Friday, 19 December 2014

नकल के माध्यम से पास हुए विद्यार्थी देश का नेतृत्व सही ढंग से नहीं कर सकते--ढिल्लों

*5 वीं और 8 वीं की कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं पुन: शुरू करने की वकालत 
*गुरु नानक देव भवन में ज़ोन स्तरीय नकल विरोधी समारोह का आयोजन 
लुधियाना-(सम्राट)यदि परीक्षाओं के दौरान नकल ल रुझान न रोक गया तो आने वाली पीढिय़ां दुनियावी,नैतिक तथा वैयवहारिक शिक्षाओं से कोसों दूर रह जाएगी,जिसका नुकसान यह होगा कि नकल के सहारे पास हुए विद्यार्थी देश का सही ढंग से नेतृत्व नहीं कर सकेंगे और भारत देश अन्य देशों के मुकाबले काफी पीछे रह जाएगा। उक्त विचारों का प्रगटावा सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने अपनी शनक ज़ाहिर करते हुए स्थानीय गुरनानक देव भवन में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड व शिक्षा विभाग पंजाब के सहयोग से करवाए गए ज़ोन स्तरीय 'नकल विरोधी' समारोह को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार प्रान्त और देश का सही अर्थों में विकास करने में विश्वास रखती है.। देश और प्रान्त का सही विकास तभी संभव है जब हमारी आने वाली पीढ़ी देश का  नेतृत्व करने के योग्य हो सकेंगी। नकल के सहारे पास होने वाले विद्यार्थी कभी भी देश का नेतृत्व नहीं कर सकते। नकल के इस रुझान के बढऩे में अध्यापक,बच्चों व अभिभावकों को एक समान दोषी मानते हुए ढिल्लों ने कहा कि अध्यापक बच्चों को पूरा सिलेबस करवाएं और अच्छे परिणाम प्राप्त करें। इसी प्रकार बच्चे व अभिभावक भी नकल का सहारा लेकर परीक्षा पास करने में विश्वास न रखे.। 5 वीं और 8 वीं की कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाओं की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि नकल को रोकने और बच्चों को मेहनत से पढाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए इसे पुन: शुरू किया जाना चाहिए। अध्यापकों से अपील करते हुए ढिल्लों ने कहा कि बच्चों में पढाई की भावना के विकास के साथ साथ नैतिक जिम्मेदारी को समझने व साफ़ सफाई के प्रति भी उन्हें जागृ किया जाना चाहिए। पंजाब के अधिकतर बच्चे नाशो का शिकार हैं को श्री ढिल्लों ने सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि यह आंकड़े मात्र एक या दो प्रतिशत हैं जबकि प्रचार यह हो रहा है कि पंजाब प्रान्त के सौ प्रतिशत नौजवन नशेड़ी हो चुके हैं.। इस गलत प्रचार से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने अध्यापकों से आव्हान किया कि वह अपने स्कूलों के बाहर खुले मैडीकल स्टोरों की सूचना उन्हें दें ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिना किसी डाक्टर या अस्पताल के यह मैडीकल स्टोर स्कूलों के बाहर क्यों चल रहे हैं? समारोह को संबोधित करते हुए स्कूलों की स्टेट कन्वीनर कम डिप्टी डायरैक्टर एससीईआरटी ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गयी इस नकल विरोधी मुहिम के विषय में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और अध्यापकों से अपील की, कि माहौल का निर्माण करने में अपना योगदान डालें। जिला शिक्षा अधिकारी (स)श्रीमती परमजीत कौर चहल ने मुख्यातिथी व अन्य प्रमुख शख्सियतों का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि जिला लुधियाना में नकल के रुझान को खत्म करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर पंजाब राज्य योजना बोर्ड के उपचेयरमैन प्रोफैसर राजिन्द्र भंडारी,सुरेश टंडन,डिप्टी सीईओ कुलभूषण सिंह,गुरकीरत सिंह,हरिंद्रपाल सिंह हैरी,आशीष कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Thursday, 18 December 2014

कौंसिल ने हिन्दू पुत्तरी पाठशाला के जरूरतमंद बच्चों को बांटे 70 गर्म कंबल

लुधियाना-(ठाकुर) सामाजिक  संस्था लुधियाना सिटीजन कौंसिल की  और से चलाई गई मुहिम के तहत हैबोवाल, चूहड़पुर रोड़ स्थित हिन्दू पुत्तरी पाठशाला स्कूल में जरूरतमंद परिवारों के 70 बच्चों को सर्दी की ठिठुरन से बचाने के लिए गर्म कंबल बांटे गए। 
इस अवसर पर कौंसिल के चेयरमैन दर्शन अरोड़ा ने कहा कि यहां अधिकरतर वे बच्चें है जिनकी माताएं घरों में काम करती है ओर पिता मेहनत मजदूरी करके दो वक्त की रोटी कमाते है। उन्होंने कहा कि स्कूल इन बच्चों को फ्री शिक्षा के साथ-साथ किताबे, वर्दी व खाना भी देता है इससे बढक़र कोई पुण्य कार्य नहीं है। कौंसिल के उप चेयरमैन अशोक धीर ने कहा कि संस्था द्वारा 1 हजार कंबल जरूरतमंद बच्चों को बांटने का लक्ष्य रखा गया है जिसे शीघ्र पुरा कर लिया जाएगा। यह सब कौंसिल सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नेक कार्य इसी तरह निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व संस्था के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल में तालिबानी हमले में मारे गए बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। स्कूल के चेयरमैन विनय आदया ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के लिए जो यह कदम उठाया गया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर कौंसिल के उपचेयरमैन अशोक धीर, प्रधान राजिन्द्र सिंह बसंत, ज्योतिषाचार्य सुख्मिन्द्र,  कीमती रावल, अजीतपाल सिंह, दीपक पुरी, रमनजीत लाली, राजन मग्गो, जगदीश आनन्द, भीमसेन छाबड़ा, डा.एस.बी.पांधी, अजिन्द्र सिंह सोढ़ी, रविनंदन शर्मा, आई.एस. खन्ना, सुनील जसूजा, ओमजी, नवल कौड़ा, प्रेम ग्रोवर, अजय सिद्धू, रजनीश जैन, अमन मल्हौत्रा, परगट सिंह, कमल सहगल, कमलेश धीर, गुलशन थम्मन, आनन्द सूद, सुरिन्द्र मोहन आदया, सुरेखा सहगल, स्वीटी बत्ता, रमा लिखी आदि ने अपना सहयोग दिया। 

एक ही रात में बैरिंग मार्केट की कई दुकानो के टूटे ताले

*दुकानो से नगदी व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए चोर 
लुधियाना-(सम्राट) स्थानीय जगरांव पुल के समीप स्थित बैरिंग मार्केट में बीती रात चोरों ने कई  दुकानो के ताले तोड़ कर गल्ले में पडी धन राशि,एलसीडी व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पर हाथ साफ़ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त सामान के अलावा कोई और सामान चोरी नहीं हुआ है,रात में पहरा देने वाले चौंकीदार का भी कोई पता नहीं चला,उसके मोबाईल फोन का स्विच भी बंद बता रहा है जिस कारण दुकानदारों की शक की सुई भी चौंकीदार की तरफ ही घूम रही है। घटना स्थल पर कई दुकानो के ताले टूटे मिले और कइयों को तोडऩे की कोशिश की गयी जिसमें चोर सफल नहीं हो सके। मार्केट के दुकानदार दशमेश बैरिंग स्टोर के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दुकान के शटर  का ताला तोड़ कर दुकान के गल्ले का ताला तोड़ करीं 9 हज़ार रुपये की नगदी चोरी हो गयी जबकि पंजाब बैरिंग एजैंसी के मालिक नरेंद्र सिंह के अनुसार चोरों द्वारा उनकी दुकान के शटर का ताला तोडऩे की कोशिश तो की गयी परन्तु वह सफल नहीं हो सके। गुरु कृपा इन्टरप्राइजेज के निपुन कपूर के अनुसार चोर उनकी दुकान से 25से 30 हज़ार के करीब नगदी व एक एलसीडी ले उड़े.। साहिल बैरिंग स्टोर के राकेश कुमार के मुताबिक चोरों ने उनकी दुकान में पडी करीब 5 हज़ार की नगदी व एक एलसीडी पर हाथ साफ़ कर दिया,जबकि बाला जी टूल्ज़ कार्पोरेशन के मालिक मुनीश स्याल की दुकान से चोरों ने 18 हज़ार नगद,कंप्यूटर की एलसीडी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व पंजाब टूल्ज़ के मालिक इंद्रमोहन सिंह की दुकान से 7 हज़ार की नगदी पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया। मौके पर पुलिस के आला अधिकरियों ने पहुँच कर दुकानदारों के बयान दर्ज करने के बाद कार्यवाई शुरू करदी है.। समाचार लिखे जाने तक चोरों का सुराग नहीं लगा था.। पुलिस तहकीकात कर रही है।

लुधियाना-मोगा- फिरोज़पुर सडक़ शीघ्र होगी चार मार्गीय,पंजाब की कई अन्य अह्म सडक़ों पर भी कार्य तेज़

लुधियाना- (सम्राट )नई दिल्ली से अमृतसर तक सडक़ीय मार्ग द्वारा सफर करने वाले यात्री शीघ्र ही और अधिक आनंदमयी सफर का लुत्फ उठा सकेंगे क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग न: 1 (एन एच-1) पर पंजाब अधीन पड़ती सडक़ के मुख्य हिस्सों पर नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ने कार्य आरंभ कर दिया है। 470 कि.मी लंबे इस मार्ग की पंजाब के उद्योगों के विकास में भी अह्म योगदान है। एन एच-1 को संपूर्ण करने के लिए 15 मई, 2015 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने बहुत बार नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास इस राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरा करने का मुद्दा उठाया था क्योंकि कई स्थानों से इसका कार्य गत् समय से बंद पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब अथॉरिटी ने पंजाब की मांग मानते हुये कार्य में तेजी ला दी है और कई पुल जो अधूरे पड़े थे उनपर कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस तहत 130 करोड़ रुपये की लागत वाले डेराबस्सी पुल के निर्माण का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार लुधियाना- फिरोज़पुर रोड पर 6 कि.मी के टुकड़े पर रुका हुआ कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर पड़ते 6 कि.मी के टुकड़े पर भी 15 फरवरी, 2015 तक संपूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बिद्धीपुर रेलवे फाटक से ढिलवां तक की 20 कि.मी लंबी सडक़ पर कार्य आरंभ कर दिया है और अमृतसर -पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर भी निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधाकिरण ने भरोसा दिया है कि लंबे समय से इंतजार किये जा रहे लुधियाना-मोगा-फिरोज़पुर सडक़ को चार मार्गीय करने का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जायेगा। इस सडक़ पर एक निजी कंपनी द्वारा कार्य की लापरवाही के कारण यहां निर्माण कार्य रूका पड़ा था परंतु अब प्राधिकरण ने स्वयं कार्य अपने हाथ में लेने के लिए सहमति दी है। प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्रोजेक्ट अधीन अबतक कई चार मार्गीय सडक़ प्रोजेक्टों को 1314 करोड़ रुपये की लागत से पूरा कर लिया गया है। ऐसे प्रोजेक्टों संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि कुराली -कीरतपुर साहिब की 44.600 कि.मी सडक़ को 309 करोड़ की लागत से पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार भोगपुर-मुकेरियां सडक़ को 300 करोड़ की लागत से दिसंबर 2013 में चार मार्गीय किया गया। उन्होंने बताया कि 102.420 कि.मी लंबी पंठानकोट-अमृतसर सडक़ को 705 करोड़ रुपये की लागत से नवंबर, 2014 में 4 मार्गीय कर दिया गया है।

सभी धर्मो के प्रतिनिधयों ने पाकिस्तान मेें आंतकी हमले के शिकार हुए मासूम बच्चों को भेंट की श्रद्धाजंलि

* बाबा जसवंत सिह,  बाबा कुलवंत भल्ला , पास्टर दरबारा सिंह और मुस्तकीम अहरारी ने जताया शोक 
लुधियाना-(सम्राट ) एक्टिव एंटी क्रप्शन ग्रुप की तरफ से पाकिस्तान में आंतकी हमलें में मारे गए मासूमों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बुधवार देर शाम ईसा नगरी पुली से मिनी रोज गार्डन तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। बाबा जसवंत सिंह नानकसर वाले, कैलवरी चर्च के पास्टर दरबारा सिंह, बाबा कुलंवत भल्ला जी और जामा मस्जिद के प्रतिनिधि मस्तकीम अहरारी सहित विभिन्न धार्मिक, समाजिक व राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों स्कूली छात्रों व एक्टिव एंटी क्रप्शन ग्रुप के सैंकड़ों सदस्यों ने कैंडल मार्च में शामिल होकर पाकिस्तान में आंतकियों का शिकार होने वाली मृतक मासूम ंिजदगीयों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए मानवता के कातिल आंतकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने की मांग की। एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप के अध्यक्ष रमेश बांगड़ और युवा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने कैंडल मार्च में उपस्थित सभी वर्गो के लोगो की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कैंडल मार्च में हिन्दू,मुस्लिम ,सिख, इसाई भाई भाई के नारे के तहत एक्त्रित हुए सभी धर्मो व वर्गो के लोगो ने आज गुलदस्ते के रुप में प्रर्दशन करके विश्व में जेहाद के नाम पर आंतक फैला कर फिरकाप्रस्ती का खेल खेलने वाली ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देकर साबित किया है कि फिरकाप्रस्त ताकतें हमारे बीच फूट डालने में सफल नहीं हो सकती। उन्होने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से आग्रह किया कि वह एकजुट होकर आंतकी ताकतों को ध्वस्त करने के प्रयास करें। इससे पूर्व हरिन्द्रा माडल स्कूल, और बी आर अंबेदकर स्कूल के बच्चों ने भी आंतकवाद के हाथों मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर गुरप्रीत राजू, कुनाल सचदेवा, सेवक ग्रेवाल, राजीव लव्ली, मनप्रीत शिब्बू, करन बांगड़, रजत बांगड़, सुरजीत सचदेवा, गुरप्रीत हैप्पी, चन्नप्रीत नीटू, नरेश लौदिया, कर्मजीत सिंह मान, सुखदेव सोढी व नवनीत सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।

Wednesday, 17 December 2014

प्लास्टिक डोर के खिलाफ ए.ए.सी ने चलाया जागरूकता अभियान

*घण्टाघर चौक पर ए ए सी के स्वंयसेवकों ने आमजन को दर्शाए प्लास्टिक डोर से होने वाले नुकसान
लुधियाना-(रघबीर ) पिछले लंबे समय से आम लोगों व बेजुबान पक्षियों,दो पहिया वाहन चालकों के लिए घातक सिद्ध हो रही प्लास्टिक की डोर (चाइना डोर) के खिलाफ समाज सेवी संस्था एक्शन अगेंस्ट करप्शन के स्वंय सेवकों ने स्थानीय घण्टाघर चौक पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत चड्डा व जिला प्रधान गुरविंदर छतवाल की अध्यक्षता में जागरूकता कैंप लगाया। संस्था के स्वंय सेवकों ने प्लास्टिक डोर से होने वाले हादसों व नुकसान के प्रति आम लोगों को जागरूक किया। संस्था के स्वंय सेवक साहिल कश्यप,केशव बांसल,लक्की कुमार व बस्ती  जोधेवाल मण्डल अध्यक्ष मलकीत सिंह ने अपने शरीर पर चोटों के निशान दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटकीय ढंग से सन्देश दिया । संस्था के सदस्यों ने राहगीरों को रोक कर इस घातक डोर को न खरीदने की भी अपील की करते हुए इससे होने वाले दुश्परिणामपं के बारे में अवगत  करवाया । उन्होंने आम जनता से यह भी अपील की,कि वे चंद रुपयों व सस्ते के लालच में अपने बच्चों को प्लास्टिक डोर खरीद कर न दें। संस्था के मुख्य प्रवक्ता व अध्यक्ष चन्द्रकांत चड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मानवीय जीवन व पक्षियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही प्रतिबंधित प्लास्टिक डोर पर जहां प्रशासन ने रोक लगाई है वही आम जन को भी समाज के प्रति बनता अपना सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए।चड्डा ने कहा की सभी अभिभावकों से अपील की वे संस्था द्वारा शुरू किए इस संघर्ष में अपना सहयोग दे व् अपने बच्चों व् बेजुबान पक्षियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही प्लास्टिक डोर पर जमीनी स्तर पर प्रतिबन्ध लगाने में प्रशासन की मदद करे।चड्डा ने प्रशासन पर भी अफ़सोस जताते हुए कहा की शायद प्रशासन मनुष्य जीवन व् बेजुबान पक्षियों के जीवन की हो रही दुर्गति पर गम्भीर नहीं है यही वजह है कि कुछ रसूखदार बिना किसी की परवाह किए बिना नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए सरेआम इस घातक डोर का धड़ल्ले से व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने कहा की जल्द ही इस गम्भीर समस्या पर नकेल कसवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल को एक मांगपत्र सौंप कर उक्त घातक प्लास्टिक डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध  लगवाने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार मनोज चौहान,पंजाब सचिव गुरदीप सिंह सन्नी,जिला कार्यकारिणी सदस्य जौनी मेहरा,जयदीप सिंह,कुणाल शर्मा,दीपक अवस्थी,बलविंदर सिंह,करण जंड,राहुल कुमार,मनिंदर सिंह,सिमरनजीत सिंह शेरी,गुरप्रीत सिंह,उत्सव कुमार,आनंद प्रकाश,संदीप सन्नी,गुरमीत सिंह,दीपा जट्ट,मंदीप सिंह,मनप्रीत सिंह,राजकुमार,राजिंदर गिल,पंकज कुमार,विशाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

अलग-अलग जगह से चोरी की मोटरसाईकिल व 11 पेटियाँ शराब सहित आरोपी काबू

लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) अपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले नाकों के दौरान एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज हरबंस सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने अलग अलग जगाहों से नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ़तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले मामले में एएसआई कश्मीर सिंह ने जालंधर बाईपास पर की गयी नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ते गुरु रॉय नगर निवासी लखबिंद्र सिंह उफऱ् प्रीत पुत्र साधु सिंह जो मूल रूप से गांव चमियारी थाना अजनाला का निवासी है को चोरी के  मोटर साईकिल सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379-411 के तहत थाना सलेम टाबरी में मामला दर्ज कर लिया गया  है।  पूछ ताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त पकडे गए आरोपी पर पहले भी आबकारी एक्ट व मोटरसाईकिल चोरी के मामले दर्ज है,और जमानत पर आया हुआ है। इसी प्रकार दुसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सैल के एएसआई सुखदेव सिंह ने काकोवाल रोड पर की गयी नाकाबंदी के दौरान सनी गिल पुत्र अशोक कुमार को मोटरसाईकिल सहित काबू   करके उसके कब्जे से 11 पेटियाँ अवैध शराब बरामद की है
। आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में आबकारी  एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।