Saturday, 22 November 2014

तिवारी ने एन.डी.ए द्वारा पाठ्यक्रम से छेड़छाड़ की कोशिश पर चिंता जताई

लुधियाना--- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने एन.डी.ए सरकार की देश के शिक्षा पाठ्यक्रम के साथ छेड़छाउ़ की कोशिश पर ङ्क्षचता जाहिर की है। तिवारी ने इकबाल गंज स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल, बी-2 में लाइब्रेरी का उदघाटन करने के अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि वर्तमान पाठ्यक्रम में भारत से जुड़ी कई बातें, प्रत्येक वर्ग से जुड़े इतिहास व संस्कृति पर किया गया कई दशकों का अध्ययन शामिल है। इस क्रम में इसका किसी विशेष तरफ झुकाव करना प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि केन्द्र की एन.डी.ए सरकार को अपने वायदों को पूरा करने पर काम करना चाहिए, जो उसने चुनावों के दौरान किए हैं। उन्होंने दावा किया कि एन.डी.ए सिर्फ यू.पी.ए द्वारा पिछले दस सालों में सैट किए गए एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। इस दौरान विदेश नीति, आॢथक नीति या घरेलू मामलों को लेकर एन.डी.ए को स्पष्ट करना चाहिए कि उसके पास क्या नया है?गौरतलब है कि तिवारी ने स्कूल में लाइब्रेरी के निर्माण के लिए बतौर सांसद अपने क्षेत्रीय विकास फंड से दो लाख रुपए की ग्रांट दी थी। इस अवसर पर अन्यों के अलावा पवन दीवान, गुरमेल पहलवान, नवनीश मल्होत्रा, पलङ्क्षवदर तगगड़, सन्नी कैंथ, रोहित पाहवा, ङ्क्षप्रसीपल पूनम, जसङ्क्षवदर कौर, हरमीत कौर, गुरमीत कौर, संतोष देवी, हरसिमरन कौर, पार्षद गुरप्रीत ङ्क्षसह खुराना, पूर्व पार्षद ओ.पी रत्तड़ा भी मौजूद रहे।

1072 नशीले कैप्सूलों व दो पेटी शराब सहित काबू

लुधियाना---
एंटी नारकोटिक्स सैल के एएसआई कश्मीर सिंह ने जनता नगर चौंक में की गयी नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को काबू करके उसके कब्जे से 1072 नशीले कैप्सूल बरामद किये हैं.। आरोपी की पहचान पलविंद्र सिंह उफऱ् जट पुत्र बलबीर सिंह निवासी राधा स्वामी रोड,मोहल्ला चेत सिंह नगर के रूप में की गयी है,जिसके खिलाफ थाना शिमलापुरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है और पकडे गए कैप्सूल पिंडी गली से कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति उसे खरीद कर देता था,और वह अपने ग्राहकों को इन्हे बेचता था। कुलदीप सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। 
इसी प्रकार एएसआई सुखदेव सिंह ने चंडीगढ़ रोड,जमालपुर स्थित गुरुद्वारा कुटिया साहिब के नजदीक से नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को चेतक स्कूटर सहित गिरफ्तार करके उसके कब्जे से दो पेटी ठेका शराब अवैध रूप से ले जाते हुए बरामद की हैं। आरपी के खिलाफ थाना जमालपुर में आबकारी एक्ट की धारा 61114 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है.। आरोपी की पहचान एमआईजी फ्लैट जमालपुर के अमनप्रीत सिंह उफऱ् प्रीत पुत्र जिन्द्र्जीत सिंह के रूप में की गयी है.। पुलिस कार्यवाई जारी है। 
 

अंतर्राज्यीय ट्रक चोर काबू,कई दर्ज मामलों में है भगौड़ा

लुधियाना--- पंजाब के विभिन्न  शहरों से ट्रक चोरी चोरी करने वाले  अंतर्राज्यीय चोर को सीआईए -1 की पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है.। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पंजाब के अलग अलग शहरों से ट्रक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदल कर कबाडि़ए को बेच देता था.। अब तक उसने संगरूर,फतेहगढ़ साहिब,आनंदपुर साहिब,मुक्तसर,अबोहर,तरनतारन व जिला लुधियाना से ट्रकों को चोरी  किया है.।  सीआईए -1 के इंचार्ज राजन परमिंद्र सिंह की पुलिस पार्टी ने मैट्रो रोड,फोकल प्वाइंट पर एएसआई राजकुमार अपने साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ नाके पर थे जिन्हे उक्त आरोपी की गुप्त सूचना मिली,उन्होंने दबिश देकर मैट्रो रोड फैक्ट्री के सामने शराब के ठेके पास बैठे आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान जोगा सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी बलिया मंजपुर थाना जंडीयाला गुरु जिला अमृतसर रूप  गयी है.। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कबूल किया है कि उसने पंजाब के विभिन्न शहरों से कई ट्रक चोरी किये हैं.। दर्ज मामलों में आरोपी भगौड़ा है और उसके खिलाफ 8 जुलाई 2014 को थाना हरीके जिला तरनतारन में धारा 379,411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ था.। 31 मार्च 2014 को कीरतपुर साहिब जिला रूप नगर में धारा 379,13 जुलाई को थाना डिवीजन नंबर 6 लुधियाना में धारा 379 व 15 अक्टूबर 2014 को थाना मोती नगर लुधियाना धारा 379,411,413 के अंतर्गत मामले दर्ज हैं.। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ थाना मोती नगर में धारा 379,411,413 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है.। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर पुलिस पता लगाएगी कि उसके साथ और कौन कौन शामिल है। 

स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने के लिए निकाली

लुधियाना--- भारत सरकार द्वारा चलाए गए 'स्वच्छ भारत' अभियान के तहत निष्काम विद्या मंदिर स्कूल अम्बेडकर नगर की ओर से एक रैली निकाली गयी। रैली का आरंभ जिला अकाली दल-2 के प्रधान हरभजन सिंह डंग व  भाजपा मीडिया प्रभारी संजीव मल्होत्रा द्वारा किया गया। यह रैली स्कूल से शुरू हो कर मॉडल टाउन,डुगरी रोड, धक्का कलोनी से होते हुए स्कूल में आकर खत्म हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर उठाए हुए थे जिन पर शहर को साफ रखने, गंदगी न फैलाने,खड़े पानी मे मच्छर मक्खी पैदा न होने देने, घर की साफ़ सफाई रखने तथा वातावरण शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधे लगाने जैसे  प्रेरणादायक सलोगन लिखे थे। विद्यार्थियों ने शहर वासियों को सफाई के प्रति जागरूक करने केे लिए गली मुहल्लों में झाड़ू लगा कर सफाई की और सडक़ों पर गिरे हुए कागज, लिफाफो को उठा कर कूड़े दान में डाला। स्कूल प्रबंधक कमेटी के केवल कृष्ण सूद,एस के वोहरा व अन्नु शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार सांझे करते हुए कहा की वातावरण की संभाल के लिये सभी को आगे आना होगा और अपने आस पास की साफ़ सफाई का ध्यान रखना होगा तभी हम देश को स्वच्छ बना सकते है।

जय हनुमान के जयघोषों से गूंजे धरती व आसमान

*31 हजार बच्चों ने सामूहिक तौर पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर रचा इतिहास

 * संत समाज, धार्मिक,राजनितिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिध हुए शामिल
लुधियाना-(सम्राट) श्री हिन्दू न्याय पीठ के आहवान पर 31 हजार बच्चों ने जालंधर बाईपास स्थित दाना मंडी में संत समाज के सान्धिय में सामूहिक तौर पर सात बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ श्री हनुमान जी के जयघोषों से धरती व आसमान को गुंजाएमान किया। इससे पूर्व प्रसिद्ध भजन गायक शिव भारद्वाज और कुमार संजीव ने भजन प्रस्तुत करते हुए दुनिया चले न श्री राम के बिना, राम जी चले न हनुमान जी के बिना  की धुनों व अन्य भजनों के माध्यम से पर हजारों बच्चों व श्रद्धालुओं को ऊाव विभोर किया। संत समाज से महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती,स्वामी चंद्ररेश्वर गिरी,स्वामी कृष्णानंद, स्वामी सूर्य प्रताप, मंहत रामेशवर त्यागी, स्वामी दयानंद सरस्वती, संत अशोक कालिदास, गुरुदेव आन्नद अत्री, , बाबा कुलंवत भल्ला, शून्य प्रभु,स्वामी जगत राम, स्वामी प्रकाशानंद, दविन्द्र सूद, आनन्द स्वामी, कथा भास्कर पंडित अजय वशिष्ठ, मंहत दिनेश पुरी, पंडित राजन शर्मा, पंडित अनिल शास्त्री सहित अन्य संतो महापुरुषों  ने विशेष तौर पर आयोजन में शामिल होकर आर्शीवाद दिया। विधायक सुरिन्द्र डाबर, रणजीत सिंह ढिल्लों, भारत भूषण आशू, सिमरजीत सिंह बैंस, पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजिन्द्र भंडारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी, महिला कांगे्रस अध्यक्ष लीना टपारिया, डिप्टी मेयर आर डी शर्मा, जिला अकाली जत्था शहरी के अध्यक्ष के अध्यक्ष मदन लाल बगगा और हरभजन सिंह डंग, ंिडंपल राणा,  शिव सेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, पार्षद रघबीर बीरा, संजय तलवाड़, रणधीर सिंह सीबीया, दलजीत सिंह भोला, गुरप्रीत खुराना, रासा अध्यक्ष सुरजीत कौशल, युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा, तरसेम सिंह भिंडर, शिव सेना युवा मोर्चा के अध्यक्ष आर डी पुरी, पूर्वाचंल समाज से प्रेम पांडे और सितम्बर ठाकुर, जिला बार एसोसिएशन से विजय वर्मा, यंग लायर बिग्रेड से संजीव मल्हौत्रा, हिन्दू शक्ति मोर्चा से रोहित साहनी, आंतकवाद विरोधी फ्रंट से अनिल शर्मा, बसपा के मिशनरी नेता रमनजीत लाली, हिन्दू उत्थान परिषद से विनोद जैन, कुंवर रंजन, शिव सेना नेता सुनील तांगड़ी, मनोज टिंकू, कृष्ण शर्मा, अनिल साहनी मोनू, भाजपा नेता अमित गोंसाई, गुरदेव शर्मा देबी, संगीता भंडारी, डोली गोंसाई, प्रि. राम खुराना, लाल चंद खुराना, भाजपा एस सी मोर्चा से मनोज चौहान, नीलकंठ सेवा समिति से नीरज वशिष्ठ, दुर्गा सेवक संघ से बलबीर गुप्ता, पिुरी मंदिर से वेद प्रकाश शर्मा,  ग्रीनलैंड स्कूल से राजेश रुद्रा, पंडित एम पी शर्मा, ज्योतिषाचार्य प्रिया गुंबर, डा.आर एस महेश्वरी , सिद्धि विनायक मंदिर से रविनंदन शमा4, श्री राम लीला कमेटी से दिनेश मरवाहा, कुलदीप जैन सुराना ने श्री हनुमान जी समक्ष नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्री हिन्दू न्याय के पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग, और सहयोगी संगठनों हिन्दू उत्थान परिषद से विनोद जैन और कुंवर रंजन सिंह, हिन्दू सिख जागृति सेना से अश्वनी कत्याल,  एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप से रमेश बांगड़, हैल्पिंग हैंडस क्लब से रमन गोयल और अवनीश मितल, एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप से रमेश बांगड़, एक्शन अगेंस्ट करप्शन से चंद्रकांत चड्डा, गुरविन्द्र सिंह छतवाल, जय शंकर सेवा सोसायटी, राष्ट्रवादी शिव सेना से मनोज टिंकू और जगदीश रिंकू, श्री राम सेना, से कर्ण सलारिया नया मोहल्ला शाल बाजार एसोसिएशन से अरविन्द्र चीनी,  दी एंटी क्राइम फ्रंट अगेंस्ट करप्शन से योगेश बख्शी, शिव सेना युवा मोर्चा से आर डी पुरी, नील कंठ सेवा समिति से नीरज वशिष्ठ , हिन्दू सिख जागृति सेना के समूह सदस्यों अन्य संगठनो ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ को सफल बनाने में सहयोग करने वाली संस्थाओ और स्कूल संचालकों की धन्यवाद करने के उपरांत आयोजन स्थल पर पूर्ण तौर पर सफाई करके  स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग किया।    

Friday, 21 November 2014

भाजपा उद्योग जगत के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी

लुधियाना--- भारतीय जनता पार्टी उद्योग जगत चट्टान की तरह खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहते हुए उनकी मुश्किलों का सदैव हल करेगी और प्रदेश में  उद्योगपतियों को कोई समस्या नही आने दी जायगी। उक्त विचार  भाजपा के जिला महासचिव सुनील मौदगिल  व पुष्पिंदर सिंघल ने उद्योगपतियों द्वारा स्थानीय  मिल्लरगंज मे आयोजित किए गए  एक सम्मान समारोह दौरान कही। मोदगिल व सिंघल ने कहा कि पंजाब  सरकार ने फैक्टरी लाइसैंस  रिन्युअल फीस 1 वर्ष की बजाय 5 वर्ष  की इकट्ठी जमा करा दिए  जाने के जो आदेश जारी किये थे उस से उद्योग जगत में  हा हा कार मच गया था । पहले से ही मंदी की मार झेल रहे उद्योग पर अनावश्यक बोझ बढ़ गया था । उद्योगपतियों की मुश्किल को समझते हुए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने इसे वापिस करवा दिया है। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे पंजाब ट्रेड बोर्ड के पूर्व सदस्य यश पाल गुप्ता ने भाजपा नेतृत्व  का द्यन्यवाद किया और भाजपा जिला के महासचिव पुष्पिंदर सिंगल,सुनील मौदगिल तथा पार्षद सरबजीत सिंह काका को सम्मानित किया। इस अवसर पर अंशुल बांसल, ऋषि बांसल, रजनीश गोयल, अनमोल सूद, रोहित गुप्ता, राजीव नंनचाहल, नीरज कांसल, अशोक भारद्वाज, पंकज गुप्ता, नीरज कपूर, गुरमीत सिंह मठाडू आदि उपस्तिथ थे ।

निष्काम विद्या मंदिर स्कूल में विधार्थियों को स्वेटर व कम्बल वितरित

लुधियाना---निष्काम सेवा आश्रम का स्थापना  दिवस डा. आंबेडकर नगर मॉडल टाउन स्थित निष्काम विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया।  समारोह में पूर्व संसदीय सचिव हरीश राय ढांडा डिप्टी मेयर आर डी शर्मा पंजाब सर्विस सलेक्शन बोर्ड के सदस्य अशोक लूंबा व जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीव मल्होत्रा विशेष तौर पर उपस्थित हुए । इस अवसर पर मेहमानो ने विद्यार्थियों को स्वेटर व कम्बल वितरित किए। स्कूल के प्रबंधक केवल कृष्ण सूद ,एस के वोहरा और श्रीमती  अनु शर्मा ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से सम्बंधित दसवी कक्षा तक के इस स्कूल में 725 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है । स्कूल मैं पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी  झुगी झोपड़ी व आस पास की गरीब बस्ती में  रहते हैं जिन्हें हर वर्ष आज के दिन ही  निष्काम सेवा आश्रम के स्थापना दिवस के अवसर पर गर्म कपडे बांटे जाते हैं । मुख्यअतिथियों ने प्रभंधक कमेटी द्वारा स्कूल में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कपिल गुप्ता,एस पी सिंगला,तरसेम गुप्ता के अतिरिक्त स्कूल स्टाफ भी उपस्तिथ था।