Tuesday 25 November 2014

शिवसेना हिन्दूस्तान ने पाकिस्तान में हिन्दू मंदिरो में तोड़ फोड़ के विरोध में रोष प्रर्दशन कर जलाया पाकिस्तान का झंडा

* पाकिस्तान में हिन्दू मंदिरों का अपमान नहीं रुकेगा तो करेंगे सदभावना बस का घेराव : कृष्ण शर्मा 
लुधियाना--- शिवसेना हिन्दुस्तान के सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार और चूनी लाल के नेतृत्व में पाकिस्तान में बार बार हिन्दू धार्मिक स्थलों में की जा रही तोड़ व देवी देवताओं के अपमान के विरोध में स्थानीय ताजपुर चौंक में पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रर्दशन करके पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज जलाया। रोष प्रर्दशन में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब अध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष अनिल साहनी मोनू और मजदूर सेना अध्यक्ष नरिन्द्र भारद्वाज विशेष तौर पर शामिल हुए । कृष्ण शर्मा ने प्रधानमंत्री नरिन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि हिन्दू हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार भी अपनी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह पाकिस्तान में हिन्दु मंदिरों में तोड़ फोड़ व देवी देवताओं के अपमान की घटनाओं को मूकदर्शक बनकर देख रही है। जिसके चलते हिन्दू समाज के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में भारत सरकार से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान में हिन्दू देवी देवताओं के अपमान पर कड़ा रुख अख्तियार करके पाकिस्तान सरकार के समक्ष रोष व्यक्त करके पाकिस्तान में हिन्दू धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के प्रबंध करे। अन्यथा शिवसेना हिन्दुस्तान भारत-पाक के बीच चलाई जा रही सदभावना बस का घेराव करके विरोध जताएगा। उन्होने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान के साथ बात करके राजनितिक व कूटनितिक स्तर पर हिन्दुओ मंदिरों की सुरक्षा के प्रंबध करे। इस अवसर पर अनिल साहनी मोनू, कृष्ण बांसल, नरिन्द्र भारद्वाज, कन्हैया लाल, विजय कुमार, चूनी लाल, बलराम बेदी, परबाकर कुमार, विवेक, सुभाष कुमार, राज कुमार, मिठाई लाल, कुणाल कुमार, धर्मवीर कुमार, गुलाब सिंह और पुन्नू लाल सहित अन्य भी मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment