Friday, 6 February 2015

रैग्युलेटरी कमीशन की मीटिंग में उद्योगपतियों ने बिजली के रेट कम करने की मांग की

*चेयरपर्सन रोमिला दुबे ने जत्थेबंदियों को दिया इंसाफ का भरोसा 
लुधियाना-(शिवराज शर्मा)
 पंजाब स्टेट इलैक्ट्रिकसिटी रैगुलेटरी कमीशन द्वारा बिजली की नई कीमतों के संबध में मीटिंगों का सिलसिला प्रान्त में चल रहा है। आज महानगर में हुई मीटिंग की अध्यक्षता कमीशन की चेयरपर्सन रोमिला दुबे ने करते हुए उद्योगपति जत्थेबंदियों व अन्य संस्थाओं,उपभोक्ताओं से बिजली के नए रेटों को लागू करने के संबध में सुझाओ मांगे। इस अवसर पर विभिन्न उद्योगपतियों ने  रैगुलेटरी कमीशन के समक्ष बिजली की कीमतों को कम करने की अपील की। जबकि चेयरपर्सन रोमिला दुबे ने समस्त जत्थेबंदियों और उपभोक्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनके सुझाव नोट कर लिए गए हैं और इन्हें मुख्य रख कर नई बिजली की दरें तैय करने की पंजाब सरकार और पावरकॉम की प्रबंधकीय बोर्ड को सिफारिश की जाएगी। इस अवसर पर रैगुलेटरी कमीशन के सचिव पीपी गर्ग,सदस्य जीएस घुम्मन,चीफ इंजीनियर रछपाल सिंह केंद्री ज़ोन,इंजीनियर जगजीत सिंह डिप्टी चीफ सब अर्बन सर्कल,इंजीनियर कुलबीर सिंह डिप्टी चीफ वैस्ट सर्कल,त्रिलोक सिंह आदि के अतिरिक्त उद्योगपति अवतार सिंह प्रधान चैंबर ऑफ इंडस्ट्री,इंद्रजीत सिंह नवयुग,मंजीत सिंह खालसा,उपकार सिंह आहूजा,गुरमीत सिंह कुलार,नरिंदर सिंह भंवरा,मनमोहन सींघ उभी,जोगिंद्र सिंह ग्रेवाल व अन्य संगठनो के आगू उपस्थित थे।

जिला प्रशासन बाढ़ की हर स्थिती से निपटने के लिए तैयार --जिलाधीश

*जिला अधिकारियों और ड्रेनेज विभाग सहित बुढ्ढा नाला व सतलुज दरिया के नाजुक स्थानो का किया दौरा
लुधियाना-(सम्राट) आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश रजत अग्रवाल ने आज बुढ्ढा नाला व सतलुज दरिया के नाजुक स्थानो का दौरा किया ताकि आगामी बरसात के मौसम में बाढ़ की किसी भी स्थिती से निपटा जा सके। इस मौके उनके साथ जिला अधिकारी व ड्रेनेज विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने गौंसपुरा,खैहरा बेट और मानोवाल गांव के नजदीक सतलुज दरिया के प्वाइंटों को चैक किया। उन्होंने मौके पर गांव वासियों से भी जानकारी हासिल की। जिलाधीश ने बताया कि उनकी ओर से इन प्वाइंटों को चैक करने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि यदि किसी प्वाइंट की मुरम्मत की जरूरत है तो उसे करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि ऐसे नाजुक स्थानो की पहचान की जाये,जहाँ किसी प्रकार की कोई समस्या आ सकती है। जिलाधीश ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुढ्ढा नाला और सतलुज दरिया के नाजुक स्थानो की समय से मुरम्मत करवाई जाए ताकि बाढ़ की किसी भी स्थिती से बचा जा सके। उह्नो ने यह भी कहा कि बुढ्ढे नाले की पूर्ण रूप से सफाई की जाए जिससे बारिश के मौसम दौरान ओवर फ्लो न हो। जिलाधीश रजत अग्रवाल ने बताया कि दरिया का जायजा लेने के उपरांत मुरम्मत के खर्चे का एस्टीमेट तैयार करके पंजाब सरकार को भेजा जाएगा जिससे मुरम्मत के लिए फंड का प्रबंध समय से किया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ बलजीत सिंह संधु एक्स सी एन ड्रेनेज विभाग,गुरतेज सिंह गरचा एस डी ओ,हरजीत पाल सिंह ए ई व राकेश कुमार सहायक इंजीनियर उपस्थित थे।

इंडियन बाडी बिल्डर्स फैडरेशन ने अढ़ाई महीने तक राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय चैंपियनशिपो की तिथियों की घोषणा

* 8 से 19 फरवरी तक आयोजित होंगी पंजाब व गुजरात के विभिन्न शहरों में  प्रतियोगिताएं : रमेश बांगड़
लुधियाना-(रघबीर)
 इंडियन बाडी बिल्डर्स फैडरेशन ने 8 फरवरी से 19 अप्रैल तक देश के विभिन्न राज्यों व शहरों में आयोजित होने वाली बाडी बिल्डिंग चैपियनशिपों की घोषणा की। इंडियन बाडी बिल्डर्स फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदम्श्री प्रेम चंद डोगरा और उतर भारत के चेयरमैन रमेश बांगड़ ने देश भर में अढ़ाई महीने तक चलने वाली जिला, राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिपों की जानकारी देते हुए बताया कि फैडरेशन की तरफ से 8 फरवरी को पठानकोट में मिस्टर पंजाब, 15 फरवरी को जालंधर में मिस्टर जालंधर, 22 फरवरी को लुधियाना सोलिटेयर क्लासिक मिस्टर पंजाब, 27,28 फरवरी और 1 मार्च को गुजरात के गांधीधाम में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत लुधियाना में 7 मार्च को चौथी अरनोल्ड क्लासिक चैंपियनशिप, 8 मार्च फाजिल्का में मिस्टर फाजिल्का चैंपियनशिप, 12,13,14 मार्च को बंगलौर में बंगलौर इंडिया क्लासिक चैंपियनशिप, 15 मार्च को संगरुर जिले के धुरी कस्बे में क्लासिक पंजाब चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। वहीं 23 मार्च को फरीदकोट के जैतो क्षेत्र में क्लासिक पंजाब चैंपियनशिप, 30 मार्च को संगरुर के बरनाला व धनौला में क्लासिक पंजाब धनौला चैंपियनशिप, 6 अप्रैल को मलेरकोटला में गभरु पंजाब दा चैंपियनशिप, 19 अप्रैल को लुधियाना में डा. अंबेदकर क्लासिक पंजाब चैंपियनशिप आयोजित होगी। इंडियन बाडी बिल्डर्स फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदम्श्री प्रेम चंद डोगरा और उतर भारत के चेयरमैन रमेश बांगड़ ने बताया कि इंडियन बाडी बिल्डर्स फैडरेशन की तरफ से अढ़ाई महीने तक चलने वाली उपरोक्त चैंपियनशिपों के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि फैडरेशन ने युवा वर्ग के ध्यान खेलों की तरफ आर्कषित करके उन्हें नशे जैसी जानलेवा कुरिति से दूर रखने का प्रयास किया है। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, मोनू सभ्रवाल, नवनीत सिंह, सुखदेव सिंह सोढी, नीरज शर्मा, सतीश शर्मा, विक्की सभ्रवाल, लक्की मिहानी, नरिन्द्र कुमार, प्रमिन्द्र सिंह, विकास सिंह, गुरप्रीत राजू, कुणाल सचदेवा, जसप्रीत जस्सी सहित अन्य भी मौजूद थे। 

एसीपी ट्रैफिक, एसीपी सैंट्रल, एसीपी नार्थ सातवें विशाल भंडारे में भोले बाबा को चंदन का तिलक कर लेंगे आर्शीवाद

* शिव विवाह के गीत प्रस्तुत करेंगे भगवान शिव के जंगम 
लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) शिव वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से 19 फरवरी को रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित होने वाले सातवें विशाल भंडारे में एसीपी ट्रैफिक रिचा अगिनहौत्री, एसीपी सैंट्रल सतीश मल्हौत्रा, एसीपी नार्थ रमनीश चौधरी और एस पी ट्रैफिक गुरदीप सिंह और थाना डिवीजन न. 1 के इंचार्ज धर्मपाल सहित अन्य पुलिस कर्मियों सहित भोले बाबा को चंदन का तिल्क लगाकर आर्शीवाद लेकर भोले बाबा का गुणगान करेंगे। उपरोक्त जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर, चेयरमैन अश्वनी त्रेहण और सरंक्षक जगदीश बजाज ने उपरोक्त अधिकारियों व अन्य गणमान्यों को भंडारे का निमंत्रण देने के उपरांत दी। भंडारा स्थल पर की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होनें कहा कि भंडारे के दौरान जगदीश जंगम एंड पार्टी प्रात: 11 से 1 बजे तक शिव विवाह के गीत प्रस्तुत करके श्रद्धालुओ को भगवान शिव की महिमा से अवगत करवाएंगे। प्रसिद्ध भजन गायक राजू मान एंड पार्टी दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक और कुमार संजीव एंड पार्टी शाम 4 बजे से भोले नाथ की इच्छा तक संगीतमयी धुनों पर भोले बाबा का गुणगान करेंगे। भंडारे का शुभारंभ दोपहर 12 बजे संत नारायणदास पुरी जी संत समाज के मौजूदगी में करेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मण द्रविड़, चंद्रकांत चडड, कस्तूरी लाल पप्पू, चंद्रमोहन, अनिल कुमार, अमित कुमार, जतिन्द्र सिंह, , राजेश हैप्पी, राजू गुंबर राम चंद्र बंगाली, लव्ली जगगी, विक्की त्रेहण, ईशान गुंबर, अमित काला, हरप्रीत सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।


Thursday, 5 February 2015

पैसे दोगुना करने के बहाने ठगने वाल गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

*6 लाख की मारी थी ठग्गी 
लुधियाना-(सम्राट) पैसे दोगुने करने का लालच देकर भोले- भाले लोगों को ठगने वाले गिरोह को थाना डाबा की पुलिस द्वारा  गिरफतार किया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह ने मोहन सिंह उफऱ् काला पुत्र नच्छत्र सिंह निवासी गगन नगर की भारतीय करैंसी को दोगुना करने का झांसा दे कर उसके घर जाकर  6 लाख रुपये की ठग्गी मारी। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि पकडे गए आरोपी लोगों को यह कह कर ठग लेते थे कि वह उनके पैसों को पूजा पाठ और जादू से दोगुना कर देंगे।उनकी बातों में आ कर लोग उनके जाल में फंस जाते थे। ठग्गी मारने की शिकायत मिलने पर थाना डाबा के इंचार्ज जतिंद्र सिंह व एएसआई दरबारा सिंह ने अपने साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ आरोपियों को काबू कर लिया।  आरोपियों की पहचान नबी हसन दीवान उफऱ् मंगल पुत्र सुखारी दीवान गांव बासमनपुर (बिहार) मौजूदा निवासी मंडी अहमदगढ़,अजीत कुमार पुत्र दुनमुन निवासी गांव जलालपुर,उत्तर प्रदेश (गौंडा),महमूद आलम उफऱ् सन्नी पुत्र मोहम्द आज़म निवासी गांव अलीनगर जिला सिद्धांत नगर (यूपी)महफूज़ उफऱ् कासम पुत्र मंजूर निवासी गांव संजबल जिला बलरामपुर (यूपी) को गिरफतार करके उनके कब्जे से भारती मनोरंजन बैंक लिखे नोटों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त आरोपी अपने बैग में पड़े 1000,100 और 10 रुपये के नोट दिखा कर लोगों को जाल में फंसाते थे।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डाबा में भारतीय दंड संहिता की धारा 420-34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछ ताछ कर रही है कि उन्होंने और कितने लोगों को अभी तक निशाना बना कर ठगा है। बरामद किये गए नोटों में 50 हज़ार रुपये की असली भारतीय करैंसी, एक हज़ार रुपये की पांच गड्डियां जिन पर भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा है,100 रुपये की 60 गड्डियां जिन पर भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा है,10 रुपये की 50 गड्डियां जिन पर भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा है,6 बंडल कागज,जिन्हे काले कपडे में लपेटा हुआ है।

गैर क़ानूनी ढंग से लाटरी चला शिव सेना पंजाब ने कसा प्रशासन पर व्यंग

लुधियाना-(रघबीर  ) शिव सेना पंजाब ने ट्रुथ ऑफ़ लुधियाना के तहत महानगर  में चल रही गैर क़ानूनी लाटरी के खिलाफ व्यंग्यात्मक ढंग से  डी कंपनी नाम से लाटरी की शुरूआत करते हुए स्थानीय जगरांव पुल पर स्थित शहीदों की प्रतिमाओं तले  कार्यालय खोल,मोहल्लों में लाटरी की दुकाने खोलने की एजैंसियां बेचीं जिसका उदघाट्न शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन  ने  किया । इस अवसर पर टंडन ने कहा कि  इस गैर क़ानूनी लाटरी के कारोबार  को उनकी टीम बहुत ही ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाएगी और जो भी इस एजेंसी की लाटरी बेचेगा उसे संगठन का पूर्ण समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा की शिव सेना पंजाब ने अपने सर्वे में पाया है कि  पैसा दुगना करने के लालच में अक्सर लोग अपनी मेहनत की कमाई को लाटरी में लगा कर बर्वाद कर रहे है और लाटरी कारोबार को ऊँचाईयो पर ले जाते हैं.। इन सभी पहलीओं को ध्यान में रखते हुए शिव सेना ने इस कारोबार में अपना भाग्य आजमाने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि  शहर मे नेपाल के नाम से चल रही गैर क़ानूनी लाटरी अपनी पूरी धाक जमा चुकी है, जिसके रोज़ाना 48 ड्रा निकल रहे है जो सरकार को करोड़ो रुपयों के  टैक्स को चूना लगा रहे है।  टंडन ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेपाल लाटरी को पंजाब सरकार की सत्ता रूढ़ पार्टी के बड़े नेताओ का समर्थन प्राप्त है, जिस कारण कोई भी पुलिस अधिकारी  ऐसे लोगों के खिलाफ करवाई करने की हिम्मत नहीं कर रहा। शहर में ही इसकी 300 से अधिक दुकाने चल रही है.।  इस मौके  पर उप प्रधान राकेश अरोड़ा जिला प्रभारी राकेश कपूर  व्  अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि इस समय  नेपाल लाटरी का सबसे ज्यादा काम समराला चौक शिमला पुरी, शेरपुर चौक, डाबा रोड, शिंगार सिनेमा,ग्यासपुरा, लोकल बस अड्डा, दरेसी नूरवाला रोड व  जगराओ शहर में धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गैर क़ानूनी लाटरी के कारोबार को बंद न करवाया गया तो शिव सेना पंजाब संपूर्ण शहर में प्रदर्शनों को तेज करेगी। इस अवसर पर अश्वनी चोपड़ा, प्रिंस शर्मा, मोती भनोट, उमेश लूंबा, शक्ति डाबी, वरिंदर बेदी भानु राज पुरोहित, सनी कालिया, राजेश बेदी, जय सूर्या, नीरज चोपड़ा, डा. विपन,डा.राकेश सोलंकी, दर्शन कोछड़, दलीप ग्रोवर, दीपू मेहरा आदि मौजूद थे।

शिव वैल्फेयर सोसायटी ने शिव भक्तों को सौंपे सातवें विशाल भंडारे के सेवा प्रभार

लुधियाना-(सम्राट ) शिव वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से 19 फरवरी को आयोजित होने वाले सातवें विशाल भंडारे की तैयारियों संबधी बैठक सोसायटी चेयरमैन अश्वनी त्रेहण और अध्यक्ष बिट्टू गुंबर की अध्यक्षता में घंटा घर चौंक स्थित सोसायटी मुख्यलय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान भंडारे के प्रंबधों को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए सोसायटी सदस्यों व सहयोगी संगठनो को सेवा प्रभार सौंप कर अल्ग अल्ग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इससे पूर्व सोसायटी सदस्यों ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पाली, ज्ञान स्थल मंदिर सभा के अध्यक्ष जगदीश बजाज, समाज सेवक हरदयाल सिंह अमन, राकेश बजाज, महाराज अग्रसेन सभा के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग और शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर डी पुरी को भंडारे में शामिल होने का निंमत्रण दिया। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पाली, ज्ञान स्थल मंदिर सभा के अध्यक्ष जगदीश बजाज ने शिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले भंडारे को सभी धर्मो व वर्गो का गुलदस्ता करार देते हुए कहा कि हर वर्ष सोसायटी की तरफ से आयोजित भंडारे में हिन्दू, सिख,मुस्लिम व इसाई धर्म सहित अन्य धर्मो के लोग शामिल होकर एक गुलदस्ते की तरह सामाजिक एकता की मिसाल कायम करते है। शिव सेना युवा मोर्चा के अध्यक्ष आर डी पुरी ने भंडारे का न्यौता स्वीकार करते हुए कहा कि शिव सैनिक भंडारे में सनातन धर्म के भगवे ध्वज फहरा कर भगवान शिव के महान पर्व की शोभा को बढ़ाएंगे।  इस अवसर पर अश्वनी त्रेहण, रामचंद्र बंगाली, राजू गुंबर, राजेश हैप्पी, जतिन्द्र सिंह बंटी, चंद्रमोहन, शाम लाल जगगी, टीनू सलारिया, इंद्रजीत सिंह पम्मा, कमल शर्मा, मधुकर शर्मा, अजय शर्मा, गुरशरण सिंह वालिया, कस्तूरी लाल पप्पू, हरप्रीत सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।