Sunday, 3 May 2015

मामला मरीज बलदेव कृष्ण को कौमा के बाद मौत के मुंह में पंहुचाने वाले आरोपी डाक्टर को क्लीन चिट देने का -

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन ने नोटिस जारी कर हैल्थ विभाग के मुख्य सचिव को 12 मई को रिपोर्ट सहित किया तलब
लुधियाना (शिवराज शर्मा) पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन ने बाबा थान सिंह चौक स्थित अरोड़ा अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही के चलते डेढ़ वर्ष तक कौमा में रहने के बाद मरीज बलदेव कृष्ण की हुई मौत की जांच फिर से करने के लिए पंजाब सरकार के हैल्थ एंड फैमिली विभाग के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करके 12 मई, 2015 को अब तक इस मामले में हुई जांच की रिपोर्ट सहित कमिशन के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता हिन्दू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग ने 9/4/15 को आयोग को भेजी शिकायत में उपरोक्त मामले में हुई जांच में आरोपी डाक्टर को एकतरफा क्लीन चिट देने की रिपोर्ट पर असंतुष्टि प्रकट करते हुए पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन के दरबार में फिर से जांच करवाने की मांग करते हुए पीडि़त पक्ष को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। शिकायतकर्ता ने पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन का ध्यान इस और दिलाते हुए कहा था कि मामले खुल कर भ्रष्टाचार व लेन देन हुआ है। जिसके चलते जांच टीम ने पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन के लिखित आदेशों के बावजूद शिकायकर्ता (प्रवीण डंग) के बयान दर्ज किए बगैर ही आरोपी डाक्टर अरोड़ा से सांठ गांठ करके उसे क्लीन चिट दे दी जो कि जांच के निष्पक्ष न होने का प्रत्यक्ष प्रमाण व पीडि़त पक्ष के साथ न-इंसाफी का मुंह बोलता सबूत है। जिस पर संज्ञान लेते हुए कमीशन ने पंजाब सरकार के हैल्थ एंड फैमिली विभाग के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करके 12 मई 2015 को अब तक हुई जांच के दस्तावेज लेकर आयोग के समक्ष पेश होने का नोटिस जारी किया है। हिन्दू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अब भी पीडि़त परिवार को इंसाफ और डाक्टर को सजा न मिली तो वह माननीय पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगा कर आरोपी डाक्टर को सजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।

भाजपा नेतृत्व दोगली निति छोड़ कश्मीर में अलगाववादी सर्मथक पीडीपी सरकार को करे बर्खास्त : योगेश बख्शी

* टीएसीएफसी ने रोष प्रर्दशन कर जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की कि मांग
लुधियाना (शिवराज  शर्मा) दी एंटी क्राइम फ्रंट अगेंस्ट करप्शन (टीएसीएफसी) के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेता गिलानी की रैली में पाकिस्तान ध्वज फहराने के विरोध में स्थानीय चंद्र नगर में रोष प्रदर्शन करके गिलानी पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे धकेलने की मांग भारत सरकार से की। रोष प्रदर्शन में विशेष तौर पर शामिल हुए राष्ट्रीय चेयरमैन योगेश बख्शी , राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार और जिलाध्यक्ष राकेश डाबर लडड्ू ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की शह पर अलगाववादी ताकतों के सिर उठाने की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में भाजपा नेतृत्व की चुप्पी देश के लिए खतरे की घंटी है। भाजपा नेता सार्वजनिक तौर पर तो जम्मू-कश्मीर में पीडीपी सरकार के अलगाववादी नेताओं के प्रोत्साहित करने के फैसलों की कड़ी निंदा करते हैं, मगर जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में भाजपा के विधायक व मंत्री अंदरखाते पीडीपी सरकार के अलगाववादियों को प्रोत्साहित करने के फैसलों का समर्थन करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया कि वह देश हित में दोगली नीति का त्याग करके जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त करके वहां पर राष्ट्रपति शासन लगा कर अलगाववादी ताकतों पर नकेल कसें। इससे पूर्व संगठन के समूह सदस्यों ने नेपाल में भूकंप के प्रकोप के चलते मौत के आगोश में गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन राष्ट्रीय योगेश बख्शी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव अमित गुप्ता, सचिव बृज भूषण, जिला अध्यक्ष राकेश डाबर, मुनीष सचदेवा, सौरव बख्शी, संदीप सचदेवा, विपुल शर्मा, अश्वनी लाली, संजीव बगगा, किरण वर्मा, विकास बख्शी, अभिषेक जैन, अभिजीत ब्यास, दीपक बांसल, राजा राम, अनुभव गुप्ता, जगदीप सिंह, मोहित कुमार, विकास पक्कू सहित अन्य भी मौजूद थे।



डर के काले बादल, पंजाब में असुरक्षा का माहौल: मनीष तिवारी

लुधियाना (राजकुमार) पंजाब में कानून व व्यवस्था की बिगड़ रही हालत पर गहरी ङ्क्षचता प्रकट करते हुए व एक बस में युवा लडक़ी के साथ छेड़छाड़ व हत्या पर वरिष्ठ कांगे्रसी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि यहां डर का माहौल है व लोग असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। आज यहां जारी बयान में तिवारी ने कहा कि राज्य में डर के काले बादल मंडरा रहे हैं व पंजाब में डर का माहौल है। कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा, अफसोसजनक है कि सरकार को कोई ङ्क्षचता नहीं है। उन्होंने कहा कि मोगा में जो हुआ वह कानून व व्यवस्था की बुरी हालत का नतीजा है कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। पंजाब में खुलेआम कानून के किसी डर के बगैर गंभी अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, क्योंकि अकाली-भाजपा सारी जिम्मेदारी त्याग चुके हैं। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोसजनक है कि आम लोग डर महसूस कर रहे हैं व अपराधियों को कोई कानून का भय नहीं है। प्रतीत होता है कि शासक शासन चलाना भूल व लोगों का कल्याण करना भूल गए हैं और अपने व्यक्तिगत हितों पर ध्यान दे रहे हैं। तिवारी ने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पंजाब तनाव महसूस कर रहा है। यह समय सरकार के लिए कार्रवाई करने या सत्ता छोडऩे का है, नहीं तो पंजाब अराजकता में डूब जाएगा।

टैंटू बनाने और कुत्ते बेचने वाला 20 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार

*पहले भी काट चुका है जेल,एनडीपीएस एक्ट व इरादा-ए -क़त्ल के मामले हैं दर्ज  
लुधियाना-(सम्राट) पहले टैंटू बनाने और अब कुत्तों को बेचने का काम करने वाले व्यक्ति को एंटी नारकोटिक्स सैल की पुलिस द्वारा दौरान-ए-गश्त 20 ग्राम  हैरोइन सहित काबू किया है। उक्त गिरफ़तर किये गए युवक पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट ,इरादा-ए कत्ल,लड़ाई झगड़ों आदि के मामले अलग -अलग थानों में  दर्ज हैं। एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज हरबंस सिंह के अनुसार उनकी पुलिस पार्टी के ए एस आई तरसेम सिंह अपने साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ गिल नहर पुल पर गश्त कर रहे थे तभी मराडो कलौनी के मोड़ पर एक युवक पैदल आ रहा था। शक के आधार पर रोक कर जब कानून के तहत उसकी तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना दुगरी में एन डी पी एस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की पहचान शहीद करनैल सिंह नगर निवासी मुनीश रॉय उफऱ् टोनी पुत्र बलवंत रॉय के रूप में की गई है। हरबंस सिंह के अनुसार आरोपी ने प्राथमिक पूछ ताछ में बताया कि आरोपी पहले अंसल प्लाजा के पीछे टैटू बनाने का काम करता था और अब अपने घर में ही कुत्ते बेचने का कारोबार करता है। पिछले चार -पांच वर्षों से हैरोइन का नशा करने की लत लग गई,अब वह इंजैक्शन से हैरोइन का नशा लेता है। एनडीपीएस एक्ट के पहले भी दो मामले  उस पर दर्ज हैं.।  इसके अतिरिक्त दो मामले इरादा-ए -क़त्ल व लड़ाई झगडे के अलग अलग थानो में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बताया है कि वह पकड़ी गयी हैरोइन सिधवां बेट के देबू नामक व्यक्ति से खरीद कर लाया था। पुलिस सख्ती से पूछ - ताछ कर रही है कि किस किस को वह हैरोइन सप्लाई करता है व इस कारोबार में उसके साथ कौन कौन शामिल है।

बाल सुधार घर में सज़ा काट रहे चार बाल कैदी फरार

*पिछले वर्ष भी भाग चुके हैं 6 कैदी 
लुधियाना-(सम्राट) स्थानीय शिमलापुरी स्थित बाल सुधार घर से चार सज़ा भुगत रहे बाल कैदियों के फरार होने के बाद बाल सुधार प्रशासन में भगदड़ मच गई। आनन फानन में बाल कैदियों के फरार होने के बाद बाल सुधर घर के सुपरडैंट मनजिंद्र सिंह ने
इसकी सूचना थाना शिमलापुरी को दी। सूचना के मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए और जांच आरम्भ कर दी। प्राप्त सूचना के अनुसार शिमलापुरी बाल सुधार घर से आज प्रातः काल सजा काट रहे चार बाल कैदी फरार हो गए। बाल कैदियों के फरार होने की सूचना के मिलते ही एडीसीपी जसदेव सिंह संधू पुलिस पार्टी को  साथ लेकर बाल सुधर घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फरार हुए चारों कैदी कई दिनों से टोली बनाकर रह रहे थे। रात के समय बाल कैदियों ने अपने कमरे की ग्रिल को काट कर बाहर जाने का रास्ता बना लिया और जेल से बाहर निकलने के लिए चादरों के सहारे बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि बाल कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कसरत शुरू कर दी है.। जिक्रयोग है कि पिछले वर्ष 2014 में छः बाल कैदी फरार होने में कामयाब हो गए थे। दोवारा से बाल कैदियों का फरार होना बाल सुधर घर के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को शक के घेरे में हैं।जानकारी के अनुसार फरार होने वाले तीन कैदियों पर हत्या का मामला व एक कैदी पर चोरी का मामला दर्ज है। फरार कैदियों की पहचान सुधीर कुमार निवासी आज़ाद नगर पर थाना डाबा में हत्या का मामला दर्ज है.। दूसरे कैदी राजकुमार राजा निवासी बिहार पर थाना बरनाला,तीसरे कैदी विदेशी साहनी निवासी उत्तर प्रदेश पर हत्या का मामला दर्ज है,जबकि चौथा कैदी अल्ताफ निवासी मलेर कोटला पर चोरी का मामला दर्ज है। उक्त हत्या के आरोपी सुधीर व विदेशी साहनी पर चोरी के मामले में अल्ताफ 2014 में बाल सुधार घर में आए थे,जबकि चौथा हत्या के आरोप में बंद राजकुमार राजू 2013 में बाल सुधार घर में आया था।

Saturday, 2 May 2015

चौराहों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को पेय पदार्थ उपलब्ध करवाएगी 'हमारी आस'

लुधियाना -(सम्राट ) चौराहों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को चाय,लस्सी,कोल्ड्रिंक के साथ साथ चिकित्सा व प्रदूषण से बचने के लिए मास्क आदि को सामाजिक संस्था 'हमारी आस' उपलब्ध करवाने जा रही है । पेय पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए संस्था की तरफ से एक टाटा ए सी ई (टैम्पो) विशेष तौर पर तैयार करवाया गया है,जो प्रतिदिन महानगर के करीब 60 से अधिक चौराहों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों को उक्त सेवाएं प्रदान करेगा। आगामी 5 मई को पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान,डीसीपी नवीन सिंगला तथा एडीसीपी सुखपाल सिंह बराड़ वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त जानकारी संस्था के प्रधान ऋषि जैन ने आज उपकार नगर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कड़ाके की धूप व वाहनो के फैले प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी देते हैं। चौराहों पर खड़े ट्रैफिक कर्मचारियों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी मुहैया नहीं होती। गर्मी के मौसम में जगह -जगह छबीले लगाई जाती हैं,प्यासों को पानी पिलाया जाता है परन्तु करीब 12 -13 घंटे चौराहों पर खड़े हो कर जनमानस की सेवा करने वालों को भीषण गर्मी से बचने के लिए पानी व छाया नसीब नहीं होती। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा भविष्य में पूरे पंजाब में उक्त सेवा प्रदान करेगी तथा जरूरत मंद बच्चों को गोद लेगी तथा उनकी शिक्षा का प्रबंध करेगी। इसके अलावा जरूरतमंद लड़कियों के लिए शीघ्र ही नि:शुल्क सिलाई सैंटर,कंप्यूटर सैंटर खोलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त प्रोजैक्ट की प्रमोशन के लिए एडीसीपी सुखपाल सिंह बराड़ से मिलकर जब उन्हें विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तो उन्होंने इस कार्य की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर विजय दानव, संस्था के चेयरमैन गगनदीप सिंह,उपाध्य्क्ष अविनाश शर्मा,उप चेयरमैन चरणदीप सिंह,संयुक्त सचिव जगजीत सिंह,महासचिव गौरव सहगल,सचिव हनी मल्होत्रा,फाइनैंस सचिव मनिंदर सिंह बग्गा,जतिंदर सिंह संधु,सुखविंद्र सिंह चौहान आदि शामिल थे।

एससी /बीसी इम्प्लाइज फैडरेशन ने एडीसी को दिया मांग पत्र


*दर्ज चार व ड्राईवरों के पदों को ख़त्म करने वाले पत्र को रद्द किया जाए -डा.दिसावर 
लुधियाना-2 मई (शिवराज शर्मा )
 एससी /बीसी इम्प्लाइज फैडरेशन पंजाब के महासचिव डा. विजय दिसावर व सेवा मुक्त प्रिंसीपल लक्ष्मण सिंह दोधरिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने एडीसी अजय सूद को उनके निवास स्थान पर एक ज्ञापन सौंप कर पंजाब के मुख्यमंत्री को भेजा,जिसमें मांग की गयी कि पंजाब सरकर के वित्त विभाग के पत्र नंबर ष्ट/ष्टष्ट/क्चञ्च्रष्ट-श्व विपपत /्रढ्ढ॥ दिनांक चंडीगढ़ ्रत्र-ञ्चष्ठ-क्चञ्च्रश्व की हिदायतों के अनुसार पंजाब सरकार के दर्जा चार व ड्राईवरों के पदों को ख़त्म करने के लिए विभिन्न विभागों को हिदायतें जारी की गई हैं। उन्होंने मांग पत्र में कहा कि इन हिदायतों के अमल में आने के बाद पंजाब के लाखों परिवारों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा और उनके जलते चूल्हों की आग ठंडी हो जाएगी।पत्रकारों को जानकारी देते हुए श्री दिसावर ने जारी पत्र को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे गए मांग पत्र में कहा गया है कि पंजाब में पहले ही आर्थिक तंगी के चलते किसान खुदकशी कर रहे हैं,नौजवान बेरोजगारी के कारण नशों की दल दल में धंस रहे हैं। पंजाब की जवानी को बचाने के लिए उन्हें रोजग़ार मुहैया करवाना अति आवश्यक हो गया है।डा दिसावर व प्रिंसीपल दोधरिया ने कहा कि सरकार जारी किए गए पत्र को रद्द किया जाए व एससी /बीसी की पंजाब में आबादी के अनुसार नए पदों की रचना की जाए तथा पहले रिक्त पड़े पदों को बैकलॉग के माध्यम से भरा जाए।उन्होंने कहा कि एससी /बीसी इम्पलाइज फैडरेशन ने पंजाब सरकार से मांग की है कि प्रान्त के कर्मचारियों के वेतन को कीमत सूचक अंक से मिलाकर वृद्धि करे और कीमत सूचक अंक मिला कर  कर्मचारियों को कर मुक्त करे। इस अवसर पर लाला जीवन दास,लवली पाल दिसावर,कर्ण कुमार,भगत तिरखा राम,यशपाल मेहरबान,जितेंद्र जवद्दी,अमित कुमार,काला,विनोद कुमार,भरद्वाज भारती आदि उपस्थित थे।