लुधियाना--- पड़ौसी देश पाकिस्तान द्वारा किये जा रहे आतंकी हमलो से सीमा पर तैनात अनेकों सैनिक शहीद हुए हैं। इसके बावजूद पंजाब सरकार की तरफ से करवाए जा रहे विश्व कबड्डी कप में पाकिस्तान की टीम को आमंत्रित करके शहीदों का अपमान किया जा रहा है। इस कबड्डी कप में पाकिस्तान की टीम को बुलाए जाने का विरोध करते हुए लुधियाना एंटी करप्शन एंड क्राईम ब्यूरो द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल के नजदीक बैनर लगा कर रोष प्रदर्शन करते हुए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से सवाल किया कि "क्या पंजाब के शहीद हुए सैनिकों की लाशों पर विश्व कबड्डी कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेला जाएगा ? ब्यूरो के प्रधान नमित दीवान व राकेश कपूर की अध्यक्षता में किये गए रोष प्रदर्शन में दीवान व कपूर ने संयुक्त तौर पर कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा प्रतिदिन सीमा पर तैनात सैनिकों पर किए जा रहे हमलों में हमारे देश भारत के जवान शहीद हो रहे हैं। हाल ही में हुए कश्मीर में फ़ौजी कैंप पर आतंकवादी हमले में भारत के कई जवान शहीद हो गए,ऐसे माहौल में कबड्डी कप में मैच खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम को आमंत्रित करके मैच खिलवाना शहीद सैनिकों के साथ भद्दा मजाक है। सरकार की ओर से पाकिस्तान को बता देना चाहिए कि कबड्डी मैच खेलने से पहले अच्छा माहौल तैयार करते हुए आतंकवादी गतिविधियों को रोका जाए और फिर मैच खेलने के विषय में सोचा जाए। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव देकर उसके मैच का बायकाट किया जाए। परन्तु सरकार शहीदों की लाशों पर पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का प्रोग्राम बना रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसा करने से शहीदों के परिवारों के दिलों को ठेस पहुँचेगी जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमलों में अपने बेटों,पिता व भाईयों को गँवा दिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा पाकिस्तानी टीम को बुलाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सुखबीर शहीद परिवारों के ज़ख्मों पर मल्हम लगाने की बजाए उनके ज़ख्मों पर नमक छिडक़ कर अपनी वाह-वाही बटोरना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विश्व कबड्डी कप जरूर करवाएं परन्तु शहीदों की भावनाओं को भी ध्यान में रखें। इस अवसर पर परमिंद्र सिंह,ललित भट्टी,हनी सिंह,बॉबी ओबरॉय,बजिंद्र कुमार,फरास्त अली,राजीव त्रिखा,राकेश,बलविंद्र सिंह,हरप्रीत सिंह,सर्बजीत बॉबी,पाविक आदि उपस्थित थे।
Monday, 8 December 2014
Sunday, 7 December 2014
गैर बराबरी की सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था खत्म करना ही मिशनरी कार्यकर्ताओ का मिशन : लाली
लुधियाना-(रघुबीर) बसपा के मिशनरी कार्यकर्ताओ ने मिशनरी नेता रमनजीत लाली के नेतृत्व में संविधान निर्माता डा. बी आर अंबेदकर जी के प्री-निर्वाण दिवस पर बाबा साहिब की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित श्रद्धाजंलि अर्पित करके उनकी सोच व मिशन को आगे बढ़ाते का संकल्प किया। मिशनरी नेता रमनजीत लाली ने बाबा साहिब की तरफ से निर्मित संविधान को आपसी प्यार,सदभावना का प्रतीक करार देते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया के सभी देशों के संविधानों में से श्रेष्ठ संविधान है जिसमें हर वर्ग को बराबरता के अधिकार मिले हुए हैं। जिसके चलते दलित समाज ही नहीं बल्कि देश का हर नागरिक बाबा साहिब की विचारधारा का सर्मथक है। उन्होने बाबा साहिब की सोच पर चलने वाले लोगो से आग्रह किया कि वह सिर्फ बाबा साहिब के जयघोष करके उन्हें हार पहनाने तक ही सीमित न रहें। बल्कि इससे आगे बढक़र उनकी विचारधारा व मिशन के प्रहरी बनकर गौर बराबरी वाली व्यवस्था का खातमा करने के लिए राजनितिक तौर पर सरगर्म होकर सता की चाबी लेने का बाबा साहिब का सपना साकार करने के तरफ कदम बढ़ाने चाहिए। उन्होने बाबा साहिब के निर्देशों की याद दिलाते हुए कहा कि बाबा साहिब ने हमें बताया था कि राजनितिक ताकत एक ऐसी चाबी है जिससे आपके विकास के लिए बंद दरवाजों के ताले खोले जा सकते हैं। उन्होने बताया की जांलधर बाईपास के समीप आठ करोड़ की लागत से एक एकड़ में निर्माणाधीन अंबेदकर भवन जल्दी ही पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर पार्षद हंस राज, एडवोतेट नरिन्द्र आद्या, पूर्व पार्षद सोहन लाल शूद्र, सरंपच बलविन्द्र सिंह, सरंपच हरबंस लाल, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह बाली, नरेश बसरा, राजिन्द्र कुमार, सुरिन्द्र सोनी, डा. मलकीत सिंह, रामदास गुरु, सुरिन्द्र ब्राहामण, सुखदेव महे, सिंकदर सिंह शेरपुर सहित अन्य भी मौजूद थे।
दिशा वैलफेयर ट्रस्ट ने वाहनों पर लगाए रिफलैक्टर
लुधियाना-(सम्राट)दिशा वैलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने आज समराला चौंकख्, चीमा चौंक, जमालपुर चौंक में ट्रैफिक पुलिस की सहायता से धीरे चलने वाले वाहनों पर रिफलैक्टर लगाए। वाहनों पर रिफलैक्टर लगाते हुए दिशा के प्रधान रिंकल बेदी ने कहा कि सडक़ सुरक्षा से हम हर साल देश में लाखों लोगों की जान बचा सकते है। उन्होनें कहा कि छोटी सी लापरवाही कई बार बड़े हादसे का कारण बन जाती है। लोगों को वाहन की ब्रेकों, क्लच, लाइटों इत्यादि की समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के डा.प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि दिशा द्वारा जल्द ही नगर में नि:शुल्क एेंबुलैंस सेवा का आगाज किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर में ट्रैफिक समस्या के निदान व सडक़ हादसों को कम करने के लिए पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।इस अवसर पर महेश वर्मा, गुरप्यार सिंह, सुनील शर्मा, ओंकार सिंह, नितेश गर्ग,अभिशेकचोपड़ा के अलावा ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. कश्मीरा सिंह व विजय कुमार भी उपस्थित रहे।
आर्थिक तौर पर कमजोर प्रशासनिक सेवाओ के विद्यार्थीयों को नि:शुल्क तैयारी करवाने के लिए खोला स्टडी सैंटर
लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) आर्थिक तौर पर कमजोर प्रशासनिक सेवाओ के विद्यार्थीयों को निशल्क तैयारी करवाने के उद्देश्य से समाज सेवी संगठन संकल्प ने सहयोग सेवा समिति के सहयोग से रविवार को स्थानीय रिशी नगर स्थित भारत विकास परिषद के कार्यलय में संकल्प कक्ष निशुल्क वाचनालय (स्टडी सैंटर)का शुभारंभ केवल कृष्ण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में किया। इस सैंटर में आइ ए स,आई पी एस, और आई ए एस की परीक्षा देने वाले विद्यार्थीयों को शिक्षित करके साक्षातार के लिए पूरी तरह से तैयारी करवाने के प्रबंध होंगे। वाचनालय में हर प्रकार की किताबें, न्यूज पेपर मैगजीन व अन्य पाठय साम्रगी उपलब्ध होगी। जिला सैशन जज के के सिंगला ने बतौर मुख्यतिथि शामिल होकर ज्योति प्रज्जविलत कर समारोह का शुभारंभ करवाया। आयकर विभाग के सहायक कमिश्नर जतिन्द्र मितल ने गैस्ट आफ आनर, और संजय गोंसाई, हरीश सगगड़, विश्वजीत सेठी, विशाल जैन शैफाली, गुरप्रीत सिंह आहलूवालिया, मनोज गोलछा, सुनील सेठिया ने बतौर अतिथि शामिल होकर संकल्प के प्रयासों की सराहना की। दिल्ली से पधारे संकल्प पदम प्रभाकर ने संकल्प की तरफ से प्रशासनिक सेवाओं के तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थीयों के प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में मदद करने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। केवल कृष्ण गुप्ता, संजीव जैन (चमन निटवियर)समाज सेवक जतिन्द्र सिंह गिल्हौत्रा, महिन्द्रपाल गुप्ता, मोहन लाल बांसल, राकेश कपूर पैरामाउंट, राज कुमार जैन पातड़ा, चंद्रमोहन जैन लेबल शापी वालों ने संकल्प के इस महान कार्य में आर्थिक तौर पर मदद करने की घोषणा की। सहयोग सेवा समिति के अध्यक्ष नरिन्द्र मितल, कुलदीप जैन, रजत सूद, देवेन्द्र गुप्ता ने संकल्प की तरफ से भारत विकास परिषद के कार्यलय में खोले गए संकल्प कक्ष में प्रशासनिक सेवाओ की तैयारी के लिए शिक्षित करने के प्रबंधों की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के उपरांत गणमान्य व्यक्तियों व सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंकज गोयल, ललित बांसल, गुरसेवक सिंह, प्रसन्न कोचर, सुशील गुप्ता, एडवोकेट संजीव मल्हौत्रा, पंडित राजन शर्मा सहित अन्य भी मौजूद थे।
400 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता की हासिल
लुधियाना-(सम्राट) भारतीय जनता पार्टी आत्म नगर मण्डल की ओर से मण्डल प्रधान रमेश पांडे की निगरानी में सदस्यता अभियान के तहत मॉडल टाउन में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभ आरंभ जिला भाजपा सदस्यता अभियान के प्रमुख रमेश शर्मा व हल्का प्रभारी सतपाल सग्गड़ ने किया। इस कैम्प में करीब 400 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। श्री शर्मा तथा सग्गड़ ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं और अधिक से अधिक लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं.। भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगों में पूर्ण उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संजीव मल्होत्रा पूर्व मण्डल अध्यक्ष उपिंदर ठाकुर ,दीपक गर्ग ,अशोक सचदेवा ,रमेश खन्ना, विजय बियाला ,अजित पाल सिंह, ठाकुर विजय सिंह ,विजय सूद, प्रदीप जैन, शिव शंकर राय और गुरमीत सिंह कालड़ा आदि मौजूद थे।
संघर्ष कमेटी ने निगम कमिशनर को बताई अपनी मांगे
*निगम कमिश्नर ने कमेटी को दिया आश्वासन
लुधियाना-(हरजीत
