Saturday 10 January 2015

पंजाब में कांगे्रस को बचाने के लिए बाजवा हटाओ मोर्चा शुरू करेंगे पवन दीवान

लुधियाना (सम्राट) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने पंजाब में कांगे्रस को बचाने के लिए बाजवा हटाओ मोर्चा शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी का आस्तित्व बचाए रखने के लिए बाजवा को तुरंत हटाना जरूरी है। इस बारे आज यहां खुलासा करते हुए दीवान ने कहा कि वह लगातार राज्य भर में लोगों के साथ मुलाकात कर रहे हैं, जिनकी एक ही राय है कि राज्य में कांग्रेस को बचाने के लिए बाजवा को हटाया जाए व उनकी जगह किसी मजबूत व ताकतवर नेता को लगाया जाए, जो हर किसी को मंजूर हो, लोगों में प्रभाव रखता हो और प्रत्येक को अपने साथ लेकर चल सके। पूर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष ने उम्मीद जाहिर की है कि कांग्रेस हाईकमान राज्य में पार्टी के हित में इस मामले में जल्द ही फैसला लेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा न होने पर इसका नतीजा बड़े स्तर पर नेताओं व कार्यकत्र्ताओं का पार्टी को छोडक़र दूसरी पाॢटयों में शामिल होने के रूप में सामने आ सकता है, खासकर भाजपा।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अन्य वरिष्ठ नेताओं जैसे जगमीत बराड़, जो दो बार सांसद रह चुके हैं और उन्होने सुखबीर सिंह बादल को तब हराया था, जब उनके पिता पंजाब के मुख्यमंत्री थे और बराड़ ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति में भी भूमिका निभाई थी, ने भी खुद को पार्टी में नजरअंदाज व घुटा हुआ महसूस किया। उन्होंने कहा कि यह हर तरफ हो रहा है, क्योंकि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस प्रधान सबको अपने साथ ले जाने में असफल रहे हैं। दीवान ने कहा कि वह जल्द ही एक कार्यक्रम करेंगे। इस क्रम में मोर्चा लुधियाना से शुरू होगा व बाजवा को हटाने तक जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment