Sunday 25 January 2015

कांग्रेस रैली पंजाब में बदलाव का संकेत: मनीष तिवारी

लुधियाना-( सम्राट) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शनिवार को अमृतसर में हुई कांग्रेस की रैली, जिस दौरान लाखों की गिनती में लोग शामिल हुए थे, स्पष्ट तौर पर पंजाब में बदलाव का संकेत दे रही थी।डाबा कालोनी में एक ट्यूबवेल का उदघाटन करने के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान तिवारी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों व नेताओं के रैली में शामिल होने से कोई भी शक नहीं रह जाता कि राज्य में बदलाव की सोच तेजी से आगे बढ़ रही है और लोगों को कांग्रेस व कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को कांगे्रस से बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि अकाली-भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस क्रम में जब लोग अकाली-भाजपा शासन के 8 सालों की कैप्टन अमरेन्द्र के शासन के साथ तुलना करते हैं, वह कैप्टन अमरेन्द्र का शासन जल्द से जल्द चाहते हैं।तिवारी ने भरोसा जताया कि गत दिवस अमृतसर में देखे गए लोगों के उत्साह के बाद कोई भी शक नहीं रह जाता कि कांग्रेस सत्ता में वापिसी कर रही है। कल की रैली ने पंजाब में अकाली-भाजपा शासन के अंत की शुरूआत कर दी है। इस अवसर पर अन्यों के अलावा, पवन दीवान, पलङ्क्षवदर ङ्क्षसह तगगड़, बलङ्क्षजदर बंटी, गुरसिमरन ङ्क्षसह मंड, सन्नी कैंथ, रजनीश चोपड़ा, दीपक हंस, पप्पल कपूर, डा. ओंकार चंद शर्मा, कमल शर्मा, बहादुर ङ्क्षसह, लखबीर चंद, बलङ्क्षजदर ङ्क्षसह, परङ्क्षमदर ङ्क्षसह, मोहिन्दर ङ्क्षसह, धर्मेन्द्र शर्मा, चेतन पाठक, सधु राम ङ्क्षसघी, अवतार कंडा, नरेन्द्र सुरा, बलङ्क्षवदर सिंह बेदी, रवि डोगरा, बसीम खान, नरेश चनारिया, नरेन्द्र, परङ्क्षमदर, विमला प्रधान, किरणा, राङ्क्षजदर कुमार पंडित, टोनी, मेजर ङ्क्षसह धांधरा भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment