Friday, 15 May 2015

टीम इंसाफ के सदस्यों सहित बैंस बंधु लुधियाना सैंट्रल जेल में तबदील

लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) विधायक बैंस बंधुओं व टीम इंसाफ के सदस्यों को आज ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल लुधियाना में तबदील कर दिया गया। लुधियाना जेल पहुँचने पर टीम इंसाफ के अन्य सदस्यों ने विधायक बैंस बंधुओं व टीम इंसाफ के 29 सदस्यों का जेल के बाहर ज़ोरदार स्वागत करते हुए टीम इंसाफ जि़ंदाबाद और पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिक्रयोग है कि रेत बजरी के खिलाफ विधायक बैंस बंधुओं ने सत्याग्रह के दूसरे चरण को रोपड़ से शुरू किया,रोपड़ पुलिस ने खड्ड से रेत भरने गए बैंस भाईयों को टीम इंसाफ के सदस्यों सहित गिरफतार करके जिला होशियारपुर के थाना पोजेवाल भेज दिया था। पुलिस प्रशासन ने माईनिंग एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। उल्लेखनीय है कि विधायक बैंस बंधुओं द्वारा टीम इन्स्फ़ का गठन करके रेत माफिया के खिलाफ 17 अप्रैल को सत्याग्रह शुरू किया गया था,जिसके तहत टीम इंसाफ ने सतलुज दरिया के गाँव चूहड़पुर खड्ड से रेत भरनी शुरू की थी,जहाँ से पुलिस ने बैंस बंधुओं सहित टीम इंसाफ के तीस सदस्यों को गिरफ्तार कर पंजाब की अलग अलग जेलों में भेज दिया गया था। 29 अप्रैल को पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद टीम इंसाफ के सदस्यों व बैंस बंधुओं को रिहा कर दिया गया था। आज सैंट्रल जेल के बाहर टीम इंसाफ का स्वागत करने वालों में पार्षद दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला,अर्जुन सिंह चीमा स्वर्णदीप सिंह चाहल,रणजीत सिंह बिट्टू,रणजीत सिंह उभी,सर्बजीत सिंह जनकपुरी,ठेकेदार सुरजीत सिंह,जसविंद्र सिंह,शेर सिंह गर्चा, बलदेव सिंह,अब्बास मियाँ,भूपिंद्र सिंह,पवनडीप मदान,राजदीप कौर,ज़ोर सिंह गगनदीप सिंह खुराना,अवतार सिंह द्योल,लखबिंद्र सिंह गिल आदि उपस्थित थे।



Tuesday, 12 May 2015

गौवंश के नाम पर करोड़ों की टैक्स वसूली के बावजूद पंजाब में गौंवश कूड़े के ढेरों पर जीवन व्यतीत करने को मजबूर- पवन गुप्ता

लुधियाना-(शिवराज शर्मा) पंजाब सरकार की तरफ से गौंवश की संभाल के नाम पर करोड़ों रुपये की टैक्स वसूली के बावजूद बेसहारा गौंवश पंजाब की सडक़ों पर कूड़े के ढेरों पर जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। दूसरी तरफ पंजाब सरकार की तरफ से गठित गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सहित अन्य सदस्य राज्य के खजाने पर सफेद हाथी की तरह बोझ बन कर लाल बतियों का सुख भोगने के बावजूद गौंवश के हितों की रक्षा करने की बजाए अखबारी बयानबाजी करके गौंवश के नाम पर राजनितिक रोटियां सेंक रहे है। उपरोक्त आरोप शिवसेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने स्थानीय टिब्बा रोड स्थित जिला युवा इकाई के अध्यक्ष अनिल साहनी मोनू के निवास पर युवा कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए लगाए। गुप्ता ने पंजाब सरकार की तरफ से गौवंश के संभाल के नाम पर करोड़ों रुपए की टैक्स वसूली करने के बावजूद पंजाब में गौवंश के संभाल के लिए उचित प्रबंधन न होने पर चर्चा करते हुए कहा राज्य में हिन्दू विरोधी सरकार के तथाकथित पंथक सरकार के शासनकाल में पंथक धार्मिक स्थलों के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहें है,परन्तु हिन्दुओं की पूज्नीय गौमाता व गौवंश सडक़ों पर कूड़े के ढेरों से पेट भरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पटियाला से 40 किलोमीटर दूर गांव घंडाव में भगवान श्री राम को अपने कोख से जन्म देने वाली माता कौशल्या की जन्मस्थली की बदहाल है ,जिसकी हालत को सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं जा रहा जबकि अन्य पंथक धार्मिक स्थलों के लिए पंजाब सरकार दिल खोल कर खर्च कर रही है।  पंजाब में हिन्दुओं के साथ सौतेले व्यवहार के लिए पंजाब की सता में बराबर की भागीदार भाजपा की चुप्पी जिम्मेदार है। इस अवसर पर उनके साथ शिवसेना हिन्दुस्तान की पंजाब इकाई के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, महासचिव अमर टक्कर, युवा इकाई अध्यक्ष साहनी मोनू, सौरव मितल, सूरज वर्मा, बलराम बेदी, डिंपल कुमार, मनीष वर्मा, गोल्डी, बंटी कुमार, गौरव कुमार, अमरजीत बंटी, इन्द्रजीत, पांडे सहित अन्य भी मौजूद थे।

डा. अंबेदकर एकता मिशन ने बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

* राज्य सरकार के संरक्षण में बस माफिया बहू बेटियों का कर रहा है शारिरक शोषण  : दीपक हंस 

लुधियाना-(शिवराज शर्मा)  डा. अंबेदकर एकता मिशन पंजाब ने राज्य में बदहाल कानून व्यवस्था और मोगा बस कांड की मृतका अर्शप्रीत कौर की आत्मिक शांति के लिए अध्यक्ष दीपक हंस की अध्यक्षता में विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया। कैंडल मार्च माता रानी चौंक स्थित संगठन मुख्यालय से आरंभ होकर मीना बाजार चौंक, टाऊन हाल रोड, गिरिजा घर चौंक, चौड़ा बाजार, अकाल मार्केट के रास्ते देर शाम घंटा घर चौंक में श्रद्घांजलि के साथ सम्पन्न हुआ। कैंडल मार्च में पंजाब प्रदेश कांग्रेस एस सी सैल के कन्वीनर सुखविन्द्र डैनी, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान, पार्षद परमिन्द्र मेहता, बलजिन्द्र सिंह बंटी विशेष तौर पर शामिल हुए। दीपक हंस ने मोगा बस कांड की शिकार मृतका अर्शप्रीत कौर की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि पंजाब में बदहाल कानून व्यवस्था के चलते दलित परिवारों की लड़कियों का घरों से निकलना मुश्किल हो चुका है। राज्य सरकार के संरक्षण में चल रही प्राइवेट बसों के चालक चलती बसों में हमारी बहन-बेटियों की इज्जत पर खुलेआम फब्तियां कस कर उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार हवस के भूखे भेडिय़ों का शिकार हुई बहू-बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध करने पर कानून की धारा  307 सहित अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज करके डंडे के जोर पर इंसाफ मांगने वालों की जुबान बंद करवाने के प्रयास कर रही है। इस अवसर पर राजकुमार हंस, नरेश नाहर, गोल्डी भाटिया, पिन्नी हंस, पंजाब सिंह, किशोर घई, राजू नैय्यर, बौबी हंस, नरेश थापर, अनिल खटवाल, जसबीर गिल, पिंकी खान, सन्नी हंस, बिट्टू खटवाल, अनिल हंस, सूरज सभ्रवाल, संदीप गाबा, तीक्षण मेहता, दीपक गिल, राहुल भजनी, दीपक पाड़े, नवीन बगन, विजय हंस, मानव दाद, रजिन्द्र सहोत्रा, अरुण मूंग और सुनील टोना सहित अन्य भी मौजूद थे।

ऑरबिट बस काण्ड विरोधी एक्शन कमेटी ने किया डी.सी. कार्यालय का घेराव

*पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हुई धक्का मुक्की 
लुधियाना-(सम्राट) ऑरबिट बस काण्ड विरोधी एक्शन कमेटी, पंजाब के आह्वान पर आज पूरे पंजाब में डी.सी. कार्यालयों का घेराव कर  रोष प्रदर्शन किए गए। महानगर में करीब डेढ़ दर्जन जनसंगठनों ने ‘एक्शन कमेटी’ के बैनर तले डी.सी. कार्यालय का घेराव किया,इससे पहले स्थानीय भारत नगर चौंक में  रैली की गई,उसके पश्चात पैदल मार्च कैट हुए प्रदर्शनकारी जिलाधीश कार्यालय में घेराव करने पहुंचे। जिलाधीश कार्यालय में भारी संख्या में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को जिलाधीश कार्यालय में जाने से रोका तो प्रदर्शनकारी धक्का -मुक्की करने लगे। परन्तु पुलिस ने संयम रखते हुए प्रदर्शनकारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। प्रदर्शनकारी जिलाधीश कार्यालय की सीढिय़ों पर मंच बना कर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने लगे। अनेकों संगठनो के आगुओं ने संबोधित करते हुए मांग की, कि ऑरबिट बस कंपनी के सभी रूटों को रद्द करके पंजाब रोडवेज को वह रुट दिए जाएँ ,सुखबीर बादल नैतिकता के आधार पर अपने पद से स्तीफा दें ,तथा संसद में झूठा बयान देने वाली केंद्रीय मंत्री हर सिमरत कौर बादल भी स्तीफा दे तथा बादल परिवार की संपत्ती की जाँच माननीय सुप्रीम कोर्ट के जज के माध्यम से करवाई जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि बस कंपनियों द्वारा स्टाफ के नाम पर कथित गुंडा  तत्वों की भर्ती करने पर रोक लगाई जाये व बसो में महिला सवारियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएँ। उन्होंने कहा कि उक्त माँगों को लागू करने के अतिरिक्त फरीदकोट में ऑरबिट बसों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नौजवान छात्रों को रिहा किया जाये। मोगा में जिस बस में घटना घटित हुई थी के चालक के पास ड्राईविंग लाइसैंस,व रुट परमिट भी नहीं था और बस में गैर कानूनी तौर पर काले शीशे व परदे लगाए गए थे,जिस कारण बस मालिकों पर भारतीय दंड संहिता व मोटर व्हीकल एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके सजा दी जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि बादलों ने अपने पैसे, राजनीतिक ताकत और गुण्डागर्दी के जरिए भले ही पीडि़त परिवार को डरा-धमकाकर चुप करा दिया हो लेकिन पंजाब के इंसाफपसंद, जुझारू, संघर्षशील मज़दूरों, किसानों, नौजवानों, विद्यार्थियों, मुलाजिमों के जनसंगठन कतई चुप नहीं बैठने वाले नहीं हैं। आज के प्रदर्शन व घेराव को राजविन्दर (टेक्सटाइल-हौजऱी कामगार यूनियन, पंजाब), लखविन्दर (कारखाना मज़दूर यूनियन, पंजाब), दर्शन कोहली ( भारतीय किसान यूनियन, उगराहाँ), कुलविन्दर (नौजवान भारत सभा), दर्शन सिंह (भारतीय किसान यूनियन- ढकौंदा), महिन्दर सिंह अच्चरवाल (जमहूरी किसान सभा), प्रो. ए. के. मलेरी (जमहूरी अधिकार सभा), हरजिंदर सिंह व विजय नारायण (मोल्डर एण्ड स्टील वर्कर्ज यूनियन), हरदेव संधु (किरती किसान यूनियन), अमरीक सिंह (पंजाब रोडवेज इम्पलाइज यूनियन (आज़ाद), अवतार सिंह रसूलपुर (ग्रामीण मज़दूर यूनियन), गुरदीप कलसी (पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन), सुखविन्दर लील (डेमोक्रेटिक इम्पलाइज फ्रण्ट), गल्लर चौहान (लोक एकता संगठन), हरबंस सिंह लोहटबद्धी (देहाती मज़दूर सभा), इकबाल सिंह (टेक्नीकल सर्विसिज यूनियन), परमजीत सिंह (एन.आर.एम.यू.), चमन सिंह (ग्रामीण मज़दूर यूनियन (मशाल) आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

Monday, 4 May 2015

राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति चरमरा चुकी है: कैप्टन अमरेन्द्र

लुधियाना- (राजकुमार) लोकसभा में कांग्रेस पक्ष के उप नेता कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह ने कहा है कि राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है व अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।मोगा जाते समय लुधियाना की सरहद पर कांग्रेसी नेताओं पवन दीवान, मलकियत ङ्क्षसह दाखा, जगपाल ङ्क्षसह खंगूड़ा, गुरमेल पहलवान व अन्यों द्वारा स्वागत करने के अवसर पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि पंजाब के हालातों के मद्देनजर यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यहां कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। इस क्रम में मोगा की सिर्फ एकमात्र घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं पंजाब में रोज घटती हैं और यह गंभीर ङ्क्षचता का विषय है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल शासन करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं, जिन्होंने अपने विशेष हितों को सरकार के साथ मिला दिया है। ये किसी भी तरीके से पैसे बनाने में लगे हुए हैं और यही कारण है कि पंजाब के हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं।इस अवसर पर अन्यों के अलावा, दलजीत ङ्क्षसह मांगट, मेजर ङ्क्षसह मुल्लांपुरी, गुरसिमरण ङ्क्षसह मंड, बलङ्क्षजदर बंटी, सतङ्क्षवदर जवद्दी, विनोद बठला, राकेश शर्मा, बिट्टू जैन नवकार, सन्नी कैंथ, रोहित पाहवा, सन्नी गिल, दीपक हंस, सुनील शुक्ला, रमेश हांडा, डा. आर.के वर्मा, बलविंदर ङ्क्षसह बेदी, पप्पल कपूर, केवल कृष्ण शर्मा, बहादुर ङ्क्षसह, सोनी गिल, ङ्क्षप्रस कैंथ, प्रदीप धरोड़ा, गगनदीप बुट्टा, केशव सूद, दलजीत खानपुरिया, विनी कुत्बेवाल, अबी गुप्ता, राज कुंद्रा, हरपाल ङ्क्षसह, सुकू मंठा, सुखदीप रायपुर, करण, संदीप खानपुर, सतनाम गिल, कुलङ्क्षजदर पहलवान, लिली बल्लोवाल भी मौजूद रहे।

विकास विक्की और सन्नी मेहरा घर वापसी कर शिव सेना बालठाकरे में हुए शामिल

* शिव सेना बालठाकरे नें विक्की को सौंपी जिला इकाई के उपाध्यक्ष और सन्नी को शहरी अध्यक्ष की कमान
लुधियाना-(शिवराज शर्मा )
  शिव सेना युवा मोर्चा के जिला चेयरमैन विकास विक्की, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी मेहरा और सदस्य राकेश वर्मा शीलू ने सोमवार को शिवसेना युवा मोर्चा को अलविदा कह कर घर वापिसी करते हुए शिवसेना बाल ठाकरे में शामिल होने की घोषणा की। शिवसेना बाल ठाकरे के जिला प्रमुख सौरव अरोड़ा ने स्थानीय कृपाल नगर में संगठन के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह कालू की कार्यालय में आयोजित समारोह में साथियों सहित घर लौटे विकास विक्की, सन्नी मेहरा और राकेश वर्मा शीलू को सिरोपे पहना कर स्वागत किया। सौरव अरोड़ा ने घर लौटे विकास विक्की को जिला इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सन्नी मेहरा को शिवसेना बाल ठाकरे की शहरी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करके मान-सम्मान दिया। विकास विक्की ने शिवसेना युवा मोर्चा को छोड़ कर घर वापिसी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कुछ लोगों के बहकावे में आकर अपनी मां पार्टी शिवसेना बाल ठाकरे को छोड़ कर शिवसेना युवा मोर्चा में चले गए थे। शिवसेना युवा मोर्चा नेताओं की डिक्टेटरशिप व अलोकतांत्रिक फैसलों से उन्हें घुटन महसूस हो रही थी, जिसके चलते उन्होंने स्वेच्छा से घर वापिसी करते हुए शिवसेना बाल ठाकरे में लौटने का फैसला किया। सौरव अरोड़ा ने घर लौटे सदस्यों को पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने जिम्मेदारियां सौंपी। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह संधू, धर्मेंद्र शर्मा जज, कमल गोगना, सुमित जसूजा, मनप्रीत सिंह कालू, राकेश देम, दीपक कुमार, सुखचैन सिंह जोशी, गुरदीप सिंह घुगी, रोहित वर्मा, राजकुमार राजू, सन्नी बेदी, लखविन्द्र लक्की, जिम्मी चौधरी, रविन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह, जगगू, बलराज सिंह गोलू, कर्मजीत सिंह हैप्पी और रविन्द्र सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।

एक्शन अगेंस्ट करप्शन ने शुरू किया लुधियाना सुधार अभियान

गांधी गिरी के माध्यम से जगाए जाएँगे लापरवाह अफसर - चन्द्रकांत चड्ढा

लुधियाना-(सम्राट )महानगर में आमजन को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए समाज सेवी संस्था एक्शन अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों ने लुधियाना सुधार अभियान शुरू कर मोर्चा खोल दिया है।उपरोक्त जानकारी संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुणाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रकांत चड्ढा ने अपने संबोधन में दी।चड्ढा ने कहा कि महानगर में कई समस्याओं से लोग जूझ रहे है जैसे कि महानगर की सडक़ों पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशु जो आए दिन किसी न किसी हादसे की वजह बनने के साथ साथ यातायात को प्रभावित करते हैं,सडक़ों पर जगह जगह फैली गंदगी,सडक़ों पर बने गड्ढे,बरसाती पानी की निकासी न होना आदि ऐसी और भी समाज में फ़ैल रही कुरितियों का हल निकालने को लेकर संस्था द्वारा संघर्ष किया जाएगा।जिसके लिए प्रथम चरण में संस्था के जिलाध्यक्ष गुरविंदर छतवाल की अगुवाई में 5-5 सदस्यों की 12 टीमें नियुक्त की गई है जो महानगर के अलग अलग हिस्सों में महानगर निवासियों को आ रही दिक्कतों का हल करवाएंगी। चड्ढा ने कहा कि मेनचेस्टर ऑफ़ वल्र्ड कहलाने वाली सिटी लुधियाना आज प्रदूषण के लिए जाने जा रही है।जिसके जिम्मेवार भ्रष्ट अफ़सर व् जानबूझ कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कुछ असामाजिक तत्व व् तथाकथित नेता है।ऐसे लोगों का भी संस्था के स्वंयसेवक पर्दाफाश करेंगे।चड्ढा ने लुधियाना सुधार अभियान की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक समस्या के लिए पहले चरण में संबंधित विभाग के जिम्मेवार अफसर को ज्ञापन सौंप कर इस ओर ध्यान दिलवाया जाएगा व् समस्या का हल न निकलने पर रणनीति बना कर लापरवाह अफसरों को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए गांधीगिरी अपनाई जाएगी।चड्ढा ने बताया कि लुधियाना सुधार अभियान से लोगों को जोडऩे के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा साथ ही उन्होंने लोगों से भी इस मुहीम में बढ़ चढ़ कर जुडऩे की अपील की। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष गुरविंदर छतवाल,दीपक अवस्थी,भूपिंदर बंगा,बंटी बजाज,राहुल थम्मन,जसप्रीत सिंह,गुरविंदर सिंह,अभय सिंह,मोहित अवस्थी,साहिल कश्यप,केशव बंसल,नितिन घँड,रोहित कपूर,नीरज बसरा,लक्की शर्मा,बलविंदर सिंह,जौनी मेहरा आदि उपस्थित थे।