Thursday 15 January 2015

अमृतसर की ललकार रैली के लिए लुधियाना के कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं की तैयारियां शुरू

लुधियाना-(शिवराज)
  अमृतसर में 22 जनवरी को होने वाली ललकार रैली के लिए कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसको लोकसभा में कांग्रेस पक्ष के उप नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर बैठकों की श्रृंखला में बुधवार को शिमलापुरी स्थित शिमला बैंकवेट हाल में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान के नेतृत्व में एक कार्यकत्र्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दीवान ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं से श्रृंखलाबद्ध बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है, जिसको लोकप्रिय नेता कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह संबोधित करेंगे। इस क्रम में यह रैली पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ राज्य के लोगों के गुस्से का प्रदर्शन करेगी, जो दोनों पाॢटयां राज्य में नशों का जहर फैलाने के लिए बराबर की जिम्मेदार हैं।
इस अवसर पर कांगे्रसी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा व उसके प्रधान अमित शाह पर भी चुटकी ली, जो कैप्टन अमरेन्द्र द्वारा उसी दिन अमृतसर में रैली करने के ऐलान के बाद मैदान छोडक़र भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनावों के नाम पर सिर्फ बहाना बना रही है। जबकि सबको पता था कि दिल्ली के चुनाव फरवरी में होने तय हैं, क्योंकि 15 फरवरी से पहले दिल्ली की नई विधानसभा का गठन होना है। दीवान ने कार्यकत्र्ताओं से 22 जनवरी को अमृतसर में होने वाली ललकार रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर अन्यों के अलावा पलङ्क्षवदर ङ्क्षसह तगगड़, बलङ्क्षजदर ङ्क्षसह बंटी, विनोद बठला, सतङ्क्षवदर जवद्दी, जी.एस. मंड, रोहित पाहवा, बलङ्क्षवदर ङ्क्षसह बेदी, सुनील शुक्ला, रजनीश चोपड़ा, कमल शर्मा, डा. ओंकार चंद शर्मा, रजनीश सोनी, पंडित मुलख राज शर्मा, बोध राज शर्मा, पपल कपूर, गुरजोत ङ्क्षसह गोलू, जसबीर गिल, दीपक हंस, हरजीत ङ्क्षकग, संजीव कुमार, लखबीर शर्मा, जोङ्क्षगदर नेगी, हरङ्क्षजदर ओम, दिनेश राय, मान ङ्क्षसह बिट्टू, हरङ्क्षजदर ङ्क्षसह खटोरे, परमजीत ङ्क्षसह, धर्मेन्द्र ङ्क्षसह, प्रवीण शर्मा, साधु राम सिंघी, स्वामी कृष्ण कुमार, राजीव शर्मा, नरेश कपिला, मनी भगत, गौरव चोपड़ा, कपिल किशोर गुप्ता, मंगल पासी, यादु शर्मा, शिव जोशी, गुरमीत ङ्क्षसह, गुरप्रीत बगगा, अमृत खंगूड़ा, रमन वर्मा भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment