Monday 19 January 2015

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से आयोजित रथयात्रा में बाला जी का सोने व चांदी का रथ होगा आर्कषण का केंद्र


* बाला जी के भक्त विशेष वेशभूषा धारण कर करेंगे संकीर्तन : अशोक जैन 
लुधियाना-(शिवराज)
 महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 14 फरवरी को आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा की तैयारियों संबधी बैठक जोशी नगर स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में मंदिर सभा के अध्यक्ष अशोक जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गुरुदेव आन्नद अत्री, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव कतना, भाजपा उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, पार्षद महाराज सिंह राजी, पार्षद नरिन्द्र काला, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्ष शर्मा, शिव सेना हिन्दुस्तान के महासचिव अमर टक्कर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक विजय तकियार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने रथयात्रा में तन मन धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा, अजय गुप्ता और प्रवीण मल्हौत्रा ने रथयात्रा की रुपरेखा बताते हुए कहा कि रथयात्रा में रथ पर सवार श्री बाला जी की सोने व चांदी का विशाल स्वरुप आर्कषण के केंद्र होगा। रथयात्रा में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश देती हुई झांकिया भी शामिल होंगी। राकेश चौधरी, लव्ली थापर और फकीर चंद ने बताया कि रथयात्रा मार्ग पर दिल्ली व नासिक से विशेष तौर पर मंगवाए गए बैंड भगवान भोले नाथ के रथ के समक्ष संगीतमयी धार्मिक धुनें प्रस्तुत करके भोले बाबा के भक्तों को भाव विभोर करते हुए भगवान भोले नाथ के पर्व की खुशियों को चार चंाद लगाएंगे। संकटमोचन मंदिर के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि मंदिर सभा के सदस्य संकीर्तन करते हुए विशेष प्रकार की वेशभूषा धारण करकें संकीर्तन करते हुए शामिल होंगे। इस अवसर पर  तरूण काला, नरिन्द्र गोयल, सुभाष गर्ग, अरविन्द्र टिल्लू, सोमनाथ मटकन, संजय गुप्ता, ज्योति गुप्ता, विधुर शर्मा, दीपक घई, ऋषि जैन, हैल्पिंग हैंड क्लब से रमन गोयल, राजीव कुमार, राजू अजंता, अमरेन्द्र सिंह, बिट्टू गुंबर, साहिल खुराना, रजिन्द्र सैनी, यशपाल बावा, सौरव वर्मा, जोनी गुप्ता, शाम सुंदर गोयल, राजेश रौकी, अमर सूद, रमेश आनन्द,नीलम ध्वन,  रेखा शेखावत, संतोष वर्मा, सुनीता जयसवाल, सरिता चौधरी, डा. रजिन्द्र चौधरी, राकेश वर्मा, पंकज बांसल, प्रितपाल सिंह विक्की व अन्य भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment