Monday 22 December 2014

पी के फिल्म में भगवान शिव के अपमान पर फिल्म निर्माता, नायक व सैसंर बोर्ड पर मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को सौंपा ज्ञापन

लुधियाना-(शिवराज शर्मा ) श्री हिन्दू न्यायपीठ के सदस्यों ने संत समाज की अध्यक्षता पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर फिल्म पी के में भगवान शिव के हुए घोर अपमान पर विरोध प्रगट करते हुए फिल्म पर पूर्ण तौर पर पांबदी लगाकर फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक,नायक व फिल्म सैंसर बोर्ड के सदस्यों पर संविधान की धारा 295-ए के तहत करोड़ो हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज करने के लिए कहा। स्वामी चंद्रेश्वर गिरी, स्वामी कृष्णानंद, मंहत रामेश्वर त्यागी, गुरदेव आन्नद अत्री, योगी पप्पू भगत, प. अजय वशिष्ठ, प,सुरेश शास्त्री व संत समाज ने पुलिस प्रशासन की तरफ से सीता माता मन्दिर में ज्ञापन लेने पंहुचे एडीसीपी-1 जोगिन्द्र सिंह को दो -टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए फिल्म पी में भगवान भोले नाथ के अपमान से आहत हुई करोड़ो हिन्दुओ की भावनाओ पर मरहम लगाने के लिए इस फिल्म के प्रसारण पर तुरन्त रोक लगाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिल्म पर प्रतिबंध न लगा तो श्री हिन्दू न्याय के पीठ के नेतृत्व में सभी हिन्दू संगठन मंगलवार को फिल्म को प्रसारित करने वाले सिनेमा घरों का घेराव करके फिल्म को प्रसारण रोकेंग।  श्री हिन्दू न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने उपरोक्त फिल्म में भगवान भोले नाथ के अपमान को हिन्दू विरोधी ताकतों की साजिश करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वह बार बार फिल्मों में हिन्दू देवी देवताओं के अपमान को रोकने के लिए पी के फिल्म को पास करने वाले सैंसर बोर्ड के सदस्यों को भंग करके हिन्दुओ की आहत हुई भावनाओं को शांत करने के लिए हिन्दू सैंसर बोर्ड का गठन करें। इस अवसर पर पं. राजन शर्मा, रमेश बांगड़, अश्वनी कत्याल, बलजीत सिंह जस्सीयां, सुरजीत कौशल, अरविन्द्र सिंह चीनी, प. अनिल शास्त्री, प. गगन पाठक, प. चंदन पाठक, प. पंकज वश्ष्ठि, प. दीपक जेतली, प. सुमित शर्मा, प. रोशन शास्त्री, प. राम कृष्ण शास्त्री, प. नंद किशोर चर्तुवेदी, नीरज वशिष्ठ,रमित मलिक, पूर्ण प्रकाश, लाल चंद खुराना, भूपिन्द्र बंगा, सौरव खरबंदा, अशोक विरमानी, पवन सोढी, बंटी बजाज, नरिन्द्र गुप्ता, राजेश विक्की, किशोर शर्मा, संदीप बजाज, प्रमोद सूद,सचिन बजाज जसप्रीत सिंह काका, चरणदीप सिंह बेदी, सुनील सचदेवा, दविन्द्र सिंह मुंडिया, अवतार सिंह गुड्डू, जगदीश रिंकू, करण बांगड़, डी.सी. बंासल सहित अन्य भी मौजूद थे।   

No comments:

Post a Comment