कुछ भाजपा नेताओं द्वारा खुलकर अकाली दल के खिलाफ बोलने व पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा द्वारा अकाली-भाजपा गठबंधन को अटूट रिश्ता कहने पर चुटकी लेते हुए तिवारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अभी भी मुख्यमंत्री प्रकाश ङ्क्षसह बादल के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। तिवारी ने कहा कि बतौर सांसद उन्होंने शहर के विकास हेतु विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए ग्रांट जारी की थी। इस क्रम में कई कार्यों पर अभी तक काम नहीं शुरू हो पाया है। निगम को जनहित से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। इससे पहले उन्होंने वार्ड नं. 35 के महाजनां मोहल्ला में बतौर सांसद उनके द्वारा अपने क्षेत्रीय विकास फंड से जारी की गई ग्रांट से स्थापित किए गए ट्यूबवेल का उदघाटन किया। जिससे महाजनां मोहल्ला, कूचा रूड़ा मल्ल, सैदा मोहल्ला, माली गंज की वाटर सप्लाई में सुधार होगा। इसके अवसर पर अन्यों के अलावा विधायक राकेश पांडे, पंजाब कांग्रेस सचिव परमङ्क्षमदर मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान, वार्ड नं. 35 की पार्षद सुष्मा मेहता, हिमांशु वालिया, बलङ्क्षजदर ङ्क्षसह बंटी, सतङ्क्षवदर ङ्क्षसह जवद्दी, पलङ्क्षवदर ङ्क्षसह तगगड़, विनोद बठला, राकेश शर्मा, सन्नी कैंथ, रोहित पाहवा, रजनीश चोपड़ा, राजीव राजा, राजा गुरजोत गोलू, मन्निदरपाल ङ्क्षसह टीटू, पवन ठाकुर, कैप्टन नवलकांत, विनोद पम्मी, तीक्ष्ण मेहता, मंगल पासी, नरेन्द्र आहूजा, सतीश गुप्ता, संजीव कुंद्रा, हेमंत जैन, विनय शर्मा, अशोक सूद, हरीश वालिया, सुखराम महाजन, राहुल सहगल, राजन सूद, डिंपल थापर, हरीश, सोमा पासी, अशोक कन्नोजिया, अशोक शर्मा, सीताराम शर्मा, सितेश्वर श्र्मा, यशपाल पराशर, मोहित ठाकुर, रङ्क्षवदर अरोड़ा, कुलविदर सिंह, संजीव सहगल, हनी सिह, सौरव मल्होत्रा, बब्बू धुलानी, बलबीर बिल्ला, राहुल मल्होत्रा, सुभाष टैना, चेतन मेहता, ओम पाल, रिंकू दत्त, बलजीत आहूजा, साजन शर्मा भी मोजूद रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)