) नगर निगम कर्मचारियों की संघर्ष कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर निगम कमिशनर से डी ज़ोन स्थित उनके कार्यालय में बैठक की.। इस बैठक में निगम कमिश्नर के अतिररिक्त सहायक निगम कमिशनर एएस सेखों,स्वास्थ अधिकारी डा,चरणजीत उप्पल,नीरू कत्याल,डीसीएसए गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संघर्ष कमेटी के सदस्यों लवली पाल दसवार,करमचंद गागट ने अपनी मांगों को निगम कमिश्नर के समक्ष रखा जिस पर विचार करते हुए उन्होंने कमेटी को मांगों को लागू करवाने के संबध में विश्वास दिलाया।संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी द्वारा की गई मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की मांगों को लागू करवाने के लिए 17 दिसंबर से प्रोसेसिंग शुरू कर दी जाएगी जबकि सफाई सेवकों से सैंटरी सुपरवाईजर बनाने की मांग पर सीनियोरटी पर गौर करने के लिए कहा गया है.। पैंडिंग पडी वर्दी को शीघ्र ही पास करवाया जायेगा,साबुन-तेल की कीमतों को बढ़ाने की मांग के लिए निगम कमिश्नर ने हाउस में पास करवा के सरकार से मंजूरी लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि संघर्ष कमेटी ने 75 वार्डों में सैंट्री सुपरवाईजर लगाने की बात भी कही गयी है और हर एक को उसका बनता अधिकार देने का भी विश्वास दिलाया गया है। इसके अतिरिक्त कोर्ट में जीते गए केसों के मामले में सभी शाखाओं में मीटिंग की जाएगी तथा सभी शाखाओं में सुपरवाईजर/मेठ प्रमोट किये जाने का भी विश्वास निगम कमिश्नर द्वारा संघर्ष कमेटी को दिलवाया गया है।इस अवसर पर संघर्ष कमेटी के गुरपाल सिंह सिद्धू,प्रीतम कुमार,खेलार चंद गुप्ता,दर्शन सिंह,जोगिंद्र पाल बडैन्च,जतिंद्र जवद्दी,राम सुखपाल,वेदपाल वेदी,फजल घई,सुरिंद्र सहोता आदि उपस्थित थे।

बे रोजग़ार लाईन मैनो ने फूका सरकार का पुतला
*सरकार बेरोजग़ार लाईनमैनो को गुमराह करना बंद करे--दमन प्रीत
लुधियाना-(सम्राट) लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे बेरोजग़ार लाइनमैनों ने आज फिर स्थानीय भाई चतर सिंह पार्क में मीटिंग करने के उपरांत सरकार की अर्थी उठा कर बस स्टैंड तक मार्च किया और बस अड्डे के बाहर मेन सडक़ पर सरकार की अर्थी फूंकी।इस मौके यूनियन के प्रधान दमन प्रीत सिंह व महासचिव बहादुर सिंह लोहरा ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2011 में 5 हज़ार लाईनमैनो की भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी किया था और दस्तावेज चैक करने के बाद इंटरव्यू ली थी पर सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत कोर्ट केस लगवाए,कोर्ट केसों के चलते सरकार ने एक हज़ार बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए और शेष रहते चार हज़ार बेरोजगार लाइनमैनों को सडक़ों पर मारे मारे घूमने के लिए छोड़ दिया। कमलजीत सिंह कुलार कोषाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि सडक़ों पर मारे मारे घूम रहे बेरोजगार लाइनमैनों को उनका बनता हक़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण नौजवान नशों के शिकार हो रहे हैं जिन्हें बचाया जाना अति आवश्यक हो गया है।उन्होंने यह भी कहा कि पावरकाम में कर्मचारियों की कमी है और पद भी रिक्त पड़े हैं जिस कारण पावरकॉम का काम भी प्रभावित हो रहा है और पावरकॉम की जत्थेबंदियां भी वर्करों की पक्की भर्ती करने की मांग कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो संघर्ष को और तेज किया जायेगा। इस अवसर पर प्रेस सचिव सुखजिंद्र सिंह,रामपाल सिंह,हरप्रीत सिंह,अमरदीप सिंह बिलगा,कुलबिंद्र सिंह,गुरविंद्र सिंह ढपई,हरजीत सिंह सवद्दी कलां,गुरसेवक सिंह समराला,बचित्र सिंह,गुलशन सरीं,सोमपाल आदि उपस्थित थे।

Subscribe to:
Posts (Atom)

.jpg)