Thursday 15 January 2015

दूसरों पर ऊँगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झाँके कांग्रेस् - बनवारी लाल

*वार्ड नंबर 36 में भाजपा सदस्यता अभियान कैंप लगाया
लुधियाना-(सम्राट ) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन सेवा नीतियों से युवा वर्ग प्रोत्साहित होकर बढ़ चढ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा है।आज हर नौजवान पार्टी के प्रचार से  जुड़ कर देश की सेवा करने में जुट गया है।उक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल चौहान ने वार्ड नंबर 36 में भाजपा एस सी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज चौहान की अध्यक्षता में लगाए गए भाजपा सदस्यता अभियान में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने पर कहे।श्री चौहान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज दूसरों पर ऊँगली उठाने वाली कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबान में झांक कर देखे। भाजपा का जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ सदस्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व् भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नीतियों पर जनहित के लिए कार्य करने में जुटा है जबकि भ्रष्टाचार व् घोटालों के मामले में घिरी रही कांग्रेस् पार्टी के नेता समाज के मुद्दों को छोड़ कुर्सी के लिए लड़ रहे है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित नीतियों से कांग्रेस् पार्टी के नेता बौखलाहट में है।चौहान ने कहा की आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत कर एक साफ़ सुथरी छवि वाली सरकार बना कर जनहित के कार्य करेगी।सदस्यता कैंप की अध्यक्षता कर रहे भाजपा एस सी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सशक्त भाजपा सशक्त भारत के तहत भाजपा वर्करों में काफी उत्साह है।पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की जनहित की नीतियों को घर घर पहुंचा रहा है।चौहान ने कहा कि जिला एस सी मोर्चा इस अभियान के तहत हजारों की संख्या में सदस्य जोड़ कर जहाँ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगा वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित की नीतियों से हर वर्ग के लोगों को जागरूक करवाएगा।इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एस सी मोर्चा के महासचिव यशपाल जनोत्रा,वरिष्ठ नेता नंद किशोर,सतपाल डाबी,दीपक ठाकुर,रमण जैन,गुरमीत सिंह,राजकुमार राजू,दीपक घांडी,मोनू साहनी,प्रदीप कुमार पप्पा,भगीरथ,नेतराम बादल,दीप ठाकुर दीपू आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment