Sunday, 11 January 2015

ए.ए.सी ने प्लास्टिक डोर की शव यात्रा निकाल फूंकी अर्थी

*प्लास्टिक डोर खरीदने व बेचने वालों पर मामला दर्ज करवाएगी टास्क फोर्स- चड्ढा
लुधियाना-(सम्राट) मानव जीवन व पक्षियों के लिए परेशानी का कारण बनी खूनी प्लास्टिक पतंग डोर के खिलाफ एएसी द्वारा किए जा रहे विरोध के चलते कई सामाजिक संस्थाएँ भी उनके समर्थन में आ गई है और घातक डोर के पूर्ण प्रतिबंधित किये जाने की माँग कर रही हैं.। हालाँकि जिला प्रशासन भी मुस्तैद हुआ है और पिछले दिनों में कई प्लास्टिक डोर के व्यापारियों को काबू किया है.। आज एएसी के जिलाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह छतवाल तथा बस्ती जोधेवाल मंडल के साहिल कश्यप की अध्यक्षता में स्थानीय चौंक बस्ती जोधेवाल से प्लास्टिक डोर की शव यात्रा निकाली गई और सुंदर नगर में अर्थी फूंकी गई। मुख्यतौर पर शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत चढ्ढा व संयुक्त सचिव रोहित कपूर ने कहा कि 17 वर्षीय गीता की मौत दुखदायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन तथा पंजाब सरकार की ढुलमुल करवाई    के चलते गीता नामक लडक़ी की मौत हो गयी,यदि प्रशासन पहले ही मुस्तैद होता तो यह नौबत न आती। राष्ट्रीय अध्यक्ष चड्ढा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस घातक डोर के खिलाफ संस्था का संघर्ष जारी रहेगा और लोहड़ी के  दिन संस्था द्वारा बनाई गई टास्क फोर्स की टीमें पुलिस के सहयोग से इस डोर को बेचने व खरीदने वालों तथा इस डोर का इस्तमाल कर मानव जीवन व बेजुबान पक्षियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाएंगी।  सयुंक्त सचिव रोहित कपूर ने  कहा कि जिला प्रशासन आमजन की जिंदगी को लेकर चिंतित नहीं है,अब संस्था के कार्यकर्ताओं को खुद ही मैदान में उतरकर आम लोगों के जीवन रक्षा के लिए पुलिस की सहायता करनी पड़ेगी। इस अवसर पर संस्था के जिला सलाहकार दीपक अवस्थी,बस्ती जोधेवाल मंडल अध्यक्ष मलकीत सिंह,समराला चौक मंडल के चिराग गांधी,नितिन घँड,दीपक कुमार,केशव बंसल,बबनप्रीत सिंह,जसप्रीत सिंह,मंजीत सिंह,लक्की कुमार,करण जंडा,मोहित अवस्थी,जौनी मेहरा,सन्नी महाशा,दान सिंह,पंकज कुमार,बलविंदर सिंह,रमणीक सिंह,कुलदीप सिंह,जोरा सिंह,राज अवस्थी,प्रदीप कपूर,मनोज चौहान,श्रवन कुमार,केशव मल्होत्रा,साहिल सहोता,साजन कुमार,लक्की शर्मा,लाडी सिंह,दिलीप कुमार,मोहित भारद्धाज,तरसेम नागपाल,राजन हैप्पी,सरबजीत सिंह,जनकराज भोला,दविंदर सिंह,गौतम चड्ढा,साहिल राजा आदि उपस्थित थे।







Saturday, 10 January 2015

भावाधस ने किया प्लास्टिक डोर के खिलाफ प्रदर्शन

*प्लास्टिक पतंग डोर पर लगे पूर्णत: प्रतिबन्ध--चौधरी यशपाल

लुधियाना-(सम्राट) प्लास्टिक की पतंग डोर से प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओ को रोकने के लिए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने भी विरोध शुरू कर दिया है.। स्थानीय दरेसी चौंक में भावाधस के राष्ट्रीय संचालक चौधरी यशपाल व लंबे समय से प्लास्टिक डोर का विरिध कर रही एक्शन अगेंस्ट  करेप्शन के राष्ट्रीय प्रधान चंद्रकांत चड्डा की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। चौधरी यशपाल ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन व पक्षियों की जान की दुश्मन पल्स्टिक की पतंग डोर पर सरकार को पूर्ण रूप से पाबंदी लगनी चाहिए क्योंकि इस पतंग डोर का शिकार होने वाले मानवों व पक्षियों को कीमती जान से भी हाथ धोना पद रहा है और कई लोक इस डोर की चपेट में आकर सदा के लिए नाकारा हो रहे हैं। शहर में प्रतिदिन घटित हो रही अप्रिय घटनाओ से जिला प्रशासन को अपनी कुंभकर्णी नींद से जागना चाहिए और लोगों की जान के दुश्मन इस पलास्टिक की डोर को बेचने वाले के साथ साथ खरीदने वाले पर भी गैर जमानती मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में शहर के कई लोग उक्त डोर की चपेट में आने से जख़़्मी हुए हैं तो कईयोन को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है.। बीते दिन स्थानीय बस्ती जोधेवाल इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय गीता नमक लडक़ी इस डोर के कारण ही बिजली से झुलस गई थी ने अस्पताल में उपचार के दौरान अपने प्राण त्याग दिए। चौधरी ने शहरवासियों से इस डोर का प्रयोग न करने व दुकानदारों से उक्त डोर को न बेचने की अपील करते हुए कहा कि हमें त्यौहार को खुशी पूर्वक मनना चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकर से भी पुरजोर अपील करते हुए कहा कि उक्त डोर की बिक्री पर रोक लगाने के साथ साथ इसे खरीदने वालों पर भी मामला दर्ज करने का कानून बनाया जाए ताकि पक्षियों और मानव जीवन को बचाया जा सके। चड्डा ने कहा कि उक्त डोर को बेचने वालों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए और खरीददारों पर भी बनती करवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर एक्शन अगेंस्ट करप्शन के जिला कार्यकारिणी सदस्य जौनी मेहरा,विपन कल्याण,अशोक दानव,रवि अटवाल,आशु भुम्बक,अवी मल्होत्रा,दीपक जिंदू,सुनील दीवाना,सन्नी भुम्बक,शम्मी नाहर,प्रमोद सुनील,सोनू नाहर,सुनील आडवाना,अनु वेदी,अजय कटारिया,पंकज जैन आदि उपस्थित थे।

पंजाब में कांगे्रस को बचाने के लिए बाजवा हटाओ मोर्चा शुरू करेंगे पवन दीवान

लुधियाना (सम्राट) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने पंजाब में कांगे्रस को बचाने के लिए बाजवा हटाओ मोर्चा शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी का आस्तित्व बचाए रखने के लिए बाजवा को तुरंत हटाना जरूरी है। इस बारे आज यहां खुलासा करते हुए दीवान ने कहा कि वह लगातार राज्य भर में लोगों के साथ मुलाकात कर रहे हैं, जिनकी एक ही राय है कि राज्य में कांग्रेस को बचाने के लिए बाजवा को हटाया जाए व उनकी जगह किसी मजबूत व ताकतवर नेता को लगाया जाए, जो हर किसी को मंजूर हो, लोगों में प्रभाव रखता हो और प्रत्येक को अपने साथ लेकर चल सके। पूर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष ने उम्मीद जाहिर की है कि कांग्रेस हाईकमान राज्य में पार्टी के हित में इस मामले में जल्द ही फैसला लेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा न होने पर इसका नतीजा बड़े स्तर पर नेताओं व कार्यकत्र्ताओं का पार्टी को छोडक़र दूसरी पाॢटयों में शामिल होने के रूप में सामने आ सकता है, खासकर भाजपा।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अन्य वरिष्ठ नेताओं जैसे जगमीत बराड़, जो दो बार सांसद रह चुके हैं और उन्होने सुखबीर सिंह बादल को तब हराया था, जब उनके पिता पंजाब के मुख्यमंत्री थे और बराड़ ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति में भी भूमिका निभाई थी, ने भी खुद को पार्टी में नजरअंदाज व घुटा हुआ महसूस किया। उन्होंने कहा कि यह हर तरफ हो रहा है, क्योंकि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस प्रधान सबको अपने साथ ले जाने में असफल रहे हैं। दीवान ने कहा कि वह जल्द ही एक कार्यक्रम करेंगे। इस क्रम में मोर्चा लुधियाना से शुरू होगा व बाजवा को हटाने तक जारी रहेगा।

Friday, 9 January 2015

पंजाब सरकार उद्योगो को बचाने के लिए बिजली सप्लाई दे या फिर त्यागपत्र : गोंसाई

लुधियाना-(राजकुमार )
  पूर्व स्वास्थय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल गोंसाई ने लुधियाना की औद्योगिक इकाइयों पर रोजमर्रा की बिजली कटौती के चलते बर्बादी की तरफ रुख कर रही इंडस्ट्री की दुर्दशा के लिए राज्य सरकार की गल्त नितियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार उद्योगो को बचाने के लिए बिजली का प्रबंध नहीं कर सकती तो त्याग पत्र देकर अपनी नैतिक जिम्मेंदारी का परिचय दे। गोंसाई ने पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में बिजली सरप्लस होने के झूठे दावों की पोल खोलते हुए कहा कि एक तरफ तो बिजली सरप्लस होने के बयान जारी करके वाहवाही लूटी जा रही हैंं। दूसरी तरफ औद्योगिक इकाइयों पर लंबे लंबे कट लगाकर उद्योगों को बर्बाद किया जा रहा है। जो कि राज्य सरकार की गल्त नितियों का मुंह बोलता सबूत है। उन्होने दो टूक शब्दों में राज्य सरकार से कहा कि अगर बिजली नहीं दे सकते तो त्यागपत्र देकर घर लौट जाओ। पंजाब में नशे की गर्त में धंसते जा रहे युवा वर्ग की तरस हालत के भी उन्होने सतासीन लोगो की नितियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एक तरफ तो राज्य को नशामुक्त करने के लिए बड़ी बड़ी रैलियां करके नशा रहित समाज की सृजना का ढोंग रचा जा रहा है। दूसरी तरफ से नशा परोसने वालो को गोद में बैठा कर उनका पालन पोषण किया जा रहा है।

प्लास्टिक डोर से झुलसी लडक़ी की मौत

*गुस्साए ए ए सी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक  किया प्रदर्शन
*प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मामला
लुधियाना-(सम्राट) एक्शन अगेंस्ट करेप्शन द्वारा पलास्टिक की पतंग डोर के खिलाफ पिछले लंबे समय से संघर्ष छेड़ा हुआ है और शहर की अन्य संथाओं द्वारा भी प्लास्टिक की इस आत्मघाती डोर पर प्रतिबंध लगाने की माँग की  जा रही है.। हालाँकि किला प्रशासन द्वारा उक्त पतंग डोर पर प्रतिबंध लगाया गया है,और समय समय पर सूचना मिलने पर करवाई भी की रही है.। फिर भी कुछ लोग कथित मिलीभगत के चलते चाँद रुपयों के लालच में मानव जीवन से खिलवाड़ कर रहे है,जिसका परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसी डोर के प्रयोग के चलते प्रतिदिन सडक़ों पर दुर्घटनाएँ घटित हो रही है। इन दुर्घटनाओं का जिम्मेदार जिला प्रशासन को ठहराते हुए एक्शन अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष चन्द्रकान्त चड्ढा ने स्थानीय रेखी चौक में पंजाब सरकार व जिला प्रशासन का पुतला फूंकते हुए रोष प्रकट किया । चड्डा व चेयरमैन राजेश की अगवाई में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बीते दिनों में स्थानीय बस्ती जोधेवाल की  17 वर्षीय लडक़ी गीता उक्त घातक डोर के चलते हाई टेंशन तारों की चपेट में आ गई थी और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थी जिसने विगत रात्रि दम तोड़ दिया। गीता की मौत पर संस्था के गुस्साए सदस्यों ने जिला प्रशासन व पंजाब सरकार का पुतला फूंका। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रकान्त चड्डा  ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उनकी संस्था द्वारा जिला प्रशासन व पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पहले भी  इस डोर से होने वाली घटनाओं का हवाला देकर इस पर रोक लगाने की मांग की जा चुकी है और पिछले दिनों महानगर पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को मांग पत्र देकर उक्त डोर बेचने वालों पर सख्त करवाई करने की माँग की जा चुकी है.। परन्तु दिखावे के लिए सिर्फ सूचना मिलने पर करवाई कर दुकानदारों को जमानत पर दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि खूनी पतंग डोर को बेचने वालों के खिलाफ धारा 144 की बजाय हत्या के प्रयास के मामले दर्ज किए जाने चाहिएँ । ठोस कानून न होने के कारण प्लास्टिक डोर की बिक्री ने कुछ ही दिनों में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। चड्ढा ने 17 वर्षीय गीता की मौत पर अफ़सोस जताते हुए पंजाब सरकार से माँग करते हुए कहा कि  मृतका  के परिवार को जहाँ मुआवजा दिया जाए वहीं इस घटना से सबक लेते हुए प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए। इस अवसर पर शोपकीपर एसोसिएशन के प्रधान तरनजीत सिंह कोहली,पंजाब टैक्सी यूनियन के प्रधान इंद्रपाल सिंह,लुधियाना बैटरी एसोसिएशन के सुनील चावला,शिव वेलफेयर सोसाइटी से बिट्टू गुम्बर, मनोज चौहान,रोबिन चुघ,दीपक अवस्थी,जौनी मेहरा,मनप्रीत सिंह,सरबजीत सिंह,बेअंत सिंह,कुलजीत सन्नी,साहिल कश्यप,गुरप्रीत सिंह,रोहित कपूर,सन्नी कुमार,गुरदीप सिंह,दान सिंह,केशव बांसल,लक्की कुमार,सिमरनजीत सिंह शेरी,जयदीप सिंह,राज कुमार,विशाल अग्निहोत्री,राजिंदर गिल,चरणजीत सिंह,सन्नी चड्ढा,सन्नी महाषा,चिराग गांधी,बलविंदर सिंह,राजन गुप्ता,रमणीक सिंह,तरसेम नागपाल,ऋषि सेठ,संजीव रिहान,अश्वनी कुमार,लव अरोड़ा,कुशल अरोड़ा,अमनदीप सिंह काका,सन्नी कुमार,सैम सभरवाल,विश्व शेली,चंदन शाह,दीपक कुमार,टीका राम,ललित गर्ग,मनु गुप्ता,नीरज वर्मा,राजा मल्होत्रा,नितिन घण्ड्,वरिंदर सिंह,करण जण्डा,पवनीत शर्मा आदि उपस्थित थे।

Tuesday, 6 January 2015

लुधियाना सिटीजन कौंसिल का शिष्टमंडल डीसीपी को मिला

*टै्रफिक समस्याओं पर की चर्चा
लुधियाना-(सम्राट) लुधियाना सिटीजन कौंसिल का एक शिष्टमंडल नवनियुक्त डी.सी.पी.नवीन सिंगला से मिला। जिसमें कौंसिल के चेयरमैन दर्शन अरोड़ा ने शहर की प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि शहर में टै्रफिक की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है जिसके लिए टै्रफिक पुलिस कर्मियों को हिदायत दी जाए कि वह सख्ती से दो पहिया वाहनों को हैलमेट और चार पहिया वाहन को सीट बैल्ट लगाने के लिए कहे अन्यथा उसका चालान काटा जाए जिससे वाहन चालक आगे से कोई गल्ती नहीं करेगा। अरोड़ा ने कहा कि डीसीपी से कहा कि उनकी संस्था ने समय-समय पर टै्रफिक रूल्स को अपनाने के लिए जनता को पम्फलेट बंाट कर जागरूक किया था। इस अवसर पर डी.सी.पी.नवीन सिंगला ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही लोगों को आ रही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाएगें और टै्रफिक रूल्स को तोडऩे वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर कौंसिल की और से डी.सी.पी.नवीन सिंगला को दोशाला व बुके देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य वरिन्द्र कुमार, अशोक धीर, अजय सिद्वू, रविकांत सी.ए., डा.एस.बी.पांधी, विनोद महिन्द्रा, अजिन्द्र सिंह सोढ़ी, जगदीश आनन्द, अमित ओहरी, राजन मग्गो, विमल छाबड़ा, सुनील जसूजा, पाल सिंह खुराना आकद उपस्थित थे।

समाज सेवक स्व. राम चंद गुंबर की 27वीं पुण्यतिथि पर लगाया भंडारा

* जगदीश बजाज, बगगा, कड़वल, द्रविड़, हंस व  त्रेहण ने भेंट किए श्रद्धासुमन
लुधियाना-(सम्राट)  समाज सेवक स्व. राम चंद गुंबर की 27वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को गुंबर परिवार की तरफ से बिटट्ू गुंबर की अध्यक्षता में स्व. राम चंद गुंबर की पवित्र याद में रेलवे स्टेशन के समीप गुरु गोबिंद सिंह मार्केट में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाज सेवक जगदीश बजाज, अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष मदन लाल बगगा, पार्षद कंवलजीत सिंह कड़वल, भावाधस नेता लक्ष्मण द्रविड़, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजिन्द्र हंस, शिव वैल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन अश्वनी त्रेहण हिन्दू शक्ति मोर्चा से रोहित साहनी सहित विभिन्न राजनितिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्व. राम चंद जी को श्रद्धासमुन अर्पित करते हुए उनकी तरफ से अपने जीवन में समाज हित के किए कार्यो व दीन दुखियों की सेवा करने की प्रंशसा करते हुए कहा रामचंद जी के निधन के बाद उनके सुपुत्र बिट्टू गुंबर ने अपने पिता स्व. राम चंद गुंबर के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी तरफ से समाज व धर्म की बेहतरी के लिए कार्यो के अधूरे कार्यो को आगे बढ़ाते हुए दीन दुखियों की सेवा करते हुए धर्म की ध्वजा को उंचा करने में अहम भूमिका अदा करते हुए दीन दुखियों की सेवा निर्विघ्न रुप से जारी रखी है। इससे पूर्व गुंबर परिवार के सदस्यों ने हवन यज्ञ कर दिंवगत आत्मा को नमन करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प किया। इस अवसर पर अश्वनी त्रेहण, राजू गुंबर, जतिन्द्र सिंह बंटी, बलजिन्द्र सिंह, पिंकी ओबराय, हरि चंद गुंबर, ईशान गुंबर, राजेश हैप्पी, कवि चावला, रोहित गुंबर, राकेश कन्नौजिया, मोनू कपूर, डिंपल खेड़ा, राम चंद्र बंगाली, मुन्ना बंगाली सहित अन्य भी मौजूद थे।