Thursday 22 January 2015

महिलाएं चाहे तो हो सकता है सामाजिक बुराइयों का अंत -ऊषा शर्मा

एक्शन अगेंस्ट करप्शन की महिला विंग की बैठक सम्पन्न
लुधियाना-(राज)
 घर में बैठी महिलाओं को भी जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा व पंजाब में कैंसर की तरह फैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्य महिलाओं को भी जागरूक करना होगा। उक्त विचारों का प्रगटावा एक्शन अगेंस्ट करेप्शन की महिला विंग की सदस्याओं की स्थानीय कैलाश नगर में हुई मीटिंग के दौरान वरिष्ठ सदस्या ऊषा शर्मा ने करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार व सामाज में फैली कुरीतियाँ  हमारे समाज को खोखला कर रही है जिन्हें ख़त्म करने के लिए एक्शन अगेंस्ट करेप्शन की महिला सदस्याएं मोर्चा खोलेंगी। मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला विंग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करना है। एक्शन अगेंस्ट करेप्शन द्वारा जनहित के लिए अलग अलग वर्गों में अपना अहम रोल अदा किया जा रहा है और अब हर वर्ग की महिलाओं को अपनी अग्रणीय भूमिका निभाने व आत्मनिर्भर बना कर समाज के उत्थान के कार्य करने के अतिरिक्त महिलाओं का मनोबल ऊपर उठाने व  समाज में अलग पहचान बना कर समाज सेवा करने के लिए प्रेरित करना है। ऊषा शर्मा ने कहा कि जल्द ही संस्था की महिला विंग द्वारा वार्ड स्तर की टीमें गठित की जाएंगी जो महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों, दहेज प्रथा,भ्रूण हत्या तथा महिलाओं से छेड़ छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव सहयोग करके उनकी आवाज़ को बुलंद करने में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं अपनी इक्षाशक्ति को मजबूत रख कर समाज में फैली कुरीतियों को ख़त्म करना चाहें तो वह उसको जड़ से ख़त्म कर सकती हैं। मीटिंग में रेणु शर्मा,प्रीत मल्होत्रा,चिंकी शर्मा,पुष्पा जोशी,हरप्रीत कौर,अमरजीत कौर आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment