Sunday 11 January 2015

ए.ए.सी ने प्लास्टिक डोर की शव यात्रा निकाल फूंकी अर्थी

*प्लास्टिक डोर खरीदने व बेचने वालों पर मामला दर्ज करवाएगी टास्क फोर्स- चड्ढा
लुधियाना-(सम्राट) मानव जीवन व पक्षियों के लिए परेशानी का कारण बनी खूनी प्लास्टिक पतंग डोर के खिलाफ एएसी द्वारा किए जा रहे विरोध के चलते कई सामाजिक संस्थाएँ भी उनके समर्थन में आ गई है और घातक डोर के पूर्ण प्रतिबंधित किये जाने की माँग कर रही हैं.। हालाँकि जिला प्रशासन भी मुस्तैद हुआ है और पिछले दिनों में कई प्लास्टिक डोर के व्यापारियों को काबू किया है.। आज एएसी के जिलाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह छतवाल तथा बस्ती जोधेवाल मंडल के साहिल कश्यप की अध्यक्षता में स्थानीय चौंक बस्ती जोधेवाल से प्लास्टिक डोर की शव यात्रा निकाली गई और सुंदर नगर में अर्थी फूंकी गई। मुख्यतौर पर शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत चढ्ढा व संयुक्त सचिव रोहित कपूर ने कहा कि 17 वर्षीय गीता की मौत दुखदायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन तथा पंजाब सरकार की ढुलमुल करवाई    के चलते गीता नामक लडक़ी की मौत हो गयी,यदि प्रशासन पहले ही मुस्तैद होता तो यह नौबत न आती। राष्ट्रीय अध्यक्ष चड्ढा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस घातक डोर के खिलाफ संस्था का संघर्ष जारी रहेगा और लोहड़ी के  दिन संस्था द्वारा बनाई गई टास्क फोर्स की टीमें पुलिस के सहयोग से इस डोर को बेचने व खरीदने वालों तथा इस डोर का इस्तमाल कर मानव जीवन व बेजुबान पक्षियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाएंगी।  सयुंक्त सचिव रोहित कपूर ने  कहा कि जिला प्रशासन आमजन की जिंदगी को लेकर चिंतित नहीं है,अब संस्था के कार्यकर्ताओं को खुद ही मैदान में उतरकर आम लोगों के जीवन रक्षा के लिए पुलिस की सहायता करनी पड़ेगी। इस अवसर पर संस्था के जिला सलाहकार दीपक अवस्थी,बस्ती जोधेवाल मंडल अध्यक्ष मलकीत सिंह,समराला चौक मंडल के चिराग गांधी,नितिन घँड,दीपक कुमार,केशव बंसल,बबनप्रीत सिंह,जसप्रीत सिंह,मंजीत सिंह,लक्की कुमार,करण जंडा,मोहित अवस्थी,जौनी मेहरा,सन्नी महाशा,दान सिंह,पंकज कुमार,बलविंदर सिंह,रमणीक सिंह,कुलदीप सिंह,जोरा सिंह,राज अवस्थी,प्रदीप कपूर,मनोज चौहान,श्रवन कुमार,केशव मल्होत्रा,साहिल सहोता,साजन कुमार,लक्की शर्मा,लाडी सिंह,दिलीप कुमार,मोहित भारद्धाज,तरसेम नागपाल,राजन हैप्पी,सरबजीत सिंह,जनकराज भोला,दविंदर सिंह,गौतम चड्ढा,साहिल राजा आदि उपस्थित थे।







No comments:

Post a Comment