लुधियाना (शिवराज शर्मा ) देश में लड़कियों की कम हो रही तादाद, लडक़ों के बराबर उनको रुत्बा दिलाने और घर-घर में उनकी किलकारियां बरकरार रखने के लिए समाज का एक बहुत बड़ा हिस्सा अपना महत्त्वपूर्ण योगदान डाल रहा है। इसी के तहत लुधियाना की एक एन.जी.ओ. दीपक बिल्डर्ज फाऊंडेशन के सहयोग को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उन परिवारों की 11 बच्चियों को 10 वर्ष के लिए पांच-पांच हजार रुपये की एफ.डी. प्रदान की गई, जिनमें बच्चियां ही बच्चियां हैं। फाऊंडेशन की प्रमुख और उभर रही गायिका हिना सिंघल ने बताया कि इस प्रकार के समाजिक कार्य करके उन्हें विशेष सुकून मिलता है। एक प्रभावशाली सादे समारोह में शामिल लोगों को उन्होंने कहा कि बच्चियां किसी भी देश का अस्तित्व हैं। उनकी आंखों की विशेष कशिश कहती है कि हमें जीने दो। वैसे भी आज के समय में लड़कियां लडक़ों से हर क्षेत्र में चार कदम आगे हैं। उन्होंने अन्य समाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे भी इस नेक कार्य में आगे बढक़र बेटियां बचायें, न जाने कल कोई बेटी आपकी पुत्रवधू भी हो सकती है। लोधी क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में एन.जी.ओ. के पदाधिकारी आकाश सिंघल, के.के. बावा, सुनील चौधरी, हरमिंदर चौहान और पवन गर्ग आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
Saturday, 31 January 2015
सातवें विशाल भंडारे में पक्षियों व कीड़े मकौड़ों के लिए भी होगी भोजन की व्यवस्था
* शनिगांव प्रमुख शून्य प्रभु व साईं लाडी शाह परिवार को निमंत्रण देकर दिया भंडारे का न्यौता
लुधियाना (राजकुमार शर्मा) शिव वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से रेलवे स्टेशन के समीप 19 फरवरी को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सातवें विशाल भंडारे में पक्षियों व कीड़े मकौड़ों के लिए दाना पानी के रुप में भोजन की व्यवस्था होगी। उपरोक्त जानकारी सोसायटी के सरंक्षक लक्ष्मण द्रविड़, चेयरमैन बिट्टू गुंबर और चेयरमैन अश्वनी त्रेहन ने शनिगांव प्रमुख शून्य प्रभु और साईं लाडी शाह परिवार के सदस्यों गगन चोपड़ा, स्वीटी डाबर, सुनील चोपड़ा, विक्की मल्हौत्रा को भंडारे में शामिल होने का निमंत्रण देने के उपरांत भंडारे की तैयारियों संबधी बैठक में उपस्थित सोसायटी सदस्यों को संबोधित करते हुए दी। बिट्टू गुंबर ने बताया कि इस बार भंडारे में जहां पर हजारों शिव भक्तों के लिए भोजन व प्रसाद की व्यवस्था वहीं सोसायटी के सदस्य अपने अपने घरों की छतों पर आसमान में उडऩे वाले पंरिदों के लिए भी दाना और पानी की व्यवस्था और कीड़ों की भोर पर भोजन की व्यवस्था करके भोले बाबा का आर्शीवाद लेंगे। राजेश हैप्पी और राजू गुंबर ने भंडारे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि भंडारा स्थल पर गौरी पुत्र गणेश को देसी घी से तैयार किए गए लड्डुओं का भोग अर्पित करके प्रसाद के रुप में वितिरित किया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश बजाज, कस्तूरी लाल पप्पू, लव कुमार, अमित कुमार, सन्नी कुमार, गुरशरण सिंह वालिया,अजय शर्मा, जतिन्द्र सिंह, अमित कुमार काला, चंद्रमोहन,

- मामला बड़े औद्योगिक घरानों की तरफ से धरती के भीतर जहरीला पानी फैंकने का -
*औद्योगिक घरानों को शर्मसार करने के लिए भूतों के मुखौटे पहन कर कैंसर युक्त शहर में स्वागत के लगाए होर्डिगस
लुधियाना-(सम्राट ) हिन्दू सिख जागृति सेना ने प्रदूषण विभाग की मिलीभगत से बड़े औद्योगिक घरानों की तरफ से कैमिकल युक्त जहरीला पानी धरती के भीतर फैंक कर कैंसर जैसी खतरनाक जानलेवा बीमारियों को बुलावा देने पर अनोखे ढंग से विरोध प्रगट करते हुए भूतों के मुखौटे पहनकर महानगर के मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर कैंसर पीडि़त महानगर लुधियाना में आपका स्वागत है, के होर्डिगस लगाकर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों व बड़े औद्योगिक घरानों को कुभंकरणी नींद से जगाने के लिए कटाक्ष करके कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति लोगो को जागरुक किया। हिन्दू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग ने स्थानीय भारत नगर चौंक में कैंसर की बीमारी से लोगो को सुचेत करने के लिए लगाए गए जागरुकता बोर्ड की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि प्रदूषण विभाग जिसके कंधों पर प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो पर शिंकजा कसने और जनमानस को प्रदूषण से बचाकर शुद्ध वातावरण उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी है। वहीं अधिकारी चंद रुपयों की खातिर एक बड़े औद्योगिक घराने की तरफ से धरती के भीतर कैमिकलयुक्त जहरीला पानी फैंककर कैंसर को बढ़ावा देने वाले बड़े उद्योग को मात्र चेतावनी देकर छोड़ कर धरती माता व महानगर लुधियाना की जनता को कैंसर परोसकर परलोक पंहुचाने के प्रयत्न कर रहें है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदूषण विभाग जहरीला पानी छोडऩे वाले एक बड़े घराने पर कारवाई करके सबक सिखा देता तो भविष्य में कोई औद्योगिक इकाई संचालक प्रदूषण फैलाने से पहले कई बार सोचता और सरकार को उद्योग को पंजाब से बाहर ले जाने की कथित तौर पर धमकी देकर ब्लैकमेल न करता। डंग ने कहा कि प्रदूषण विभाग के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों को बार बार शिकायत करने पर भी प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं सरकी जिससे मजबूर होकर जागृति सेना ने प्रदूषण विभाग व जहरीले पानी से मानव जीवन को खतरे में डालने वाले बड़े औद्योगिक घरानों को शर्मसार करने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिगस लगाकर अपना दायित्व निभाया है। इस अवसर पर सुरजीत जैन,पूर्ण प्रकाश,भुपिंदर बंगा,राजेश शर्मा,पवन सोढ़ी,दीपक अवस्थी,कुनाल शर्मा,बंटी बजाज,कपिल देव,अवि छाबड़ा,रनरेश गोयल,प्रमोद सूद,मनदीप सैणी,विक्की अरोड़ा,अनिल कुमार,जसविन्द्र सिंह चौहान,अपिंदर सिंह,अनमदीप सिंह,विपन शर्मा,रवि कुमार व अन्य भी उपस्थित थे ।

जोधां में खुला विश्वस्तरीय ग्रेवाल आई केयर सेंटर
लुधियाना-(सम्राट ): विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक ग्रेवाल आई केयर सेंटर, जोधां का उद्घाटन आज बाबा सरबजोत सिंह बेदी, गुरु नानक देव जी की 17वीं पीढ़ी के उत्तराधिकार, मनसुरण गुरुद्वारा लुधियाना ने किया। ये सेंटर मरीजों की आंखों की सभी प्रकार की परेशानियों को दूर करने के लिए बेहद सटीकता से काम करेगा और आंखों की देखभाल को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। सेंटर में जल्द ही रिसर्च काम को भी शुरू किया जाएगा जो कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में आंखों के रोगों के विभिन्न प्रकार को वर्गीकृत करेगा। हम अपने तीन स्तरीय समुदाय संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत के साथ समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं जिसमें आंखों की बेहतर देखभाल और आंखों के विभिन्न रोगों का समय पर इलाज करवाना शामिल है। नए सेंटर में ओपीडी सभी के लिए मुफ्त होगी। नए सेंटर में एक मॉड्यूलर ऑप्रेशन थिएटर के साथ ही सेंट्रल स्टराइल सर्विस डिपार्टमेंट, डायग्नोस्टिक लैब और एनथीसिस्ट और पेरामेडिकल स्टाफ की अनुभवी टीम मौजूद है जो कि मानक और क्रिटिकल सर्जीकल प्रक्रियाओं और आई ट्रॉमा केयर में विशेषज्ञ है। इस सुविधा में सुपर स्पैशिलिस्ट की एक पूरी टीम है जो कि मरीजों को आंखों के सभी प्रकार के रोगों जैसे कि मोतिया, ग्लूकोमा, भेंगापन, पटोसिस और अन्य ऑक्टोप्लास्टी केयर, मेडिकल रेटिना, एलर्जी और ट्रॉमा केयर, बाल नेत्र चिकित्सा और एम्बोलोपिया, मेडिकल कोर्निया केयर, न्यूरो ऑप्थोमॉलोजी, रीफ्रेक्टिव एरर्स, यूवाइटिस, जीवनशैली संबंधित ओकलर हेल्थ केयर आदि के लिए विशेषकृत सलाह और इलाज सुविधाएं प्रदान करने में सक्षम है। श्री देबब्रत भट्टाचार्य, डायरेक्टर, ग्रेवाल आई केयर सेंटर, जोधां ने कहा कि आई केयर सेंटर में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही बेस्ट प्रेक्टिस दिशा निर्देशों का भी पालन किया जाएगा और यहां पर मरीजों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता की आंखों की देखभाल प्रदान की जाएगी। सेंटर को एक अत्याधुनिक आर्किटेक्चुरल डिजाइन के तौर पर तैयार किया गया है जो कि ये सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक मरीज को समय पर सही जानकारी के साथ इलाज सुविधाएं प्रदान करता है और उनका पूरा ख्याल रखता है। उन्होंने बताया कि आंखों में दृष्टि के लिए जोखिमपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए हमने इस सेंटर को पंजाब के लोगों को समर्पित किया है और हम पूरे गर्व के साथ ये ऐलान करते हैं कि हम अपने सभी मरीजों को मुफ्त कंसल्टेंशन सेवाएं प्रदान करने की अपनी नीति का पालन जारी रखेंगे।
Sunday, 25 January 2015
श्री हिन्दू न्याय पीठ आंतकवाद पीडि़तो को इंसाफ और अमरनाथ यात्री वाहनो को टैक्स मुक्त करवाने के लिए दुर्गयाना मंदिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निवास तक पदयात्रा जल्द
लुधियाना-( सम्राट) श्री हिन्दू न्याय पीठ सरकारी सहायता राशि से वंचित रहे पंजाब के 35 हजार आंतकवाद पीडि़त पंजाबी परिवारो को सहायता राशि दिलवाने और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले कर्मशियल व नान कर्मशियल वाहनों को टोल टैक्स व रोड टैक्स से मुक्त करवाने के लिए दुर्गयाना मंदिर अमृतसर से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निवास तक पदयात्रा करने की घोषणा की। पदयात्रा की तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। उपरोक्त जानकारी श्री हिन्दू न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने स्थानीय सर्कट हाउस में श्री हिन्दू न्याय पीट कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए दी। पंजाब में आंतकवाद पीडि़त पंजाबी परिवारों को सहायता राशि के लिए पीठ की तरफ से किए प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि न्याय पीठ सहायता राशि से वंचित रहे परिवारों को केंद्र सरकार से मुआवजा राशि दिलवाने और बाबा अमरनाथ के दर्शनों को जाने वाले यात्रियों व सेवा समितियों के वाहनों को टोल टैक्स व रोड टैक्स से मुक्त करवाने के लिए दुर्गयाणा मंदिर से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री निवास तक पद यात्रा करके प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी। पदयात्रा के लिए विशेष तौर पर एक बस तैयार करवाकर पदयात्रा मार्ग पर पोस्टरों व अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से पदयात्रा के मंतव से लोगो को अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान सदस्यों ने मलेरकोटला में जिंदा जलाए गए हिन्दू बालक विधू जैन मामले की सीबीआई से करवाई जा रही जांच को समयबद्ध तय सीमा में जांच को मुक्कमल करवाने के लिए दबाव बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इससे पूर्व उन्होने न्यायपीठ की तरफ से 31 हजार बच्चों के सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ पर हुए खर्च को सार्वजनकि करते हुए बताया कि हनुमान चालीसा के खर्च का पूरा ब्यौरा फेसबुक व वैबसाइट पर भी सार्वजनिक करके एक सप्ताह के भीतर खर्च पर ऐतराज पेश करने का अवसर भी सदस्यों को दिया गया है। इस अवसर पर रमेश बांगड़, अशोक धीर, अशोक विरमानी, दलबीर सिंह संधू, पूर्ण प्रकाश, नरिन्द्र गुप्ता सी ए, कमल कुमार, टीटू सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।
महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की रथयात्रा में नशा रहित समाज व भ्रूण हत्या का संदेश देने के लिए झांकियां होंगी विशेष आर्कषण का केंद्र
लुधियाना-( शिवराज शर्मा ) महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 14 फरवरी को स्वामी वेद भारती जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा में नशे रहित समाज व भ्रूण हत्या का संदेश जन जन तक पंहुचाने के लिए विशेष तौर पर तैयार की झांकियां विशेष आर्कषण का केंद्र होंगी। उपरोक्त जानकारी महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा, अजय गुप्ता और राकेश चौधरी ने कमला लौहटिया कालेज के समीप श्री नीलकंठ महादेव शिवालय में मंदिर सभा के अध्यक्ष योगेश पुरी टीना की अध्यक्षता में रथयात्रा की तैयारियों संबधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। बैठक में मंहत गौरव बावा, मोहन लाल पाठक, राकेश वोहरा, अमर टक्कर, रमन गोयल, अवनीश मितल और दिनेश चौधरी ने विशेष तौर पर शामिल होकर रथयात्रा में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। फकीर चंद, प्रवीण मल्हौत्रा, सौरव वर्मा ने बताया कि महोत्सव कमेटी ने सनातन धर्म की मर्यादा को बरकरार रखने के लिए रथयात्रा में देवी देवताओ का स्वरुप धारण करके झांकिया प्रस्तुत करने वालों से नशा रहित होकर रथयात्रा में शामिल होने का शपथ पत्र लेने का फैसला किया है। सुमति मल्हौत्रा, रजत हांडा, सौरव कपूर, फकीर चंद, साहिल खुराना, सौरव वर्मा, प्रवीण मल्हौत्रा, रमेश आन्नद, राजिन्द्र सैनी, अमन टीना, यशपाल बावा, अमृतपाल सिंह लाली, प्रितपाल सिंह, संतोष वर्मा, रेखा शेखावत, वीना शर्मा, प्रिंयका खन्ना, वीना आनन्द, सरिता वर्मा, अभिनव माटा, राकेश वर्मा, राकेश वर्मा सहित अन्य भी मौजूद थे।
चार दर्जन संगठनों के स्वयं सेवक संभालेंगे
*शिव वैल्फेयर सोसायटी की तरफ आयोजित भंडारे में ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधो की कमान
लुधियाना-( शिवराज शर्मा)
शिव वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से 19 फरवरी को रेलवे स्टेशन के समीप शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भंडारा स्थल पर चार दर्जन से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधि ट्रैफिक, सुरक्षा व अन्य प्रबंधो व व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए तैनात होंगे। वहीं पंजाब पुलिस के अलावा महिला व पुरुष प्राइवेट सिक्योरिटी भी तैनात होगी। उपरोक्त जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर, उपाध्यक्ष राजेश हैप्पी और महासचिव राजू गुंबर ने लुधियाना भलाई मंच के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण राजू, पार्षद कपिल कुमार सोनू और हिन्दू शक्ति मोर्चा के अध्यक्ष रोहित साहनी व समूह सदस्यों को सातवें विशाल भंडारे का निमंत्रण देने के उपरांत दी। भंडारे की रुपरेखा बताते हुए उन्होने कहा कि भंडारे का शुभारंभ संगला वाला शिवालय के मंहत नारायण दास पुरी गणेश पूजन के साथ करवाएंगे। वहीं गुरुदेव आनन्द अत्री, बंटी बाबा, स्वामी सुखपाल जी, बाबा कुलंवत भल्ला, योगी पप्पू भगत , स्वामी दयानंद सरस्वती, मंहत दिनेश पुरी सहित अन्य संत महापुरुष प्रवचनों के माध्यम से शिव भक्तों को आर्शीवाद देंगे। इस अवसर पर लव्ली जगगी, जतिन्द्र सिंह, अनिल कुमार, अश्वनी त्रेहण, कस्तूरी लाल पप्पू, ईशान गुंबर, किशन लाल, गुरशरण सिंह, अजय शर्मा, हरप्रीत सिंह, संगम जगगी, जोगिन्द्र कपूर सहित अन्य भी मौजूद थे।

Subscribe to:
Posts (Atom)

%2B(1).jpg)