लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) वरिष्ठ एडवोकट व 'आप' आगू एच इस फुल्का ने वी आई पी कल्चर के खिलाफ 'आप' वालंटियर्स के साथ मिलकर 29 मार्च को लुधियाना से चंडीगढ़ तक निकाली जा रही साइकिल रैली के मुख्य उद्देश्य के बारे जानकारी देते हुए बताया कि वीआईपी कल्चर पर जनता के मेहनत की कमाई को फज़ूल खर्च किया जाता है,जिसके विरोध में 'आप' की तरफ से यह साईकल रैली की जा रही है जिससे सरकर की आँखें खुल सकें और जनता की मेहनत की कमाई की हो रही बर्वादी को रोक जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है और अपनी सुरक्षा,आवाजाही व अन्य साधनो पर करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं।फूलका ने कहा कि अपने विधायकों के वेतन को पंजाब सरकार ने दोगुना कर दिया है और जरूरतमंद व बजुर्ग अपनी पैंशन के बकाए का इंतज़ार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी 'आप' मांग कर रही है कि ऐसा कानून बनाया जाए जिसमे सबसे पहले निचले अधिकारियों को वेतन दिया जाए व मुख्यमंत्री एंवम दूसरे अन्य मंत्रियों को सबसे बाद में । उन्होंने बताया इस रैली के माध्यम से पंजाब में बढ़ रहे नशे जिन्हें रोकने के लिए सरकार की तरफ से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किये जा रहे के खिलाफ की जा रही है जिससे सरकार अपनी गहरी नींद से जागे।
Saturday, 28 March 2015
लूटमार करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना -(सम्राट )थाना पीएयू की पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर चार आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से चोरी किया गया एक मोटर साईकल,अलग -अलग स्थानो से चोरी किये गए 6 गैस सिलैंडर,व 7 मोबाईल फोन बरामद किये हैं। आरोपियों की पहचान जौली कुमार चुघ उफऱ् जौली पुत्र पवन कुमार चुघ निवासी रणजोध पार्क हैबोवाल कलां लुधियाना,अजयपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी नजदीक लकड़ी का टाल प्रतापपुरा लुधियाना,रविन्द्र सिंह उफऱ् रवि पुत्र सुखदेव सिंह निवासी नजदीक लकड़ी का टाल प्रतापपुरा लुधियाना,सोमनाथ उफऱ् चन्नी पुत्र सतपाल निवासी संतोष धर्मशाला वाली गली हैबोवाल कलां लुधियाना के रूप में की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379,411 के अधीन थाना पीएयू में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से और भी कई अहम जानकारी मिलने की संभावना है ,उन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा।
टैंकर की ट्रक से हुई टक्कर,ट्रक पलट के गिरा नीचे
*टैंकर क्लीनर की मौत ,ड्राईवर फरार
लुधियाना/साहनेवाल -(सम्राट) थाना साहनेवाल के अंतर्गत पड़ते मुख्यमार्ग 6 लेन जिफको रिसोर्ट के सामने फ्लाई ओवर पर खन्ना की तरफ से आ रहा तेल के टैंकर ड्राईवर का संतुलन बिगडऩे से सवेरे करीब 4 वजे पैंचर हुए सडक़ पर खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई जिससे ट्रक फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर के क्लीनर की मौत हो गयी जबकि ड्राईवर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। अगले हिस्से में फंसी क्लीनर की लाश को हाईवे पैट्रोलिंग ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल भेजा। इस हादसे की जाँच कर रहे थाना साहनेवाल के एएसआई विपन कुमार ने जानकारी दते हुए बताया कि खन्ना की तरफ से आ रहे तेल के टैंकर नंबर पीबी 11 एपी-9584 ने सडक़ पर पैंचर खड़े ट्रक नंबर पीबी 36 जी -1931 को टक्कर मार दी जिसके कारण ट्रक पुल से नीचे गिर कर पलट गया। ट्रक में दालें भरी हुई थीं,दालों के थैले फट जाने से सडक़ पर बिखर गयीं। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ,जिससे उसमें बैठा क्लीनर राधे श्याम निवासी गौंडा जिला यूपी की मौत हो गयी जबकि ड्राईवर सोनू निवासी पानीपत हरियाणा मौके से फरार हो गया। एएसआई विपन कुमार के अनुसार पुलिस ने ड्राईवर सोनू के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सवेरे का समय होने के कारण शायद ड्राईवर को नींद आ गयी जिस कारण यह दुर्घटना घटित हो गयी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान टैंकर ड्राईवर व क्लीनर दोनों ही अगले हिस्से में फंस गए थे ,हाईवे पैट्रोलिंग ने जब आ कर निकाला तो ड्राईवर मौके का लाभ उठा कर फरार हो गया।

Thursday, 26 March 2015
मंत्रियों, विधायकों के वेतन बढ़े पर आम लोगों के लिए सरकार का खजाना खाली: दीवान
लुधियाना-(राजकुमार )
पूर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष पवन दीवान ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य सरकार के पास मुख्यमंत्रियों सहित अपने मंत्रियों, संसदीय सचिवों व प्रदेश के विधायकों को ज्यादा वेतन देने के लिए पैसे तो हैं, लेकिन आम लोगों की बुढ़ापा पैंशन स्कीम जैसे जनकल्याण योजनाओं के लिए सरकार का खजाना खाली है। दीवान ने राज्य की अकाली-भाजपा सरकार से सवाल पूछा है कि यदि उनके पास जनकल्याण की योजनाओं के लिए पैसे नहीं हैं, तो फिर मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों का बढ़ाया गया वेतन कहां से अदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ जनकल्याण स्कीमें ही नहीं, बल्कि विकास योजनाओं का प्रदेश में बुरा हाल है और यहां तक कि लोगों को सडक़ों-स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं।पंजाब के सिर कर्ज 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए को पार कर चुका है। अकाली-भाजपा गठबंधन प्रदेश का विकास करना तो दूर, यहां के उद्योगों को संभालकर रखने व उन्हें बढ़ावा देने में नाकाम रहा है। इस क्रम में वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट में सरकारी संपत्तियों को बैंकों के पास गिरबी रखकर प्राप्त होने वाली राशि को सरकार अपनी आमदन बता रही है व इससे शर्मनाक बात और कोई नहीं हो सकती। इसी तरह, लु्िरधयाना नगर निगम के बजट को भी इस बार 1300 करोड़ से घटाकर 800 करोड़ रुपए कर दिया गया है, जो हैरानीजनक है। क्योंकि 1300 करोड़ रुपए का निगम का बजट भी शहर के लिए कम पड़ जाता था व अब इसे 500 करोड़ रुपए और घटाने थोड़े-बहुत होने वाले विकास कार्य भी रुक जाएंगे। उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन के नेताओं को बड़े-बड़े दावे करने से पहले जमीनी स्तर पर हालातों को देखने की सलाह दी है, जो उनकी सरकार की नाकामियों को बयान करते हैं।
गाड़ी पर जाली नंबर लगा कर करते थे शराब की तस्करी ,30 पेटियों सहित गिरफ्तार
लुधियाना-(सम्राट ) जिला पुलिस की तरफ से नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नशा तस्करों पर की जा रही सख्ती के चलते सीआईए -2 के एएसआई रामजी ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी पर जाली नंबर लगाकर शराब की तस्करी करने वाले को काबू किया है। इस संबध में जानकारी देते हुए सीआईए -2 के इंचार्ज महिंद्र सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई रामजी ने अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ राहों रोड के कक्का टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान सामने से एक सैंट्रो कार आ रही थी जो पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा ,जिसे पुलिस ने काबू करके कानून के तहत जब उसकी तलाशी ली तो कार में से 30 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी ने कार पर जाली नंबर लगा रखा था और शराब की सप्लाई इधर से उधर करता था। उन्होंने बताया कि दोषी से शराब व जाली नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर आबकारी एक्ट व धारा 473 के अधीन थाना मेहरबान में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार पुत्र बाबू राम निवासी वर्धमान कलौनी के रूप में की गयी है।
अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझी ,जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किया था अपने साले का कत्ल
*प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था अपनी सास की ,साले का गला घोंट हत्या करने के बाद हाथ बांधकर फैंका नहर में
लुधियाना-(सम्राट ) करीब सात माह पहले प्रापर्टी हड़पने की नियत से घर जंवाई ने ही अपने साले की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और विधवा सास को गुमराह करने लगा। इस संबंधी सास के बयानों के आधार पर थाना मराडो की पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया । जिसके बाद विधवा को जंवाई पर शक हो गया और पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आखिर इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी प्रगट मसीह व उसके साथी निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार सम्मेलन दौरान एडीसीपी-3 परमजीत सिंह पन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई 2014 को न्यू गुरु तेग बहादुर नगर गिल, लुधियाना निवासी विधवा कृष्णा देवी ने पुलिस में अपने बेटे वीर सिंह उर्फ बीरु की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था । उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी बेटी ने अपनी मर्जी से पांच वर्ष पहले ही लोहारा निवासी प्रगट मसीह से शादी कर ली और दोनों शादी के करीब ढाई माह बाद उसके पास ही आकर रहने लगे। श्री पन्नू ने बताया कि इस दौरान प्रगट मसीह कृष्णा देवी को बार-बार उसके मकान को बेचने के लिए कहता रहता था और उसके बेटे की तालाश के लिए उसको बार-बार गुमराह करता। प्रगट मसीह ने कृष्णा देवी से कहा कि वह उसके प्लाट को बिकवा देगा और उसे चंडीगढ़ में मकान लेकर दे देगा, जिस संबंधी उसने मना कर दिया। विधवा ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को प्रगट मसीह शाम को करीब 7.30 बजे उसके बेटे वीर सिंह को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने ले गया था जो वापिस नहीं आया। उसने गुमराह करते हुए बताया कि वीर सिंह उर्फ वीरु को कोई अज्ञात व्यक्ति मकान हड़पने की नीयत से अगवा करके ले गए हैं। जबकि कृष्णा देवी को उसकी बातों से उसी पर शक होने लगा था । जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। एडीसीपी-3 पन्नू ने बताया कि पुलिस को विधवा की तरफ से दिए गए बयानों के आधार पर शक हुआ और आरोपी प्रगट मसीह को 25 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताय कि अपनी सास की प्रापर्टी को वह हड़पना चाहता था जिसके लिए उसने वीरू की हत्या कर दी । पन्नू ने बताया कि प्रगट मसीह ने अब तक की पूछताछ में कबूल किया है कि उसने वीरु की गला घोंट कर हत्या की थी और उसके शव को नहर में फेंक दिया था। उसके साथ लोहारा निवासी निर्मल सिंह उर्फ मिंटू ने भी उसका साथ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने अपहरण के मामले के साथ हत्या का मामला जोड़ कर आरोपियों को अदालत में पेश किया है। एडीसीपी-3 पन्नू ने बताया कि आरोपी प्रगट मसीह लेबर का काम करता है। मृतक वीरु भी लेबर का काम करता था। पुलिस को अभी तक मृतक वीरु का शव बरामद नहीं हुआ है। जिसकी तालाश के लिए छानबीन जारी है।

सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों सहित 8 की मौके पर ही मौत, दो महिलाएं शामिल
*ट्राले के साथ हुई इन्नोवा की सीधी टक्कर में पूरी तरह हो गयी क्षतिग्रस्त
लुधियाना /माच्छीवाड़ा -(सम्राट) माच्छीवाड़ा से करीबन पंद्रह किलो मीटर की दूरी पर स्थित गांव पवात के समीप सरहिंद नहर के किनारे रोपड़ -लुधियाना मार्ग पर प्रात: करीब आठ बजे इन्नोवा व ट्राले की आमने सामने हुई टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के 6 सदस्यों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। इन्नोवा कार नंबर पी बी 01,ए - 0287 में सवार हो कर मोगा से परिवार श्री आनंदपर साहिब जा रहा था.। चमकौर साहिब की तरफ से आ रहे ट्राले नंबर पीबी -12 जे ,4669 से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए और कार का इंजन टूट कर बिखर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिंद्र सिंह अपने दो बेटों मनमीत सिंह (16) तनवीर सिंह (18) व रिश्तेदार रणजीत सिंह (60) महकदीप (20 )पुत्र हरविंद्र सिंह,कुलबीर सिंह (23) व नौकरानी बीरो के साथ श्री आनंदपर साहिब दर्शनों के लिए जा रहे थे। कार को सुरिंद्रपाल पुत्र गुरमेल सिंह चला रहा था। इस हुई भीषण टक्कर में सभी कार सवारों की मौत हो गई। सूचना के मिलते ही थाना माच्छीवाड़ा की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी मिली कि रणजीत कौर व महकदीप ने कुछ ही दिनों बाद कैनेडा जाना था। हादसे में मौत के आगोश में गए जोगिंद्र सिंह मूल रूप से मोगा के मेहना गाँव के निवासी थे इन दिनों मोगा के दशमेश नगर क्षेत्र में रहते थे। उक्त सडक़ हादसे के बाद स्थानीय गाँव पवात निवासी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार से व्यक्तियों को बाहर निकाला।

Subscribe to:
Posts (Atom)