Thursday, 4 December 2014

सदस्य बढ़ाने के लिए जिला भाजपा ने की विशेष मीटिंग

लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) लोगों के  भाजपा की ओर झुकाव को देखते हुए भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बंसल ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता मुहिम के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय सर्कट हाउस में विभिन्न भाजपा पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला प्रधान श्री बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए भारत के लोगों ने भाजपा के साथ जुडऩा आरम्भ कर दिया है। उन्होंने मंडल प्रधानो,मोर्चा सैल के इंचार्जों से कहा कि ज़मीनी स्तर और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को सरगर्म करके भाजपा के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़े जाएं।बंसल ने उन्हें 5 दिसंबर से 31  दिसंबर तक के कार्यक्रम दिए।इस अवसर पर शक्ति शर्मा चेयरमैन पीएसईसी,एसएस बोर्ड के सदस्य अशोक लूम्बा,सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल,डिप्टी मेयर आरडी शर्मा,मीडिया इंचार्ज संजीव मल्होत्रा,जतिंद्र मित्तल,हरीश टंडन,राजेश्वरी गोसाँई,भूषन वर्मा, राजिंद्र हंस,सरबजीत सिंह काका,रजनीश धीमान,नीरज वर्मा,भूपिंद्र कौर, नीलम धवन,संजय कपूर,साक्षी जुल्का,आशा शर्मा,किरण शर्मा,राजिन्द्र खत्री,ओम प्रकाश,सतपाल शर्मा,राम गुप्ता,बनवारी लाल चौहान आदि उपस्थित थे।

लूटमार करने की योजना बनाते कथित लुटेरे काबू

लुधियाना-(सम्राट) थाना डिवीजन नंबर 5 के प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार कोचर मार्किट के चौंकी इंचार्ज ने विगत दिवस नरेंद्र उफऱ् नीरज पुत्र गुरमीत सिंह निवासी दशमेश नगर ,मंदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी चिमनी रोड ,अजय उफऱ् बंटी पुत्र स्वराज सिंह निवासी गांव सुनेत ,विजय कुमार उफऱ् राजा पुत्र राम प्रसाद निवासी गांव बाड़ेवाल  व आकाश शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी शहीद भगत सिंह नगर (सभी लुधियाना निवासी) को किसी बड़े सुनार को लूटने की योजना बनाते हुए काबू किया है.। काबू किये गए आरोपियों से रक कमानीदार चाकू,दो सोने की वालियाँ,दो सोने की अंगूठियां,दो पैरों में पहनने वाले बिछुए चांदी के, एक कृपाण बिना मयान,6 मोबाईल,300 ग्राम नशीला पावडर,एक कृपाण बरामद,दो मोटर साईकिल,लोहे की रॉड,एलसीडी,एक कैमरा,डीवीडी,स्पीकर,एक लैपटाप,लोहे की दात बरामद हुए हैं.। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 399/402 व आम्र्ज एक्ट की धारा 22/54/59  तथा एनडीपी एस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत थाना डिवीजन नंबर 5 में मामला दर्ज कर लिया गया है.। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा,पुलिस को और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

हथियारबंद सेना झंडा दिवस आज मनाया जायेगा-अटवाल

लुधियाना-(राज ) जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कंवरप्रीत सिंह अटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसंबर को सवेरे हथियारबंद सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है,इस दिन देश वासी हर क्षेत्र में खास कर पंजाब के लोग हमारी सेनाओं द्वारा देश की रक्षा के लिए दी गयी कुर्वनियों को याद करते हैं। उन्होंने बताया कि झंडा दिवस फंड की रस्म की शुरुआत उनके द्वारा सुप्रीत सिंह गुलाटी अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) के झंडा लगा कर की जाएगी।इस संबधी उन्होंने समस्त लुधियाना वासियों को इस महान योगदान में अधिक से अधिक दान देने की अपील की,क्योंकि यह फंड शहीदों के परिवारों,नाकारा सैनिकों,पूर्व सैनिकों व विधवाओं की भलाई जैसे नेक कामों में इस्तेमाल किये जाते हैं। 

चालानो की कम्पाउंडिंग संबधी पुराने मामले निपटाए जायेंगे

लुधियाना-(राज ) आगामी 6 दिसंबर को पूरे देश की अदालतों में आयोजित की जा रही लोक अदालतों को ध्यान में रखते हुए जिला ट्रांसपोर्ट कार्यालय ने भी वाहन कम्पाउंडिंग से संबधित मामलों को निपटने के लिए लोक अदालत लगाने का निर्णय लिया है। इस संबधी जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी अनिल गर्ग ने बताया कि यदि किसी भी वाहन का चालान कंपाउंड करवाने वाला रहता है तो उसका मालिक इस अदालत में पहुँच कर कंपाउंड करवा सकता है।उन्होंने बताया कि यह अदालत 6 दिसंबर को ही फिरोज़पुर रोड स्थित लघु सचिवालय में स्थापित जिला परिवहन कार्यालय में लगाई जाएगी।


मामला गदरी बाबा गुरमुख सिंह के बुत की तोड़ फोड़ का

*पुलिस कमिश्नर ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी,आरोपियों को शीघ्र ढूंढने का शिष्टमंडल को दिया आश्वासन 
लुधियाना-(सम्राट)  महान देश भक्त योद्धे गदरी बाबा गुरमुख सिंह ललतों के आदम-कद बुत को विगत तीन अक्टूबर को की गयी तोड़ फोड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कामागाटामारू यादगार कमेटी जिला लुधियाना का एक शिष्टमंडल पुलिस कमिश्नर से उनके कार्यालय में मिला और मांग की,कि 61 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की तलाश में लापरवाही के लिए चौंकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए व इस मामले को तुरंत सुलझाने के लिए प्रयत्न किये जाएँ। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे का.डी.पी मौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री बान पुलिस कमिश्नर ने कामागाटामारू यादगार कमेटी का पक्ष पूरी गंभीरता से सुनने के बाद तीन सदस्यीय उच्च पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम का गठन करके आरोपियों को शीघ्र ढूंढने का आश्वासन दिया।उन्होंने बताया कि उक्त गठित की गयी पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा चौंकी इंचार्ज की कारगुजारी को पूर्ण गंभीरता से खंगाला जाएगा,आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ बनती विभागीय कार्यवाई की जाएगी। शिष्टमंडल ने गंभीर विचार के उपरांत सर्व सहमती से फैसला किया कि 11 दिसंबर को 3 बजे पंजाबी भवन लुधियाना में मीटिंग का आयोजन करके अगली रणनीति तैयार की जाएगी।आज के शिष्टमंडल में कुलदीप सिंह एडवोकेट,कामरेड गुरनाम सिंह सिद्धू,मास्टर जसदेव सिंह ललतों,कस्तूरी लाल,सतीश सचदेवा,सुखदेव सिंह,हिम्मत सिंह,परमजीत सिंह आदि शामिल थे। 

प्लास्टिक की पतंग डोर की बिक्री और स्टोर करने पर लगा प्रतिबन्ध

लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) पतंगों के सीजऩ में बाजार में बिकने वाली प्लास्टिक की पतंग डोर जो मानवीय जीवन के लिए घातक है की बिक्री और स्टोर करने पर पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रतिबन्ध लगा दिया गया है.। पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान ने धारा 144 का इस्तेमाल करते हुए कमिश्नरेट क्षेत्र में प्लास्टिक की चाईना डोर पर प्रतिबन्ध लगाने के आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्लास्टिक की मजबूत पतंग डोर आम लोगों के लिए घातक सिद्ध होती है जो लोगों की दुर्घटना का कारण बनती है का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। पतंगों के व्यापारी इस प्लास्टिक की बिक्री या इसे स्टोर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस डोर से कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है तो कई लोग इस डोर के कारण गंभीर घायल भी हुए हैं.। जिस कारण इसका उपयोग करना गलत है.। जनता के जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस डोर की बिक्री व स्टोर करने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है जो तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। उन्होंने बताया कि शहर वासियों को जागरूक करने हेतु जिला लोक संपर्क विभाग की गाड़ी पर स्पीकर लगा कर भी लोगों को सूचित किया जायेगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत 6 को

लुधियाना-(सम्राट) जिला लुधियाना और इसकी सब-डिवीजनों में किये जा रहे राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबध में विभिन्न अदालती मामलों में घिरे लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इन अदालतों के आयोजन से लोगों को अपने मामलों के निपटारे आम सहमती और थोड़े समय में हो जाने की उम्मेीद है,जिससे लोगों का समय और पैसे की भी बचत होगी। यह लोक राष्ट्रीय स्तर पर हर एक अदालत में एक दिन लगाई जा रही हैं। इस संबध में जानकारी देते हुए चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवाएँ अथार्टी श्री के के सिंगला ने बताया कि इन अदालतों संबधी लोगों के आवेदन बड़ी संख्या में आए हैं। लंबे समय से अदालतों के चक्कर में फंसे लोग अब बड़े नुकसान से बचने के लिए आम सहमती से मामलों को निपटाने के तरजीह देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जिला और सैशन जज व अतिरिक्त जिला व सैशन जज की अदालतों में हर प्रकार के दीवानी,मैट्रिमोनियल,किराया अपीलें,मोटर एक्सीडेंट क्लेम,ज़मीन कब्जे,अपराधिक अपीलें (सिर्फ कंपाउंडेवल केस)तथा समझौता योग्य केस आदि के समाधान आपसी सहमती से करवाए जायेंगे।उपभोक्ता मामलों के हल जिला उपभोक्ता झगड़ा निपटाऊ फोरम में विचार किये जायेंगे।सिविल मामलों में जैसे किराए से संबधित मामले,बैंक रिकवरी,माल विभाग से संबधित मामले,मनरेगा मामले,बिजली-पानी के बिल के मामले (बिना चोरी वाले)नौकरी पेशे मामले में वेतन के बकाया -भत्तों के मामले,पेंशन व सेवानिर्वित लाभ मामले,जंगलात एक्ट से संबधित मामले,कुदरती आपदा से संबधित मुआवजा मामले,नैगोशिएविल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत शिकायतों के मामले सिविल जज/ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन होंगे। लोक अदालत में केस लगाने के लिए अधिक जानकारी हासिल करने के लिए टोल फ्री हैल्पलाईन नंबर 1968 पर संपर्क किया जा सकता है.। लोक अदालत में केस की सुनवाई के लिए कोर्ट फीस नहीं लगती और यदि लोक अदालत के माध्यम से निपटारा होता है तो अदा की गयी कोर्ट फीस की भी वापसी हो जाती है।