Tuesday 6 January 2015

समाज सेवक स्व. राम चंद गुंबर की 27वीं पुण्यतिथि पर लगाया भंडारा

* जगदीश बजाज, बगगा, कड़वल, द्रविड़, हंस व  त्रेहण ने भेंट किए श्रद्धासुमन
लुधियाना-(सम्राट)  समाज सेवक स्व. राम चंद गुंबर की 27वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को गुंबर परिवार की तरफ से बिटट्ू गुंबर की अध्यक्षता में स्व. राम चंद गुंबर की पवित्र याद में रेलवे स्टेशन के समीप गुरु गोबिंद सिंह मार्केट में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाज सेवक जगदीश बजाज, अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष मदन लाल बगगा, पार्षद कंवलजीत सिंह कड़वल, भावाधस नेता लक्ष्मण द्रविड़, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजिन्द्र हंस, शिव वैल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन अश्वनी त्रेहण हिन्दू शक्ति मोर्चा से रोहित साहनी सहित विभिन्न राजनितिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्व. राम चंद जी को श्रद्धासमुन अर्पित करते हुए उनकी तरफ से अपने जीवन में समाज हित के किए कार्यो व दीन दुखियों की सेवा करने की प्रंशसा करते हुए कहा रामचंद जी के निधन के बाद उनके सुपुत्र बिट्टू गुंबर ने अपने पिता स्व. राम चंद गुंबर के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी तरफ से समाज व धर्म की बेहतरी के लिए कार्यो के अधूरे कार्यो को आगे बढ़ाते हुए दीन दुखियों की सेवा करते हुए धर्म की ध्वजा को उंचा करने में अहम भूमिका अदा करते हुए दीन दुखियों की सेवा निर्विघ्न रुप से जारी रखी है। इससे पूर्व गुंबर परिवार के सदस्यों ने हवन यज्ञ कर दिंवगत आत्मा को नमन करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प किया। इस अवसर पर अश्वनी त्रेहण, राजू गुंबर, जतिन्द्र सिंह बंटी, बलजिन्द्र सिंह, पिंकी ओबराय, हरि चंद गुंबर, ईशान गुंबर, राजेश हैप्पी, कवि चावला, रोहित गुंबर, राकेश कन्नौजिया, मोनू कपूर, डिंपल खेड़ा, राम चंद्र बंगाली, मुन्ना बंगाली सहित अन्य भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment