Sunday, 7 December 2014

400 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता की हासिल

लुधियाना-(सम्राट) भारतीय जनता पार्टी आत्म नगर मण्डल की ओर  से मण्डल प्रधान रमेश पांडे की निगरानी  में सदस्यता अभियान के तहत मॉडल टाउन में एक शिविर  का आयोजन किया गया। शिविर  का शुभ आरंभ जिला भाजपा सदस्यता अभियान के प्रमुख रमेश शर्मा व हल्का प्रभारी सतपाल सग्गड़ ने किया। इस कैम्प में करीब 400 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। श्री शर्मा तथा  सग्गड़ ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं और अधिक से अधिक लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं.। भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगों में पूर्ण उत्साह देखने को मिल रहा है।  इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संजीव मल्होत्रा पूर्व मण्डल अध्यक्ष उपिंदर ठाकुर ,दीपक गर्ग ,अशोक सचदेवा ,रमेश खन्ना, विजय बियाला ,अजित पाल सिंह, ठाकुर विजय सिंह ,विजय सूद, प्रदीप जैन, शिव शंकर राय और गुरमीत सिंह कालड़ा आदि मौजूद थे।

संघर्ष कमेटी ने निगम कमिशनर को बताई अपनी मांगे

*निगम कमिश्नर ने कमेटी को दिया आश्वासन 
लुधियाना-(हरजीत
) नगर निगम कर्मचारियों की संघर्ष कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर निगम कमिशनर से डी ज़ोन स्थित उनके कार्यालय में बैठक की.। इस बैठक में निगम कमिश्नर के अतिररिक्त सहायक निगम कमिशनर एएस सेखों,स्वास्थ अधिकारी डा,चरणजीत उप्पल,नीरू कत्याल,डीसीएसए गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संघर्ष कमेटी के सदस्यों लवली पाल दसवार,करमचंद गागट ने अपनी मांगों को निगम कमिश्नर के समक्ष रखा जिस पर विचार करते हुए उन्होंने कमेटी को मांगों को लागू करवाने के संबध में विश्वास दिलाया।संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी द्वारा की गई मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की मांगों को लागू करवाने के लिए 17 दिसंबर से प्रोसेसिंग शुरू कर दी जाएगी जबकि सफाई सेवकों से सैंटरी सुपरवाईजर बनाने की मांग पर सीनियोरटी पर गौर करने के लिए कहा गया है.। पैंडिंग पडी वर्दी को शीघ्र ही पास करवाया जायेगा,साबुन-तेल की कीमतों को बढ़ाने की मांग के लिए निगम कमिश्नर ने हाउस में पास करवा के सरकार से मंजूरी लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि संघर्ष कमेटी ने 75 वार्डों में सैंट्री सुपरवाईजर लगाने की बात भी कही गयी है और हर एक को उसका बनता अधिकार देने का भी विश्वास दिलाया गया है। इसके अतिरिक्त कोर्ट में जीते गए केसों के मामले में सभी शाखाओं में मीटिंग की जाएगी तथा सभी शाखाओं में सुपरवाईजर/मेठ प्रमोट किये जाने का भी विश्वास निगम कमिश्नर द्वारा संघर्ष कमेटी को दिलवाया गया है।इस अवसर पर संघर्ष कमेटी के गुरपाल सिंह सिद्धू,प्रीतम कुमार,खेलार चंद गुप्ता,दर्शन सिंह,जोगिंद्र पाल बडैन्च,जतिंद्र जवद्दी,राम सुखपाल,वेदपाल वेदी,फजल घई,सुरिंद्र सहोता आदि उपस्थित थे।

बे रोजग़ार लाईन मैनो ने फूका सरकार का पुतला

*सरकार बेरोजग़ार लाईनमैनो को गुमराह करना बंद करे--दमन प्रीत 

लुधियाना-(सम्राट) लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे बेरोजग़ार लाइनमैनों ने आज फिर स्थानीय भाई चतर सिंह पार्क में मीटिंग करने के उपरांत सरकार की अर्थी उठा कर बस स्टैंड तक मार्च किया और बस अड्डे के बाहर मेन सडक़ पर सरकार की अर्थी फूंकी।इस मौके यूनियन के प्रधान दमन प्रीत सिंह व महासचिव बहादुर सिंह लोहरा ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2011 में 5 हज़ार लाईनमैनो की भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी किया था और दस्तावेज चैक करने के बाद इंटरव्यू ली थी पर सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत कोर्ट केस लगवाए,कोर्ट केसों के चलते सरकार ने एक हज़ार बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए और शेष रहते चार हज़ार बेरोजगार लाइनमैनों को सडक़ों पर मारे मारे घूमने के लिए छोड़ दिया। कमलजीत सिंह कुलार कोषाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि सडक़ों पर मारे मारे घूम रहे बेरोजगार लाइनमैनों को उनका बनता हक़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण नौजवान नशों के शिकार हो रहे हैं जिन्हें बचाया जाना अति आवश्यक हो गया है।उन्होंने यह भी कहा कि पावरकाम में कर्मचारियों की कमी है और पद भी रिक्त पड़े हैं जिस कारण पावरकॉम का काम भी प्रभावित हो रहा है और पावरकॉम की जत्थेबंदियां भी वर्करों की पक्की भर्ती करने की मांग कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो संघर्ष को और तेज किया जायेगा। इस अवसर पर प्रेस सचिव सुखजिंद्र सिंह,रामपाल सिंह,हरप्रीत सिंह,अमरदीप सिंह बिलगा,कुलबिंद्र सिंह,गुरविंद्र सिंह ढपई,हरजीत सिंह सवद्दी कलां,गुरसेवक सिंह समराला,बचित्र सिंह,गुलशन सरीं,सोमपाल आदि उपस्थित थे।

Friday, 5 December 2014

* बगगा के प्रयासों से वर्षो बाद टकसाली अकाली परिवारों की मौजूदगी देख गदगद हुए दलजीत चीमा 
लुधियाना-(हरजीत सिंह  ) अकाली दल लुधियाना शहरी की विशेष सिविल लाइन स्थित कपूर कंप्लैक्स में अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष मदन लाल बगगा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पंजाब के शिक्षा मंत्री और लुधियाना के इंचार्ज दलजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्यतिथि शामिल होकर कार्यकर्ताओ के साथ रुबरु होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए।  वहीं उन्होने कार्यकर्ताओ की तरफ से खुलेदिल से अकाली-भाजपा गठबंधन के सात वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों व खामियों का पार्टी नेतृत्व के समक्ष खुलासा करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दिए सुझावों पर गौर करने का आश्वासन देते हुए हुए सुझावों को जमीनी स्तर पर लागू करने का भरोसा दिया। उन्होने पार्टी की नितियों को घर घर तक पंहुचा कर कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्य सरकार के खिलाफ किए जा रहे कूड़ प्रचार से जनता को अवगत करवाने का आहवान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता गठबंधन सरकार की उलब्धियों को घर घर तक पंहुचाने का आहवान किया। बैठक में मदन लाल बगगा की तरफ से बतौर अध्यक्ष किए प्रयासों से लुधियाना शहरी क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों विधानसभा उतरी, विधानसभा पश्चिमी व विधानसभा सैंट्रल के टकसाली अकाली नेताओ व परिवारों की बैठक में मौजूदगी से गदगद चीमा ने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की पारखू नजर ने मदन लाल बगगा को शहरी इकाई को मजबूत करने की सौंपी कमान के प्रत्यक्ष रुप में सार्थक परिणाम दिखाई दे रहें है। चीमा ने पार्टी कार्यकर्ताओ की तरफ से उठाए हर मुद्दे व सुझाव का परिपक्वता के साथ जवाब देते हुए कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी पर अकाली दल को बदनाम करने के लिए नशा तस्करी व रेत मंहगी करने के आरोपो को बेबुनियाद करार देते हुए नशा तस्करी का मामले में देश की किसी एंजसी ने भी इस मामले में अकाली दल के किसी नेता को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। रेत की ब्लैक के लिए पूर्व केंद्र सरकार की नितियों का खुलासा विधानसभा में राज्य सरकार ने कांग्रेस विधायकों को समक्ष पोल खोल कर किया है। उन्होने बताया कि जल्दी ही लुधियाना के किसी बड़े आडिटोरियम में गठबंधन सरकार की सात वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी अकाली दल कार्यकर्ताओ को दी जाएगी। वर्षो बाद किसी बैठक में एक मंच पर टकसाली अकाली परिवारों व विभिन्न व्यापारिक संगठनों की मौजूदगी देख खुश दिखाई दे रहे चीमा ने कहा कि मदन लाल बगगा ने अपने अल्प कार्यकाल में टकसाली परिवारों को सरगर्म करके अपनी काबलियत का परिचय दिया है। बैठक के आयोजक मदन लाल बगगा दलजीत चीमा सहित अन्य नेताओ का धन्यावाद करते हुए कहा कि उनके जीवन का मकसद अकाली दल के हर कार्यकर्ता व पदाधिक्कारी, नए व पुराने कार्यकर्ताओ को मान सम्मान देकर अकाली की फुलवाड़ी को लुधियाना के शहरी क्षेत्रों में प्रफुल्लत करके वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी 6 विधानसभा सीटों पर अकाली-भाजपा गठबंधन का परचम फहराना है। बैठक में पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबडिय़ा, मुख्यमंत्री के राजनितिक सलाहकार महेशइंन्द्र सिंह गरेवाल, सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, एसजीपीसी सदस्य कंवलइन्द्र सिंह ठेकेदार, अमरजीत सिंह चावला, इंडस्ट्री बोड्र्र के चेयरमैन सतीश ढांडा, अमरजीत सिंह भाटिया, यूथ अकाली मालवा जोन-3 के इंचार्ज तरसेम सिंह भिंडर, पार्षद तनवीर सिंह धालीवाल, रघबीर बीरा, कृष्ण खरबंदा, इंद्रजीत सिंह मक्कड़, जसबीर जस्सा,कुलवंत सिंह दुखिया,  गुरदीप सिंह गोशा, मनप्रीत सिंह बंटी, अरविन्द्र सिंह टोनी, भाऊ भगवान सिंह, रविन्द्रपाल सिंह मिंकू, बीबी सुरिन्द्र कौर दयाल,स्वर्ण सिंह, अमन बगगा खुराना, अश्वन सहोता, लक्ष्मण द्रविड़, गुरविन्द्रपाल सिंह पप्पू, महिन्द्र सिंह मुखी, जसबीर सिंह दुआ, रविन्द्रपाल सिंह मिंकू, दलविन्द्र सिंह घुम्मण, बिट्टू गुंबर, करतार सिंह चावला, कुलतार सिंह जोगी, बलजीत सिंह छतवाल, जसप्रीत सिंह काका, जसदीप सिंह काउंके, सतपाल लांबा, प्रवीण चिटकारा, मनप्रीत सिंह मन्ना, अवनीत कौर खालसा, एडवोकेट इंद्रजीत सोढी, जगजीत ंिसंह अरोड़ा, नेक सिंह खालसा, कुलजिन्द्र सिंह बाजवा, जसबीर सिंह दुआ, रत्न सिंह भुल्लर, इंद्रजीत बांगा, राजू चावला, कुलविन्द्र सिंह सलेमटाबरी , हरनेक सिंह गिल, बिटट्ू भारद्वाज, पूर्ण सिंह, तरविन्द्रपाल सिंह, हरबंस सिंह मुंडी, भपिन्द्र सिंह चावला, शामा चिटकारा, नरिन्दर नांरग, सुरिन्द्र मनोचा, गुरप्रीत बिल्ला, असोक मरवाहा, भूपिन्दर सिंह, एडवोकेट अमरजीत सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।  

नकली इंकम टैक्स अधिकारी बन ख़ुशी राम एंड सन्ज़ के मालिक के घर छापा मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

*एक आरोपी विजीलैंस ब्यूरो का है डिसमिस सब-इंस्पैक्टर 

लुधियाना-(सम्राट)विगत दिनों शहर के प्रख्यात ख़ुशी राम एंड सन्ज़ के मालिक राकेश  कुमार के सराभा नगर स्थित घर में लुटेरे गिरोह के सदस्यों ने नकली इंकम टैक्स अधिकारी बन कर घर में घुस तलाशी लेते हुए 15-20 लाख रुपये व घर में लगे कैमरों के डीवीआर लेकर फरार हो गए थे को पुलिस टीम ने काबू कर लिया है.। गिरोह के संबध में प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान ने बताया कि उक्त लुटेरे गिरोह के के एक सदस्य ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और तीन व्यक्तियों ने अपने हाथों में हथियार पकडे हुए थे,जिन्होंने घर की तलाशी लेते हुए 15-20 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय धनद संहिता की धारा 170,171,420,506,395 के तहत थाना सराभा नगर में मामला दर्ज कर लिया गया था।इस मामले की तफतीश एडीसीपी क्राईम हरमोहन सिंह व जसविंद्र सिंह एसीपी क्राईम,इंस्पैक्टर राजन परमिंद्र सिंह इंचार्ज सीआईए-1 तथा थाना प्रभारी सराभा नगर को सौंपी गयी थी,गुप्ता सूचना के आधार पर गिरोह के नौ सदस्यों को काबू कर लिया गया.। पुलिस कमिश्नर श्री बान ने बताया कि पूछ ताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि 16 नवंबर को उन्होंने ख़ुशी राम एंड सन्ज़ के घर में वारदात को अंजाम दिया।उन्होंने बताया कि जरनैल सिंह उफऱ् मान उफऱ् गुगला पुत्र काला सिंह निवासी गांव किशनपुरा कलां थाना धर्मकोट जिला मोगा पुलिस कर्मचारी बना हुआ था.। हरिंद्र सिंह उफऱ् बिटरा पुत्र जगमेल सिंह निवासी गांव रकवा थाना दाखा जगरांव इंकम टैक्स इंस्पैक्टर बना हुआ था जबकि सतनाम सिंह उफऱ् बब्बू पुत्र जगन सिंह निवासी गांव चूहड़ चक्क थाना अजीतवाल जिला मोगा मुंशी बना हुआ था.। श्री बान के अनुसार छहिंबर सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी गांव डांगरिया थाना सदर जगरांव इंकम टैक्स कलर्क बना हुआ था तो जगतार सिंह उफऱ् तारी पुत्र रुलदू सिंह निवासी गांव मल्ला थाना हठूर जगरांव वारदात में इस्तेमाल की गयी इंनोवा गाड़ी का ड्राईवर था.। हरिंद्र सिंह उफऱ् बिटरा पुत्र जगमेल सिंह निवासी गांव रकबा थाना दाखा जगरांव चौंकीदार बना था व सरबजीत सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी गांव मल्लां थाना हठूर जगरांव जोकि कोठी के बाहर निगरानी कर रहा था। पूछ ताछ में पुलिस को यह भी जानकारी हासिल हुई है कि जरनैल सिंह उफऱ् मान उफऱ् गबला विजीलैंस ब्यूरो जिला मोगा का डिसमिस सब-इंस्पैक्टर है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी लुधियाना के नजदीकी गांव में रह रहे थे। काबू किये गए आरोपियों से पुलिस ने 6 जि़ंदा कारतूसों सहित एक 32 बोर की रिवाल्वर,नकली खिलौना पिस्तौल,पुलिस की वर्दी,5,30,000 रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गयी इनोवा गाड़ी बरामद की है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा। आरोपियों से और कुछ अहम खुलासे होने की पुलिस को संभावना है।  

अपनी मांगों के संबध में सफाई कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

लुधियाना-(सम्राट) नगर निगम ए जोन के मुख्य द्वार पर सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरिंद्र कल्याण,डा.जोधा राम जख़़्मी,ओमपाल चिनालिया,जिला प्रधान राजकुमार नाहर  की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन करने के उपरांत 10 मांगो का एक ज्ञापन निगम कमिश्नर को सौंपा गया। सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के वायदे से पंजाब सरकार मुकर रही है.। सफाई कर्मचारियों व सीवरमैनो से हो रही धक्केशाही को संघ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी व सीवरमैनो को आ रही समस्याओं के संबध में शीघ्र ही लोकल बॉडी मंत्री से मिला जाएगा तथा देश के प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र भेजा जायेगा।नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान तो राजनीतिक नेताओं द्वारा बड़े बड़े वायदे किये जाते हैं और प्रलोभन दिए जाते हैं,परन्तु सरकार बनने के बाद दलितों को नजऱ अंदाज़ करना शुरू कर दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल सफाई कर्मचारियों की वैध मांगों को अनदेखा कर रहे है। यदि शीघ्र ही सफाई कर्मचारी व सीवरमैनो की मांगों को हल नहीं किया गया तो राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री व लोकल बॉडी मंत्री अनिल जोशी के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया जायेगा।उन्होंने निगम प्रशासन को भी चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर नगर निगम कमिश्नर ने कोई ध्यान नहीं दिया तो नगर निगम का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर अजय कांगड़ा,विनोद भूंबक,सोमपाल सूद,राकेश सभ्रवाल,अमरजीत सिंह,जोंटी नाहर,असवीर मराठा,जसबीर कालड़ा,दीपक सहोता,शाम लाल,संजय कर्मचंद,सुनील चावरिया,सुनील काली,बनवारी,अमरजीत,जोगिंद्र पाल,राजपाल,कैलाश,राकेश कुमार,शिवचरण,मुकेश,गगन बिड़लान सहित अनेकों सफाई कर्मचारी शामिल थे।

मेड सेंटर के साथ फोर्टिस हॉस्पिटल और करीब लेकर आया मेडिकल सुविधाएं

*फिरोजपुर रोड स्थित सूर्या टावर में सेटअप किया गया यह सेंटर, लोगों को मिलेगी सुविधा 
लुधियाना-(शिवराज शर्मा)
 शहर में अस्पताल के साथ-साथ पहला मेड सेंटर लेकर आया है फोर्टिस जहां बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह फिरोजपुर रोड पर स्थित सूर्या टावर के प्लॉट नंबर 18 के की पहली मंजिल पर बनाया गया है। इस सुविधा का आज उद्घाटन करते हुए फोर्टिस हेल्थकेयर के सीओओ आशीष भाटिया ने कहा कि फिरोजपुर रोड पर शहर के बीचों बीच यह मेड सेंटर स्थित है और शहर के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचना बेहद आसान भी है। गुरबाणी कीर्तन के साथ हुए इस उद्घाटन समारोह में 100 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों ने शिरकत की।मेड सेंटर में मौजूद सुविधाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ सेवाएं पहुंचाने के लिए हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल के सभी विभागों के हेड शाम के समय मेड सेंटर में मौजूद रहेंगे जिससे शाम के वक्त भी मरीजों को डॉक्टरों से मिलने का मौका मिलेगा। मुख्य उद्देश्य यह है कि मिलने का समय बाधित न रहे और मरीजों को सिर्फ सुबह के ओपीडी टाइमिंग पर निर्भर न रहना पड़े। यहां रोजाना मल्टीस्पेशेलिटी ओपीडी, नैदानिक सेवाएं, डे केयर प्रक्रियाएं और प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप सेवाएं दी जाएंगी। लुधियाना में रह रहे उन लोगों को यह सेवाएं दी जाएंगी जो चंडीगढ़ रोड पर स्थित फोर्टिस अस्पताल नहीं जा पाते।आशीष भाटिया ने आगे बताया कि इस सबके अलावा विजिटिंग कंसल्टेंट सुबह के वक्त भी मौजूद रहेंगे। सेंटर में फ्री एंबुलेंस सर्विस शहर की सीमा के अंदर-अंदर उपलब्ध रहेगी। मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए उन्हें सेंटर की एंबुलेंस या व्हीकल पर जरूरत पडऩे पर फोर्टिस हॉस्पिटल तक भी ले जाया जाएगा। फोर्टिस मेड सेंटर में रोजाना मल्टीस्पेशेलिटी ओपीडी में ऑर्थोपीडिक्स (डॉ. संजीव महाजन), गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी (डॉ. नितिन शंकर बहल), साइकेट्री (डॉ. अजय पाल सिंह), कार्डियोलॉजी (डॉ. परमदीप सिंह संधू और डॉ. संदीप चोपड़ा), इंटरनल मेडिसिन (डॉ. करमवीर गोयल, डॉ. प्रशांत पुरी और डॉ. हरप्रीत कौर), ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनीकोलॉजी (डॉ. वनीत कौर और डॉ. पूनम), ऑप्थेल्मोलॉजी (डॉ. दीपक गुप्ता), प्लास्टिक सर्जरी (डॉ. नितिन सेठी), रेडियोलॉजी (डॉ. गुरनीत सिंह), क्लीनिकल न्यूट्रीशियन एंड डाइटेटिक्स (डाइटीशियन हरलीन बख्शी), यूरोलॉजी (डॉ. आशीष जिंदल), डर्माटोलॉजी, नेनेटोलॉजी एंड पीडिएट्रिक्स (डॉ. अश्वनी सिंघल), न्यूरोसर्जरी (डॉ. टी.एन. शदंगी) और पल्मोनोलॉजी (डॉ. विकास सीकरी) सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस सबके अलावा पैथोलॉजी, ईसीजी, ईको, टीएमटी, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी नैदानिक सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक सेवाओं से लैस मेड सेंटर में डायलेसिस सुविधा, प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप (पीएचसी), नैदानिक तकनीक और फार्मेसी सुविधाएं होंगी। फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना के फैसिलिटी डायरेक्टर विवान सिंह गिल ने कहा कि फोर्टिस मेड सेंटर लुधियाना शहर में मरीजों के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा। अच्छे इलाज के लिए मरीज के आने-जाने के समय को कम करते हुए यह सेंटर क्वॉलिटी ऑफ लाइफ को बेहतर करेगा। हमें खुशी होगी इस सेंटर के जरिए लोगों की सेवा करके।