Saturday 17 January 2015

अमर शहीद सुखदेव वैलफेयर सोसाईटी के विशाल नैयर तीसरी बार प्रधान चुने गए

लुधियाना-(सम्राट) अमर शहीद सुखदेव वैलफेयर सोसाईटी की एक मीटिंग का  आयोजन स्थानीय सर्कट हाउस में किया गया जहाँ सर्वसहमती से विशाल नैयर को तीसरी बार प्रधान चुना गया। नैयर ने लखबिंद्र चौधरी को  जिला प्रधान नियुक्त किया, जबकि हनी कुमार को उपाध्यक्ष,पंकज कुमार को महासचिव,अंकुश कुमार को सचिव,बॉबी को मीडिया सचिव,सेवा सिंह व बनवारी लाल को सदस्य नियुक्त किया गया। अपने संबोधन में प्रधान विशाल नैयर ने कहा कि सोसायटी द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को ख़त्म करने के लिए मुहिम आरंभ की हुई है। समाज में फैली कुरीति भ्रष्टाचार,नशा,कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराईयों को  जड़ से उखाड़  फैंकने के लिए नौजवानो को स्कूल-कालेजों में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी की जंज़ीरों से आज़ाद करवाने वाले देश भक्तों को नौजवान वर्ग भूलता जा रहा है। अमर शहीद सुखदेव,भगत सिंह,राजगुरु की कुर्बानियों को भारत देश के लोग भूलते जा रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को देश के शहीदों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान नहीं की जाती,जिससे बच्चे अपने देश के शहीदों को भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा शहीदों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें विभिन्न जिलों के स्कूलों में वितरित की जाएंगी,जिससे बच्चे उन पुस्तकों को पढ़ कर शहीदों के विषय में जानकारी एकत्र कर सकें और देश में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में सक्षम हो सकें। नैयर ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि  संगरूर में स्थित शहीद ऊधम सिंह के जन्मस्थल पर कुछ अज्ञात लोगों  ने कथित तौर पर कब्ज़ा कर लिया है,जिसे मुक्त करवाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के नौघरा में अमर शहीद सुखदेव के जन्म स्थल पर भी कब्ज़ा किया गया था जिसे सोसायटी ने मुक्त करवाया। इसी तरह शहीद ऊधम सिंह की जन्म स्थली को भी मुक्त करवाने के लिए संघर्ष किया जायेगा। इस अवसर पर विनय थापर,अशोक कपूर,विशाल सहगल,राजा,हरीश गोयल,शुभम मेहता,जसप्रीत सिंह आहलूवालिया,कुलवंत सिद्धू,विपन सिंगला आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment